261001
Sitapur- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ वैदेही वाटिका मै जोरदार स्वागत
Sitapur, Uttar Pradesh:आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर का वैदेही वाटिका पर जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पठकाना रामलीला में धू धू कर जला रावण, जय श्री राम के लगाये गये गगनभेदी जयकारे
Shahabad, Uttar Pradesh:पठकाना रामलीला में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे विजयदशमी पर्व के उपलक्ष में रावण वध लीला का मंचन किया गया और रावण के विशालकाय पुतले को उसके भाई विभीषण ने आग लगाकर जला दिया। जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला वैसे ही वातावरण में गगन भेदी जय श्री राम के नारे लगाए गए। अयोध्या की रामलीला मंडल पार्टी द्वारा रावण वध लीला का सफल मंचन किया गया। जैसे ही भगवान राम के हाथ से रावण की मौत हुई, वैसे ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। तत्पश्चात रावण के विशालकाय पुतले को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण के भाई विभीषण ने आग लगाई। आग लगते ही रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा और वातावरण में जय श्री राम के गगन भेदी जयकारे लगने लगे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।0
0
Report
जेसीबी से स्कूटी टकराई, टैंट कारोबारी की मौत, एक घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड पर एक ढाबे के निकट जेसीबी और स्कूटी टक्कर में टैंट कारोबारी की मौत हो गई जबकि स्कूटी पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल युवक को डॉक्टरों द्वारा इलाज के लिए शाहजहांपुर किया गया है। कस्बे के मोहल्ला मौला गंज निवासी अकील खां उर्फ़ अन्नू 42 वर्ष पुत्र जाविद खां के बच्चे दिलावरपुर मदरसे में पढ़ते है। बुधवार को मदरसे में कोई कार्यक्रम था तो बच्चों के कहने पर अकील अपनी स्कूटी से मिठाई देने मदरसे जा रहे थे। बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाकर मदरसे में पढ़ने वाला कोतवाली के ग्राम हर्रई निवासी अफजल पुत्र फरद भी अकील की स्कूटी पर बैठ गया। दोनों स्कूटी से हरदोई रोड पर मिलन ढाबे के सामने पहुंचे थे। पैट्रोल पम्प से एक जेसीबी चालक ने स्पीड में जेसीबी बैक की जिसकी टक्कर से स्कूटी सवार अकील की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में अफजल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल अफजल को डाक्टरों ने उपचार के लिए ट्रामा सेंटर शाहजहांपुर रेफर किया है। मृतक विवाहित है उसके दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
आर्य समाज नागोरी गेट हिसार में भ्रष्टाचार के आरोप: दो महीने बाद भी जिला अधिकारी कार्रवाई से दूर
Gurugram, Haryana:हिसार - आर्य समाज नागोरी गेट हिसार संस्था कि जाँच में देरी क्यों? जाँच रिपोर्ट के दो महीने बीत जाने के बाद भी आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई एसडीएम ने दो महीने पहले संस्था कि गड़बड़ी के आरोपों कि जाँच कर जिला उपायुक्त को सौंपी थी रिपोर्ट शिकायतकर्ताओं का आरोप जानबूझकर कि जा रही है देरी जिला उपायुक्त से गुहार संस्था के भृष्टाचारियों पर हो कार्रवाई, संस्था में नियुक्त हो एडमिस्ट्रेटर 2010 से होनी चाहिए, आर्य समाज संस्था कि ऑडिट आर्य समाज नागोरी गेट हिसार संस्था के प्रधान देवेंद्र सैनी, सचिव नरेंद्र पाल मिगलानी और सदस्य सुनील गोयल कि तिगड़ी संस्था में रहकर उसे धीमक कि तरह खोखला कर रहे है संस्था के कुछ मुख्य सदस्यों ने इस पूरे मामले को जोरशोर और मजबूत इरादों के साथ समाज के कल्याण के लिए उठाया तो ये पूरा मामला सभी लोगों के सामने आया... मामला इतना गंभीर है कि ज़ब सामने आया तो सबके दांतो तले ऊँगली दबी रह गई इस शिकायत के बाद ही जिससे संस्था में चल रहे गोरखधंधे का खुलासा हुआ.... मामले ने तूल पकड़ा तो आननफानन में संस्था के खिलाफ एसडीएम ने जाँच शुरू कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद संस्था से दस्तावेज जुटाये गए जिसमे कमियाँ पाई गई... कमी और गड़बड़िया इतनी ज्यादा कि बंद आँखों से भी नजर आ जाए.... एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में यहां तक कह दिया कि संस्था कि ऑडिट होनी चाहिए जोकि 2010 से होनी चाहिए.... एसडीएम कि रिपोर्ट जिला उपाययुक्त महेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई तो शिकायतकर्ता और लोगों को उम्मीद जगी कि कुछ कार्रवाई होगी लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद रिपोर्ट कि फाइल जिलाउपायुक्त के ऑफिस में धूल फांक रही है.... जिला उपायुक्त ऑफिस में धूल फांक रही फाइल आखिरकार कई बड़े सवाल खडे करती है, क्या किसी दबाव में जिला उपायुक्त कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है? आखिर जिला उपायुक्त ने अभी तक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त क्यों नहीं किया है? दो महीने पहले सौंपी रिपोर्ट पर अभी तक जाँच आगे क्यों नहीं बढ़ाई गई? यह तमाम सवाल शिकायतकर्ताओं के द्वारा लगातार उठाए जा रहे हैं और जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है कि आर्य समाज संस्था के अंदर जो घोटाले और भ्रष्टाचार हो रहे हैं उसपर नकेल कसने कि जरूरत है..... कार्रवाई नहीं होने पर संस्था में बैठे भर्ष्टाचारी लोगों के हौसले बढ़ रहे है और संस्था में जों दस्तावेज उनके आरोपों को सिद्ध कर सकते है उन्हे भी नष्ट करने का डर बन रहा है......0
0
Report
Advertisement
हसनपुर के कृषि मेले में किसानों को ट्रैक्टर-ड्रोन जैसे इनाम, धनखड़ का अवलोकन
Jhajjar, Haryana:झज्जर के गांव हसनपुर कृषि मेले को लेकर किसानों में भारी उत्साह, ओमप्रकाश धनखड़ ने किया तैयारियों का अवलोकन: 23 अक्टूबर को एमआर स्कूल में लगेगा विशाल कृषि मेला, किसानों को ट्रैक्टर, ड्रोन और रोटावेटर सहित कई कृषि यंत्र मिलेंगे इनाम में. शर्त यही की कृषि मेले में भाग लेने वाला होना चाहिए किसान. किसान की पहचान के लिए तीन प्रकार के मापदंड रखे गए हैं: किसान क्रेडिट कार्ड, मेरी फसल हमारा ब्योरा में हो नाम पंजीकरण या फिर मिलती हो किसान निधि. महिला किसान का खेती-बाड़ी के ड्रोन का लक्की ड्रॉ द्वारा दिया जाएगा इनाम. धनखड़ बोले, एनसीआर की मार्केट पर है किसानों का हक, हम चाहते हैं किसान का उत्पादन एनसीआर की मार्केट में बिक्री के लिए पहुंचे. फूल, बागवानी, फिशेज या फिर अन्य उत्पादन को मार्केट में पहुंचाना मुख्य उद्देश्य. पैरियर बंद खेती करना और किसान को उसका लाभ पहुंचाना यही है हमारा मकसद. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं हरियाणा के कृषि मंत्री मुख्य रूप से करेंगे शिरकत. झज्जर जिले के गांव हसनपुर में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशाल एग्री लीडरशिप समिट एवं कृषि मेले की तैयारियों का अवलोकन करने भाजपा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि मेले को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। अभी यह अनुमान लगाना भी मुश्किल है कि मेले में कितनी बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे. धनखड़ ने बताया कि कृषि मेले में किसानों को ट्रैक्टर, खेती-बाड़ी में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन, रोटावेटर सहित कई कृषि यंत्र इनाम के रूप में वितरित किए जाएंगे. इनाम प्राप्त करने के लिए शर्त यह है कि संबंधित व्यक्ति किसान होना चाहिए. किसान की पहचान सुनिश्चित करने के लिए तीन प्रकार के मापदंड निर्धारित किए गए हैं. किसान क्रेडिट कार्ड धारक, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान अथवा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाले किसान अपनी पात्रता के आधार पर इसमें शामिल हो सकेंगे. उन्होंने बताया कि महिला किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेती-बाड़ी में उपयोग होने वाला ड्रोन भी लकी ड्रॉ के माध्यम से इनाम में दिया जाएगा. इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी. एनसीआर की मार्केट तक पहुंचना चाहिए किसान का उत्पादन. ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की बड़ी बाजार व्यवस्था पर किसानों का भी हक है। हमारा उद्देश्य है कि किसानों का उत्पादन सीधे एनसीआर की मार्केट तक पहुंचे, ताकि उन्हें अपनी उपज का बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती, बागवानी, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़े उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है. धनखड़ ने कहा कि परिधीय शहरी क्षेत्र की खेती यानी पेरी-अर्बन फार्मिंग को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि उत्पादन को बाजार से जोड़ने, आधुनिक तकनीक अपनाने और किसानों को नए अवसर उपलब्ध कराने से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित कई हस्तियां करेंगी शिरकत. गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस विशाल कृषि मेले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों, बागवानी, फूलों की खेती, मत्स्य पालन और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी. कृषि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना, उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खोलना है.0
0
Report
करनाल में शहीदी दिवस पर आईजी शेनवी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया
Karnal, Haryana:करनाल। पुलिस शहीदी दिवस पर आईजी अश्विन शेनवी ने शहीदों को किया नमन, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए करनाल में बनेगी , रणनीति हत्या के मामलों में करनाल पुलिस की कार्रवाई को आईजी ने सराहा, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, साइबर ठगी के मामलों में 60 प्रतिशत पीड़ितों की राशि वापस मिलने का दावा, कम उम्र के युवाओं के अपराध में शामिल होने पर जताई चिंता। पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर करनाल रेंज के आईजी अश्विन शेनवी ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस शहीदों को नमन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान पुलिस बल के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। यह दिन पुलिस कर्मचारियों को और अधिक हौसले, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। अपराध पर लगाम लगाने के लिए करनाल में होगी समीक्षा बैठक आईजी अश्विन शेनवी ने बताया कि करनाल में अपराध की स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। इसमें अपराध की रोकथाम, पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विस्तार से चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत किया जा सके। हत्या की वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई को सराहा करनाल में पिछले दिनों हुई हत्या की वारदातों को लेकर आईजी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में करनाल पुलिस ने मामलों में प्रभावी और सराहनीय कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास केवल अपराध होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाकर आम नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है। आने वाले समय में अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। आईजी ने कहा कि जिलेभर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का प्रयास रहेगा कि लोग त्योहारों को सुरक्षित माहौल में मना सकें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। करनाल, कैथल और पानीपत में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले करनाल, कैथल और पानीपत जिलों में लोगों की समस्याओं के निपटारे को लेकर भी पुलिस काम कर रही है। आईजी अश्विन शेनवी ने बताया कि इस दिशा में पुलिस को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आने वाले समय में इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साइबर ठगी में पीड़ितों की रकम वापस दिलाने पर फोकस साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर आईजी ने कहा कि करनाल जिले में साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई के साथ पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों की राशि साइबर ठगी में गई, उनमें से करीब 7 प्रतिशत मामलों में पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने और ठगी की रकम की रिकवरी के लिए पुलिस आगे भी जरूरी कदम उठाएगी। कम उम्र के युवाओं का अपराध की ओर बढ़ना चिंता का विषय आईजी ने कम उम्र के युवाओं के अपराध में शामिल होने पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ युवा आपराधिक गतिविधियों को शौक या ट्रेंड के रूप में लेने लगे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध चाहे किसी भी उम्र का व्यक्ति करे, कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को अपराध से दूर रखने और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने पर भी पुलिस का विशेष ध्यान रहेगा。 बाइट — अश्विन शेनवी, आईजी, करनाल रेंज0
0
Report
अनिल विज: गुरुग्राम-मेवात की बिजली निजीकरण पर आवेदन नहीं मांगे, स्टे लेकर अपील तेज
Chandigarh, Chandigarh:गुरुग्राम और मेवात में बिजली निजीकरण के मामले को लेकर बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने किसी भी कंपनी से निजीकरण के लिए आवेदन नहीं मांगा। हम तो खुद इसके खिलाफ हैं लेकिन एचजीआरसी एक स्वतंत्र संस्था है वहां पर कोई भी कंपनी एप्लीकेशन लगा सकती है। क्योंकि ऐसा एक्ट में प्रावधान है। हमने वहां भी निजीकरण का विरोध किया लेकिन फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया अब हम आगे अपील करेंगे। बाइट - अनिल विज, ऊर्जा मंत्री0
0
Report
Advertisement
धमतरी: छिपली गांव में रामलीला मंचन के दौरान लगी आग, 3 लोग झुलसे; दो गंभीर रेफर
Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले स्थित नगरी ब्लॉक के छिपली गांव में दशहरा पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां आयोजित रामलीला मंचन के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।0
0
Report
दिल्ली में ई-रिक्शा नीति का ड्राफ्ट तैयार, 30 दिन में लागू, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
New Delhi, Delhi:दिल्ली में नई ई रिक्शा पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार 30 दिन में नई पॉलिसी को कर दिया जाएगा लागू इस पर बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने कहा- दिल्ली में मनमाने और बेतरतीब ढंग से चल रहे ई रिक्शों पर लगेगी लगाम! सभी ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन, चालकों का लाइसेंस और बेज होगा अनिवार्य। दिल्ली में सिर्फ 2.5 लाख रजिस्टर्ड ई रिक्शों को ही चालने की होगी अनुमति। बिना रजिस्ट्रेशन वाले जुगाड रिक्शे होंगे ज़ब्त। दिल्ली में अभी चल रहें हैं बिना रजिस्ट्रेशन के तकरीबन 4/5 लाख ई रिक्शा। नई ड्राफ्ट पॉलिसी के तहत ई रिक्शा में केवल 4 सवारी या 40 किलोग्राम वजन ले जाने की ही होगी इजाज़त। पब्लिक और स्टेक होल्डर्स की रायशुमारी के लिए पब्लिक डोमेन में एक महीने में रखी गई है। दिल्ली ई-रिक्शा योजना 2026। 90 दिनों में ई रिक्शा चालकों के लिए जरुरी होगी ई रिक्शा सर्टिफिकेट कंप्लायंस ( ECC ) लेना।0
0
Report
नोएडा एलिवेटेड रोड एक हफ्ते के लिए बंद, सेक्टर-62 से सेक्टर-18 यात्रा प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एलिवेटेड रोड एक हफ्ते तक बंद रहेगा एक लेन, मरम्मत के चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 जाने वाले वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी नोएडा की एलिवेटेड रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अगले एक सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास सड़क की मरम्मत के चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले लेन को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण इस मार्ग पर यातायात बंद रखा जाएगा। एलिवेटेड रोड पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गड्ढा होने के बाद प्राधिकरण ने दोबारा मरम्मत कराने का फैसला लिया है। मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और प्रभावित लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, सेक्टर-18 से सेक्टर-62 की ओर जाने वाले लेन पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। सेक्टर-27 से सेक्टर-60 तक बनी करीब 4.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पर रविवार को सड़क की ऊपरी परत धंस गई थी। मरम्मत के बाद यातायात शुरू कराया गया, लेकिन मंगलवार को उसी स्थान पर दोबारा गड्ढा होने से सड़क की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे। गड्ढे में सड़क के नीचे मौजूद सरिया भी दिखाई देने लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉररेशन के इंजीनियरों से तकनीकी जांच कराने का फैसला किया है। जांच में सड़क की ऊपरी परत के साथ नीचे मौजूद कंक्रीट और स्टील स्ट्रक्चर की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इससे बार-बार सड़क धंसने की वजह पता लगाने में मदद मिलेगी। एलिवेटेड रोड दिल्ली से नोएडा होते हुए गाजियाबाद, 7X सोसायटियों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले लोगों के लिए प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की दिशा में एक लेन बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की जरूरत होगी। मरम्मत के दौरान इस दिशा में यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका है। करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस एलिवेटेड रोड को वर्ष 2017 में आम लोगों के लिए खोला गया था। अब एक सप्ताह तक चलने वाले मरम्मत कार्य और प्रस्तावित तकनीकी जांच के बाद ही सड़क की स्थिति और गड्ढे की वजह को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
पिता की अर्थी पर आंसू, दर्दनाक हादसे में शंकरलाल शहीद
Kishanganj, Bihar:पिता को सौंपा तिरंगा, पांच साल के बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया गुलाबपुरा में ड्यूटी से लौटते समय ट्रक की टक्कर से कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की मौत, गर्भवती पत्नी और मासूम बेटे को रोता छोड़ गए शहीद जवान जिस बेटे को पिता की अर्थी को कंधा देना था, आज उसी की अर्थी उठते देख पूरा गांव आंसुओं में डूब गया। वर्दी पहनकर जनता की सुरक्षा का जिम्मा निभाने वाले बांदर सिंदरी इलाके के मुंडोती गांव निवासी कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की जिंदगी एक सड़क हादसे में अचानक थम गई। पांच साल के बेटे ऋषि के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं सात माह की गर्भवती पत्नी ललिता की दुनिया उजड़ गई। बुधवार को जब शहीद जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव मुंडोती पहुंची, तो हर आंख नम हो गई। भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल शंकरलाल टेपन मंगलवार देर रात गुलाबपुरा में रावण दहन कार्यक्रम की ड्यूटी पूरी कर बाइक से थाने की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि शंकरलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जवान ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी निभाई, वही ड्यूटी से लौटते समय जिंदगी की जंग हार गया。 पिता को सौंपा तिरंगा, छलक उठीं आंखें बुधवार को कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव मुंडोती पहुंची। गांव में पहले से मौजूद परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण अपने लाडले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। हर तरफ गमगीन माहौल था। परिवार के सदस्यों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम विदाई के दौरान जवान के पिता कानाराम टेपन को तिरंगा सौंपा गया। बेटे की शहादत के सम्मान में मिला तिरंगा पिता के हाथों में था, लेकिन जिस बेटे को सीने से लगाना था, वह हमेशा के लिए विदा हो चुका था। पांच साल का बेटा और गर्भवती पत्नी छोड़ गए पीछे शंकरलाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका पांच साल का बेटा ऋषि अभी इतना छोटा है कि शायद उसे पिता के हमेशा के लिए दूर चले जाने का पूरा अहसास भी नहीं होगा। दूसरी ओर, उनकी पत्नी ललिता सात माह की गर्भवती हैं। परिवार जिस घर में आने वाले नए मेहमान की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा होगा, वहां अब मातम पसरा है। शंकरलाल के परिवार में उनकी मां, पिता, छोटा भाई और दो बहनें हैं। पिता कानाराम टेपन अजमेर पुलिस लाइन में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पिता स्वयं पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और अब उन्हें अपने जवान बेटे को अंतिम विदाई देनी पड़ी। परिवार के लिए यह क्षति ऐसी है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी。 वर्ष 2018 में पुलिस में हुए थे भर्ती कांस्टेबल शंकरलाल टेपन वर्ष 2018 में भीलवाड़ा पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में शंभूगढ़ थाने में तैनात थे। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अपने कर्तव्य की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। अंतिम विदाई में उमड़े जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी शंकरलाल टेपन की अंतिम विदाई में किशनगढ़ विधायक डॉ विकास चौधरी, गुलाबपुरा पुलिस उपाधीक्षक सतीश यादव, सीओ सिटी धर्मराज चौधरी, बांदरसिंदरी थाना प्रभारी बन्नालाल, भोजराज गुर्जर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। मुंडोती की मिट्टी ने अपने बेटे को अंतिम विदाई दी, लेकिन उसके पीछे छूट गए परिवार के लिए यह बिछोह जिंदगीभर का दर्द बन गया। वर्दी में देश और समाज की सेवा करने वाले शंकरलाल की यादें अब उनके परिवार के पास शेष हैं। पिता के हाथों में सौंपा गया तिरंगा उस जवान की सेवा और बलिदान की निशानी बन गया, जिसकी घर वापसी का इंतजार अब कभी पूरा नहीं होगा।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार टाटा पियागो से 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार टाटा पियागो की ठोकर से 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक पैर कट गया और उन्होंने घटनास्थलब दम तकड़ दिया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत अंतर्गत पीरनगर की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत अंतर्गत पीरनगर का है, जहां बुधवार को टाटा पियागो की जोरदार ठोकर से 65 वर्षीय महिला सुंदरी देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक पैर कट गया।मृतका की पहचान पीर गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय मनोग पासवान की पत्नी सुंदरी देवी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सुंदरी देवी घर से जलावन चुनने के लिए सड़क किनारे जा रही थीं। इसी दौरान मंझौल से बखरी की ओर जा रही तेज रफ्तार टाटा पियागो ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन भी सड़क किनारे गड्ढे में पलटने की स्थिति में पहुंच गया।घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को घेर लिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ ग्रामीण चालक के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। हालांकि, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाला गया। इसके बाद चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।बताया जाता है कि चालक ही वाहन का मालिक था और पटना से सोनमा आईटीआई कॉलेज जा रहा था। चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक नींद आ जाने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।इधर, सुंदरी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनके पुत्र अरविंद कुमार, अरुण कुमार और रविंद्र कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, सुंदरी देवी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं। उनकी मौत से परिवार ने अपना सहारा खो दिया है और अब परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है।घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।घटनास्थल पर पूर्व मुखिया अनिल महतो, पहसारा पूर्वी पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं एक महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बाइट परिजन0
0
Report
MLC चुनाव प्रचार आज आखिरी दिन; 2027 का लिटमस टेस्ट बन गया?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- MLC चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, ये चुनाव एक तरह से 2027 का लिटमस टेस्ट भी है, इसके जरिए जनता का मूड भांपने में दलों को मदद मिलेगी...और जो चुनाव जीतेगा उसको 2027 में भी एडवांटेज मिलना तय है0
0
Report
Advertisement
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीन आरोपी कोर्ट में पेश, 10 दिनों पुलिस कस्टडी मिली
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA) THREE ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE PRODUCED BEFORE COURT,COURT GRANTS 10 DAYS POLICE CUSTODY / VISUALS/ADV AJINKYA MIRGAL, ADV SATYAVRAT JOSHI, ADV SACHIN PATIL S/B मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना | वकील अजिंक्य मिर्गल मधुकर कहते हैं, "टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में, तीन आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया गया और 48 घंटे के ट्रांज़िट रिमांड पर यहाँ लाया गया। हमने कोर्ट में दलील दी कि इन 48 घंटों के दौरान आरोपी पहले से ही मुंबई पुलिस की कस्टडी में थे। ट्रांज़िट ऑर्डर में सिर्फ यात्रा के लिए जरूरी समय की अनुमति दी गई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि इसका गलत इस्तेमाल हुआ है। उस दिन ट्रांज़िट ऑर्डर लगभग 6:00-6:30 बजे मिल गया था, लेकिन वे तुरंत रवाना नहीं हुए। इसके बजाय, उन्होंने अपना प्लान बदला और रात वहीं रुक गए। एक सिक्योरिटी एजेंसी की मदद से, वे पूरी रात वहीं रहे—आरोपियों के साथ रेलवे क्वार्टर में रुके—इस दौरान उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस कस्टडी में आम तौर पर यह प्रक्रिया होती है कि पुलिस दिन में पूछताछ करती है, রাত में आरोपियों को लॉक-अप में रखती है, और अगले दिन फिर पूछताछ शुरू करती है। यहाँ ऐसा नहीं हुआ; आरोपी पूरे 48 घंटे तक पुलिस के साथ ही रहे। उन्होंने पूरा सहयोग किया और जो कुछ भी वे जानते थे, वह सब बता दिया, जिससे जांच में आगे और प्रगति हुई है... जांच आगे बढ़ी है: दिल्ली से चार लोगों—दो पुरुष और दो महिलाओं—को गिरफ्तार किया गया है, और दो अन्य लोगों को हरियाणा और गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। ये लोग अभी ट्रांज़िट रिमांड पर हैं और इन्हें यहाँ लाया जा रहा है... यहाँ पहुँचने के बाद, इन्हें मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा... दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, जज ने 31 तारीख तक की कस्टडी मंजूर कर ली है।0
0
Report
गुलाम अहमद मीर: 33% महिला आरक्षण और निष्पक्ष परिसीमन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर कहते हैं, "...देश की अभी प्राथमिकता यह है कि ज्ञानेश्वर कुमार को उन कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए, जिन्हें मैं संविधान और लोकतंत्र पर हमला मानता हूँ - जिसमें मतदाता सूची से 13 करोड़ लोगों का नाम हटाना भी शामिल है... महिलाओं के आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने हमेशा इस बिल का समर्थन किया है। हम मौजूदा सदन में 33% आरक्षण को तुरंत लागू करने का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। हम परिसीमन (डिलिमिटेशन) के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसके लिए जो फॉर्मूला तय किया जाए, वह निष्पक्ष होना चाहिए और सभी राज्यों को स्वीकार्य होना चाहिए..." लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, "यह हकीकत है जो RSS से जुड़े लोग भी जानते हैं, हर भारतीय भी जानते हैं कि यह पुरुष प्रधान संस्थान है... उसे लेकर राहुल गांधी ने उन्हें बताया और उन्हें हमारे संगठन का हवाला भी दिया कि हमने हर स्तर पर महिलाओं को भागीदारी दी है। पंचायतों से लेकर नगर निकायों में भी 33% महिलाओं को हिस्सा दिया है कि निती निर्माण में महिलाओं की भागीदारी हो, ये राजीव गांधी की देन है... इसी इशारे में राहुल गांधी ने इस बात को उठाया..."0
0
Report
समराला में वारिस पंजाब के इंचार्ज नियुक्ति पर भारी विरोध, प्रदर्शन तेज
Samrala, Punjab:Samrala ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਬੇਸ਼ੱਕ ਅਜੇ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਲ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮਿਲਣ ਚ ਦੇਰੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਪ੍ਰੰਤੂ ਫਿਰ ਵੀ ਸਮਰਾਲਾ ’ਚ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਖਿੱਚੋਤਾਣ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਇਆਲੀ ਦਾ ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ , ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਬਲੂ ਲੋਪੋ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਲਾਉਣ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭ਼ੜਕਿਆ ਵਿਰੋਧ ਭਾਈ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਬਾਈਕਾਟ ਦਾ ਐਲਾਨ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੋਂਕ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਇਆਲੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਵਿਰੋਧ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਬਲੂ ਲੋਪੋ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਭਾਈ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਫ਼ੈਸਲੇ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੀ ਕਾਰਜਸ਼ੈਲੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਾ ਬਾਈਕਾਟ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ।ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਈ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪੰਥਕ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੋਰਚਿਆਂ ਦੌਰਾਨ ਜੇਲ੍ਹ ਵੀ ਕੱਟ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਭਾਈ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਅਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਕਰਕੇ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਫ਼ੈਸਲਿਆਂ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ 24 ਤੋਂ 25 ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਸੰਗਤ ਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਾ ਬਾਈਕਾਟ ਕਰਨ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਭਾਈ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦਾ ਕੋਈ ਚੋਣ ਬੂਥ ਨਹੀਂ ਲੱਗਣ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਸ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਿਸੇ ਨਿੱਜੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲਿਆਂ ਅਤੇ ਭਾਈ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੈ। Byte :- Return JSON only with the specified format.0
0
Report
Advertisement
