261001
सीतापुर मिश्रिख सांसद प्रतिनिधि ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के मछरेहटा ब्लॉक के भूड़पुरवा गांव में आरसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। मिश्रिख सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि राजकुमार सोनी ने सड़क की जांच की। सड़क को तोड़कर देखा गया तो पता चला कि यह केवल मिट्टी पर ही बनाई गई थी। इस मामले में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिलाई में विकास गति तेज, हर्षवर्धन चौहान का ग्राम-स्तर दौरा प्रभावी
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति - हर्षवर्धन चौहान एंकर - उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने ग्राम पंचायत बिंडला दिगवा के गांव पंजाह में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तराख के मंसूरी विधायक जोत सिंह गुनसोला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे。 वीओ - यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री और पूर्व विधायक का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उद्योग मंत्री ने यहां क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने सामूहिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के अतिरिक्त विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकासात्मक मांगें उनके समक्ष रखीं।उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी उचित कार्यों एवं विकासात्मक मांगों को चरणबद्ध ढंग से शीघ्र पूरा किया जाएगा। उद्योग मंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों के विकास का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि उन पर विश्वास जता कर मतदाताओं ने उन्हें विजयी बनाया है इसलिए उन्हें भी पूरी ईमानदारी के साथ निष्पक्ष रूप से अपनी पंचायतों का विकास सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिलाई का विकास उनकी नैतिक ज़िम्मेवारी है जिसके मद्देनज़र शिलाई विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। बाइट - हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री वीओ - जैन संभाग को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई का टिंबी जॉन भी विकास से अछूता नहीं है। अभी तक के इस कार्यकाल में उनके द्वारा कोऑपरेटिव बैंक की शाखा, जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का निर्माण, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास में 50 लाख की लागत से अतिरिक्त कमरों का निर्माण, बमराड में 25 लाख की लागत से पुल का निर्माण, 50 लाख की लागत से खलेंटी रोड का निर्माण, कोटापाब में पीएचसी का निर्माण, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिंबी में 10 लाख की लागत से कंप्यूटर लैब व 10 लाख की लागत से साइंस लैब, स्कूल में अतिरिक्त कमरों का निर्माण तथा 10 लाख से ग्राउंड का जीर्णोद्धार कार्य किया गया इसके अतिरिक्त अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए बहुत से कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने सामुदायिक भवन पंजाह के लिए 3 लाख, लिंक रोड बिंडला को पास करने सहित राजकीय उच्च विद्यालय दिगवा में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को लिंक रोड दिगवा से खलेंटी का पुनः टेंडर कर शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ करने के भी आदेश दिए। बाइट - हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब0
0
Report
इरफान अंसारी मानहानि केस: रांची कोर्ट में सरेंडर, जमानत मिली
Ranchi, Jharkhand:मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ मानहानि मामला मामले में मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे रांची सिविल कोर्ट MP MLA की विशेष कोर्ट में किया सरेंडर 10-10 हजार के दो निजी मुचलके पर मिली जमानत इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा नेत्री राफिया नाज ने मानहानि का शिकायत वाद दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने विधायक इरफान अंसारी पर स्त्री लज्जा भंग करने,धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाई है 4 अगस्त 2020 को इरफान अंसारी ने एक निजी न्यूज चैनल के इंटरव्यू में राफिया नाज के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था जिससे आहत होकर रफिया नाज ने शिकायतवाद का मामला दर्ज कराई थी0
0
Report
रायबरेली में राखी बाँधीं सीएम योगी, छात्राओं ने तिलक कर उपहार दिए
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने रायबरेली में बंधवाई राखी प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सीएम योगी को बाँधी राखी सीएम योगी का तिलक कर बच्चियों ने बांधी राखी सीएम ने बच्चियों को उपहार दिया0
0
Report
Advertisement
सुधाकर सिंह ने फरक्का जलसंधि खत्म करने की मांग की; केंद्र से बैठक की वकालत
Patna, Bihar:RJD सांसद सुधाकर सिंह ने भारत बांग्लादेश जलसंधि मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में बैठे हुए नेता फरक्का बांध की बात करते हैं। भारत-बांग्लादेश जलसंधि को लेकर बात क्यों नहीं करते हैं सुधाकर सिंह ने साफ-साफ कहा कि केंद्र सरकार से सीधे-सीधे यह मांग करनी चाहिए कि भारत बांग्लादेश जलसंधि को खत्म किया जाए। क्योंकि इससे बिहार को बहुत बड़ा घाटा हो रहा है। RJD सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि, बिहार के हिस्से की पानी सीधे बांग्लादेश चला जाता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश को भी गंगा नदी की पानी ठीक से नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि, जदयू के नेता संजय झा फरक्का बांध की बात करते हैं। भारत बांग्लादेश जल संधि की बात क्यों नहीं करते हैं? उन्होंने प्रस्ताव रखा कि बिहार के जितने भी सांसद हैं, जितने भी विधायक हैं, जितने भी विधान पार्षद हैं। सब कोई एक साथ लेकर चलिए प्रधानमंत्री से बात कीजिए कि फरक्का जलसंधि को खत्म कर दिया जाए क्योंकि इससे दिक्कतें हो रही हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि, आज गंगा नदी उफान पर है। कई जगह पर तटबंध टूट रहे हैं। इसको लेकर जब बात किया जाता है, तो RJD के नेताओं को दोषी ठहराया जाता है लेकिन अभी जो स्थिति है, उस पर सत्ता में बैठे हुए लोग क्यों नहीं कुछ बोलते हैं निश्चित तौर पर या गंभीर मसला है। बिहार का मसला है और इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड के नेताओं को पहल करनी चाहिए। सिर्फ बड़े-बड़े मीडिया हाउस को बुलाकर के बयान बाजी करते हैं। वह अगर सच में भारत बांग्लादेश जलसंधि को खत्म करने का प्रस्ताव रखते हैं, तो प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक करें। फरक्का बांध को लेकर सर्वदलीय बैठक करे और स्थिति को साफ करें. सुधाकर सिंह ने कहा पिछले बार जब फरक्का बांध का समझौता हुआ था तो इसका पुरजोर विरोध लालू यादव राबड़ी देवी और तत्कालीन जल संसाधन मंत्री जगदानंद सिंह ने किया था बिहार फरक्का बाँध का लगातार दंश झेल रहा है जिस पानी का इस्तेमाल खेती उद्योग में इस्तेमाल होना चाहिए था वो नहीं हो सका तो बांग्लादेश को जा रहा था संजय झा आख़िर किससे माँग कर रहे है केंद्र में भी उनकी सरकार बिहार में भी उन्ही की सरकार आख़िर माँग किससे कर रहे है संजय झा अगर वो चाहते है की फरक्का ब्राज का विरोध कर रहे है तो इस मुद्दे को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाइये पूरा विपक्ष का सांसद आपके साथ है हम पूछते है संजय झा से की अगर केंद्र सरकार आपकी बात नहीं मानती तो क्या आप सरकार से अपना समर्थन वापस लेगी फरक्का ब्राज बिहार के लिए वरदान है फरक्का ब्राज समुंदर रास्ता भी है गंगा अब मर रही है गंगा को बचाना है तो बांग्लादेश को पानी नहीं देना होगा नेपाल से रिश्ते को मजबूत करता है फरक्का ब्राज संजय झा तो नए नए नेता पैदा हुए है वो तो 1996 में अरुण जेटली के ऑफिस में स्टाफ थे नीतीश कुमार तो लोकसभा के सदस्य थे उनका एक बयान बताइए अगर उन्होंने उस वक़्त फरक्का को लेकर विरोध किया था बीस साल में बिहार सरकार ने एक भी बांध बनाया क्या0
0
Report
रामगढ़ के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भर्ती सुधार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत
Noida, Uttar Pradesh:RAMGARH (JHARKHAND) STUDENT LEADER DEVENDRA NATH MAHATO LAUNCHES SECOND PHASE OF RECRUITMENT REFORM CAMPAIGN0
0
Report
अमरावती (महाराष्ट्र): जिला महिला अस्पताल में आग से तीन नवजातों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:AMRAVATI (MAHARASHTRA): THREE NEWBORNS DIE AFTER FIRE AT DISTRICT WOMEN'S HOSPITAL0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के डीएस डिग्री कॉलेज में लॉ स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, VC हटाने की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ डीएस कॉलेज में लॉ स्टूडेंट्स का प्रदर्शन, राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट विश्वविद्यालय के वीसी को हटाने की कर रहे हैं माँग, लॉ के भारी मात्रा में छात्रों के फेल किये जाने को लेकर प्रदर्शन, एक फेल छात्र हाथरस में कर चुका है सुसाइड, गाँधी पार्क थाना इलाके के डीएस डिग्री कॉलेज का मामला.0
0
Report
STF ने IBPS नकल गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- STF ने IBPS परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कानपुर नगर से की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अवनीश यादव, आशीष कुमार, राहुल कुमार सिन्हा और अंकित सचान शामिल हैं। आरोपी PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने में मदद करते थे। गिरोह अभ्यर्थियों को स्क्राइबर बनाकर परीक्षा में नकल कराता था। आरोपी के पास से 5 मोबाइल, 4 आधार कार्ड और 1 आईपैड बरामद हुआ। इसके अलावा 3 पैन कार्ड, DL, पासपोर्ट और बैंक ATM कार्ड भी मिले。 STF ने एक वैगनआर कार, फर्जी दस्तावेज और ₹2,750 नकद बरामद किए。 पूछताछ में गिरोह के सरगना मनीष कुमार मिश्रा और बिहार निवासी राजू गुप्ता के नाम सामने आए。 सचेंडी थाने में BNS व सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
सीएचसी में थप्पड़ के आरोप से युवक पेड़ चढ़ गया; पुलिस ने समझाकर उतारा
Alwar, Rajasthan:अलवर-रैणी थाना क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम स्थित सीएचसी में पत्नी के इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा थप्पड़ मारने के आरोप से आहत एक युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। युवक ने पेड़ की डाली पर रस्सी का फंदा लगाकर बैठ गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवक को समझाने के प्रयास किए। जानकारी के अनुसार चूंदाला गांव निवासी उम्मेदीलाल उर्फ पुजारी अपनी पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी गढ़ीसवाईराम लेकर आया था। इसी दौरान वार्ड में मौजूद एक चिकित्सक पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है। घटना से आहत युवक पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस व प्रशासन की टीम युवक से समझाइश कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में पीएम आवास योजना घूसखोरी मामला: एफआईआर के बाद पुलिस जांच शुरू
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले में पीएम आवास योजना के नाम पर घूसखोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहली किस्त के एक लाख रुपये खाते में आते ही लाभुक से 50 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर लाभुक के घर पर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है। जब इस बात की शिकायत डीएम उदिता सिंह तक पहुंची, जिसके बाद रहुई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि समेत तीन लोगों के खिलाफ रहुई थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। रहुई नगर पंचायत के वार्ड एक की लाभुक ममता कुमारी ने आरोप लगाया कि पहली किस्त मिलने के बाद उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए और लगातार धमकियां दी गईं। शिकायत के साथ ऑडियो-वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं रहुई नगर पंचायत में पीएम आवास योजना के 399 लाभुकों को पहली किस्त मिली है, जबकि अब तक सिर्फ 152 को दूसरी किस्त मिल सकी है। जहां लाभुकों से 25 फीसदी तक रकम वसूले जाने का आरोप लगाया गया था। अब सवाल है कि एफआईआर के बाद पुलिस कथित घूसखोरी के पूरे नेटवर्क तक पहुंच पाती है या नहीं। मामला फरवरी में विधानसभा में भी उठ चुका है, खुद बिहार शरीफ विधानसभा के बीजेपी विधायक डॉ सुनील ने इस मामले को उठाने का काम किया लेकिन बिचौलिये फिर भी नहीं डरे। वहीं रहुई नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी अनुराधा कुमारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला राय समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया दिए गए ऑडियो की भी जांच चल रही है उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के नाम पर ही घूस माँगा जा रहा था। मुकदमे के बाद फिलहाल मामला पूरी तरह से शांत है और लाभुक पीएम आवास योजना के तहत मिले घर में गृह प्रवेश भी कर रही है। लाभुक ने जिला अधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सब प्रशासन के सहयोग से संभव हो पाया है।0
0
Report
लखीमपुर की मिठाई तैयार करने में कारीगर चप्पल पहनकर बर्तन साफ, सुरक्षा चिंता बनी
Lakhimpur, Uttar Pradesh:आप अगर सोनपापड़ी खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपको चौंका सकती है। लखीमपूर में मिठाई तैयार करने के दौरान कारीगर चप्पल पहनकर बर्तन पर चढ़ा नजर आ रहा है... चप्पल पहनकर खाद्य सामग्री तैयार करने की इस प्रक्रिया ने साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं...और वीडियो सोशल मीडिया बहस का मुद्दा बना हुआ है…0
0
Report
मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर सावन की सोमवारी पर सुरक्षा बढ़िया
Munger, Bihar:अंतिम सोमवारी को लेकर कच्ची कांवरिया पर कांवरियों को उमड़ी भीड़। भीड़ को देख जिला प्रशासन अलर्ट。 मुंगेर: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर कच्ची कांवरिया पथ कांवरियों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं सुल्तानगंज से गंगा जलभरकर कांवरिया पैदल बाबा वैधनाथ धाम देवघर जा रहे हैं। वहीं मुंगेर सीमा अंतर्गत 26 किलोमीटर पड़ने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई। सुबह से जगह-जगह पदाधिकारी व दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। वहीं कच्ची कांवरिया पथ पर पैदल जा रहे कांवरिया ने बताया कि इस साल कच्ची कांवरिया पथ पर अच्छी व्यवस्था है सरकार द्वारा जगह-जगह शिविर लगाए हैं जिससे कांवरियों को कोई भी परेशानी नहीं हो रही है।0
0
Report
Advertisement
डॉल्फिन शिकार: सहरसा के मछुआरे के खिलाफ प्राथमिकी, वीडियो वायरल
Saharsa, Bihar:जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत के गोविंदपुर गांव स्थित कोसी नदी में राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन का शिकार करना एक मछुआरे को महंगा पड़ गया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है. आरोपित मछुआरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार, डरहार निवासी सरयू मुखिया के पुत्र वीरेंद्र मुखिया कोसी नदी में मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान उनके जाल में एक डॉल्फिन फंस गई. आरोप है कि वीरेंद्र मुखिया डॉल्फिन को अपनी नाव पर लादकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच वहां मौजूद एक युवक ने उन्हें डॉल्फिन के साथ देख लिया. युवक ने मछुआरे से डॉल्फिन का शिकार करने के संबंध में पूछताछ की और बताया कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है तथा इसे कानूनी संरक्षण प्राप्त है. आरोप है कि मछुआरे ने युवक के समक्ष डॉल्फिन का शिकार करने और उसका तेल निकालने की बात कही. युवक ने इस पूरी घटना और बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटने लगे. ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख आरोपित डॉल्फिन को नदी किनारे से लेकर वहां से फरार हो गया. बाद में उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की शुरू कर दी है। इसके बाद आरोपित वीरेंद्र मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.0
0
Report
श्रावण मास के चौथे सोमवार को सीएम शर्मा ने महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर सीएम की प्रार्थना प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य के संचार तथा राजस्थान निरंतर प्रगति और विकास की प्रार्थना0
0
Report
बड़वानी में सैकड़ों छात्रों-छात्राओं ने कलेक्टर से मुलाकात की मांग पर पैदल मार्च किया
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी--एकलव्य आदर्श विद्यालय जामली के सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह से मिलने के लिए पैदल निकल आए जिन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जुलवानिया में रोका गया है उन्हें समझाइस दी जा रही है छात्राओं का कहना उनकी मांगें पूरी नही हुई इसलिए कलेक्टर से ही मुलाकात करेंगे फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम और एसडीओपी बच्चों को मनाने के लिए पहुंचे है मनाने के प्रयास भी जारी है लेकिन छात्र छात्राएं मानने को तैयार नही उनका आरोप है कि उनके विद्यालय में सुविधा नहीं है एवं उन्हें जातक सूचक शब्दों से प्रताड़ित किया जा रहा है वहीं मूलभूत सुविधाओं से भी उन्हें वंचित किया जा रहा है फिलहाल उन्हें आश्वस्त किया गया है कि जिला प्रशासन उनसे खुद मिलने आ रहा है लेकिन वे उनकी बातों को दर किनार कर जुलवानिया से बड़वानी के लिए फिर रवाना हो गए है अधिकारी भी उनके साथ पैदल चल रहे है Byte-छात्रा बच्चों को समझाते हुवे सेंधवा एसडीएम आशीष0
0
Report
Advertisement
