261135
Sitapur - पेड़ काटे जाने पर विरोध करने वाली नाबालिग लड़की को पीटा
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर क्षेत्र के ग्राम रतौली निवासिनी गीता देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है , कि उसके मकान के पीछे आम पेड़ काटने की आवाज पर जब उसने अपनी पुत्री रुचि को देखने के लिए भेजा तो गांव का कुलदीप पेड़ काट रहा था, मेरी पुत्री के द्वारा मना करने पर कुलदीप ने उसे गालियां देते हुए लात घुसों व लाठी डंडों से मारा पीटा, शोर सुनकर जब वह और उसका लड़का मौके पर गया तो उसे भी जमकर मारा - पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई चालू कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्कूली ई-रिक्शा पलटना: एक छात्रा समेत कई घायल, CCTV वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:स स्लग- स्कूली बच्चों से भरा ई रिक्शा पलटा, छात्रा का हाथ फैक्चर, घटना सीसीटीवी में कैद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में दोराहा रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, ई-रिक्शा में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में एक छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि कई अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। ई-रिक्शा पलटते ही आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को उठाया और उनकी मदद की। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित हुआ और पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ई-रिक्शा के पीछे कोई बड़ा वाहन नहीं था, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
5000 रुपये की कमी से वृद्ध का शव कई घंटे तक नहीं हो पाया अंतिम संस्कार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित वृद्धाश्रम में एक वृद्ध की मौत के बाद चंद रुपयों के अभाव में कई घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। केयर टेकर दीपक कुमार शव को अपने खर्च पर शामली लाए, पर अंतिम संस्कार के लिए धनराशि न मिलने पर शव वापस वृद्धाश्रम लाना पड़ा। लगभग 20 घंटे बाद विभागीय अधिकारियों ने केयर टेकर के खाते में अंतिम संस्कार की धनराशि भेजी, जिसके बाद शव को पुनः शामली ले जा कर अंतिम संस्कार कराया गया। वृद्ध आश्रम वर्ष 2017 से समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित है और इसमें करीब 48 पुरुष व महिला वृद्ध रहते हैं। केयर टेकर के अनुसार, एक वृद्ध के लिए प्रतिदिन 112 रुपये बजट और इलाज के लिए प्रतिमाह 200 रुपये मिलते हैं। चरण सिंह वर्ष 2023 में लावारिस हालत में रेलवे स्टेशन से वृद्धाश्रम लाए गए थे और तब से वह यहीं रह रहे थे। वृद्धों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था संस्था की ओर से ही की जाती है।0
0
Report
बिनौली इंटर कॉलेज के वायरल वीडियो पर बागपत पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बिनौली इंटर कॉलेज के वायरल वीडियो पर बागपत पुलिस ने जांच शुरू कर दी0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मोतिहारी में 300 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन
Patna, Bihar:रजनीश मोतिहारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे मोतिहारी के गांधी मैदान स्थित मंच पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पहुंचे मंच पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मोतिहारी जिले को 300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं सम्राट चौधरी गांधी मैदान में मुख्यमंत्री विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे इसके बाद वे बापू सभागार पहुंचकर उद्यमी उन्नति मेले का भी उद्घाटन करेंगे मोतिहारी में आज से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन जिला को 300 करोड़ की सौगात मोतिहारी बापूधाम महोत्सव: पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव शुरू हो रहा है मुख्यमंत्री बनने के बाद मोतिहारी का यह उनका पहला दौरा है 300 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात बापूधाम महोत्सव के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री जिले के लोगों को करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे. इनमें कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन शामिल है इन परियोजनाओं से पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाएं मिलेंगी तीन दिन दिखेगा संस्कृति का रंग बापूधाम महोत्सव 1 सितंबर से 3 सितंबर तक चलेगा. प्रत्येक दिन शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे. महोत्सव में देश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे. स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. मैथिली ठाकुर समेत कई कलाकार देंगे प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी. उनके साथ करीना पांडेय और सबिता पांडेय भी अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भरेंगी. वहीं बॉलीवुड गायक सलमान अली और अजीत आनंद की प्रस्तुति भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी. महोत्सव के अंतिम दिन हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें मशहूर हास्य कवि अपनी रचनाओं और व्यंग्य से लोगों को गुदगुदाएंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जिले के विकास कार्यों को भी प्रमुखता दी जाएगी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का संबोधन बापूधाम महोत्सव में आने का सौभाग्य मिला विरासत का संरक्षण और विकास को लेकर पूरी ऊर्जा से काम करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं एक तारामंडल मोतिहारी में बनना चाहिए यह बात मुझे कही गई राधा मोहन सिंह जी की ओर से नई योजना बनने के बाद यदि कोई पहला तारामंडल बनेगा तो वह मोतिहारी में बनेगा यह वादा करता हूं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन एक नहीं कई चीजों पर बात करने आया हूं,आज राधा मोहन जी का जन्मदिन भी है आज मंगलवार भी है,आमजनों को सीधा न्याय मिले जब गरीबों को न्याय मिलेगा तब सपना पूरा होगा 19 मई से सहयोग शिविर की शुरुआत हुई बिहार के गरीबों को किसी पदाधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं है आवेदन दें,यदि 10 दिन में काम नहीं तो पहला नोटिस,बीस दिन में काम नहीं किया तो दूसरा नोटिस सीएम कार्यालय से,25 वे दिन काम नहीं होने पर तीसरा नोटिस लेकिन 30 दिन के बाद नोटिस नहीं जाती अभी तक कोई कर्मचारी अधिकारी हिम्मत नहीं दिखाया कि 30 दिन की सीमा पार करे सरकार का महत्वपूर्ण कदम है न्याय दिलाना 96 फीसदी से ज्यादा लोगों को न्याय मिला है एक करोड़ गरीब लोग जिन्हें राशन कार्ड मिलना चाहिए उन्हें चिन्हित किया गया है 35 लाख से अधिक लोगों को राशन कार्ड देने का काम किया गया है पीएम कहते हैं कि सबको पक्का मकान दो स्वीकृति पत्र मिला है,बिहार में गरीब लोगों को घर नहीं इसके लिए जिम्मेदार कौन है जब आपने यहां से राधा मोहन सिंह,संजय जायसवाल,लवली आनंद जी को जीता कर भेजा तो 2014 से 2026 तक 50 लाख से ज्यादा पक्का मकान दिया है 60 लाख लोगों को पक्का मकान मिलना है बाढ़ की स्थिति बनती जा रही थी, बाढ़ का पानी चढ़ रहा था जिस बिहार में मात्र 21 लाख हेक्टर खेती की जमीन थी उसे बढ़ाकर 41 लाख हेक्टर खेती की जमीन सिंचित बनाया है 2020 का चुनाव,नीतीश जी ने घोषणा की थी दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार देंगे समीक्षा करने के बाद यह हुआ कि 12 लाख नौकरी और 40 लाख से ज्यादा रोजगार दिये गए अगले पांच वर्ष के बिहार में उद्योग खड़ा कर,सरकारी नौकरी देकर एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा गोरखपुर सिलीगुड़ी कॉरिडोर, हल्दिया से रक्सौल कॉरिडोर बन रहा है रक्सौल में एयरपोर्ट का जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है मोतिहारी को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ेंगे चिरैया में एथलेटिक पार्क,मोतिहारी में 2 करोड़ 82 लाख रुपए से कॉलेज का जीर्णोद्धार बिहार में जीविका से जुड़ी बहने है सबको मुख्यमंत्री महिला रोजगार से जोड़ने का काम नीतीश कुमार ने किया अब पूरी तैयारी है कि उत्तर बिहार में मछली उत्पादन कैसे बढ़ाएंगे हमारी दिदिया हैं इन्हें पशु सखी के तौर पर कैसे जोड़े इसपर काम किया जा रहा है बकरी पालन से बकरी का दूध,स्टार्टअप से महिलाओं को जोड़ने और उद्योगपति बनाने का काम कर रहे हैं,दो लाख रुपए इन्हें दिया जा रहा है कॉलेज,स्कूल के सामने पुलिस दीदी को भेजे गए हैं एक हजार से अधिक पिंक स्कूटी से महिलाएं सुरक्षा दे रही है पीएचडी में महिलाओं। की संख्या मंत्र छह सौ थी महिलाओं को पीएचडी के लिए सुविधा और स्कॉलरशिप देने की घोषणा कि गई है विश्विद्यालय भी खोले जा रहे है बिहार के सात सौ विद्यालय को मॉडल स्कूल बना रहे हैं इसके तीन लाख बच्चों को रात के ग्यारह बजे भी शिक्षक खोजेंगे तो उन्हें दिया जाएगा कोटा में बच्चों को भेजते थे,अब यहां ही उन्हें सात सौ केंद्र के जरिए यानी मॉडल स्कूल में जेई नीट और ऑनलाइन की पढ़ाई दी जाएगी कोई ऐसा ब्लॉक नहीं है जहां डीग्री कॉलेज नहीं है मेडिकल कॉलेज शहर में ही मोतिहारी में किया जायेगा,इसी वर्ष फिर आऊंगा और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे तारामंडल मोतिहारी में बनेगा,गाजे डॉ सिंह शेखावत ने कह दिया है केंद्रीय विद्यालय पिपड़ाकोठी चल गया,अब वादा करते हैं कि शहर में ही केंद्रीय विद्यालय बरियारपुर में खोला जाएगा मोतिहारी में अटल कला भवन बनाया जाएगा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा को लेकर केंद्र और राज्य के सहयोग से व्यवस्था करनी थी,अब इसके लिए पूना,दिल्ली,कोलकाता जाना पड़ता था,अब मोतिहारी में ही यह खोला जाएगा अरेराज मंदिर का सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा मोतीझील के काम को जल्द पूरा किया जाएगा जब मैं पहली बार विधायक बना तो छह हजार करोड़ का बजट था,यह बढ़कर अब 3 लाख 47 हजार करोड़ हो गया है दस चीनी मिल शुरू किए हैं,उत्पादन शुरू हो गया है,तीन में काम चल रहा है,मोतिहारी में भी एक चीनी मिल का शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा0
0
Report
बाराबंकी में 50 मुफ्त मेडिकल कैंप: पसमांदा मुस्लिम महाज़ की पहल से गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब और वंचित वर्ग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ 'ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़' ने जनपद में एक बड़ी सामाजिक पहल की शुरुआत की है। मंगलवार को शहर के सट्टी बाज़ार स्थित फ़ज़लुर्रहमान पार्क में संगठन की ओर से एक दिवसीय विशाल 'निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श शिविर और निःशुल्क दवा वितरण' का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने पहुंचे सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों के शुगर, ब्लड प्रेशर (BP) की मुफ्त जांच की और आवश्यक दवाइयों का निःसुल्क वितरण किया। कैंप का शुभारंभ करते हुए ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम राईन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह स्पष्ट मंशा है कि सरकारी व सामाजिक योजनाओं का लाभ समाज के सबसे कमजोर तबके तक सीधे पहुंचे। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए संगठन ने मोहल्ले-मोहल्ले जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाने का बीड़ा उठाया है, ताकि जो निर्धन लोग आर्थिक तंगी के कारण बड़े डॉक्टरों तक नहीं पहुंच पाते, उन्हें उनके घर के पास ही विशेषज्ञ इलाज और दवाएं मिल सकें। वसीम राईन ने बताया कि इस सेवा अभियान के तहत बाराबंकी की दो प्रमुख विधानसभाओं- सदर और रामनगर का चयन किया गया है, जहां 25-25 (कुल 50) निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाने का प्रस्तावित खाका तैयार किया गया है। सट्टी बाजार का यह कैंप इसी कड़ी की पहली शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से लेकर तमाम राष्ट्रीय मंचों से पसमांदा समाज के उत्थान की बात कही है। पसमांदा समाज को मुख्य धारा में लाने और समाज में वास्तविक बराबरी स्थापित करने के लिए हमारा संगठन सरकार की नीतियों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। शिविर में पसमांदा समाज के साथ-साथ अन्य सभी वर्गों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।0
0
Report
हनुमानगढ़ वकीलों का 1 से 6 सितम्बर तक न्यायालय से बहिष्कार: बार संघ का समर्थन
Hanumangarh, Rajasthan:राजस्थान में 6 सितंबर तक कोर्ट से दूर रहेंगे वकील, हनुमानगढ़ बार संघ ने भी किया समर्थन जानें क्या है पूरा मामला हनुमानगढ़ में अधिवक्ताओं ने justice jacat से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 6 सितंबर तक न्यायालयों में उपस्थित नहीं होने और न्यायिक कार्यों से अलग रहने का निर्णय लिया है। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की कार्यकारिणी के सदस्यों और अधिवक्ताओं की 31 अगस्त को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चिंता जताई गई। इसके बाद प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने स्वैच्छिक रूप से न्यायिक कार्यों से दूर रहने का फैसला किया है। हनुमानगढ़ बार संघ ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। बार संघ अध्यक्ष रोहित खिच्ची के अनुसार, हनुमानगढ़ के अधिवक्ता 1 सितंबर से 6 सितंबर तक किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान अधिवक्ता स्वेच्छा से न्यायालयों में उपस्थित नहीं होंगे। बैठक में प्रदेशभर में लागू ‘टारगेट फाइल सिस्टम’ को लेकर भी अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई। अधिवक्ताओं का कहना है कि केवल मामलों के लंबे समय से लंबित होने के आधार पर उन्हें लक्षित तरीके से निस्तारित करने की प्रक्रिया से न्यायिक व्यवस्था के साथ अधिवक्ताओं के पेशेवर जीवन पर भी दबाव बढ़ रहा है。0
0
Report
Advertisement
जालौन में श्मशान घाट न मिलने से ग्रामीण आक्रोश, शव पाँच घंटे बारिश का इंतजार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। श्मशान घाट की जगह पर करीब 5 घंटे तक शव रखकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे ग्रामीण। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से फोन के माध्यम से एसडीएम कोंच अभिनव कुमार से कराई बात। एसडीएम के आश्वासन बाद खुले में रिमझिम बारिश के बीच कराया गया अंतिम संस्कार। 47 वर्षीय शिव कुमार की कैंसर की बीमारी के चलते हुई थी मौत। जालौन के नदीगांव विकासखंड क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव का मामला।0
0
Report
झांसी में संदिग्ध मौत: शादीशुदा महिला शिवानी की हत्या का आरोप, पति फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास में एक 27 वर्षीय शिवानी उर्फ सुधा नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला है। मृतका के परिजनों ने पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से यश फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रात में शिवानी और यश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच यश ने शिवानी की छोटी बहन मुस्कान से अपना बैग और सामान मांगा। बैग लेने के बाद उसने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और वहां से चला गया। सुबह मुस्कान ने बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की और काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब 9 बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा और कमरे की कुंडी खोलकर अंदर देखा तो शिवानी बिस्तर पर पड़ी थी और काफी आवाज देने के बाद भी नहीं उठी। भाई अनिकेत के अनुसार, शिवानी के हाथ अकड़े हुए थे और उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक शिवानी ने लव मैरिज की थी, आरोप है कि शादी के बाद से ही शिवानी और यश के बीच विवाद होता रहता था और यश उसके साथ मारपीट भी करता था। बहन मुस्कान ने बताया जीजा हमारे परिवार के बारे में बहुत बुरा-बुरा बोल रहे थे। दीदी से कहने लगे कि तेरी बहन के साथ सोकर आया हूं, पापा को चप्पल से पीटूंगा। इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया था। जब कमरा खोला तो दीदी की लाश पड़ी थी। उनके कान से खून आ रहा था। फिर दीदी को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। अनिकेत और मुस्कान का आरोप है कि जीजा ने हमारी दीदी शिवानी की हत्या की और कमरा बाहर से लॉक करके भाग गया। फिलहाल पुलिस पति यश की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
गुवाहाटी में भारी बारिश से भूस्खलन, एक परिवार के तीन लोग मारे गए
Guwahati, Assam:गुवाहाटी के भारी बारिश के कारण मठघरिया में भूस्खलन (LANDSLIDE) से बड़ा हादसा असम गुवाहाटी के मठघरिया इलाके में भूस्खलन (LANDSLIDE) से दर्दनाक हादसा हुआ है。 भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनकी बेटी शामिल हैं। और उनका जो छोटा बेटा था वह बाल बाल बच गया है एसडीआरएफ की टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारी बारिश के बीच भूस्खलन से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर मौजूद हैं。0
0
Report
Advertisement
बारिश से जिला अस्पताल परिसर टापू, मरीज-परिजनों और स्टाफ परेशान
Etawah, Uttar Pradesh:तस्वीर यह कोई बाद क्षेत्र की नहीं बल्कि 3 घंटे हुए बारिश का हाल है। 3 घंटे को बारिश से जिला अस्पताल परिसर टापू बन गया है, बारिश का पानी भर जाने की वजह से आने जाने वाले मरीज तीमारदार के साथ साथ स्टाफ भी परेशान नजर आ रहा है।0
0
Report
नेपाल-बाढ़ के बाद गंडक नदी में अज्ञात मछलियाँ; प्रशासन ने लोगों से न पकड़ने-न खाने की चेतावनी जारी की
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी के तेज बहाव के साथ बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही अज्ञात और असामान्य मछलियों को लेकर प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क किया है। यही वजह है की डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के निर्देश पर नदी तटिये क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए इसकी सूचना प्रशासन को देने की اپील की गईं है। दरअसल बाढ़ की पानी में आने वाली इन अज्ञात मछलीयों से इन्फेक्शन औऱ कई बीमारियों के फ़ैलने के अलावा संक्रमण की संभावना जताई गईं है लिहाजा बगहा अनुमंडल प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों से ऐसी मछलियों को पकड़ने, खरीदने, बेचने और खाने से पूरी तरह बचने की अपील की गई है। बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है। बताया जा रहा है की जनहित में जारी सूचना के मुताबिक नेपाल की ओर से बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ क्षेत्रों में अज्ञात औऱ असामान्य प्रकार की मछलियों के पहुंचने की जानकारी मिली है। कई जगह लोग पकड़ते औऱ छानते देखें गए हैं। ऐसी मछलियों के सेवन के बाद कुछ लोगों के बीमार पड़ने की सूचना भी प्रशासन को प्राप्त हुई है। बाढ़ के दौरान तालाबों, नदियों और जलाशयों से निकलने वाली मछलियां पानी के साथ दूर-दूर तक पहुंचती हैं। इस दौरान गंदे नालों, मृत जानवरों और अन्य दूषित पदार्थों के संपर्क में आने के कारण इनके जीवाणु, विषाणु या अन्य हानिकारक तत्वों से प्रदूषित होने की आशंका जताई गई है। तभी तो प्रशासन नें लोगों को इन मछलीयों से बचने की सलाह दिया है। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर से लेकर धनहा स्थित गौतम बुद्ध सेतु तक गंडक नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग मछलियां पकड़ने पहुंच रहे हैं। मछुआरों के हाथ 10 से लेकर 90 किलो तक वजन वाली बड़ी बघार मछलियां भी लगी हैं। बड़ी मछलियां मिलने की सूचना फैलने के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ बढ़ गई है। कई लोग जानकारी के अभाव में इन मछलियों को पकड़कर घर ले जा रहे हैं और कुछ के द्वारा इन्हें बेचने की भी बात सामने आई है। यहीं कारण है की अब इस गंभीर मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी अज्ञात औऱ असामान्य दिखने वाली मछलियों का सेवन कतई न करें और बाढ़ के पानी से पकड़ी गई अनजान मछलियों को बाजार में खरीदने-बेचने से भी बचें। मछली की पहचान को लेकर संदेह हो तो संबंधित मत्स्य विभाग से पुष्टि के बाद ही उसका उपयोग करें। बताएं की बगहा में प्रशासन ने अपील किया है कि ऐसी मछलियों की जानकारी मिलने पर जिला मत्स्य पदाधिकारी औऱ स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दें । SDM चांदनी कुमारी नें किसी भी परिस्थिति में बाढ़ की पानी से मिलने वाली बाहरी मछलीयों के सेवन न करने की अपील किया है। क्योंकि सतर्कता औऱ जागरूकता हीं आपदा की इस घड़ी में हम सबकों बचा सकता है।0
0
Report
सड़क किनारे बैठी थी बाघिन, कार देखते ही गुर्राकर दौड़ी—बच्चों के साथ राहगीरों की थमी सांसें।
Manpur, Madhya Pradesh:घुनघुटी में फिर बाघिन का आतंक! सड़क किनारे बैठी थी बाघिन, कार देखते ही गुर्राकर दौड़ी—बच्चों के साथ राहगीरों की थमी सांसें आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया। शहडोल-घुनघुटी मार्ग पर लगातार बाघिन की दस्तक से दहशत 28 जुलाई के बाद 31 जुलाई को फिर उसी इलाके में दिखी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घुनघुटी। जंगल से निकलकर सड़क किनारे पहुंच रही बाघिन अब राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। 31 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घुनघुटी-शहडोल मार्ग NH-43 पर सड़क किनारे बैठी बाघिन अचानक कार की ओर मुंह खोलकर दौड़ने लगी। कार में बच्चों सहित राहगीर मौजूद थे। बाघिन के इस आक्रामक तेवर से लोगों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि 28 जुलाई को भी इसी इलाके में बाघिन द्वारा कार चालक की ओर हमला करने का प्रयास किए जाने का वीडियो सामने आया था। अब कुछ ही दिनों बाद उसी क्षेत्र में दोबारा बाघिन की मौजूदगी और वाहन की ओर झपटने का प्रयास वन्यजीव एवं मानव सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि बाघिन के साथ शावक भी आसपास मौजूद हैं। ऐसे में शावकों को खतरा महसूस होने पर बाघिन के आक्रामक होने की आशंका बनी हुई है। वन विभाग की टीम लगातार जंगल और आसपास के क्षेत्र में निगरानी कर रही है, लेकिन राहगीरों द्वारा बाघिन के करीब जाकर मोबाइल से वीडियो बनाना खतरे को और बढ़ा रहा है। वन विभाग को अब सड़क पर विशेष निगरानी और राहगीरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में मुस्लिम महिलाओं ने mufti अबुल कलाम के फैसले के खिलाफ मोर्चा संभाला
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL अपने ही शहर मुफ़्ती फतबा नही मानेंगे मुस्लिम, ईद मिलादुन्नबी पर महिलाओ के तलबार से करतब दिखाने पर मुफ़्ती के एतराज पर मुस्लिमो में आरपार मुस्लिमो में दो फाड़...अपने ही शहर मुफ़्ती के खिलाफ खोला मोर्चा ...मुफ़्ती हटाओ मुस्लिम धर्म बचाओ के लगे नारे...अपने धर्म गुरु शहर मुफ़्ती के खिलाफ भोपाल के मुस्लिमो ने खोला मोर्चा...राज्य महिला आयोग पहुचा मुस्लिम महिलाओं का दल...शहर मुफ़्ती अबुल कलाम को पद से हटाने की मांग...बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं बुर्के में महिला आयोग पहुची...मुफ़्ती के खिलाफ बुर्के वाली महिलाओ का मोर्चा...मुफ़्ती का फतबा नही मानेंगे मुस्लिम...मुफ़्ती के खिलाफ कार्यवाही के लिए राज्य महिला आयोग में शिकायत की मुस्लिम संगठन ने0
0
Report
सोनभद्र में बाढ़ का खतरा गहराया, बांधों के जलस्तर से इलाके डरे
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अब बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में बाढ़ के पानी में 10 साल के किशोर के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर किशोर की तलाश शुरू करा दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हैं और पुलिस की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालात इसलिए भी गंभीर हैं क्योंकि सोनभद्र के कई बड़े बांध लगातार भर रहे हैं। ओबरा डैम का जलस्तर 193 मीटर के पार पहुंच गया है और गेट नंबर 8 को तीन फीट तक खोलकर पानी रेणु नदी में छोड़ा जा रहा है। रेणु नदी में पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है। वहीं रिहंद डैम का जलस्तर 263 मीटर तक पहुंच गया है। बांध का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पांच फाटक खोले जाने की स्थिति बन रही है। नगवां और धंधरौल डैम भी लगभग पूरी क्षमता के करीब पहुंच चुके हैं, जबकि कनहर डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। भारी बारिश और लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आज यानी 1 सितंबर को सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। सोन नदी भी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। नदी का जलस्तर 168.40 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से महज 2.6 मीटर नीचे है। नदी किनारे बसे गांवों में पानी बढ़ने की आशंका से लोगों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
PNB सहारनपुर कैरेंसी चेस्ट: 17 करोड़ के नकली नोट पकड़े, RBI ने जांच तेज की
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में मंगलवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम जांच के लिए पहुंची। RBI के छह अधिकारी मेरठ नंबर की दो गाड़ियों से सुबह करीब 8 बजे बैंक पहुंचे। अधिकारियों की टीम चार घंटे से अधिक समय से बैंक के अंदर जांच कर रही है और बैंक से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। बैंक परिसर में सामान्य रूप से लोगों की आवाजाही जारी है, लेकिन करेंसी चेस्ट को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। किसी भी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को करेंसी चेस्ट के अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। RBI की टीम नकदी, रिकॉर्ड और करेंसी चेस्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामला सोमवार को सामने आने के बाद बैंक ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलम्बित कर दिया था। वहीं, इस मामले में सदर बाजार थाने में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। PNB मेरठ के मुख्य प्रबंधक एवं जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार, यमुनानगर-जगाधरी में तैनात करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार और पार्ट टाइम हाउसकीपर विशाल कुमार के नाम शामिल हैं। मामला की शुरुआत उस समय हुई जब सहारनपुर की करेंसी चेस्ट से जयपुर भेजी गई रकम में कमी पाई गई। बैंक की घंटाघर स्थित शाखा में पार्ट टाइम हाउसकीपर विशाल कुमार को करीब 11.50 करोड़ रुपये की नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने का काम दिया गया था। इसमें गले, कटे और अन्य प्रकार के नोट शामिल थे। यह रकम RBI की जयपुर करेंसी चेस्ट भेजी जानी थी। तय प्रक्रिया के तहत रकम 5 अगस्त को जयपुर भेजी गई। वहां गिनती के दौरान 4 लाख 30 हजार 900 रुपये की कमी मिली। इसकी सूचना मेरठ स्थित PNB अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे को जांच के लिए सहारनपुर भेजा गया। CCTV फुटेज खंगालने पर हाउसकीपर विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से रुपये निकालता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसे काम से हटा दिया गया और चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। हाउसकीपर से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक ने 9 अगस्त से करेंसी चेस्ट का ऑडिट शुरू कराया। नकदी और रिकॉर्ड का मिलान करने के दौरान करीब 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया। इसके बाद बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब RBI की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बैंक स्तर पर भी जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
