Sitapur - विकास के नाम पर सरकारी धन की लूट
Pisava Nagar, Uttar Pradesh:सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाकर मोटी रकम खर्च की जा रही है.वहीं दूसरी तरफ प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा सरकारी धन का दोहन किया जा रहा है।बता दें कि क्षेत्र के देवरिया में हाल ही में बने पंचायत भवन का प्लास्टर अभी से गिरने लगा है, तथा दीवारें व टाइल्स चटक गई हैं .गांव की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है नालियां चोक पड़ी हैं. तथा सड़क पर कूड़ा पड़ा रहता है .गांव के लोगों ने सफाई कराने की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
