icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261404
Rajneesh KumarRajneesh KumarFollow30 Apr 2025, 11:03 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर के जलालाबाद में तालाब से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव, अनहोनी की आशंका से सनसनी

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow4m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। पानी में शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। ​घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जलालाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अनहोनी अथवा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना​थाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव की है। हालांकि ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सीमावर्ती गांवों और थानों में गुमशुदगी के दर्ज मामलों के जरिए युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
0
0
Report

आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर दी, पति की मौत

Mumbai, Maharashtra:जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप डंपर ने बाइक सवार दंपति को ओवर टेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी स्व. हृदयनंद पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार पांडेय है। वह पेशे से पुजारी थे एवं पूजा-पाठ करने का काम करते थे। जबकि जख्मी उनकी 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है。
0
0
Report

पूर्णिया रुपौली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 80 जिंदा कारतूस बरामद

Purnia, Bihar:पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के मैना भगवानपुर गांव में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि के समय छापेमारी कर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित हथियार, 80 जिंदा कारतूस, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण जप्त किए गए हैं। मकान मालिक अक्कल मंडल उर्फ अखिलेश मंडल (46) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए बिहार एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस प्रशासन ने गुप्त सूचना पर धमदाहा SDPO अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई और 30-31 अक्टूबर की मध्य रात्रि मैना भगवानपुर वार्ड संख्या छह स्थित उनके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान हथियार निर्माण का पूरा सामान बरामद किया गया। छापेमारी में 12 बोर country-made मस्कट, 7 लोहे के देशी कट्टे और 1 रिवाल्वर सहित कुल 9 निर्मित हथियार मिले, साथ में 12 छोटे-बड़े बैरल, कट्टा के 5 पिछले हिस्से और 4 अगले हिस्से और अन्य अर्द्धनिर्मित हथियार पकड़े गए। 12 बोर के 28 और 32 बोर के 52 जिंदा कारतूस समेत कुल 80 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 19 खाली खोखा और कारतूस के दो अग्र भाग भी मिले। हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक लेथ जैसी मशीनें और दर्जनों उपकरण भी जब्त किए गए। साथ ही 25 हजार रुपए नकद, एक सैमसंग स्क्रीनटच मोबाइल और एक नोकिया की-पैड मोबाइल भी बरामद हुए। एसटीएफ ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस मिनी गन फैक्ट्री के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

दुमका नगर परिषद में नक्शा पारित कराने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप, अध्यक्ष-वार्ड पार्षद आमने-सामने

Dumka, Jharkhand:दुमका नगर परिषद एक बार फिर चर्चा में है. नगर परिषद के चुनाव हुए 6 से 7 महीना ही बिता है लेकिन नगर परिषद के अध्यक्ष वार्ड पार्षदों की कार्यशैली बाहर निकल कर आना शुरू हो चूका है. आरोप और प्रत्यारोप शुरू हो चूका है. शहर की जनता नगर की सरकार इसलिए चुनी कि शहर का बिकास हो सके लेकिन नगर परिषद के अंदर आपस का टकराहट सामने आने से आरोप प्रत्यारोप का बाजार गर्म है दरसल नगर परिषद दुमका में नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप को लेकर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी आमने-सामने आ गए हैं. पार्षद महेश राम ने अध्यक्ष पर पैसे लेने का आरोप लगाया है. वहीं, अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने आरोपों को अपनी छवि धूमिल करने की कोशिश बताते हुए कहा कि नक्शा पारित करने में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है कहते हुए इसमें कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से नक्शा पारित होता की बात कहीं है और कहा गया कि नक्शा पास में 10 टेक्निकल कर्मी रहने के वावजूद एक ही कर्मी को क्यों नक्शा पास कराने का जिम्मा दिया जाता है. वही वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बयान देते हुए कहा कि पुरे शहर में जितने भी नये घर बन रहे है उसमे नक्शा पास कराने के नाम पर अध्यक्ष के द्वारा रुपया उगाही की जा रही है जिसकी सूची आने वाले समय में सामने रखा जायेगा।नगर परिषद के वार्ड पार्षद ने अध्यक्ष पर सीधा आरोप लगाया. वही नगर परिषद की छवि धुर्मिल ना हो इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने पर भुगतान नहीं करने की अपील की गई है. जिसके बाद अब नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह मामला नगर परिषद कार्यालय के साथ शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
0
0
Report

उदयपुर में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह की शुरुआत, रैली और पौधारोपण से जागरूकता बढ़ी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ब्रेकिंग ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुभारंभ फतहसागर की पाल पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश जिला प्रशासन और जिला पर्यावरण के तत्वावधान में निकाली रैली उप वन संरक्षक उत्तर डी के तिवारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी रैली फतहसागर देवाली छोर से प्रारंभ होकर मोती मंगरी तक पहुंचकर हुई संपन्न पर्यावरण संरक्षण की दोहराई शपथ रैली के बाद नीमच माता पहाड़ी पर किया पौधरोपण 7 नवंबर तक चलेगा ब्रिक्स सतत् जीवनशैली सप्ताह सप्ताह के दौरान सातों दिन अलग-अलग थीम आधारित होगी गतिविधियां
0
0
Report
Advertisement

बीलखेड़ा माल में ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे-तेल चोरी, ग्रामीणों में हड़कंप

Baran, Rajasthan:बीलखेड़ा माल में चोरों ने ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे के तार और तेल चुराए बारां के शाहाबाद क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव में मुख्य मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने शनिवार रात चलती विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसे नीचे पटक दिया और अंदर से कीमती तांबे का तार व तेल चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर नीचे गिरा हुआ मिला। उसके अंदर का सामान गायब देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन और शाहाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। चुनावी माहौल के बीच मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों गांव में बाहरी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त नियमित करने और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

तरनावा खेड़ा के प्रत्याशी ने महंगाई और खाद किल्लत पर सरकार पर निशाना

Begun, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच कपासन विधानसभा क्षेत्र के तरनावा का खेड़ा गांव में बड़ी सादड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बद्रीलाल जगपुरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, खाद की किल्लत और किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए। जगपुरा ने कहा कि किसान 24 घंटे मेहनत करता है, लेकिन सरकार उसकी समस्याओं को समझने में नाकाम रही है। अफीम नीति को लेकर भी उन्होंने किसानों में भारी आक्रोश होने का दावा किया। वहीं कांग्रेस में एकजुटता बताते हुए जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया।
0
0
Report

तेज रफ़्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, सात घायल.घायलों में तीन की हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर

RavindraRavindraFollow18m ago
Bagherka, Uttar Pradesh:हमीरपुर में रविवार सुबह राठ-हमीरपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चे छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमीरपुर जनपद के बिवार कस्बे के बाहर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे राठ-हमीरपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बिवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छानी पहुंचाया, जहां तीन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जो छात्रवृत्ति की परीक्षा देने के लिए भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। फिलहाल यातायात सामान्य रूप से संचालित है और पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर ट्रक पलटा; SDRF ने चालक को बचाकर अस्पताल भिजवाया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चुंगी बड़ेथी के पास देर रात अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और टीम ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया। SDRF टीम ने बिना समय गंवाए विशेष रेस्क्यू तकनीकों और कटर समेत आवश्यक उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच टीम ने बड़ी सावधानी से ट्रक को काटकर चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। चालक को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज गया。
0
0
Report
Advertisement

ED हिरासत में आजम खान की गिरफ्तारी पर वारिस पठान बोले—मुसलमानों के साथ अन्याय

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र। जमानत पर रिहा होने के बाद ED द्वारा सपा नेता आजम खान को हिरासत में लेने पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "यह बहुत ही दुखद है और अफसोस वाली बात है कि 11 महीने जेल में रहने के बाद उनको और उनके बेटे को अदालत ने बरी कर दिया और बाहर आते ही उनको ED ने अपनी हिरासत में ले लिया। मुसलमान होने की सजा मुझे मिल रही है यह उनके अल्फाज हैं। सोचिए कि भारत देश के अंदर मुसलमानों का क्या हाल हो गया है। हम वही मुसलमान हैं जिन्होंने आजादी की जंग में अपनी जान गवाई और भारत देश आजाद हुआ। कहां थी ये भाजपा और RSS? मुझे बताओ कि कितने RSS वाले ने आजादी की जंग में हिस्सा लिया और अपनी जान गवाई..
0
0
Report

जमूई में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की श्रद्धांजलि

Jamui, Bihar:जमुई : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर झाझा नगर क्षेत्र के बोड़वा बस स्टैंड और पिपराडीह में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत शामिल हुए। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता के कारण देश एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो Sका। सरदार पटेल का योगदान केवल रियासतों के एकीकरण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और देश की प्रशासनिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक हैं सरदार पटेल कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

जेटेट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच 18 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू, उड़नदस्ता-QRटी निगरानी

Ansar Nagar, Jharkhand:जेटेट परीक्षा को लेकर केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा 18 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही परीक्षा, उड़नदस्ता और क्यूआरटी की टीमें तैनात, प्रशासन अलर्ट चतरा: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) रविवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षार्थियों के साथ पहुंचे अभिभावकों की भी केंद्रों के बाहर भीड़ देखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बालक प्लस टू उच्च विद्यालय, बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, नाजरेथ स्कूल, डीएवी स्कूल, उपेंद्रनाथ वर्मा कॉलेज, चतरा कॉलेज और सीएम प्लस टू उच्च विद्यालय समेत अन्य केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षा की निगरानी के लिए उड़नदस्ता और क्यूआरटी की टीमें भी सक्रिय हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। अभ्यर्थियों को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। बाइट: महिला अभ्यर्थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top