261303
Sitapur: लहरपुर में पत्रकार हत्याकांड के विरोध में मार्च, हत्यारों को फांसी की मांग
Jallabad, Uttar Pradesh:लहरपुर के पक्का तालाब तीर्थ पर बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिवक्ता और किसान यूनियन के पदाधिकारी एकत्रित हुए और महोली के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े हत्या के खिलाफ आक्रोश जताया। विरोध मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारी लहरपुर गेट, खत्रियाना चौराहा, अंबर सराय होते हुए तहसील गेट पहुंचे जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बंधा टू गांव में आकाशीय बिजली से पशुपालक की दर्दनाक मौत
Khajuria Khurd, Bihar:बंधा टू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत मवेशी चराने गए अधौरा के 53 वर्षीय व्यक्ति पर गिरी बिजली, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मातम अधौरा थाना क्षेत्र के बंधा टू गांव में आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 53 वर्षीय एक पशुपालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बंधा टू गांव निवासी स्वर्गीय भरत तुरिया के पुत्र शिवसागर तुरिया के रूप में हुई है。 मृतक के पुत्र रघुनाथ तुरिया ने बताया कि उनके पिता मवेशियों को चराने गांव की उत्तर दिशा की ओर गए थे। उसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ कड़की बिजली की चपेट में वे आ गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अधौरा पीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कमलेश प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भभुआ थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना से संबंधित आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच में जुट गई है।0
0
Report
तराबारी नदी कटाव से ग्रामीणों में दहशत, स्थायी सुरक्षा की मांग तेज
Purnia, Bihar:पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तराबारी पंचायत में लगातार हो रहे नदी कटाव से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बीते कई दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने और सैलाब का पानी भर जाने के कारण कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की चपेट में आने से कई घरों और कृषि भूमि पर खतरा मंडरा रहा है, जबकि कई परिवारों के आशियाने नदी में समाने की कगार पर हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी नदी कटाव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी कटाव से सैकड़ों घर और उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो जाती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। कटाव की गंभीर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और अन्य प्रतिनिधि समय पर उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वर्तमान विधायक एआईएमआईएम के गुलाम सरवर से फोन पर संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि वह बैठक में व्यस्त हैं और उनके पास आने का समय नहीं है। ग्रामीणों ने दावा है कि विधायक ने आर्थिक सहायता देने की बात कही और स्वयं ही कटाव रोकने का प्रयास करने की सलाह दी। हालांकि, इस संबंध में विधायक का पक्ष सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय सभी नेता गांव में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन संकट की घड़ी में कोई भी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचता। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव के लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों को वोट देते हैं—कोई लालटेन, कोई कांग्रेस तो कोई पतंग चुनाव चिन्ह को—लेकिन आपदा के समय सभी ग्रामीण एक समान पीड़ित हैं और उन्हें केवल राहत व सुरक्षा की जरूरत है। इसी बीच, सूचना मिलने पर जिला पार्षद प्रतिनिधि तारीक अनवर उर्फ परवेज नाज मौके पर पहुंचे और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्काल राहत के तौर पर अपने निजी खर्च से बांस उपलब्ध कराकर अस्थायी रूप से नदी कटाव रोकने का कार्य शुरू कराने की पहल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला पार्षद प्रतिनिधि समय-समय पर गांव पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करते हैं और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते रहते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से मांग की है कि तराबारी पंचायत में नदी कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर स्थायी सुरक्षा कार्य कराया जाए, ताकि हर वर्ष होने वाले भारी नुकसान से लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
औरंगाबाद बाल सुधार गृह कैदियों का गांजा पीकर डांस वायरल, आईजी ने जाँच के आदेश दिए
Gaya, Bihar:औरंगाबाद के बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में बंद कैदियों का गांजा पीते हुए और डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वीडियो वायरल होने के बाद गया में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जाँच का दिया आदेश। बिहार के औरंगाबाद जिला में स्थित बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बाल सुधार गृह में बंद कुछ कैदियों के द्वारा वार्ड में गांजा पिया जा रहा है और गांजा पीकर डांस कर रहे हैं। तथा इस वीडियो के सामने आने के बाद बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञात हो कि बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में 18 वर्ष के कम आयु में अपराध करने वाले युवकों को बंद कर रखा जाता है और बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) का उद्देश्य होता है कि बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में बंद बाल कैदियों को काउंसलिंग और शिक्षा प्रदान कर समाज के मुख्यधारा में लाये। मगर बाल सुधार गृह में बंद बाल कैदियों का यह वीडियो वायरल होने के बाद साफ पता चलता है कि बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के मुख्यधारा में लाने के लिए क्या किया जा रहा है। वही बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में बंद बाल कैदियों का गांजा पीते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गया में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने कहा कि जो वीडियो प्राप्त हुआ है उसका सत्यापन करने के लिए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक को कहा गया है कमिटी के द्वारा and ऐसी कोई भी संगति पाई जाती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई किया जाएगा और ऐसा नहीं हो इसके लिए हर संभव कार्रवाई किया जायेगा। बाइट - विकास वैभव - आईजी मगध रेंज0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के सदर अस्पताल में ICU सेवा का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को नया इलाज संभव
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। सदर अस्पताल में ICU सेवा की शुरुआत के साथ अब गंभीर मरीजों को जिले में ही बेहतर और आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। मॉर्डन आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) का विधिवत उद्घाटन किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने फीता काटकर आईसीयू सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह, उपाधीक्षक डां अमित, अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा विस्तार कार्यक्रम के तहत पटना से आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईसीयू सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में लखीसराय सदर अस्पताल ICU सेवा भी औपचारिक रूप से शुरू हुई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नया आईसीयू अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम से सुसज्जित है, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि आईसीयू सेवा शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। अब गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना, दरभंगा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय बचेगा और इलाज पर होने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आईसीयू के सुचारु संचालन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाइट- शैलेन्द्र कुमार, डीएम, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
धनबाद दौरे पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने तेजाब से घायल मामलों की समीक्षा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद दौरे पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने तेजाब से घायल मामलों की समीक्षा: बैठक में फुसबंग्ला में मकान मालिक और कनक ज्वेलर्स के संचालक के बीच हुए विवाद के दौरान दो नाबालिगों के तेजाब से झुलसने के मामले की समीक्षा की गई। आयोग ने झरिया के अंचलाधिकारी और सिंदरी डीएसपी को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से जलने की पुष्टि होने के बावजूद आरोपी को जमानत मिल जाना गंभीर सवाल खड़े करता है और पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई अन्य मामले भी आए, जिनमें शिक्षक नियुक्ति और पदोन्नति के मामले के साथ-साथ एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत का मामला भी शामिल था। आयोग ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।0
0
Report
पुलिस की चाकचौबंद नजर से नकली सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार, बड़ी साजिश फेल
Jhanj Kalan, Haryana:पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाया नकली सीबीआई अफसर, बड़ी साजिश नाकाम जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई! खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुलदीप सिंह ने मामले का बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी साजिश नाकाम हुई।0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद और आपसी कहासुनी में मारपीट,दो गंभीर
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बुधवार शाम हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना थाना क्षेत्र के हरपुर सोनबरसा गांव की है। यहां ब्यास मुनि यादव पुत्र राम सजन यादव का अपने पट्टीदारों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि विवादित भूमि की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नापी भी कराई जा चुकी थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। बुधवार शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पट्टीदारों ने लामबंद होकर ब्यास मुनि यादव की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गौरीबाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना हरिरामपुर गांव की है, जहां आपसी कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने राधा किशुन यादव पुत्र गोरख यादव की पिटाई कर दी। मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें भी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
एटा में पशु टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ, 5.70 लाख गोवंश नि:शुल्क टीकाकरण
Etah, Uttar Pradesh:एटा डीएम अरविन्द सिंह ने पशु टीकाकरण महाअभियान का किया शुभारंभ, कलेक्ट्रेट में 20 मोबाइल वाहनों और 32 टीकाकरण टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद में करीब 5.70 लाख गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण, घर-घर पहुंचकर खुरपका-मुंहपका (FMD) जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाएंगे टीके, डीएम बोले— पशुधन की सुरक्षा ही किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार है।0
0
Report
जालौन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, डग्गामार वाहनों से खतरनाक सफर वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से हो रहा बड़ा खिलवाड़, ओमनी वैन में ठूंस-ठूंसकर बैठाए गए थे स्कूली बच्चे, बीच सड़क पर बंद हुई गाड़ी में बच्चों से लगवाया गया धक्का, गाड़ी को धक्का लगाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालकर डग्गामार स्कूली वाहनों से कराया जा रहा सफर, लगातार हादसों के बाद भी जिम्मेदारों पर नहीं लग रही लगाम, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, धनगर ने हथकड़ी पहनकर इस्तीफे की मांग
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन,हाथों में हथकड़ी पहनकर उतरे जिलाध्यक्ष दीपक धनगर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग यूपी के कासगंज में बुधवार शाम, शहर में एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज तथा राहुल गांधी को हिरासत में लेकर जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक धनगर ने किया,जिन्होंने विरोध स्वरूप अपने हाथों में हथकीड़ी पहनकर मार्च का नेतृत्व किया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के निर्देशन में विरोध मार्च रेलवे स्टेशन स्थित साहब वाली पुलिया से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रूप पार्क पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। मार्च के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।0
0
Report
ऑनलाइन पेमेंट देरी पर झांसी के पूंछ क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। कस्तूरी पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट में देरी को लेकर दो कार सवार दबंगों ने सेल्समैन की गर्दन पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद धमकी देकर दोनों आरोपी कार स्टार्ट करके मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1- घटना पूंछ थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरी पेट्रोल पंप की है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो युवक कार से आए। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट किया और जल्दी पेट्रोल डालने की जिद करने लगे। सेल्समैन ने थोड़ी देरी की तो एक दबंग गया। उसने सेल्समैन की गर्दन पकड़ ली और थप्पड़-घूंसे से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित सेल्समैन ने पूंछ थाने पहुंचकर वीडियो के साथ शिकायती पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
रायपुर घेराव में भाजपा-कांग्रेस विवाद: कई पुलिसकर्मी घायल, कमिश्नर पहुंचे अस्पताल
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर आज भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल. प्रदर्शनकारी और पुलिस की झूमाझटकी में हुए घायल. एक सब इंस्पेक्टर सहित करीब 16 पुलिसकर्मी घायल. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला घायल जवानों से मुलाकात करने पहुंचे अस्पताल. घायल जवानों से रायपुर पुलिस कमिश्नर में की मुलाकात. कई जवानों के सिर और हाथ पैर में आई है चोंट0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में भी बारिश
Raipur, Chhattisgarh:आज पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और मध्य के साथ उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट. प्रदेश में 2 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश के हालात रहेंगे, मॉनसून एक्टिव रहेगा. वहीं राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है0
0
Report
लोकतंत्र की रक्षा के लिए आमेर में विरोध: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jaipur, Rajasthan:लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। पीसीसी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेर में विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद व पंच सहित कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेर की ओर से विरोध प्रदर्शन आमेर विधायक प्रशांत शर्मा के सानिध्य में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम मीणा के नेतृत्व में पुतला दहन के साथ किया गया। दामोदर प्रसाद, आमेर/जयपुर. एंकर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेर द्वारा लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन आमेर विधायक प्रशांत शर्मा के सानिध्य में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, पंच सहित कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम मीणा ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आमजन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर आगे भी जनआंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल: 96 यात्री सुरक्षित, राहत की लहर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में प्लेन क्रैश, मचा हड़कम्प! जयपुर एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी मॉक एक्सरसाइज सूचना मिली तो एकबारगी सन्नाटा छा गया एटीसी ने सूचना मिलते ही AOCC से कराया कॉर्डिनेशन लैंडिंग करते समय विमान हुआ क्रैश अहमदाबाद से आई फ्लाइट, 96 यात्री, सभी सुरक्षित एंकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पुलिस कंट्रोल रूम में आई एक सूचना से हड़कम्प मच गया। अहमदाबाद से आए एक यात्री विमान में लैंडिंग करते समय आग लगने की सूचना से डर जैसी स्थिति हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी, सिविल डिफेंस के बचावकर्मी और चिकित्सा विभाग की डॉक्टरों की टीमों और एंबुलेंस तुरंत ही एयरपोर्ट पहुंच गई। दरअसल यह सब कुछ जयपुर एयरपोर्ट पर मॉक एक्सरसाइज की गई। यह मॉक एक्सरसाइज फुल स्केल इमरजेंसी के तहत की गई। इस तरह की ड्रिल 1 से 2 साल की अवधि में एक बार की जाती है। जयपुर एयरपोर्ट पर एयर साइड में यह मॉक एक्सरसाइज की गई। मॉक एक्सरसाइज एयरपोर्ट पर मौजूद अडानी समूह की फायर रेस्क्यू टीम द्वारा किया गया। इसमें जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में मौजूद सीआईएसएफ, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन, डीजीसीए, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आईबी, राजस्थान पुलिस, नगर निगम की फ़ायर ब्रिगेड, एयरलाइंस के प्रतिनिधि और चिकित्सा विभाग की टीमें शामिल हुई। विमान में कुल 96 यात्री मौजूद थे, जिन्हें बचावकर्मियों की सतर्कता से बचा लिया गया। घायलों को तुरंत ही प्राथमिक उपचार देते हुए एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। किस तरह हुई मॉक एक्सरसाइज - दोपहर 2:39 बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई, विमान में आग लगी - अहमदाबाद से जयपुर आई फ्लाइट में 96 यात्री सवार थे - विमान की लैंडिंग के समय आग लगी, विमान में यात्री फंसे थे - एक मैटल के छोटे स्ट्रक्चर काे विमान जैसी आकृति दी गई - इसमें आग लगाई गई, टायर जलाकर भयावहता दर्शाई गई - दोपहर 3:36 बजे तक सभी यात्रियाें को सुरक्षित बचा लिया गया - एसओपी के मुताबिक पूरी एक्सरसाइज सक्सेसफुल घोषित की गई - सभी एजेंसियों का एक्शन टाइम परखा गया, इसकी बैठक हुई - चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर अनिमेष भट्ट की मौजूदगी में समीक्षा की गई - मॉक एक्सरसाइज नोटम अवधि में की गई, इसलिए यात्रियों को दिक्कत नहीं हुई - जयपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे नोटम में फ्लाइट नहीं चलती0
0
Report
Advertisement
