261204
सीतापुरः श्री महावीर प्रसाद मिश्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस
Mahmudabad, Uttar Pradesh:ABVP द्वारा श्री महावीर प्रसाद मिश्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में गोष्ठी व प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। प्रबंधक निवास मिश्र, प्रधानाचार्या एकता मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जीवन, देश और समाज में उनके योगदान से संबंधित प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछे गए। विजेता छात्राओं को एबीवीपी और विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचला, एक की मौत
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तेज रफ्तार के कारण लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनीचक ढाला के पास का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक युवक की घटनाास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय रामबालक पासवान के 30 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार पासवान के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक उसका दोस्त बताया जा रहा है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीतीश कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गैस लेने के लिए बलिया जा रहे थे। इसी दौरान हुसैनीचक ढाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान मुंगेर जिले के कासिम बाजार निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि बेगूसराय में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 12 घंटे के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
पाकुड़ पहुंची भाजपा, विपक्ष पर अस्थिरता फैलाने के आरोप
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पहुचें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन और पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश मरांडी ने प्रेस वार्ता किया... इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने विपक्षी पार्टियों पर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया... उन्होंने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है...इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम हो रहे हैं...सुनील सोरेन ने ये बातें प्रेस वार्ता में कहीं...उन्होंने कहा कि विपक्ष के रवैये में राहुल गांधी की भूमिका प्रमुख है... सुनील सोरेन के मुताबिक, पहले राहुल गांधी एसआईआर पर सवाल उठा रहे थे और अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सरकार को अस्थिर करने के लिए लगातार ऐसे तरीके अपना रहे हैं...कहा कि हाल ही में रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टियों की रैली हुई, जो उनके मुताबिक फ्लॉप रही...उन्होंने कहा कि रैली में शामिल पार्टियों की सरकारें पहले भी देश में रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया...उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्षी पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया है और वे सत्ता में नहीं लौट पा रही हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को बांग्लादेश और नेपाल जैसा बनाना चाहता है...उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को जनता का समर्थन मिला हुआ है... वही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा...उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है... कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, जिन्हे दिशुम गुरु भी कहा जाता है, और उनके साथ चार सांसदों को जेल भेजा गया था...उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस का समर्थन लेकर सरकार चला रहे हैं... उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन के बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जिंदा होते, तो वे कांग्रेस के साथ सरकार नहीं बनाते...उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बालू समेत खनिज पदार्थों की चोरी हो रही है और सरकार चुप है... उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी और 2029 में भी भाजपा की सरकार बनेगी...तब इन चोरों का हिसाब किया जाएगा... बाइट-1-2- सुनील सोरेन,पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, झारखंड बाइट-3-4- दिनेश मरांडी,पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड0
0
Report
एटा में चेकिंग के दौरान मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दो पकड़े गए
Etah, Uttar Pradesh:एटा में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, दो बदमाश पुलिस ने भागते हुए दबोче। बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोंका, बाल बाल बचे पुलिस कर्मी। घायल बदमाश को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, उपचार जारी है। बदमाशों के कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक चोरी की हुई, एक अवैध तमंचा, कारतूस और 1590 रुपये की बरामद हुई। एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाह अस्पताल पहुंचे कर घायल आरोपी की स्थिति का जाना। इन शातिर बदमाशों ने अवागढ़ क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थाना अवागढ़ क्षेत्र के जलेसर बाईपास पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।0
0
Report
Advertisement
सांचौर में तीसरे चरण के मतदान का उत्साह, सुबह से ही लगी लंबी कतारें
Jalore, Rajasthan:संचौर (जालोर) - संचार में आज मतदान को लेकर गजब का उत्साह, सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें। सरपंच व पंच के लिए मतदान हो रहा है और चार पंचायत समितियों संचारौर, चितलवाना, सरवाना और भादरुणा में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया और कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। अल सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है; लोकतंत्र के इस पर्व में ग्रामीण बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। विजुअल डिटेल- (1) अलसुबह मतदाताओं की मतदान केंद्र पर लगी लाइन (2) मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लंबी लाइन0
0
Report
पंचायती राज चुनाव का तीसरा चरण आज हिंडौन सिटी में मतदान
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। पंचायती राज चुनाव का तीसरा चरण आज, हिण्डौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी पंचायत में चल रहा मतदान, पंच सरपंच चुनाव के लिए डाले जा रहे हैं वोट, हिण्डौन पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में 233 सरपंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में, शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 216 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य, श्रीमहावीरजी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में 215 सरपंच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से हो रहा मतदान, मतदाता चुनेंगे गांव की नई सरकार, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए पुलिस प्रशासन है अलर्ट, वोट डालने के लिए सुबह से ही लगी मतदाताओं की कतार0
0
Report
हल्द्वानी में महिलाओं की स्व-सहायता समूह से पूजा सामग्री बनाकर रोजगार सृजन
Haldwani, Uttarakhand:दीपावली का त्योहार हो और पूजा में इस्तेमाल होने वाले खील, खिलौने और बताशों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन पिछले साल दीपावली के दौरान हल्द्वानी में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए हुई छापेमारी में खील, खिलौने और बताशों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। इस बार लोगों को शुद्ध और स्वच्छ सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम हल्द्वानी ने एक नई पहल की है। नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खील, खिलौने और बताशे बनाने का प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में मेयर गजराज बिष्ट ने नगर निगम परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि दीपावली की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्टॉल से खरीदें और उन्हें प्रोत्साहित करें। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि राजपुरा स्थित जैम फैक्टरी में छह स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को खील, खिलौने और बताशे बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने इस दीपावली से अपना कारोबार भी शुरू कर दिया है। नगर निगम की योजना शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाने की है, ताकि लोगों को शुद्ध और स्वच्छ तरीके से तैयार की गई पूजा सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके। इस पहल से जहां लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला समूहों को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर भी मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के चांदनी चौक के ऐतिहासिक Town Hall एक हिस्सा गिरने पर बंद
New Delhi, Delhi:दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में इमारत का एक हिस्सा गिरने के कारण इस इमारत को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यह इमारत 160 साल पुरानी है और की ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह भी रही है। पहले दिल्ली नगर निगम का मुख्यालय भी यही हुआ करता था। ऐसे में जब ऐतिहासिक टाउन हॉल का एक हिस्सा गिरा तो कई सवाल उठने लगे। फिलहाल ऐतिहासिक टाउन हॉल को बंद कर दिया गया है।0
0
Report
हाथरस के सादाबाद में मकान में भीषण आग, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस: मकान में भीषण आग पति-पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत घटना के वक्त घर में सो रहे थे पति पत्नी सादाबाद कस्बे का मामला हाथरस जिले के सादाबाद कस्बे में बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मोहल्ला कहारान में एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और दोनों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान शहजाद पुत्र मुन्ना और उनकी पत्नी सलमा बेगम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपती रात के समय अपने मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। वृंदावन से अधिकारी रजत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जवानों को बचाव कार्य में लगाया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद दंपती की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नीरज शर्मा ने भी घटना से जुड़ी जानकारी दी। वहीं, मृतक के पड़ोसी कासिम बेग ने हादसे के संबंध में अपनी बात रखी। फिलहाल मकान में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक दंपती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। बाइट: 1. डॉ. नीरज शर्मा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी 2. रजत कुमार – एसडीआरएफ अधिकारी 3. कासिम बेग – मृतक के पड़ोसी0
0
Report
धौलपुर में 123 पंचायतों के लिए सरपंच चुनाव शुरू, बूथों पर भारी भीड़
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में 123 पंचायतों में मतदान जारी, 426 बूथों पर लगी वोटरों की कतार धौलपुर। जिले की 123 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोगों में सरपंच चुनाव को लेकर ऐसा जुनून है कि सारे काम छोड़कर मतदाता अपना मताधिकार प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। पोलिंग बूथ वोटरों से खचाखच भरे हुए हैं। 426 मतदान केंद्रों पर 2020 जवानों का अभेद्य घेरा बनाया गया है। सबसे ज्यादा 155 बूथ बाड़ी में, 139 सैंपऊ में और 132 धौलपुर पंचायत समिति में बनाए गए हैं। हर बूथ पर 1 पुलिस और 1 होमगार्ड तैनात है। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है। पूरे चुनाव के प्रभारी एएसपी वैभव शर्मा हैं और 4 एएसपी, 7 डीएसपी सहित 11 अधिकारी निगरानी में लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहोड़ में 108 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान, शाम तक नतीजे
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:कोटपूतली बहोड़र जिले की 4 पंचायत समिति की 108 ग्राम पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जोरदार उत्साह है। मतदान केंद्रों पर देखने को मिल रहा है सवेरे से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई है। सरपंच पद के प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले 3 नवंबर को मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाला था। पंच और सरपंच के नतीजे आज शाम को ही आएंगे। इसके लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी। बहरोड पंचायत समिति की पंचायत व मतदाता इस प्रकार है। कुल ग्राम पंचायतें–23 कुल मतदाता–64912 पुरुष मतदाता–34161 महिला मतदाता–30751 अन्य मतदाता-0 मतदान केंद्र–23 विराटनगर पंचायत समिति में इस प्रकार है..... कुल ग्राम पंचायतें–27 कुल मतदाता–62367 पुरुष मतदाता–32847 महिला मतदाता–29520 अन्य मतदाता-0 मतदान केंद्र–29 मैड कुण्डला पंचायत समिति इस प्रकार है..... कुल ग्राम पंचायतें–18 कुल मतदाता–47318 पुरुष मतदाता–24737 महिला मतदाता-22581 अन्य मतदाता-00 मतदान केंद्र–20 वही नीमराना पंचायत समिति में इस प्रकार से है पंचायत व मतदाता.... कुल ग्राम पंचायतें–40 कुल मतदाता–120619 पुरुष मतदाता–62980 महिला मतदाता–57639 अन्य मतदाता-00 मतदान केंद्र–410
0
Report
गेरेन्जा-हराफू में ड्रोन सर्वे पर ग्रामीण बंधक, एनटीपीसी के GM समेत छह छुड़ाए गए
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेन्जा-हराफू गांव में ग्रामीणों ने एनटीपीसी के जीएम आनंद अग्रवाल समेत छह लोगों को करीब सात घंटे तक बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरे को गुलेल से गिराकर अपने कब्जे में ले लिया। कंपनी के पदाधिकारियों से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में एनटीपीसी की टीम गेरेन्जा और हराफू गांव में सर्वे करने पहुंची थी। टीम में अपर महाप्रबंधक पेरुमल और एजीएम रोहित पाल भी शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने ग्रामसभा की अनुमति के बिना मकइया ताड़ पिकेट के पीछे रेलवे लाइन के पास करीब दो घंटे तक ड्रोन उड़ाया। ड्रोन उड़ता देख ग्रामीण मोटरसाइकिल से उसकी तलाश करने लगे। गांव के पास ड्रोन दिखने पर उन्होंने उसे गुलेल से गिराकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कंपनी के पदाधिकारियों ने सुरंगी टोगरी के पास खड़ी गाड़ी से निकलने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। जीएम की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने गाड़ी को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा दी। ग्रामीणों ने रांची-चतरा मुख्य सड़क भी जाम कर दिया। दोपहर 12 से 2 बजे तक जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना ड्रोन उड़ाना गलत है और दो घंटे के सर्वे की फुटेज पहले डिलीट की जाए। कंपनी के पदाधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में गांव की अनुमति के बिना कोई काम नहीं किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ दिया। पदाधिकारी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीणों के कब्जे में रहे।ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले 10 अप्रैल 2026 को धांधू गांव में बिना अनुमति सर्वे करने पहुंचे एनटीपीसी के दो कर्मियों को ग्राम प्रधान बिहारी यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था और ड्रोन उपकरण जब्त कर लिया था।0
0
Report
दीपावली से पहले बलिया पुलिस ने 525 किलो अवैध पटाखे 4 लाख जब्त किये
Ballia, Uttar Pradesh:दीपावली के पहले बलिया पुलिस ने 525 किलो पटाखे 4 लाख मूल्य के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए जब्त किया। सहतवार पुलिस ने बालाजी उर्फ अनीश और चंदन गुप्ता के घर से अवैध रूप से भंडारण किए हुए 525 किलो पटाखे बारामद किए। बरामद पटाखे की बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने जप्त विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियुक्त पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में सीमा सुरक्षा बल–पुलिस ने नेपाली युवक को 57 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र में नेपाली युवक रोहित मोर्य, निवासी सिद्धार्थनगर, वार्ड नंबर 3 नेपाल को 57 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों बताई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित मोर्य बताया।0
0
Report
गयाजी जंक्शन पर महिला चोर गैंग गिरफ्तार, पटना की चार महिलाएं, मंगलसूत्र-तीन मोबाइल बरामद
Gaya, Bihar:गयाजी जंक्शन पर सक्रिय था महिला चोर गैंग! पटना की चार महिलाएं गिरफ्तार, सोने का मंगलसूत्र और तीन मोबाइल बरामद गयाजी जंक्शन पर रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला चोर गैंग का खुलासा हुआ है। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों के जरिए यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाली चार महिलाओं को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सोने का मंगलसूत्र और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार सभी महिलाएं पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दिल्ली छोर की तरफ पहुंची। यहां चार महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से छहों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से पीली धातु का एक मंगलसूत्र बरामद हुआ, जिसका वजन 8.30 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिले। बरामद सामान के बारे में पूछताछ करने पर महिलाओं ने रेल यात्रियों के सामान की चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना पहुंचाया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सायरा खातून (55 वर्ष), समीमा खातून (50 वर्ष), नजिया खातून (45 वर्ष) और रजिया खातून (40 वर्ष) के रूप में हुई है। चारों पटना जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित दरगाह पर मुसलमपुर हाट की रहने वाली हैं। आरपीएफ के उपनिरीक्षक इन्द्र कुमार की लिखित शिकायत पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 277/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 317(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट गया, अपराध आसूचना शाखा, सीपीडीएस और जीआरपी की टीम शामिल रही। रेलवे स्टेशन पर महिला चोर गैंग के पकड़े जाने से यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली है。0
0
Report
तोंक पंचायत चुनाव: ग्रामीणों में उत्साह, सुबह से सरपंच हेतु मतदान शुरू
Tonk, Rajasthan:टोंक पंचायती राज चुनाव टोंक में मतदान को लेकर उत्साह आज चुने जाएग सरपंच डारडा तुर्की के मतदान केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डारडा तुर्कीमें मतदाताओं की भीड़ सुबह सात बजे वोटिंग शुरू सरपंच के लिए वोटिंग आज लगने लगी लम्बी - लम्बी कतारें। सात साल बाद सरपंच के लिए वोटिंग से ग्रामीणों में उत्साह। विकास के नाम पर वोट देने की बात कही ग्रामीणों ने। बाइट- रामप्यारी वोटर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला。0
0
Report
Advertisement
