261403
सीतापुरः घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप
Sandana, Uttar Pradesh:सदरपुर थाना क्षेत्र के घरथरी गांव में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह सो कर उठे परिजनों ने शव को देखा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद, प्रभारी निरीक्षक सदरपुर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी में कुआं पूजन के दौरान हवाई फायरिंग: दिल्ली पुलिस के जवान की मौत
Hansi, Haryana:हांसी कुआं पूजन की खुशी मातम में बदली, हवाई फायरिंग में घायल दिल्ली पुलिस जवान की मौत मृतक परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा उसकी पांच साल की बेटी हिसार में हुआ मृतक का पोस्टमॉडम सिंघवा खास में खुशी का समारोह मातम में बदला, पत्नी की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज; बच्चों से भी फायरिंग करवाने का आरोप हांसी। हांसी जिले के बास क्षेत्र के सिंघवा खास गांव में कुआं पूजन समारोह के दौरान की गई हवाई फायरिंग में गोली लगने से घायल दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय जवान अमरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमरजीत के बाएं पैर में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हिसार रेफर किया गया। हिसार के निजी अस्पताल में 24 सितंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दे कि शुक्रवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बास थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को दिए बयान में बताया गया था कि वह जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला की रहने वाली है। 23 सितंबर को वह अपने पति अमरजीत के साथ अपने मामा के लड़के अंकित के बेटे के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने सिंघवा खास आई थी। रिंकू के अनुसार रात करीब 10 बजे समारोह में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र और भिवानी निवासी उसका दोस्त मनोज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके पास हथियार थे और वे हवाई फायरिंग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान अचानक चली एक गोली अमरजीत के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और दर्द से चिल्लाने लगा। घटना के बाद सुरेंद्र, मनोज और उनके साथी हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत अमरजीत को इलाज के लिए भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन 24 सितंबर की रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र और मनोज खुद तो हवाई फायरिंग कर ही रहे थे, साथ ही समारोह में आए छोटे बच्चों से भी हथियार चलवाकर फायरिंग करवा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने से अमरजीत घायल हुआ। अमरजीत दिल्ली पुलिस में जवान था। परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा उसकी पांच साल की बेटी है। जवान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। छोटी बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ACB Par Karyavahi: अधिकारी 15 Hazaar Rupaye ki Rishvat Pakde Gaye
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोप है कि एक जेम्स फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गई थी। ट्रैप के दौरान आरोपी ने किडनी संबंधी बीमारी का उपचार चलने की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल SMS अस्पताल में उसका उपचार जारी है। जयपुर के मानसरोवर इलाके से सामने आया है रिश्वतखोरी का मामला। ACB ने मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मुकेश माल्या को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हिरासत में लिया गया। ACB के अनुसार आरोपी पटेल मार्ग, मानसरोवर स्थित फील्ड ऑपरेशन डिविजन में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत है। मामला ग्रीन माउंटेन जेम्स प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार फर्म रत्न पन्ना की मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है और उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन की ओर से जारी किया गया है। आरोप है कि 24 सितंबर को अधिकारी ने फर्म के खिलाफ पेनल्टी लगाने का दबाव बनाया और इसके एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की। ACB DIG द्वितीय जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और ASP मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस निरीक्षक रामजीलाल और टीम ने ट्रैप के दौरान आरोपी को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों डिटेन किया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पहले से किडनी संबंधी बीमारी का उपचार चलने की बात कही। ACB टीम आरोपी को तत्काल गणगौरी अस्पताल लेकर पहुँचिा, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर आरोपी को SMS अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद ASP मनोज कुमार गुप्ता और आरोपी के भाई सुरेश कुमार माल्या के साथ उसे SMS अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अस्पताल में आरोपी का उपचार जारी है। ACB के मुताबिक मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। रिश्वत की मांग से लेकर ट्रैप और आरोपी की स्वास्थ्य स्थिति तक सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।0
0
Report
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: 75 जिलों के व्यंजन एक जगह दिखे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण का शुभारंभ हो गया, गृहमंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे, ट्रेड शो में इस बार ओडीओपी के अलावा ओडीओसी एक जनपद एक व्यंजन को भी एक अलग पवेलियन दिया गया है,जहां 75 जिले 75 स्वाद हर जनपद का अलग व्यंजन मिलेगा,कानपुर के लड्डू ,मथुरा का पेड़ा ,आगरा का पेठा और दिखा । वॉक थ्रू -- मशहूर झांसी की बालूशाही ODOC योगी आदित्यनाथ की उस विजन को बिल्कुल सही साबित कर रहा है कि एक छोटे से ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा क्योंकि झांसी की बालूशाही को विदेश से लोग आकर पूछ रहे हैं,ODOC के तहत ही झांसी की मशहूर बालूशाही का स्टाल यहां पर लगा हुआ है। वॉक थ्रू - ओडी ओसी पवेलियन से वही लखनऊ के बीएमसी ऑर्गेनिक के द्वारा भी अपने प्रोडक्ट लगे गए हैं जिनमें आम का जूस और फलों से जुड़ी हुई चीज हैं उनके स्टाल पर खुद अमित शाह और योगी आदित्यनाथ गए थे उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्ति को भी यहां फ्री में इंस्टॉल मिला है और हमारे छोटे से प्रोडक्ट को एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है । बाइट -- नंदगोपाल नंदी इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो नए का नया आयाम तय किया है और लगातार हमारे प्रदेश में निवेश बड़ा है । टीटी -- जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह वही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक विजन है ,जिसके तहत प्रदेश में निवेश के दरवाजे खुलते हैं और सबसे ज्यादा निवेश जेवर क्षेत्र में हुआ है ,नोएडा एयरपोर्ट हो , फिल्म सिटी हो या इसके अलावा अन्य काफी चीज हो ट्रेड शो की वजह से ही हमारे प्रदेश के छोटे-छोटे प्रोडक्ट को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान में मिली। वॉक थ्रू -- ओडीओपी पवेलियन से इस ट्रेड शो में घूमने आए लोगों को भी यह जमकर भा रहा है सभी ने इसकी सराहना की उन्होंने कहा कि यहां पर घूमने के लिए सीखने के लिए और खाने के लिए लोगों को बहुत कुछ मिलेगा इसलिए उन्होंने कहा कि लोगों को यहाँ पर जरूर आना चाहिए。 कन्नौज के इत्र पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, इत्र का स्टॉल लगाने वाले दुकानदार ने कहा कि यह प्रदेश सरकार का विजन ही है कि यहां पर सभी लोग बराबर हैं और सभी को बराबर की भागीदारी मिल रही है, और विदेशी बायर आकर हमारे इस कन्नौज के इत्र को खरीद रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में LG निर्देश के बाद सुरक्षा व्यवस्था तेज, पश्चिमी जिले में व्यापक पेट्रोलिंग
Delhi, Delhi:एलजी के निर्देश के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी , पश्चिमी जिले में पुलिस की व्यापक पेट्रोलिंग पैसफीक मॉल त Tilकनगर मार्किट श्याम नगर में तिलकनगर पुलिस की पेट्रोलिंग इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी वेस्ट के नेतृत्व में व्यापक पैट्रोलिंग जनता में जा रहा है पुलिस को लेकर अच्छा संदेश दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश के बाद राजधानी के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी क्रम में वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के नेतृत्व में व्यापक पैट्रोलिंग पश्चिमी जिला पुलिस की ओर से प्रमुख बाजारों, व्यस्त सार्वजनिकस्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। आज सायं पश्चिमी जिला के पैसेफिक मॉल में तिलकनगर पुलिस फोर्स द्वारा व्यापक जायजा लिया गया।और तिलकनगर मार्केट जहाँ सबसे ज्यादा लोगो का आना जाना लगा रहता है वहां भी पुलिस ने पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उसके बाद सेंसटिव इलाका श्याम नगर का भी जायजा लिया।वही पश्चिमी जिला के तिलकनगर के अलावा राजौरी गार्डन मायापुरी के अलगअलग इलाकों में पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चल रही इस पेट्रोलिंग का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाना है।इसी अभियान के तहत पश्चिमी जिला पुलिस की टीम ने आज पैसिफिक मॉल जैसे प्रमुख और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मॉल में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी पेट्रोलिंग की और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।इसके बाद पुलिस टीम तिलक नगर मार्केट पहुंची। राजधानी के प्रमुख बाजारों में शामिल तिलक नगर मार्केट में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस ने बाजार और उसके आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस टीमों को भी क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।पश्चिमी जिला पुलिस की पेट्रोलिंग केवल व्यस्त बाजारों और सार्वजनिकस्थलों तक सीमित नहीं है। पुलिस द्वारा रात के समय सुनसान इलाकों, पार्कों और अपेक्षाकृत कम आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य ऐसे स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी आपराधिक वारदात की आशंका को कम करना है।पुलिस की बढ़ी हुई मौजूदगी के चलते पश्चिमी जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों का फोकस सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर है।दिल्ली पुलिस की इस व्यापक पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
CEIR पोर्टल से गुम मोबाइल बरामद, धारकों को वापस सौंपे गए
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए गुम और खोए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे। मोबाइल वितरण कार्यक्रम शुक्रवार, 25 सितंबर पुलिस अधीक्षक Aman Kumar के कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर CEIR पोर्टल में दर्ज शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियान के तहत कुल 39 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके वास्तविक धारकों को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सौंपा गया। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने की प्रक्रिया में तकनीकी शाखा और विभिन्न थाना स्तर की टीमों की भूमिका रही।0
0
Report
साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, यातायात प्रभावित: जमशेदपुर
Jamshedpur, Jharkhand:साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित जमशेदपुर: शहर के व्यस्त साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच हुए विवाद ने कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर हंगामा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साकची गोलचक्कर के पास कुछ किन्नर एक ऑटो में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बनने लगी। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। घटना के दौरान नाराज किन्नरों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और किन्नरों के बीच धक्का-मुक्की की भी सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। हालांकि, पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सड़क के बीच प्रदर्शन और हंगामे के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
खेरवाड़ा हाईवे पर स्टंट-हथियारबाज़ों पर पुलिस ने दबिश, 4 गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर स्टंट करने वाले और हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा, चार युवकों को गिरफ्तार कर 2 ईको और एक बोलेरो गाड़ी जब्त, हाईवे पर तेज़ आवाज़ में बजाए जा रहे आयशर डीजे को जब्त कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं बंजारिया करनाउवा रोड पर तलवार लहराने और राहगीरों को धमकाने के मामले में एक आरोपी आमर्स एक्ट में गिरफ्तार।0
0
Report
खेरवाड़ा में गणेश प्रतिमा शोभायात्रा, पुष्प वर्षा और विसर्जन तेज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, कस्बे में निकली गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा, शोभायात्रा का कस्बे में पुष्प वर्षा से स्वागत किया, विभिन्न मंडलों द्वारा गणेशजी की प्रतिमाओं की झांकी सजाई गई, बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे, वहीं गणेश प्रतिमाओं का बाजार में जगह जगह महाआरती की गई, प्रसाद वितरण व आरती के बाद जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।0
0
Report
उदयपुर के घासा तालाब में डूबे 16 वर्षीय अभिषेक की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के घासा थाना क्षेत्र में चार दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया 16 वर्षीय अभिषेक अचानक गहराई में जाने से डूब गया। इस दौरान साथियो ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नही हो सके। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर घासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को ढूंढ निकाल पुलिस थाना घासा को सुपुर्द किया। टीम में गोताखोर भवानी शंकर वाल्मीकि, महेंद्र सिंह मसानी, प्रवीण सिंह राठौड़, वाहन चालक बने सिंह गुर्जर, और रवि शर्मा मौजूद रहे। रेस्क्यू में रवि शर्मा की विशेष भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
रोहित ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाए; CM सम्राट चौधरी पर सवाल उठे
Patna, Bihar:रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव 9 वीं फेल हैं रोहित ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नेता प्रतिपक्ष के ख़ान पान के जाँच की माँग करते हैं रोहित ने कहा की तेजस्वी क्या खाते पीते हैं की उनका मानसिक स्थिति गड़बड़ हो गया है रोहित ने कहा कि तेजस्वी को भाषा की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए रोहित ने कहा की सामाजिक न्याय के मसीहा है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहित ने कहा की तेजस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अनर्गल बयान देना बंद करें0
0
Report
जोधपुर के महापौर पद का कार्यभार प्रसन्नचंद मेहता ने संभाला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता की जीत के बाद शुक्रवार को उन्होंने महापौर पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्राद्ध पक्ष शुरू होने से पहले भाजपा के निर्देशों के बाद मेहता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई और शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, प्रभारी ओंकारसिंह लखावत के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां विधिवत रूप से उन्होंने महापौर का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहता का फूलों के गुलदस्ते, मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। नगर निगम परिसर में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। जी मीडिया से बातचीत में महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है और इसका लाभ जोधपुर के विकास को मिलेगा। मेहता ने कहा कि शहर के प्रमुख विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और जनता से जुड़े कार्यों को गति देने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जोधपुर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ राज्य मंत्री केके विश्नोई व शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि पत्थर पर भी फूल खिल गया है।0
0
Report
गयाजी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
Gaya, Bihar:गयाजी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को जिले के एकमात्र महिला प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी सेवा और मदर एवं चाइल्ड डिपार्टमेंट की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि अस्पताल में कुछ छोटी-छोटी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मदर एवं चाइल्ड डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पता चला कि कुछ मरीजों को जरूरी दवाओं की आवश्यकता थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मरीजों को पेन किलर या अन्य जरूरी दवाओं की जरूरत है, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में दवा, जांच और इलाज से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने निरीक्षण के दौरान नर्सिंग छात्रावास का भी दौरा किया। यहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने जो समस्याएं बताईं, उन्हें मंत्री ने गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उनके प्रशिक्षण और रहने की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। अस्पतालों में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गयाजी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत रखना सरकार की प्राथमिकता है.0
0
Report
Advertisement
नेपाल-भारत गंडक बराज से डिस्चार्ज बढ़ा, जलस्तर बढ़ने की आशंका
Bagaha, Bihar:नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर गंडक नदी के जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ा दी है । पड़ोसी देश में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है । उधर नेपाल स्थित चित्तवन APF के एसपी धन बनिया के नेतृत्व में हाई अलर्ट के मद्देनज़र माइकिंग समेत फल्ड को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है क्योंकि नारायणी नदी का जलस्तर 2-3 लाख क्यूसेक के करीब पहुंचने की संभावना जताई गईं है। दरअसल इलाके में हों रही वर्षा के बाद एक बार फ़िर इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से फिलहाल करीब 1 लाख 44 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। नेपाल के तराई क्षेत्रों में जारी बारिश के बीच नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।बताया जा रहा है की नारायणी नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए गंडक बराज से लेकर तटबंधों तक सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर दियारा के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है । पश्चिम चम्पारण ज़िला प्रशासन ने लोगों से समय रहते सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है,वहीं आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से हालात की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जबकि नदी के जलस्तर और डिस्चार्ज में होने वाले बदलाव पर प्रशासन की हर पल नजर बनी हुई है। बताये जा रहा है की बगहा 2 सीओ वसीम अकरम दल बल के साथ नदी किनारे बसे निचले हिस्से में लोगों को सतर्क रहने की अपील में जुटे हैं लिहाजा नदी किनारे जाने पर रोक लगीं है औऱ नीजी छोटे डेंगी या छोटे नावों के परिचालन की सख़्त मनाही की गईं है। जबकि जल संसाधन विभाग के अभियंता नदी तट समेत बांधों पर कैंप क़र रहें बाढ़ औऱ कटाव जैसी आपदा की स्थिति से निपटने को तैयार हैं ।0
0
Report
चंदन रॉय सान्याल और तन्मय रंजन ने दरगाह में जियारत कर दुआ मांगी
Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में जुमा के दिन बॉलीवुड अभिनेता चंदन रॉय सान्याल और अभिनेता तन्मय रंजन ने जियारत की। दोनों अदाकारों ने दरगाह शरीफ पहुंच कर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए । जहां उन्होंने मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर दोनों ही अदाकारों का बॉलीवुड दुआगो व दरगाह खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने जियारत कराई और दस्तारबंदी कर तबर्रुक दिया । उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह की मजहबी और तारीखी रवायत के साथ रस्म रिवाज के बारे में जानकारी भी दी। चंदन रॉय सान्याल हिंदी और बंगाली सिनेमा के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अलर्ट रहे हैं। उन्होंने रंग दे बसंती, कमीने, जज़्बा, मंटो और पटना़ शुक्ला समेत कई फिल्मों में अदाकारी के जलवे दिखाए है। इसी तरह उन्होंने वेब सीरीज आश्रम, रे, शहर लखोट और लुटेरे में भी बेहतरीन अदाकारी की है जिसे समाइन ने खूब पसंद किया है। खास कर मूवी कमीने और आश्रम में निभाए गए उनके किरदार को बेहद शोहरत हासिल हुई हैं। वही दूसरी तरफ एक्टर तन्मय रंजन भी फिल्मों और वेब सीरीज में अदाकारी कर चुके हैं। उन्हें फिल्म जय गंगाजल, राग देश और तानाशाह और आश्रम, रक्तांचल और द ग्रेट इंडियन, मर्डर जैसी वेब सीरीज में काम करने के लिए जाना जाता है। जियारत के बाद दोनों अदाकारों ने दरगाह शरीफ का रूहानी तजुर्बा को लेकर खुशी जाहिर की और ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ की।0
0
Report
बिहार में बच्चियों के विरुद्ध क्राइम: मीसा भारती ने प्रशासन पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि पिछले करीब एक हफ्ते से आए दिन बच्चियों के खिलाफ, महिलाओं के against जिस तरह की घटनाएं घट रही हैं बिहार में, अलग-अलग जिलों में. आप देखिए सबसे पहले शुरुआत होती है जमुई से. जमुई के बाद समस्तीपुर में दो-دو घटनाएं घट जाती हैं. उसके बाद पता चलता है कि बांका में भी इसी तरह का हुआ है, दरभंगा में भी इसी तरह का हुआ है. अभी कोई कह रहा था कि मधेपुरा में भी इसी तरह का कोई घटना हुआ है. और इन सबमें सबसे ज्यादा अगर निर्ममता देखी जाए, तो बाढ़ के बेलछी की घटना है. मात्र उस बच्ची की उम्र 10 से 11 साल रही होगी. उसके साथ रेप करके और हसुआ से उसका गर्दन काट करके फेंक दिया गया. हम लोग जाति-जाति का लूडो, सांप-सीढ़ी वाला खेलने नहीं आए हैं सचिवालय थाना में. आप बताइए कि जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि, सांसद हैं, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, और जब मेरा एफआईआर नहीं लिया जा रहा है यहाँ, तो आप समझिए कि बिहार के गरीबों का, आम लोगों का क्या स्थिति होती होगी थानों में.0
0
Report
Advertisement
