261205
Sitapur - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समाने अल्ट्रासाउंड सेंटर का विधायक ने फीता काट कर किया शुभारंभ
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समाने अल्ट्रासाउंड सेंटर का विधायक ज्ञान तिवारी ने फीता काट कर शुभारंभ किया. रेउसा कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मितिका अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ सोमवार शाम लगभग 4 बजे विधायक ज्ञान तिवारी के द्वारा फीता काटकर किया गया.इस मौके पर रेउसा सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनंत मिश्रा, डॉक्टर नरेश, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकेश मिश्रा, चंद्रशेखर बाजपेई, कृष्णानंद अवस्थी, विनय मिश्रा, अखिलेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में मरु निनाद: शताब्दी समारोह शानदार, भागवत ने देशप्रेम का आह्वान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय ‘मरु निनाद’ कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए जिला प्रशासन, मीडिया, संघ पदाधिकारियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पटेल ने कहा कि संघ ने अनेक उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रसेवा और समर्पण की भावना के साथ अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे किए हैं। जोधपुर में पथ संचलन और शिकारपुरा आश्रम में आयोजित घोष कार्यक्रम ने शताब्दी वर्ष के आयोजन को विशेष पहचान दी। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के उद्बोधन ने सभी को देशप्रेम, सामाजिक सद्भाव और 'मैं नहीं, हम' की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आयोजन में करीब 30 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता के बावजूद अनुशासन और व्यवस्थाएं शानदार रहीं। समापन पर महज सवा घंटे में भोजन व्यवस्था संपन्न हुई और भोजन की बर्बादी भी नहीं हुई। पटेल ने बताया कि डॉ. भागवत ने गुरुजी की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।0
0
Report
राजधानी के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव: भक्तों का एक साथ प्रसादी वितरण
Jaipur, Rajasthan:राजधानी के मंदिरों में रविवार को अन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्ति, उल्लास और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। फूल बंगला झांकियों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। बंगाली बाबा गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्नकूट प्रसादी के लिए पहुंचे। मंदिर समिति के नारायण लाल अग्रवाल और संजय गोयल के अनुसार 100 किलो चावल, 600 किलो मूंग, 600 किलो चोले और 600 किलो आटे सहित अन्य सामग्री से 150 कारीगरों ने प्रसादी तैयार की। चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में महंत गोपालदास के सान्निध्य में विशेष शृंगार, भजन संध्या और संकीर्तन हुआ। एमआई रोड स्थित शनिधाम में महंत मगन गौड़ के सान्निध्य में शनिदेव की फूल बंगला झांकी सजाई गई। कूकस के सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गोसेवा और संकीर्तन के साथ अन्नकूट प्रसादी का आयोजन हुआ। वहीं न्यू सांगानेर रोड स्थित चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में महंत स्वामी मनोहरदास के सान्निध्य में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।0
0
Report
केन्या के नैरोबी में बिहारी प्रवासी छठ पूजा श्रद्धा से मनाए
Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा में बिहार हीं नहीं देश के साथ साथ विदेशों में भी प्रवासी भारतीय श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने वतन समेत बिहार को याद कर बिहारी स्मिता को दर्शा रहें हैं । तस्वीरें केन्या की राजधानी नैरोबी से आईं हैं जहाँ सैकड़ों बिहारी छठवर्ती महापर्व पर पूजा अर्चना में जुटे हैं। दरअसल पिछले दो दशक से विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीय पारम्परिक तरीकों से बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा में एकजुट होकर सूर्य उपासना कर एक साथ छठी मैया की गीतों के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। बताया जा रहा है की बिहार के चम्पारण समेत अन्य हिस्सों से करीबन दो सौ परिवार केन्या के कई हिस्सों में आस्था औऱ निष्ठा के साथ छठ पर्व मना रहें हैं। बता दें कि केन्या के प्रमुख शहरों क्रमशः मोमबसा, किसोमो, टिका समेत नैरोबी में सैकड़ों भारतीय छठवर्ती सपरिवार महापर्व की अनुष्ठान को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं ।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में सड़क हादसा: दो बाइक सवार मौत, स्कॉर्पियो ने दुकान में घुसकर छह घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है आधा दर्जन लोग घायल हो गए है घटना मझौलिया के लाल सरैया के पिपरा रोड की है तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक दुकान में घुस गई जिससे आधा दर्जन अन्य घायल हो गए है बाइक सवार दोनो युवकों का घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया लेकिन द्वारा ने मृत घोषित कर दिया मृतकों का नाम मोहम्मद खालिद और मोहम्मद ओसामा बताया जा रहा है घायलों का इलाज चल रहा है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है0
0
Report
जनजातीय गौरव दिवस पर विधायक शाक्य का तीखा हमला: आदिवासी नहीं, परिवारवाद और जातिवाद पर निशाना
Morena, Madhya Pradesh: बड़े नेता अंबेडकर का नाम तो लेते हैं, पर सीएम किसी आदिवासी को नहीं, अपने बेटे-भाई को बनाते हैं जनजातीय गौरव दिवस पर तीखे तेवरों में बरसे विधायक पन्नालाल शाक्य-बोले देश में कोई आदिवासी नहीं गुना। शहर के शुभ विदाई गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने बेबाक बयानों से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने बिना नाम लिए देश और प्रदेश के बड़े राजनीतिक दलों तथा शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि आज कुछ बड़े नेता मंचों से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम तो बहुत सुंदर ढंग से लेते हैं, लेकिन उनके मुंह से कभी यह सुनने को नहीं मिला कि समाज के किसी सामान्य आदिवासी या वंचित वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। परिवारवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में तो बस यही चल रहा है कि कुर्सी पर या तो नेता का बेटा बैठेगा या फिर उनका भाई ही काबिज होगा। हम सब इसी परिवारवाद और जातिगत राजनीति के चक्रव्यूह में फंसकर रह गए हैं। इस देश में कोई आदिवासी नहीं, सब वनवासी और गिरिवासी इस भव्य कार्यक्रम में स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंच से अपने अनूठे अंदाज में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा जिलाध्यक्ष की तुलना गणेश जी से करते हुए समाज के विभाजन और राजनीति में परिवारवाद की संस्कृति पर खुलकर प्रहार किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेंद्र सलूजा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र किरार और कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल सहित तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने भाषण की शुरुआत एक अनूठी मिसाल से की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य, घर-गृहस्थी या अनुष्ठान में सबसे पहले भगवान गणेश की स्थापना और पूजा की जाती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए आज के इस मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष और जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर किशोर कन्याल जी को मैं गणेश जी के रूप में देखता हूं। मैंने मंच पर बैठे इन दोनों प्रमुखों के नाम ले लिए, तो मान लीजिए कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी की पूजा और वंदना स्वत: ही संपन्न हो गई। अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए विधायक शाक्य ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन को याद किया और देश की मौजूदा सामाजिक व्यवस्था पर तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज देश की व्यवस्था में समाज को कई प्रकार के भेदों में बांट दिया गया है, जबकि मूल रूप से ऐसे कोई भेद नहीं थे। न कोई आदिवासी था, न कोई पुरावासी था, न कोई जनजाति थी, न ही अनुसूचित जाति, अगड़े और पिछड़े जैसी कृत्रिम दीवारें थीं। समाज को टुकड़ों में बांटकर आपस में उलझाए रखना और अपना राजनीतिक राज कायम रखना ही कुछ ताकतों का मुख्य एजेंडा बन गया है, जो आज भी बदस्तूर जारी है। इस दौरान विधायक ने आदिवासी शब्द की परिभाषा पर अपनी वैचारिक बात रखते हुए एक नया शिगूफा छोड़ा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस country में कोई भी आदिवासी नहीं है। जो पहाड़ों और पर्वतों पर निवास करते हैं, वे गिरिवासी हैं; जो घने जंगलों में रहते हैं, वे वनवासी हैं; जो गांवों में बसते हैं, वे ग्रामवासी हैं और जो शहरों में जीवनयापन करते हैं, वे नगरवासी हैं। समाज का विभाजन मूल रूप से इन्हीं भौगोलिक और आवासी आधारों पर हुआ था। यदि कुछ लोग अपने आपको ही सिर्फ आदिवासी मान बैठे हैं, तो फिर सवाल यह उठता है कि बाकी समाज क्या है? क्या हम सब देश के बाहर से आए हैं? हमारे जिलाध्यक्ष या अन्य लोग क्या इस देश के मूल निवासी नहीं हैं? कुछ लोग समाज को तोडऩे के लिए इस तरह के कृत्रिम शब्दों का प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं, जबकि हकीकत इसके विपरीत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने जनजाति समाज के उत्थान, गौरव और उनके अधिकारों की वास्तविक चिंता की है। प्रधानमंत्री का विजन है कि समाज का अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति भी मुख्यधारा से जुड़े और उसका भविष्य उज्जवल हो। आज यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है कि देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति का पद द्रौपदी मुर्मू जैसी योग्य महिला सुशोभित कर रही हैं, जो इसी जनजाति समाज से ताल्लुक रखती हैं। वर्तमान सरकार जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर काम कर रही है। कार्यक्रम के अंत में खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल करने वाले जनजातीय वर्ग के प्रतिभावान बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम के पश्चात शहर में एक भव्य जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। यह रैली आंबेडकर चौराहे से शुरू होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड और जगदीश कॉलोनी जैसे मुख्य मार्गों से होते हुए वापस आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
राशन मांगने पर विवाहिता पर हमला, वीडियो वायरल—पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:घर का राशन मांगना पत्नी को पड़ा भारी, पति और उसके दोस्तों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, बेरोजगार पति पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप, कपड़े सिलकर बच्चों का पेट पाल रही थी विवाहिता, पीड़िता रुबीना का आरोप- तमंचे की बट से किया हमला, हमले में महिला समेत परिवार के तीन लोग घायल, फायरिंग करने का भी आरोप, पति और उसके साथियों पर परिवार को जान से मारने की कोशिश का आरोप, काफी समय से पति और ससुराल पक्ष के कथित जुल्म सह रही थी विवाहिता, पति के हमले की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने किया विरोध, तो आरोप है कि उनके साथ भी की गई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्राम कोटा खास थाना जवां क्षेत्र का बताया जा रहा मामला, पीड़िता का आरोप- जवां थाने में तहरीर देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, अब क्वार्सी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, राशन मांगने पर पत्नी के साथ कथित मारपीट और जानलेवा हमले का मामला बना चर्चा का विषय, पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार।0
0
Report
Advertisement
बलिया में सुसाइड के बाद गिरफ्तार महिला पर आरोप: इंस्पेक्टर परेशान करने का मामला
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में सब इंस्पेक्टर सुसाइड मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मृतक सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोली नाम की महिला उनके पति को लगातार परेशान कर रही थी। परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली। दरअसल बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर शाम सुसाइड कर लिया था। लोको पायलट की जानकारी के आधार पर पहुंची पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत उप निरीक्षक संदीप कुमार को श्रद्धांजलि और शोक सलामी दी गई। हालांकि पुलिस सुसाइड मामले में गिरफ्तार महिला और मृतक सब इंस्पेक्टर के बीच हर पहलू पर जांच में जुटी है कि आखिरकार महिला सब इंस्पेक्टर को किस बात के लिए परेशान कर रही थी और ऐसी कौन सी वजह थी कि सब इंस्पेक्टर को सुसाइड करना पड़ा।0
0
Report
जालौन रामपुरा में चोरी के बाद एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के रामपुरा में चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, रात्रि गश्त में तैनात एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, सर्राफा बाजार में चोरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे पुलिसकर्मी, घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर एसपी सुरेश चंद्र रावत ने की कार्रवाई, तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, निलंबित पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन उरई से किया गया संबद्ध, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
बलिया में छठ महापर्व: महिलाओं ने अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना पूरी की
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ तालाबों और घाटों पर पूजा अर्चना किया। इस दौरान सभी घाटों पर जगमगाती रोशनी और छठ गीतों ने छठ महापर्व के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। वही छठ महापर्व अपनी परंपराओं और नियम के लिए भी जाना जाता है लिहाजा पानी में खड़े होकर महिलाओं ने भगवान सूर्य की कठिन उपासना भी किया। इसके साथ ही डूबते हुए सूर्य को अर्घ्यं भी दिया। व्रती महिलाओं का कहना है कि छठ महापर्व सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। महिलाओं ने कहा कि हमारा सनातन धर्म पूरे विश्व में शांति और प्रेम की कामना करता है यही वजह है कि छठ महापर्व सिर्फ परिवार नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रतीक बन गया है।0
0
Report
Advertisement
गन्ना रेट और इलेक्ट्रिक बस अड्डे पर यमुनानगर के मुख्यमंत्री की घोषणाएं
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने जगाधरी-यमुनानगर में इलेक्ट्रिक बस अड्डे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सोच है कि पर्यावरण स्वच्छ रहे और ग्रीन एनर्जी ज्यादा हो। सिटी बस सर्विस के माध्यम से यहां ग्रीन वातावरण बनेगा। आज दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग हो रही है, जलवायु परिवर्तन हो रहा है, उसमें ये इलेक्ट्रिक बसें एक मुकाम सिद्ध होंगी, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा, पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और हर व्यक्ति स्वस्थ रहेगा।" गन्ना रेट: 15 रुपये बढ़ोतरी मजाक नहीं, देश में सबसे ज्यादा गन्ने के रेट पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि 15 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक नहीं है। उन्होंने कहा, "देश के अंदर सबसे ज्यादा गन्ने का रेट अगर कहीं है तो वह हरियाणा में है। हमने अगले साल के रेट की भी घोषणा कर दी है और उसे भी बढ़ाया जाएगा। हम चाहते हैं कि किसान ज्यादा से ज्यादा गन्ना उगाएं।" मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक की गई है। नई वैरायटी लाई जा रही हैं, जिससे पैदावार ज्यादा होगी और किसान को भाव ज्यादा मिलेगा। बाइट नायब सैनी मुख्यमंत्री उन्होंने कहा, "इस बार और अगले साल के रेट को मिलाकर एक एकड़ में किसान को 10 हजार से लेकर 11 हजार रुपये तक का सीधा लाभ होगा।" गुरु पर्व: 24 तारीख को 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु नानक देव जी का पर्व 24 तारीख को यमुनानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पंजाब से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने कहा, "हम तो उस पर्व पर व्यवस्थाएं खड़ी करते हैं। हर वर्ष जैसा यहां पर लोग आस्था लेकर आते हैं, उसी को लेकर तैयारियों के लिए मैंने पिछले दिनों बैठक भी की थी कि अच्छी तैयारियां हों, हमारे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।"0
0
Report
कटिहार के मखाने से बना ठेकुआ छठ महापर्व पर विमोचन
Katihar, Bihar:कटिहार के मखाना को मिलेगी नई पहचान छठ महापर्व पर भास्कर महोत्सव में कटिहार की शान मखाना ठेकुआ का भव्य विमोचन मखाना ठेकुआ के माध्यम से छठ महापर्व की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को कटिहार की विशिष्ट कृषि उपज के साथ जोड़ने का अभिनव प्रयास कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी किया विमोचन मखाना की पारंपरिक पहचान को मिलेगा आधुनिक स्वरूप बीएमपी घाट के मुख्य द्वार पर बना मखाना ठेकुआ बिक्री केंद्र कटिहार के स्थानीय मखाना से तैयार मूल्य संवर्धित उत्पाद को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर जिला कृषि विभाग, कटिहार एवं जिला प्रशासन कटिहार के सहयोग से जटा FPO समूह कटिहार के सुमित सहगल द्वारा निर्मित उत्पाद आकर्षक एवं बाजारोन्मुखी खाद्य उत्पाद के रूप में विकसित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसर छठ की परंपरा और कृषि नवाचार का अनूठा संगम लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आयोजित भास्कर महोत्सव के दौरान बीएमपी घाट पर कटिहार जिले की विशिष्ट कृषि उपज मखाना से तैयार विशेष मूल्य संवर्धित उत्पाद मखाना ठेकुआ का विमोचन किया गया। इस विशेष उत्पाद का विमोचन डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया। छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान का प्रतीक है। इस महापर्व में ठेकुआ का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। ऐसे पावन अवसर पर मखाना से निर्मित ठेकुआ का विमोचन स्थानीय कृषि उत्पादों को जनसामान्य तक पहुंचाने का एक सार्थक माध्यम बना। छठ के अवसर पर बीएमपी घाट के मुख्य द्वार पर बिक्री केंद्र की स्थापना से श्रद्धालुओं को इस नए उत्पाद को खरीदने एवं जानने का अवसर मिलाज्ञ। इससे पारंपरिक ठेकुआ में कटिहार के मखाना की विशिष्टता जोड़कर स्थानीय कृषि उत्पादों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। यह पहल कृषि विभाग, जिला प्रशासन एवं किसान उत्पादक संगठन के बीच समन्वय का एक सकारात्मक उदाहरण है। कृषि विभाग का उद्देश्य केवल किसानों को उत्पादन तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनकी उपज का प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग एवं विपणन सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य करना है। वहीं जटा एफपीओ समूह द्वारा मखाना ठेकुआ का निर्माण इस सोच को धरातल पर उतारने का प्रयास है। इससे एफपीओ के माध्यम से किसानों को सामूहिक रूप से कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को नई बाजार पहचान दिलाने की संभावनाएं विकसित होंगी । इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि खेत से बाजार तक, किसान की उपज को मिले उचित मूल्य और स्थानीय उत्पादों को मिले व्यापक पहचान, इसी सोच के साथ कटिहार की मखाना ठेकुआ एक नई पहल के रूप में सामने आएगा। बाइट - आशुतोष द्विवेदी, डीएम, कटिहार बाइट - शशिकांत झा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, कटिहार बाइट - सुमित सहगल, FPO समूह सदस्य -- विजुअल -- - रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
हरपुर कराह में छठ महापर्व: गंगा महाआरती से अविरल जल-निर्मलता का संकल्प
Chapra, Bihar:हरपुर कराह में छठ के मौके पर गंगा महाआरती के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा को अविरल और निर्मल बनाने का लिया संकल्प बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह स्थित गंडकी नदी तट पर छठ महापर्व के अवसर पर बनारस से आए बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा महाआरती की। गंगा को अविरल, स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संदेश देते हुए आयोजित इस महाआरती को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उमड़ पड़े। बनारस के बटुकों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से की गई महाआरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। आरती के दौरान जलते दीपों, धूप-अगरबत्ती और शंखनाद से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालु देर तक इस अलौकिक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे। वहीं, महाआरती के लाइव प्रसारण को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े रहे। महाआरती के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने, जलधाराओं को अविरल बनाए रखने तथा गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन ने छठ महापर्व की धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। मौके का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने。0
0
Report
Advertisement
अनंत कर्जा गांव में छठ पूजा का उत्साह: 36 घंटे महाव्रत की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर के अनंत कर्जा गांव में भी छठ पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया.....इस दौरान व्रती महिलाओं और पुरूषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया....इसके बाद घर पर कोसी भरके छठी मैया से सुख ,समृद्दि की कामना की गई ....इस दौरान घर परिवार गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला,,महिलाओं ने छठ के गीत गाकर पूरे रीति रिवाज के साथ इस महापर्व का धूमधाम से मनाया.....इसके बाद सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का महाव्रत संपन्न किया जाएगा....0
0
Report
गोरखपुर में नाली विवाद से खूनखराबा, घर में हमला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में नाली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सहजनवा थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन की संख्या में पहुंचे दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर तांडव किया। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के धर्मदास पट्टी टोला कोल्हुई का है। यहाँ रहने वाले रामसजन शर्मा का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10:45 बजे एक दर्जन की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए_ram_sjean Sharma_ के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड थीं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से रामसजन शर्मा और दुर्गेश शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घायलों में रामसजन शर्मा, दुर्गेश शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, रीना शर्मा, नीलम शर्मा, दयानंद शर्मा, सोनी शर्मा, विवेक शर्मा, गुड्डी और तन्नू शामिल हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
छठ घाट पर अग्निशमन वाहन से दो बच्चे घायल, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
Katihar, Bihar:बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छठ घाट पर ड्यूटी के लिए जा रही अग्निशमन पुलिस गाड़ी। घटना में दो बच्चे घायल हुए हैं और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज से अन्य केंद्रों पर रेफर किया गया। घायलों की पहचान 16 वर्षीय समीर और 15 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों छठ घाट से पूजा के बाद घर लौट रहे थे; चालक ने बच्चों को बचाने के लिए वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे भागते हुए सामने आ गए और गाड़ी एक पोल से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया और मुआवजे की मांग की। घटनास्थल पर SDPO सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया गया।0
0
Report
Advertisement
