सीतापुरः नुक्कड़ नाटक से लोगों को दिया गया सफाई का संदेश
Maholi, Uttar Pradesh:रामेश्वर प्रसाद लिपिक मास्टर ट्रेनर नगर पंचायत महोली द्वारा स्वच्छ महाकुंभ 2025 के अवसर पर मोहल्ला मिल कॉलोनी, पूर्वी आदर्श नगर और मोहल्ला आजाद नगर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराकर नगर के लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को साफ सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के संबंध में बताया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
