icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261402
JKJitendra Kumar SainiFollow30 Jan 2025, 01:04 pm

सीतापुरः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 138 जोड़ों की शादी संपन्न

Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:

नैमिषारण्य तीर्थ स्थित व्यास आश्रम के पास आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के 138 जोड़ों का धूमधाम के साथ सामूहिक विवाह कराया गया। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इसमें 133 हिंदू जोड़ों का विवाह और 5 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में योगी सरकार द्वारा एक जोड़े की शादी पर 51 हजार खर्च करने की व्यवस्था की गयी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हित में कार्रवाई: चितरंगी में घर की बाउंड्री से गांजे के 11 पौधे जब्त, 8.2 किग्रा सहित गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के चितरंगी में घर की बाउंड्री के अंदर गांजा की खेती का खुलासा 11 हरे गांजा के पौधे पुलिस ने किए जब्त, कुल वजन 8 किलो 200 ग्राम जब्त गांजा पौधों की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई मुखबिर की सूचना पर नौगई सेकण्ड में पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज चितरंगी पुलिस ने आरोपी को विशेष न्यायालय NDPS के समक्ष किया पेश चितरंगी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलााशी ली, जहां 11 हरे गांजा के पौधे बरामद हुए पुलिस ने आरोपी रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट, उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 441/2026 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस के समक्ष पेश किया गया यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी के नेतृत्व में की गई पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
0
0
Report

इटावा हाईवे पर कार-दंपति से स्कूटी सवार की मारपीट, वीडियो वायरल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के नेशनल हाइवे पर कार सवार दंपति से स्कूटी सवार ने बीच सड़क मारपीट की. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तहसील के सामने नेशनल हाइवे पर कार सवार के साथ स्कूटी सवार ने मारपीट की. दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. कार सवार परिवार कानपुर से शमसाबाद जा रहा था और अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था. कार सवार का कहना है कि स्थानीय स्कूटी सवार स्कूटी को लहराकर चला रहे थे, उन्हें साइड में लगाने को कहा तो गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी गई. वीडियो सामने आया है. मारपीट होते देख राहगीर भीड़ एकत्र हो गई. जिसके बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अपने अपने गंतव्य को भेजा गया है.
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : बुजुर्ग पर डीजल डालकर आग लगाने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने जेल भेजा

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में बुजुर्ग के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने पिता और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों का पुलिस ने मेडिकल कराकर चालान कर दिया है। यह घटना दो दिन पहले 11 सितंबर शुक्रवार की रात घटी थी। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव के रहने वाले ने रामदास ने आरोप लगाया था कि उसके गांव के राजेश कुमार के ऊपर उसके 62000 आ रहे थे। जब रुपए मांगे तो इसी बात को लेकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। आरोप है राजेश और उसके दो पुत्रों ने उसे पकड़ लिया और उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी जिससे रामदास बुरी तरह झुलस गया था। पीड़ित बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। आज रविवार के दिन पुलिस ने आरोपी राजेश और उसके पुत्र अनिकेत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
0
0
Report

​​हाथरस में मृत गाय को दफनाकर लौट रही नगर पालिका की जेसीबी ने 11 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow20m ago
Hathras, Uttar Pradesh:

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में आज रविवार शाम 6 बजे के लगभग एक जेसीबी की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची नैना की मौत हो गई। वह कक्षा 2 की छात्रा थी। परिवार के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिवार के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने मांग की कि जब तक बच्ची के पिता बबलू नहीं आ जाते, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई। बच्ची के पिता बबलू पशुपालन और खेती-बाड़ी का काम करते हैं। उनकी पत्नी अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं, और बबलू अपनी पत्नी के साथ अलीगढ़ में ही थे। आज दोपहर में बबलू की एक गाय मर गई थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने इसकी सूचना नगर पालिका के एक सभासद को दी। परिवार वालों ने बताया कि सभासद के कहने पर नगर पालिका की जेसीबी गाय को दफनाने के लिए मौके पर पहुंची थी। जेसीबी चालक ने इस काम के लिए पैसे भी लिए थे। गाय को दफनाने के बाद जब चालक जेसीबी लेकर लौट रहा था, तभी पास खड़ी 10 साल की नैना जेसीबी के अगले हिस्से की चपेट में आ गई। वह वहीं तड़पने लगी। कुछ लोगों ने जेसीबी और उसके चालक को पकड़ लिया। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची के चाचा ने आरोप लगाया कि जेसीबी चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति शराब पिए हुए थे। उन्होंने बिना देखे ही बच्ची पर जेसीबी चढ़ा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। हालांकि, परिवार के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे कि पिता के आने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। बाद में हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक ने परिवार वालों को समझाकर शांत किया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

0
0
Report

उत्तराखंड के चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित, रिकॉर्ड श्रद्धालु दर्शन कर रहे

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड में चारधाम और हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पूरी तरह सकुशल और सुचारू रूप से जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज 13 सितंबर को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बद्रीनाथ धाम में आज 4,105 नए यात्री पहुंचे हैं, जिसके साथ ही इस यात्रा सीजन में बद्रीनाथ धाम दर्शन करने वाले प्रगतिशील (कुल) श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़कर 17,32,683 तक पहुंच गया है। वहीं, दूसरी ओर श्री हेमकुंड साहिब में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। आज 1,942 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में माथा टेका। इसी के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वाले कुल प्रगतिशील यात्रियों की संख्या अब 3,21,077 हो गई है। प्रशासन के अनुसार, दोनों ही पवित्र स्थलों पर यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है。
0
0
Report
Advertisement

पानीपत से नेपाल त्रासदी को लेकर सेवा संकल्प अभियान नया आयाम ले रहा है

Panipat, Haryana:पानीपत। भारत में नेपाल त्रासदी के प्रभावों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए सेवा संकल्प अभियान को नई रचनात्मकताओं के साथ जोड़ा गया है। اسی क्रम में पानीपत से नेपाल में आई भीषण त्रासदी के पीड़ितों के लिए सहायता और प्रार्थना सभा आयोजित की गई ताकि दुख की घड़ी में साथ खड़ा होने की प्रतिज्ञा की जा सके। राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और नेपाल त्रासदी में जानी गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। नेपाल में आए नुकसान, घर उजड़ना, परिवार बिखरना आदि के बारे में चर्चा की गई और भारत-नेपाल के बीच गहरे पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंधों के संदर्भ में सहायता पहुंचाने के लिए उपाय बताये गए। पानीपत के नागरिक और नेपाली समुदाय ने मदद के लिए तैयार रहने की बात कही, ताकि सहायता उचित माध्यमों से नेपाल तक पहुंचाई जा सके और ऑनलाइन माध्यम से भी अभियान कराया जा सके। पानीपत ने आज यह सिद्ध कर दिया कि संकट की घड़ी में समुदाय एकजुट रहकर सेवा कर सकता है।
0
0
Report
Advertisement

कल जिले में किसान हल्ला बोल: ग्रेटर नोएडा में महापंचायत, तीनों प्राधिकरण पर धरना

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में कल किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहेगा। जहां किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत करेगी तो वहीं भारतीय किसान यूनियन जिले की तीनों प्राधिकरण पर धरना देगी। भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष अलग-अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभालेंगे इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया जाएगा। समय के अनुसार राकेश टिकैत भी इन प्रदर्शन में शामिल होंगे। वही किसान सभा पिछले 5 दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर रही है उनके द्वारा भी सोमवार को महापंचायत की जाएगी। इसको लेकर उनके द्वारा धरना स्थल पर ही कल की रणनीति बनाई गई और उन्होंने दावा किया कि हमारी महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे。
0
0
Report

गोरखपुर की दुकान से बुर्का पहने महिला ने 16 लाख के सोने की चोरी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की दुकान से बुर्का पहने महिला ने 16 लाख के सोने की चोरी जो CCTV फुटेज से खुलासा हुआ। गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से करीब 16 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला बुर्का पहनकर दुकान पहुंची और मौका पाकर सोने के जेवरों से भरा पैकेट चोरी कर लिया। स्टॉक मिलान के दौरान जेवर कम मिले तो दुकान के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें महिला की हरकत सामने आई। पुलिस ने CCTV के आधार पर पहचान कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद किए गए हैं। मामला गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को एक फर्म के संचालक ने थाने में शिकायत दी थी कि स्टॉक मिलान के दौरान 18 कैरेट के सोने के जेवर कम मिले हैं। इसके बाद फर्म में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। फुटेज में 6 सितंबर को एक महिला बुर्का पहनकर दुकान में आती दिखाई दी। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने जेवरों का एक पैकेट चोरी कर लिया। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई। CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान अफसरी उर्फ खोड़ी, निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर व्यापारी हत्याकांड: संजय ढाबा एनकाउंटर में गिरफ्तार, पत्रकार संग साजिश का शक

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली –पुलिस पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ –पूछताछ में सामने आया पत्रकार कनेक्शन कानपुर। थाना काकादेव क्षेत्र में एक व्यापारी की हत्या के मुख्य आरोपी और 50 से अधिक मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी संजय ढाबा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शहर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे आरोपी ने रोकने पर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काकादेव क्षेत्र में बीते 5 सितंबर की देर रात व्यापारी अमित कुमार की बेदर्दी से पिटाई की गई थी, जिनकी इलाज के दौरान 8 सितंबर को मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें मुख्य आरोपी संजय ढाबा की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी संजय ढाबा आज जब शहर की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस टीम ने उसे घेरकर रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख अपराधी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में आरोपी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। संजय ढाबा ने बताया कि एक कथित पत्रकार ने उसे सलाह दी थी कि वह खुद को निर्दोष बताते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करे, ताकि उसे आगे संरक्षण मिलता रहे। पुलिस अब उस पत्रकार की पहचान और इस साजिश में उसकी भूमिका की गहन जांच कर रही है। वहीं, मामले में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट–अतुल श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल
0
0
Report

पीलीभीत में सुनगढ़ी पुलिस-एसओजी ने दो बाइक चोर गिरफ्तार, 17 चोरी की बाइकें बरामद

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की सुनगढ़ी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17 चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इन बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थीं और इन्हें बेचने की तैयारी में थे। बरामद वाहनों में पीलीभीत के अलावा रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और ऊधमसिंह नगर के वाहन भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस बरामद बाइकों के सत्यापन के लिए संबंधित थानों से संपर्क कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की टीम ने माधोटांडा बाइपास रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान दो आरोपियों को चोरी की दो बाइकों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) और सिकंदर सिंह निवासी रामपुर के रूप में हुई है। इन्हीं की निशानदेही पर कुल 17 बाइक बरामद की हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top