Sitapur
सीतापुरः महेशपुर गौशाला का किया गया निरीक्षण, ठंड से बचाने के लिए की जाए व्यवस्था
Rajapur Kewtana, Uttar Pradesh:रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अनंत मिश्रा ने महेशपुर गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चारा, भूसा, पानी की व्यवस्था को के साथ साथ गोबर निस्तारण व ठंड से बचाव की लिए तिरपाल की व्यवस्था और टैगिंग का कार्य सत प्रतिशत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार और केयर टेकर रामू मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व पैसे मांगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी
Sidhi, Madhya Pradesh:सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट व अनर्गल पैसे की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोतवाली में युवक ने दर्ज कराई थी शिकायत, आईपी एड्रेस के तहत पकड़ में आया आरोपी,आरोपी लगातार सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर फरियादी युवक की फ़ोटो,वीडियो पोस्ट कर लगातार कर रहा था अभद्र टिप्पणी,कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार. सोशल मीडया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में फरियादी की फ़ोटो और वीडियो पोस्ट कर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर उसे डिलीट करने के एवज में पैसों की मांग करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,बताया गया की रवि केवट के द्वारा लगातार इस तरह का कृत्य सोशल मीडिया में करके फरियादी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा था जिसके बाद फरियादी द्वारा कोतवाली पहुचकर शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से पहले जानकारी एकत्रित की बाद में पहचान होने पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
पारिवारिक विवाद के कारण रायपुर में दो सगी बहनों पर गोली चली, एक मौत
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पंडरी थाना क्षेत्र के सुंदरी पारा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी जीतेन्द्र वर्मा, जो पेशे से बाउंसर है, घर के अंदर ही लाइसेंसी पिस्टल से अपने दोनों सालियों पर फायरिंग की। इस हमले में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोह बाजार चौक में रहता है पारिवारिक विवाद के चलते सुंदरी पारा घर पहुंचा जहाँ दोनों सालियों से विवाद हुआ.. उसी बीच पिस्टल निकाली और चला दी... प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर के बाहर मेन रोड में जय दुर्गा मेडिकल के अंदर और मोह बाजार मेन रोड उषा प्राइड के सामने भी फायरिंग किया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डीसीपी मयंक गुर्जर घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
ब्रेकिंग: अस्पताल के लेबर वार्ड में आवारा मवेशी घुसने से सुरक्षा पर उठे सवाल
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी जिले के सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रसूता महिलाओं के लिए बने लेबर वार्ड में आवारा मवेशी घूमते नजर आए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के संवेदनशील क्षेत्र में मवेशियों की मौजूदगी है, जिससे वहां भर्ती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उठ रहे बड़े सवाल:आखिर लेबर वार्ड तक मवेशी कैसे पहुंच गए?क्या अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है?मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?0
0
Report
Advertisement
जयपुर के हजारों परिवार: EMI के साथ किराया, घर अभी कागजों में
Jaipur, Rajasthan: EMI, किराया और इंतज़ार — जयपुर के हजारों परिवारों का अधूरा सपना” जयपुर। “हर आम आदमी का एक सपना होता है… अपना एक छोटा सा घर。” लेकिन जब यही सपना सालों तक अधूरा रह जाए, तो वो सिर्फ सपना नहीं रहता — वो बोझ बन जाता है, दर्द बन जाता है। जयपुर के Unique Green Meadows 5 Extension जैसे प्रोजेक्ट्स में फंसे हजारों परिवार आज इसी दर्द के साथ जी रहे हैं। जिन दीवारों पर उन्होंने अपने बच्चों की हंसी की कल्पना की थी, वहां आज सन्नाटा है… अधूरा निर्माण है… और इंतज़ार है। किसी ने अपनी पूरी जमा-पूंजी लगा दी, किसी ने बैंक से भारी लोन लिया, बस इस उम्मीद में कि एक दिन अपना घर होगा। लेकिन आज हकीकत ये है कि EMI भी चल रही है… और किराया भी देना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक मेहनत करने वाला एक आम इंसान, रात को जब घर लौटता है, तो वो घर उसका अपना नहीं होता… vो किराए का होता है — और दिल में एक सवाल होता है: “आखिर मेरा घर कब मिलेगा?” कई खरीदार कैमरे के सामने आने से डरते हैं。 उनका कहना है — “अगर आवाज उठाई तो कहीं बिल्डर और काम ही न रोक दे…” कुछ लोग महीनों से बिल्डर के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ एक जवाब मिलता है — “थोड़ा और इंतज़ार कीजिए…” रेरा में शिकायतें दर्ज हैं, कोर्ट में केस चल रहे हैं, लेकिन तारीख पर तारीख के बीच, सपनों का घर कहीं खो गया है। एक खरीदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा— “हमने सोचा था अपने बच्चों को अपने घर में बड़ा करेंगे… लेकिन अब वो बड़े हो रहे हैं किराए के मकान में, और हमारा घर अभी तक सिर्फ कागजों में है…” विशेषज्ञ मानते हैं कि रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी का सबसे बड़ा नुकसान आम आदमी उठा रहा है。 एक तरफ बैंक का दबाव, दूसरी तरफ किराए का बोझ… और बीच में फंसा इंसान — जो सिर्फ अपना घर चाहता था。 सबसे बड़ा सवाल आज भी वही है— क्या आम आदमी का सपना सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित रहेगा? या फिर कभी ऐसा दिन आएगा जब Unique Green Meadows 5 Extension जैसे प्रोजेक्ट्स में रहने वाले लोग सच में अपने घर की चाबी हाथ में लेकर कह पाएंगे— “ये घर मेरा है…” क्योंकि ये सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं… ये किसी की पूरी जिंदगी की कमाई है, किसी मां-बाप की उम्मीद है, और एक परिवार का सुरक्षित भविष्य है。0
0
Report
7 साल के सालेह की अपहरण कर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मेहनूर ढ़ेर, इलाज के दौरान मौत
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ में एक 07 वर्षीय बालक का शव ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में मिला था। घटना के खुलासे हेतु व घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ द्वारा 50,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। जिसके चलते 6अप्रैल को थाना मल्लावां अंतर्गत 50000 रुपए का इनामिया अभियुक्त मेहनूर उर्फ शहनूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली थाना चठिया जनपद कन्नौज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचएसी मल्लावां भेजा गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया । जहां पर अभियुक्त मेहनूर उपरोक्त की मृत्यु हो गई । उपरोक्त घटना में SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल हरदोई में उपचार चल रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । अभियुक्त के पास एक 32 बोर पिस्टल, एक 315 बोर तंमचा, एक मोटरसाइकिल, व जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 11 अभियोग पंजीकृत है । अभी तक की जांच से प्रकरण प्रथम दृष्टया अपहरण कर दुष्कर्म कर हत्या किया जाना पाया जा रहा है । साथ ही घटना में हत्या करने के बाद घटना का स्वरुप बदलने गुमराह करने के लिए एक चोरी के सिम से फिरौती हेतु मृतक के घरवालों को फोन भी किया गया था । घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए कार्यवाही जारी है ।0
0
Report
SC ने बनभूलपुरा दंगे के दो आरोपियों के आत्मसमर्पण के आदेश दिए
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगे के दो मुख्य आरोपियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से जुडी बड़ी खबर दंगे के 2 मुख्य आरोपियों को सरेंडर के आदेश दो मुख्य आरोपियों की डिफॉल्ट बेल सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब की बेल हुई खारिज SC ने दिए दो हफ्ते के भीतर ट्रायल कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण करने के आदेश राज्य सरकार ने विशेष याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट में दी थी दोनों की बेल को चुनौती जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब दोनों पर है दंगे भड़काने, साजिश रचने के आरोप UAPA के तहत आरोपी हैं दोनों जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब नैनीताल हाईकोर्ट से मिली थी दोनों को डिफॉल्ट बेल0
0
Report
Advertisement
यमुनोत्री राजमार्ग पर बस मलबा पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त बाल बाल बचे यात्री रिपोर्ट हेमकांत नौטियाल उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस के ऊपर मलबा और पत्थर गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री बाल बाल बच गए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में कल शाम हनुमान चट्टी से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क पर अचानक मलबा और पत्थर आने से यमुनोत्री जा रही एक यात्री बस क्षतिग्रस्त हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला वहीं घटना में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई है। घटना के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा और यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करवाई।0
0
Report
यूपी में योगी ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को जन्मदिन की बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे वरिष्ठ सहयोगी, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है। SureshKKhanna0
0
Report
अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर किसान-गांव के हित में उनके संघर्ष की श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:अन्नदाता किसान बंधुओं के हित हेतु सदैव समर्पित रहे RLDparty के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि。 सड़क से लेकर संसद तक गांव, गरीब और किसानों के मुखर स्वर चौधरी साहब का संघर्ष व योगदान सदैव याद किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
Ghaziabad में भारी बारिश और ओले, विजय नगर के नजारे सोशल मीडिया पर छाए
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (UP): Rain, Hailstorm Lashes In Parts Of City/ Visuals From Vijay Nagar गाजियाबाद में रात को हुई बारिश के फुटेज है0
0
Report
रोहतक आरटीओ रिश्वत मामला: निरीक्षक राकेश राणा गिरफ्तार, आठ लाख प्रतिमाह रिश्वत
Rohtak, Haryana:रोहतक RTO निरीक्षक और सहायक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़े ट्रक चालान के लिए मांगी रकम, साढ़े 10 लाख मंथली डिमांड साढ़े 5 लाख पहले लिए रोहतक की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरटीओ ऑफिस में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए निरीक्षक राकेश राणा व सहायक सचिव मनीष मदान को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम आरोपियों को कल कोर्ट में पेश करेगी रिश्वत लेने का आरोपी आरटीओ निरीक्षक राकेश राणा को एसीबी की टीम ने महर्षि दयानन्द कॉलोनी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, मामले में सहायक सचिव मनीष मदान की संलिप्तता भी मिली, जिसके कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एसीबी थाने में केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दी कि उसके ट्राले का चालान आरटीओ विभाग द्वारा किया गया था। चालान जमा करवाने के लिए वह आरटीओ कार्यालय कन्हेली पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात निरीक्षक राकेश राणा व सहायक सचिव मनीष मदान से हुई। आरोपियों ने उस पर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि वह सेटिंग नहीं करेगा तो उसकी गाड़ियों के लगातार चालान किए जाएंगे।शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने प्रति गाड़ी 7 हजार रुपए मासिक रिश्वत की मांग की। उसकी व उसके साथियों की लगभग 150 गाड़ी चलती हैं, जिसके लिए कुल 10 लाख 50 हजार रुपए मासिक रिश्वत मांगी गई। बाद में यह सौदा 8 लाख रुपए प्रतिमाह पर तय हुआ, जिसमें से 5 लाख 50 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके है।0
0
Report
यमुनानगर फायरिंग: आरोपी अमन मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के थाना रादौर क्षेत्र के गांव भूरे का माजरा में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में नामजद आरोपी अमन, जो पानीपत के गोयल खुर्द गांव का रहने वाला है, जिस की यमुनानगर अपराध शाखा की टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ थाना छपर क्षेत्र के कुलपुर फाटक के पास हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अमन लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अमन के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस फायरिंग कांड से जुड़े अन्य आरोपियों और आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, रात में मौसम अचानक बदला
Noida, Uttar Pradesh:Meerut: Thunderstorm And Light Rain Bring Relief From Heat/Visuals मेरठ में बदला मौसम देर रात हुई बारिश0
0
Report
डिंडोरी में जलगंगा अभियान के दौरान कलेक्टर ने महिलाओं के साथ नृत्य कर दिल जीता
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिला से एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में गांव का माहौल उत्सव में बदल गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ शैला नृत्य प्रस्तुत कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया भी खुद को रोक नहीं पाईं और ग्रामीण महिलाओं के साथ नृत्य में शामिल हो गईं। कलेक्टर की इस सहज भागीदारी से ग्रामीणों में उत्साह दोगुना हो गया। पूरा गांव तालियों और मुस्कान से गूंज उठा। यह दृश्य प्रशासन और जनता के बीच आत्मीय जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बन गया। ऐसी सकारात्मक पहल न सिर्फ योजनाओं को मजबूत बनाती हैं, बल्कि लोगों के दिलों को भी जोड़ती हैं। इस अभियान के तहत लालखाती नाला पर लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित तालाब भी क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है। इससे आसपास के गांवों को सिंचाई, पशुओं के लिए पानी और मछली पालन के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। कलेक्टर ने स्वयं ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर तालाब की सफाई की। साफ-सुथरे जल और सुंदर वातावरण ने इस स्थान को आकर्षक बना दिया है।0
0
Report
Muzaffarpur के रामपुर में हाई वोल्टेज तार गिरने से महिला घायल, आग लग गई
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur के रामपुर में हाई वोल्टेज बिजली के तार गिरने से एक महिला घायल हो गईं, शॉर्ट सर्किट से तार जलने लगा और धू धू कर आग लग गई. मौके पर अफरा तफरी मच गई. घायल महिला को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना पारू थाना क्षेत्र के रामपुर केसों उर्फ मालाही पंचायत के बसंतपुर गांव की है. सड़क किनारे से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियाँ निकलकर तार धू धू कर जलने लगा. अजय शाह की पत्नी मंजू देवी का पैर बुरी तरह झुलस गया, उसे सड़क पर गिरना पड़ा. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति गंभीर है. स्थानीय लोगों ने पोल से गुजर रहे तार की मरम्मत के अभाव में लापरवाही का आरोप लगाया है क्योंकि गांव घनी आबादी वाला है. इससे पहले भी बिजली के करंट से भैंस मरी है.0
0
Report
Advertisement
