261404
Sitapur: रामकोट चौराहे पर लगी भीषण जाम
Parsada, Uttar Pradesh:कस्बा रामकोट में रामकोट चौराहे पर भीषण जाम लग गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। रामकोट के डालमिया चीनी मिल रोड़ पर गन्ने से भरे भारी ट्रक और ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई है जिससे जाम की स्थिति बन गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आरा-मोहनिया NH पर ट्रक ने चचेरे भाई-बहन को टक्कर दी, दोनों गंभीर घायल
Mumbai, Maharashtra:आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाई-बहन को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव निवासी संतोष कुमार की पुत्री लक्ष्मी कुमारी एवं उसी गांव के निवासी संजय कुमार गुप्ता का पुत्र आशीष रोनियार शामिल है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते हैं। इधर, ज़ख्मियों के परिजन बताया कि आशीष रोनियार अपने चचेरी बहन लक्ष्मी कुमारी का पीजी में एडमिशन कराने के लिए बाइक द्वारा आरा आया था। जब वह दोनों वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान दुल्हीनगंज गांव के समीप पीछे से आ रही ट्रक उनके बाइक में टक्कर मार दी।0
0
Report
CRPF जवान पर खेत में हमला: फरसा-लाठी से घायल, धमकी का आरोप
Mumbai, Maharashtra:केस वापस लेने का दबाव और धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस को पहले आवेदन देने की भी कही बात V/O-भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के उड़ियान टोला में खेत में काम कर रहे एक CRPF जवान और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में CRPF के हवलदार/आर्मरर कृष्ण भगवान सिंह और उनके भाई नंदलाल सिंह घायल हो गए। दोनों का इलाज कराया गया है। घायल कृष्ण भगवान सिंह ने घटना को लेकर कई लोगों पर फायरिंग, फरसा और लाठी से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल कृष्ण भगवान सिंह के अनुसार, वह वर्तमान में छुट्टी पर हैं और अपने भाई के साथ खेत में रोपनी का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग खेत में पहुंचे और कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। उनका कहना है कि गोली चलने के बाद वह जान बचाने के लिए भागे, लेकिन खेत में कीचड़ होने के कारण फिसलकर गिर गए। इसके बाद आरोपितों ने फरसा और लाठी से उन पर हमला कर दिया। कृष्ण भगवान सिंह ने दावा किया कि उनके सिर पर फरसा से कई वार किए गए, जबकि उनके भाई नंदलाल सिंह के सिर पर भी चोट लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों के सिर में कई टांके लगे हैं। इसके अलावा उनके हाथ और कोहनी की हड्डी में फ्रैक्चर तथा कमर में भी चोट आई है। घायल CRPF जवान ने बताया कि उनके भाई की ओर से दर्ज एक पुराने मामले में 5 अगस्त 2026 को सजा होने वाली है। इसी मामले को लेकर आरोपित पक्ष की ओर से केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। कृष्ण भगवान सिंह के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में 30 जुलाई को थाना में आवेदन दिया था और पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी जान को खतरा होने की जानकारी भी दी थी। उन्होंने कुछ लोगों पर खेत में विवाद खड़ा कर जान से मारने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। घायल जवान ने घटना में कुछ नामजद लोगों के साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों और तीन महिलाओं के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेत में पहुंचते ही विवाद किए बिना फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। घटना में घायल उनके भाई नंदलाल सिंह की उम्र 37 वर्ष बताई गई है। कृष्ण भगवान सिंह, स्व. सचिदानंद सिंह के 43 वर्षीय पुत्र हैं और वर्तमान में CRPF में हवलदार/आर्मरर के पद पर कार्यरत हैं।हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।पुलिस ने फिलहाल घायलों के बयान पर एक मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है। बाइट/- कृष्ण भगवान सिंह(घायल जवान)0
0
Report
सीएम योगी ने श्रावण मास की पहली सोमवार पर शिवभक्तों को बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है。 हर हर महादेव!0
0
Report
Advertisement
सीकर में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों का अभिषेक और जलाभिषेक
Sikar, Rajasthan:सीकर सावन के पहले सोमवार को देवों के देव महादेव का दूध और जल से किया जा रहा है अभिषेक सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही है उमड़ गूंजे हर- हर महादेव के जयकारे सीकर जिले में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-पाठ व अभिषेक के कार्यक्रम शुरू हुए। सुबह-सुबह शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के जयकारे के साथ बोल बम तड़क बम के जयघोष भी गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं वही सुबह से इंद्रदेव भी बारिश कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर रहे हैं वहीं मंदिरों में महिलाएं भगवान शिव के भजन गाकर भोले को रिजा रही हैं इस दौरान भगवान शिव का दूध और पानी और बिल पत्र सफेद फूल से अभिषेक किया जाता है। साथ ही प्रसाद के रूप में फल चढ़ाए जाते हैं। हर सोमवार और प्रदोष के दिन शिव जी को नहलाना चाहिए सावन के महीने में तो हर एक व्यक्ति को नहलाना चाहिए जिससे हमें पुण्य मिलता है और हमारी संतान कामयाब होती है और प्रदोष के दिन शाम को अवश्य शंकर भगवान की पूजा करनी चाहिए जिससे शंकर भगवान खुश होते हैं और माता पार्वती के साथ विराजमान रहते हैं और हमारी मनोकामना पूर्ण करते हैं0
0
Report
जोधपुर के स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो वायरल; प्रशासन से सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर: स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो वायरल. ऑर्किडस सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कुडी भगतासनी स्कूल का बताया जा रहा है वीडियो. मारपीট करते हुए का बनाया गया वीडियो. सबसे बड़ी बात स्कूल में कैसे पहुँचा मोबाइल. स्कूल प्रबंधन पर उठ रहे सवाल. ज़ी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.0
0
Report
सीएम योगी ने मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर राष्ट्रभक्ति से भरपूर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि “उपदेश गीता का हमारा युद्ध का ही गीत है, जीवन-समर में भी जनों को जो दिलाता जीत है।” हिंदी साहित्य को राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं की अमर वाणी देने वाले 'राष्ट्रकवी', 'पद्म भूषण' मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनके शब्द पीढ़ियों को सत्य, त्याग और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
चंबा में आठवीं सांस्कृतिक संध्या: गिप्पी ग्रेवाल ने श्रोताओं को झूमाया
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर गिप्पी ग्रेवाल के नाम रही आठवीं सांस्कृतिक संध्या सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री ने की शिरकत वीओ चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेेले की आठवीं सांस्कृतिक संध्या सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़ कर एक गाने गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गिप्पी ग्रेवाल से पहले हिमाचली गायक पीयूष राज ने हिमाचली लोकगीतों का शानदार गुलस्ता प्रस्तुत किया। तो वहीं, काकू राम ठाकुर, दिव्या श्रीवास्तव और गजल गायकी के शानदार कलाकार तारिक मालिक, अभिषेक बिष्ट, सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र राही, देसी कलाकार राजेंद्र, मनोज कुमार मनू ने भी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को खूब नचाया। आठवीं सांस्कृतिक संध्या का आगाज पारंपरिक कूंजड़ी मल्हार से हुआ। उसके बाद मुसाधा गायन समेत अन्य स्थानीय समेत अन्य क्षेत्रों की प्रस्तुतियां का दौर शुरु हुआ। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार से पहले पंडाल में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यातिथि समेत अन्य अतिथियों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला समिति की ओर से मंच पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Siddharth Nath Singh ने NEET लीक पर विपक्ष पर कड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री उसपर बिल लेकर आ गए। लेकिन राहुल गांधी या अखिलेश यादव ने उसपर कुछ बोला ही नहीं। कोई सुझाव नहीं दिया। राम मंदिर का मुद्दा ये लोग क्या उठाएंगे। ये लोग राम मंदिर का अपमान कर रहे थे। आप भगवाधारी बनकर साधु संतों का मजाक बना रहे हैं। किसी साधु-संत ने पैसे नहीं लिए, एक आउटसोर्सिंग कंपनी के लोग पकड़े गए हैं जिनपर कार्रवाई हो रही है。"0
0
Report
सावन की पहली सोमवारी पर शेखपुरा-बरबीघा के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़
Sheikhpura, Bihar:सावन की पहली सोमवारी को लेकर शेखपुरा के ऐतिहासिक गिरिहिंडा और बरबीघा के पंचवदन स्थान शिव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।शेखपुरा के गिरिगिहिड़ा पहाड़ की चोटी पर अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ शिव मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालु पहाड़ पर चढ़ महादेव पर जल अर्पित कर रहे है।जबकि बरबीघा के कुशेढी स्थित बाबा पंचवदन स्थान शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया है।वही सावन की पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया।जबकि सावन की पहली सोमवारी और नागपंचमी को लेकर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव पर जलाभिषेक कर रहे है.0
0
Report
Advertisement
महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी फरार, पुलिस दबिश जारी
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद महासमुंद के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार। 2 और 3 अगस्त की दरमियानी रात खिड़की की रॉड फैलाकर हुए फरार। बाल संप्रेक्षण गृह में अलग-अलग मामलों में रखे गए थे अपचारी बालक। घटना के समय 27 अपचारी बालकों के बीच से 8 के फरार होने की खबर। रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे दो कर्मचारी, फिर भी हुई बड़ी चूक। बताई जा रही है कि इससे पहले भी बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक हो चुके हैं फरार। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल।0
0
Report
सावन की पहली सोमवारी पर शिवहर के धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर शिवहर जिले के प्रसिद्ध बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा है श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में धैर्यपूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। वही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम कर रखा है । मंदिर परिसर तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार स्वयं देकुली धाम मंदिर परिसर में लगातार कैंप कर संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: NDA के नीरज सिन्हा भारी मतों से जीतेंगे दावा
Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की उम्मीद में 200 किलो लड्डू तैयार किए हैं। इस पर राजस्व एवं भूमिसुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपनी भावनाएं होती हैं, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और पूर्व विधायक नितिन नवीन के विकास कार्यों के आधार पर NDA प्रत्याशी नीरज सिन्हा भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे प्रशांत किशोर और भाजपा के बीच मुकाबले के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उपचुनाव में ऐसी तुलना का कोई खास महत्व नहीं होता और अंतिम फैसला जनता ka hota hai। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर के आगे होने के बावजूद उन्होंने दावा किया कि EVM के वोटों की गिनती पूरी होने पर NDA प्रत्याशी की भारी जीत होगी。0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में कांवरियों की मौत, 11 हजार विद्युत लाइन के चपेट में पिकअप; घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक 2 कांवरियों की मौत। 11 हजार विद्युत लाइन की चपेट में आया कांवड़ियों का DJ लगा पिकअप वाहन। कई कांवरिया घायल। थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर का मामला।0
0
Report
अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ में 5 हजार मीटर कांस्य पदक जीता
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर कॉमनवेल्थ खेलों में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने एक बार फिर देश और जिले का नाम रोशन कर दिया है 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने के बाद अब गुलवीर ने 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया है जैसे ही दूसरी सफलता की खबर सिरसा गांव पहुंची पूरे गांव और परिवार में जश्न का माहौल बन गया परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया अलीगढ़ की अतरौली तहसील के सिरसा गांव निवासी धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतकर इतिहास रच दिया 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल है दादी सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा परिजनों ने बताया कि पदक जीतने के बाद गुलवीर ने सबसे पहले वीडियो कॉल कर पिता को अपनी सफलता की जानकारी दी पूरा परिवार मोबाइल पर उनकी दौड़ देख रहा था और जीत की दुआ कर रहा था गांव के लोगों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और भारत माता के जयकारे लगाए अब परिवार को उम्मीद है कि गुलवीर आगामी ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे बाइट: पप्पू सिंह (पिता) बाइट: लक्ष्मी देवी (माता) बाइट: संजय सिंह गांव निवासी0
0
Report
बागपत के पूरा महादेव मंदिर में श्रावण सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के प्रसिद्ध पूरा महादेव मंदिर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते नजर आए। श्रावण माह के पहले सोमवार को पूरा महादेव मंदिर शिव भक्तों से गुलजार रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
