261001
सीतापुरः मछरेहटा के प्राथमिक विद्यालय बघौना में संकुल शिक्षक की मासिक बैठक संपन्न
Sitapur, Uttar Pradesh:विकासखंड मछरेहटा के प्राथमिक विद्यालय बघौना में संकुल शिक्षक की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि राजकुमार दीक्षित के द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: CCTV में कैद कार चालक की दबंगई, पिता-बेटी को टक्कर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वाहन चालक की दबंगई सीसीटीवी मैं कैद हुआ घटनाक्रम बाइक सवार पिता बेटी को सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर हादसे के बाद कार चालक ने मदद करने के बजाय दिखाई दबंगई फॉर्चून सौम्या हेरिटेज के रहवासियों में घटना के बाद आक्रोश मिसरोद थाना पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
सोनीपत में 7 लाख रिश्वत मामले में एएलएम प्रेम गिरफ्तार, क्लर्क समेत तीन गिरफ्तार
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में बिजली मीटर कनेक्शन और खंभा लगवाने के नाम पर ₹7 लाख रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एसीबी सोनीपत की टीम ने यूएचबीवीएन बहालगढ़ में एचकेआरएनएल के माध्यम से कार्यरत एएलएम प्रेम को ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिजली से जुड़े काम करवाने के बदले आरोपी पक्ष ने कुल ₹7 लाख की रिश्वत मांगी थी और पहले ₹5 लाख लिए जा चुके थे। इसके बाद दोबारा ₹2 लाख की मांग की गई। एसीबी ने ट्रैप लगाकर ₹2 लाख लेते एएलएम को मौके पर गिरफ्तार किया। मामले में यूएचबीवीएन के एक क्लर्क और एक अन्य कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है। एसीबी थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
हरी नगर में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तारी
Delhi, Delhi:चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश चेंकिंग के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे एक चाकू और स्नैचिंग किया मोबाइल फोन बरामद आरोपी पर कई अपराधिक मामले दर्ज पश्चिमी जिला के हरीनगर पुलिस टीम ने हरि नगर इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान, टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो पुलिसवालों को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने तेज़ी से कार्रवाई की और उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान सुमित उर्फ सुनील, 24 साल के रूप में हुई। उसकी पर्सनल तलाशी के दौरान, उसके पास से एक बटन वाला चाकू मिला। आगे वेरिफिकेशन करने पर एक मोबाइल फ़ोन मिला, जो चोरी का निकला और इसके बाद हरीनगर थाने में U/s 305 BNS, के तहत मामला दर्ज किया गया। और आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
Advertisement
चितौरा में जल जीवन मिशन से मीठा पानी घर तक पहुंचा, जीवन बदला
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-जहां पानी के लिए रोज शुरू होती थी जद्दोजहद, अब वहीं नल खोलते ही बहती है खुशहाली! चितौरा में ‘मीठे पानी’ ने बदल दी गांव की तस्वीर। एंकर-भिंड के गोहद का चितौरा गांव… कभी यहां पानी के लिए हर दिन एक संघर्ष हुआ करता था। खारे पानी की वजह से महिलाओं को डेढ़ किलोमीटर दूर कुओं से मीठा पानी ढोकर लाना पड़ता था। सिर पर घड़े और पैदल लंबा सफर… यही उनकी रोजमर्रा की जिंदगी थी। लेकिन अब चितौरा में हालात बदल चुके हैं। जल जीवन मिशन ने पानी की समस्या के साथ-साथ महिलाओं की वर्षों पुरानी मेहनत को भी खत्म कर दिया है। अब घर में नल है, नल में मीठा पानी है और इस पानी के साथ गांव के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हुई है। ये तस्वीर है भिंड के गोहद विकासखंड के ग्राम चितौरा की… कुछ समय पहले तक इस गांव में मीठा पानी मिलना किसी चुनौती से कम नहीं था। गांव के हैंडपंपों से खारा पानी निकलता था। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दो खुले कुओं तक जाना पड़ता था। सिर पर पानी के बर्तन उठाकर लौटना… फिर घर के दूसरे काम… पानी की इस जद्दोजहद में दिन का बड़ा हिस्सा गुजर जाता था। लेकिन अब कहानी बदल चुकी है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में 2.5 लाख लीटर की पानी की टंकी, 30 हजार लीटर क्षमता का सम्पवेल और करीब 9 हजार मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। गांव के 423 घरों में नल कनेक्शन पहुंचा और करीब 2473 ग्रामीणों को मीठे पानी की सुविधा मिलने लगी। अब पानी लेने के लिए महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना पड़ता। नल खुलता है… और घर की चौखट पर मीठा पानी पहुंच जाता है। पानी भरने में बचा समय अब महिलाएं खेती-बाड़ी, सिलाई-कढ़ाई और दूसरे कामों में लगा रही हैं। बच्चों को भी स्कूल और पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिल रहा है। यानी जल जीवन मिशन ने चितौरा में सिर्फ पाइपलाइन नहीं बिछाई… बल्कि महिलाओं की जिंदगी की राह आसान कर दी। कभी जिस गांव में मीठे पानी के लिए महिलाओं के कदम रोज डेढ़ किलोमीटर चलते थे… आज उसी गांव में मीठा पानी घर की दहलीज तक पहुंच चुका है। 423 घरों में नल, हजारों ग्रामीणों को पानी और वर्षों पुरानी समस्या से राहत… चितौरा की कहानी इस बात की गवाही है कि पानी जब घर तक पहुंचता है, तो सिर्फ प्यास नहीं बुझती… जिंदगी भी बदलती है। चितौरा की महिलाओं के लिए अब पानी भरना मजबूरी नहीं, महज नल खोलने का काम है। खारे पानी की कड़वाहट पीछे छूट चुकी है और मीठे पानी के साथ गांव में खुशहाली की नई धारा बह रही है।0
0
Report
आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए नसबंदी-टीकाकरण अभियान शुरू, स्थायी समाधान की उम्मीद
Kondagaon, Chhattisgarh:शहर की सड़कों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड आसानी से नजर आ जाते हैं। खासकर सुबह और शाम के समय राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को इन कुत्तों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों کا कहना है कि कई बार कुत्ते अचानक पीछे दौड़ते हैं और काटने की घटनाएं भी होती हैं。 जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार डॉग बाइट के मामले सामने आने के बीच लोगों में चिंता बढ़ रही है। सवाल यह है कि आखिर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर स्थायी नियंत्रण कब होगा? दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर नगर निकायों की जिम्मेदारी और नसबंदी, टीकाकरण तथा प्रबंधन से जुड़े निर्देश दिए हैं। अगस्त और नवंबर 2025 के आदेशों में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को नसबंदी, डी-वॉर्मिंग और टीकाकरण के बाद सामान्यतः उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाना है। वहीं रेबीज से संक्रमित या संदिग्ध तथा आक्रामक कुत्तों को सड़कों पर वापस नहीं छोड़ा जाना चाहिए。 इसके बावजूद शहर में लोगों को सवाल यही है कि अभियान नियमित क्यों नहीं चलाया जाता? लोगों का आरोप है कि कुछ दिनों तक नगर पालिका की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ते हुए जरूर दिखाई देती है, लेकिन अभियान थमते ही स्थिति फिर जस की तस हो जाती है。 हालांकि नगर पालिका के एल्डर मेन का कहना है की पालिका इस समस्या कों सुलझाने पर कार्य कर रही है, कुछ समय मे इस समस्या से लोगो कों निजात मिल जाएगी ज़रूरत सिर्फ कुत्तों को पकड़ने की नहीं, बल्कि नसबंदी, टीकाकरण, आक्रामक कुत्तों के उचित प्रबंधन और नियमित निगरानी की है। साथ ही कचरा और खुले में पड़े खाद्य पदार्थों के उचित निपटारे पर भी ध्यान देना जरूरी है, ताकि शहर में आवारा कुत्तों के लिए भोजन की उपलब्धता कम हो। अब देखना होगा कि डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं के बीच नगर पालिका कब तक अभियान को कुछ दिनों की कार्रवाई तक सीमित रखती है और कब इस समस्या के स्थायी एवं नियमित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं。0
0
Report
सोनीपत STF ने हिसार टोल हत्या के दो वांटेड बदमाश पकड़ लिये
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में देर रात STF का बड़ा एक्शन! फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, दूसरा गाड़ी समेत दबोचा सोनीपत में नेशनल हाईवे पर देर रात हरियाणा STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार के टोल मैनेजर हत्याकांड में वांटेड चल रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया। STF को देखकर एक बदमाश भिगान टोल फ्लाईओवर से करीब 15 फुट नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई, जबकि दूसरे बदमाश को टीम ने गाड़ी समेत मौके पर ही दबोच लिया। दरअसल, STF सोनीपत को सूचना मिली थी कि हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड में वांटेड बदमाश जीटी रोड पर मौजूद हैं। सूचना के बाद इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने रात करीब 11:30 बजे नेशनल हाईवे पर तलाश शुरू की। संदिग्ध गाड़ी दिखाई देने पर टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन अंदर बैठे दोनों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया。 STF को सामने देखकर मनोज उर्फ फिल्मी गाड़ी से उतरकर भिगान टोल फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। करीब 15 फुट नीचे गिरने से उसके पैर में चोट आई। STF ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और इलाज के लिए सोनीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरे आरोपी सचिन पुत्र नरेंद्र, निवासी कबीरपुर, सोनीपत को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया गया。 पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हिसार में टोल मैनेजर की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले में वांटेड थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। STF की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश हाईवे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही टीम ने उन्हें दबोच लिया。 STF के अनुसार मनोज उर्फ फिल्मी निवासी बहबलपुर, हिसार और सचिन निवासी कबीरपुर, सोनीपत के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और हाईवे पर प्रस्तावित वारदात की योजना के बारे में जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
Advertisement
पालम के भरत विहार में सीवर जाम से बदबू, बीमारी का खतरा
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के भरत विहार इलाके में पिछले करीब 15 दिनों से लोग सीवर जाम की समस्या से परेशान हैं। सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से गंदा पानी गलियों और लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर का पानी जमा होने से पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है। गंदे पानी और बदबू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को डर है कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सीवर की सफाई कराने और घरों में घुस रहे गंदे पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है。0
0
Report
লखनऊ: सुरक्षा व्यवस्था के बीच UPSSSC ने एक्साइज कॉन्स्टेबल मेन परीक्षा का संचालन किया
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): UPSSSC CONDUCTS EXCISE CONSTABLE MAIN EXAMINATION AMID SECURITY ARRANGEMENTS0
0
Report
इटावा हाईवे पर डंपर-ट्रक टक्कर, ड्राइवर समेत तीन घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के नेशनल हाईवे पर डंपर में पीछे से ट्रक टकराया. हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक ड्राइवर फंसा रहा जिसे करीब एक घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
टोंक के रूपवास मोड़ पर बोलेरो-ट्रैक्टर भिड़ंत, 4 घायल
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) रूपवास मोड़ पर बोलेरो-ट्रैक्टर की हुई टक्कर - 4 घायल, ककोड़ चौकी क्षेत्र के रूपवास मोड़ पर टोंक से फसल बेचकर लौट रहे किसान कालू सैनी के ट्रैक्टर को पीछे से बोलेरो ने मार दी टक्कर, हादसे में ट्रैक्टर पलटने से कालू सैनी उसके नीचे दबकर हो गया घायल, बोलेरो सवार समेत तीन अन्य लोग भी हुए चोटिल, सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया भर्ती, जहां उन सभी का जारी है इलाज, पुलिस मामले की गहनता से कर रही है जांच。0
0
Report
VARANASI में Jharkhand-आधारित नक्सली कमांडर ब्रिजेश गंजहू उर्फ गोपाल सिंह मुठभेड़ में खत्म
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI(UP): JHARKHAND-BASED NAXAL COMMANDER BRIJESH GANJHU, ALIAS GOPAL SINGH NEUTRALIZED IN AN ENCOUNTER IN VARANASI. VISUALS FROM LAL BAHADUR SHASTRI HOSPITAL0
0
Report
संभल । बीजेपी नेता परमेश्वर लाल सैनी के 98 वर्षीय पिता डूंगरमल का निधन . शोक की लहर
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । बीजेपी के वरिष्ठ नेता /पूर्व एम एल सी परमेश्वर लाल सैनी के पिता डूंगर मल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । 98 वर्षीय दिवंगत डूंगर मल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बीजेपी के संस्थापक सदस्य थे ..सादगी और सयंम और अनुशासन की मिसाल दिवंगत डूंगरमल ने राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ और बीजेपी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । दिवंगत डूंगर मल की शवयात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए । चन्दौसी में सीता आश्रम स्थिति मोक्षधाम में बीजेपी नेता परमेश्वर लाल सेनी ने दिवंगत पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी ।0
0
Report
Advertisement
नागौर के तेजाजी मेले की पदयात्रा ढाढरिया कलां से खरनाल तक रवाना
Nagaur, Rajasthan:नागौर तेजाजी के जयकारों से गूंजा अंचल: राजशाही ठाठ-बाट के साथ ढाढरिया कलां से खरनाल के लिए रवाना हुआ पदयात्री संघ — लगातार तीसरी बार आयोजित हो रही है यात्रा, एक जैसी वेशभूषा और जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा रही आकर्षण का केंद्र — आचार्य ओमप्रकाश दास व महंत रामनिवास दास ने दिखाई हरी झंडी, शंखवास में होगा रात्रि विश्राम एंकर - सत्यवादी लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज की पावन जन्मस्थली खरनाल में तेजा दशमी के अवसर पर भरने वाले ऐतिहासिक मेले के दर्शनार्थ ढाढरिया कलां गांव से पदयात्री संघ पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। क्षेत्र से लगातार तीसरी बार आयोजित इस अनूठी पदयात्रा में राजस्थानी संस्कृति, लोक आस्था और सामाजिक आत्मीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा के दौरान राजस्थानी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। संघ में शामिल बुजुर्गों और बच्चों के सुगम सफर के लिए बड़े ट्रेलरों और गाड़ियों को किसी भव्य रथ की तरह सजाया गया था। सिर पर पारंपरिक साफा, हाथ में छतरी और एक जैसी राजस्थानी वेशभूषा में नजर आए । डीजे की धार्मिक धुनों और वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के बीच महिलाएं, युवा और बच्चे नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े।0
0
Report
उन्नाव के अकरमपुर में कुएँ से अज्ञात व्यक्ति का शव, गोताखोरों के प्रयास असफल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : कुएँ मे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला । सूचना पर कोतवाल चंद कांत मिश्रा पुलिस बल के के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस शव को कुएँ से बाहर निकालने की करती रही जद्दोजहद । पुलिस ने गोताखोरों का भी लिया सहारा, नहीं मिली सफलता । शव कई दिन पुराना होने के कारण कुएँ मे जहरीली गैस होने की आशंका । उन्नाव सदर कोतवाली के अकरमपुर का मामला ।0
0
Report
बरुईपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पर हमला, 5 घायल; प्रशासन अलर्ट
Baruipur, West Bengal:বারুইপুরে বিজেপি কর্মীদের বাড়িতে হামলা-ভাঙচুরের অভিযোগ, আহত ৫ বারুইপুর: বারুইপুর থানার অন্তর্গত হাড়দহ গ্রাম পঞ্চায়েতের দক্ষিণ কুড়ালি এলাকায় বিজেপি কর্মীদের বাড়িতে হামলা ও ভাঙচুরের অভিযোগ ঘিরে উত্তেজনা ছড়াল। অভিযোগের তির টৃণমূল আশ্রিত দুষ্কৃতীদের বিরুদ্ধে। ঘটনায় পাঁচ জন আহত হয়েছেন। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে এলাকায় বারুইপুর থানার পুলিশের পাশাপাশি কেন্দ্রীয় বাহিনী মোতায়েন করা হয়েছে। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, দক্ষিণ কুড়ালি গ্রামে দীর্ঘদিন ধরেই মদ ও গাঁজার আসর বসার অভিযোগ উঠছিল। গ্রামের বাসিন্দাদের একাংশ তার প্রতিবাদ করেছিলেন। অভিযোগ, সেই প্রতিবাদের জেরেই শুক্রবার রাতে বাইরে থেকে লোকজন এনে হামলা চালানো হয়। গ্রামবাসীদের একাংশের অভিযোগ, বিজয় নস্কর ও মনোজিৎ নস্কর নামে 두 ব্যক্তি বাইরে থেকে লোকজন নিয়ে এসে বিজেপি কর্মীদের বাড়িতে ঢুকে মারধর ও ভাঙচুর চালায়। সেই সময় বাড়িতে পুরুষ সদস্যরা না থাকায় মহিলাদেরও মারধর করা হয়েছে বলে অভিযোগ। এমনকি রান্না করা ভাত ছড়িয়ে দেওয়া এবং বাড়িঘর ভাঙচুরের অভিযোগও উঠেছে। হামলাকারীদের কাছে আগ্নেয়াস্ত্র ছিল বলেও দাবি করেছেন স্থানীয়দের একাংশ। তবে এই অভিযোগগুলির স্বাধীন সত্যতা যাচাই করা যায়নি। ঘটনায় পাঁচ জন আহত হয়ে ঘুটিয়ারি শরিফ হাসপাতালে চিকিৎসার জন্য পাঠানো হয়। ঘটনাকে কেন্দ্র করে রাজনৈতিক চাপানউতোরও শুরু হয়েছে। গ্রামবাসীদের একাংশের দাবি, হামলায় জড়িতদের হিন্দুত্ববাদী সংগঠনের সদস্য হিসেবে দেখিয়ে বিজেপিকে বদনাম করার চেষ্টা হচ্ছে। বিজেপি অবশ্য সেই দাবি উড়িয়ে দিয়েছে। বারুইপুর পূর্ব ৫ নম্বর মণ্ডলের আইটি সেলের ইনচার্জ সুব্রত নস্করের দাবি, আক্রান্ত পরিবারগুলি বিজেপির সঙ্গে যুক্ত। তাঁর অভিযোগ, বিজয় ও মনোজিৎ নস্কর বিজেপিকে বদনাম করার উদ্দেশ্যে এই হামলা চালিয়েছেন। অভিযুক্তদের গ্রেফতারের দাবিিও জানিয়েছেন তিনি। আক্রান্তদের পক্ষ থেকে বারুইপুর থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করা হয়েছে। পুলিশ ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে। অভিযুক্তদের তরফে এখনও কোনো প্রতিক্রিয়া পাওয়া যায়নি। তৃণমূলের স্থানীয় নেতৃত্বের প্রতিক্রিয়াও পাওয়া গেলে প্রতিবেদনে তা যুক্ত করা হবে।0
0
Report
Advertisement
