261401
सीतापुरः चौथे दिन भी जारी रहा वकीलों का हड़ताल
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:बीते चार दिनों से बार एसोसिएशन मिश्रिख अध्यक्ष की अगुवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्राइवेट कर्मचारियों को रखने का विरोध कर रहे हैं। चौथे दिन जारी हड़ताल में 'अधिवक्ता एकता जिंदाबाद' के नारे लगे। इस दौरान अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, रामचंद्र त्रिपाठी, सुधीर शुक्ला, राजेन्द्र अवस्थी, वरदान पांडेय, हरगोविंद, महेंद्र वर्मा, अजय पाल सिंह, राजा सिंह, सुभाष पांडेय, विनीत तिवार, सुरेश यादव, मनोज अवस्थी, गौरव बाजपेयी, अजय पांडेय सहित अन्य सभी वकील मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
*आग लगने से मकान में रखा लाखों का सामान स्वाहा*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। शॉर्ट सर्किट से दो मंजिले मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। पीडित ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव जनकौरा निवासी चंद्रभान पुत्र जैसराज के दो मंजिले मकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान 50 हजार नकदी,अनाज, कपड़े, संदूक, अलमारी, डबल बेड, सोफा तथा घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। पीड़ित चंद्रभान के मुताबिक मंगलवार देर शाम को घर की महिलाएं अपने काम में व्यस्त थीं। इस दौरान अचानक किसी चीज की आहट हुई। उन्होंने मकान से बाहर निकल कर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। हल्ला गुहार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया जा सका। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल संदीप ने बताया, कि घटना की जानकारी मिली है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।0
0
Report
बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने मेडिकल छात्र की अगवा कर पिटाई, पुलिस जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। स्कूल की एक छोटी सी बात का बदला कोई सालों बाद इस तरह ले सकता है, यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बिलासपुर में पुराने सहपाठियों की रंजिश ने ऐसी खौफनाक शक्ल ले ली कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र को मिलने के बहाने बुलाया गया और फिर कार में अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। करीब एक घंटे तक छात्र को चलती कार में पीटा गया और लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। आखिर स्कूल की ऐसी कौन सी बात थी, जिसे लेकर सालों बाद यह खूनी रंजिश सामने आई? पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में चौथे सेमेस्टर का छात्र अरिहंत दीक्षित दिवाली की छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसके पुराने स्कूली साथियों ने उसे मिलने के बहाने नूतन चौक बुलाया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे जबरन कार में बैठा लिया गया और कोनी क्षेत्र की सुनसान सड़कों पर ले जाकर करीब एक घंटे तक लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई। इस पूरी घटना के पीछे स्कूल के दिनों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, डीएवी स्कूल में पढ़ाई के दौरान कुछ सहपाठियों ने अरिहंत की टोपी खींच दी थी, जिसकी शिकायत उसने शिक्षक से कर दी थी। इसी बात पर शिक्षक की फटकार से नाराज सहपाठियों ने कथित तौर पर सालों बाद इस वारदात को अंजाम दिया। मारपीट के बाद आरोपी छात्र को नूतन चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। घायल छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने रितिक मिश्रा, सिद्धि विनायक सोनकर और आदित्य सरकार के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।स्कूली दिनों की मामूली कहासुनी से शुरू हुई रंजिश का इस तरह हिंसक वारदात में बदल जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। एक मेडिकल छात्र, जो अपने भविष्य की पढ़ाई में जुटा है, उसे पुराने परिचितों ने कथित तौर पर मिलने के बहाने बुलाकर अगवा किया और सुनसान रास्तों पर पीटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। अब पुलिस की कार्रवाई और जांच में इस पूरी वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।0
0
Report
पुरानी तहसील रिकॉर्ड रूम में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
Tonk, Rajasthan:पुरानी तहसील के रिकॉर्ड रूम में फिर लगी आग, मचा हड़कंप पुरानी तहसील कार्यालय में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई, रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा, दमकलकर्मियों ने मौके पर आग पर काबू पाया, कस्बा पटवारी वीरेंद्र गुर्जर सहित कई कर्मचारी मौके पर रहे मौजूद, पुरानी तहसील में बार-बार आग लगने की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चियों के सामने आत्मसमर्पण
Munger, Bihar:रेल कर्मी ने अपने दो छोटी बच्ची के सामने पत्नी की हत्या। हत्या के बाद आरोपित पति बच्ची लेकर पहुंचा थाने किया सिलेंडर। पुलिस ने घटना स्थल से चाक़ू, वायर और लोहे का सिलवट किया बरामद। मुंगेर जिले में एक बड़ी घटना सामने आयी जंहा बीती देर रात एक महिला की हत्या उसके सनकी पति ने कर दी है, मामला तब सामने आया जब आरोपित पति ने आदर्श थाना जमालपुर पहुँचकर पुलिस को बताया की उसने पत्नी की हत्या कर दी है। वही व्यक्ति की बात सुनकर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो कमरे का गेट खोला तो महिला का शरीर पूरी तरह से खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी। वही पुलिस ने देखा की आरोपी पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दिया और गले पर चाकू के निशान है और बॉडी के पास लोहे के सिलवट और वायर (तार) मौजूद है। वही इस घटना के बाद पुलिस ने मृतिका के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद आज मृतिका के भाई और माँ सही अन्य परिजन मुंगेर सदर अस्तपताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतिका के भाई शुभम ने बताया की बीती देर रात पुलिस ने जानकारी दी की आपकी बहन की हत्या कर दी गयी है, हत्या आपके जीजा ने बेरहमी से कर दी है और वह पुलिस हिरासत में है। जिसके बाद आज हम लोग सुबह मुंगेर पहुंचे। शुभम ने बताया की दो दिन पूर्व बहन से बात हुई थी लेकिन उसने कुछ ऐसी बात नहीं बताई थी। उन्होंने कहा की पांच से हमारी बहन पूजा देवी के साथ हमारे जीजा दशरथ मंडल, उसका भाई गौतम मंडल और दूर के रिश्ते में रहने वाली बहन नीलम देवी द्वारा यातना दिया जा रहा था, उन्होंने कहा कुछ माह पूर्ब जीजा और बहन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित और मारपीट की गयी थी, इसी मामले को लेकर मुंगेर पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया की शादी के बाद से देहज को लेकर लगातार जीजा बहन को प्रताड़ित और मारपीट करता रहता था, उन्होंने बताया की दो माह पूर्ब दशरथ मंडल ने वीआरएस ले लिया था क्योकि उसे शक था की हमारी बहन उसकी सार सम्पत्ति ले लेगी। भाई ने बताया की बहन नीलम देवी नहीं चाहती थी की मेरी बहन का घर बसे। वही मृतिका के ममेरा भाई ने बताया की जब हमें जानकारी मिली तो हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल पर जमालपुर थाना की पुलिस और ASL की टीम पहुंची हुई और साक्ष्य को एकत्र कर रही थी, उन्होंने बताया की पांच सालो से पति -पत्नी के बीच विवाद चल रहा था वही एक माह पूर्ब बहन के पिता की मौत के बाद दोनों के बीच रिश्ता सुधर गया था और सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन बीती रात जीजा ने बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। जामालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वही मृतिका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकिकर दर्ज कर आरोपित पति को जेल भेजा जायेगा।0
0
Report
BIJAPUR REMOTE VILLAGES: COLLECTOR HOLDS JAN CHAUPAL AND PRIORITIZES ISSUE RESOLUTION
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप पहुंचे जिले के सुदूर और दुर्गम गांवों में। कलेक्टर विश्वदीप और जिला पंचायत CEO नम्रता चौबे ने डोंडीतुमनार, गमपुर और पीड़िया का किया दौरा। दुर्गम रास्तों से गुजरकर ट्रैक्टर के जरिए तालपेरू नदी पार कर गांवों तक पहुंचे अधिकारी। तीनों गांवों में प्रशासन ने लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद। गमपुर में रात के अंधेरे में भी आयोजित हुई जनचौपाल। कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी उनकी समस्याएं और जानी जमीनी हकीकत। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, पुल-पुलिया और बाजार व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश। दूरस्थ गांवों में आवागमन, पेयजल और विद्युत व्यवस्था के विस्तार पर विशेष जोर। ग्रामीणों को श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र की दी जानकारी। एग्री स्टैक पंजीयन और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक। प्रधानमंत्री आवास योजना और VB-G RAM G सहित आजीविका एवं रोजगार योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने पर जोर। कलेक्टर ने कहा- अंतिम छोर पर बसे पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता। जनचौपाल में एसडीएम राकेश साहू, जनपद पंचायत CEO मनीष भारती सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।0
0
Report
रतलाम हादसा: टूंटी रेलिंग की चपेट में बच्चों की मौत, पिता घायल, लोग सवालों में
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एटलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली। कार में सवार 13 साल के भाई और 6 साल की बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता घायल हैं। कार पिता चला रहे थे। हादसे का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद कार दोबारा रेलिंग की ओर जाती है, लेकिन यहां रेलिंग का एक हिस्सा कटा हुआ था। इसी खुले हिस्से से लोहे का नुकीला सिरा कार के बोनट को चीरता हुआ अंदर तक जा घुसा और दोनों मासूम इसकी चपेट में आ गए। हैरानी की बात है कि एटलेन पर ग्रामीणों ने आने-जाने के लिए कई जगह रेलिंग तोड़ रखी है। सवाल है, अगर रेलिंग सुरक्षित होती तो क्या दो मासूमों की जान बच सकती थी? आखिर इन खतरनाक कट वाली रेलिंग की जिम्मेदारी किसकी है?0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में रामकथा: भव्य पंडाल, सुरक्षा सख्ती और भंडारे की तैयारी
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़: बेंती में रामकथा के लिए भव्य तैयारी, मुख्य पंडाल 100 फीट चौड़ा और 560 फीट लंबा होगा। दोनों ओर 54 फीट चौड़े और 400 फीट लंबे दो और पंडाल बनाए जाएंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 80 फीट लंबे और 48 फीट चौड़े विशेष पंडाल में बैठकर सुने जाएंगे कथा। पंडाल के पीछे हेलीपैड भी बनाया गया, सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद। 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, 24 घंटे चलेगा भंडारा। भंडारा स्थल पर नाश्ते की भी व्यवस्था, सभी सुविधाओं का हो रहा इंतजाम। कथा में बाबा रामदेव, सतुआ बाबा, टी. राजा समेत कई संत और सियासी दिग्गज जुटेंगे। कई मंत्री, विधायक और दूसरे प्रदेशों के नेता भी पहुँचेंगे, धार्मिक के साथ सियासी हलचल भी तेज।0
0
Report
बिलासपुर के मल्हार में पुरानी रंजिश: सरपंच पति पर हमला, FIR दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरपंच पति को गाली देने से रोकना पड़ा भारी, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट।पुरानी रंजिश में सरपंच पति और भतीजे पर लाठी से हमला, तीन लोगों को आई चोटें। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का लगाया आरोप, दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज। गांव में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद किस तरह हिंसक रूप ले सकता है, इसकी एक तस्वीर बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र से सामने आई है। यहां सरपंच पति को गाली देने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडों से हमले में बदल गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है।पूरा मामला मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी का है। जानकारी के मुताबिक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सरपंच पति नारायण सोल्डे और पड़ोस में रहने वाले ललित सोल्डे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान नारायण सोल्डे के भतीजे राजकुमार ने जब गाली-गलौज करने से मना किया तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि ललित सोल्डे, आर्यन सोल्डे और तितरी बाई सोल्डे ने राजकुमार पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे रामायण सोल्डे और नारायण सोल्डे के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में तीनों को चोटें आईं, जिन्होंने सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई है। तितरी बाई सोल्डे का आरोप है कि उसके पति ललित सोल्डे रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए चार सप्ताह के काम की मजदूरी मांगने सरपंच पति के घर के पास पहुंचे थे। इसी बात पर नारायण सोल्डे, रामायण सोल्डे और राजकुमार सोल्डे ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची तितरी बाई, उसके बेटे आर्यन और बेटी अंतरा के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर मल्हार पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे विवाद और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएएफ कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु भवन में भारतीय वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: राजातालाब के संगम तालाब में गंदगी और जलकुंभी, स्थानीय लोगों ने जिर्णोद्धार की मांग की
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में पंचकोसी परिक्रमा पथ पर स्थित संगम तालाब की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि तालाब में गंदगी, प्लास्टिक, पॉलीथीन, पानी के पाउच और डिस्पोजल जमा हो रहे हैं। तालाब के कुछ हिस्सों में पानी कम होने से खरपतवार और जलकुंभी भी फैल गई है। कचनार गांव के पास स्थित इस तालाब का उपयोग परिक्रमा पथ से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब में कचरा फेंके जाने से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे निस्तारी में भी दिक्कत हो रही है। सरकार और प्रशासन की ओर से जल संरक्षण और तालाबों के संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि संगम तालाब के सुंदरीकरण और नियमित साफ-सफाई की जरूरत है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस पर खर्च होने की बात सामने आई थी, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तालाब की साफ-सफाई, जलकुंभी हटाने, कचरा रोकने और जिर्णोद्धार की मांग की है, ताकि बरसात के समय जल संचयन हो सके और तालाब का संरक्षण किया जा सके। हाल ही में रोहनिया थाना क्षेत्र के बछाँव में तालाब के कटान से जुड़ी घटना सामने आने के बाद लोगों ने तालाबों के किनारों की सुरक्षा और निगरानी पर भी ध्यान देने की बात कही है।0
0
Report
सतना के कोलगवां में रात दहशत: ढाबे पर दबंगों का आतंक, CCTV में कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबा में देर रात दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। सिगरेट देने से मना करने पर नाराज अमित, अंकित पाल और उनके दर्जन भर साथियों ने रात करीब 3 बजे ढाबे पर धावा बोल दिया। हथियारबंद बदमाशों ने ढाबे के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों पर तलवार, लाठी-डंडे, बेसबॉल बैट और बेल्ट से जानलेवा हमला किया। हमले के साथ ही आरोपियों ने पूरे ढाबे में जमकर तोड़फोड़ भी की। हाथों में तलवार लहराते और कर्मचारियों को पीटते हुए दबंगों की यह पूरी करतूत ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
रावला में गोलीबारी, युवक प्रवीण कुमार की मौत मौके पर
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के रावला से खबर रावला में गोली चलने से युवक की हुई दर्दनाक मौत रावला इलाके के गांव 365 हेड के 2 केएलडी क्षेत्र की घटना घटना में प्रवीण कुमार पुत्र संतोष कुमार सांवक की हुई मौके पर मौत प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सीने में लगी गोली कमरे में देसी पिस्टल से गोली चलने की जानकारी आई सामने रावला पुलिस पंहुची मौके पर , घटनास्थल का किया मौका मुआयना0
0
Report
Advertisement
ताजमहल के रेड ज़ोन में दो पर्यटक ऊपर चले गए, CISF ने तुरंत कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:आगरा, यूपी: ACP ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने कहा, "आज सोशल मीडिया पर एक खबर प्रसारित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि ताजमहल के अंदर रेड ज़ोन में मस्जिद के बगल वाली बिल्डिंग में दो पर्यटक ऊपर चले गए थे। इस संबंध में जानकारी की गई। जानकारी करने पर CISF द्वारा बताया गया कि दो पर्यटक जानकारी के अभाव में मस्जिद के बगल वाली सीढ़ियों से ऊपर चले गए थे, जिन्हें तुरंत ही नीचे उतार दिया गया था। ये सारी घटनाएं जानकारी के अभाव में हुई थीं। किसी के द्वारा जानबूझकर इस तरह का कोई भी कृत्य नहीं किया गया।"0
0
Report
मधेपुरा के गम्हरिया में किसान की गोली मारकर हत्या, पुराने जमीन विवाद से जुड़ा शक
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घर के बरामदे में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वार्ड आठ निवासी बिंदेश्वरी मंडल (55) को निशाना बनाया। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे पुराने जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पिपराही वार्ड Eight निवासी स्व. शिबू मंडल के बेटे बिंदेश्वरी मंडल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे कुंदन मंडल ने बताया कि बुधवार की रात उनके पिता घर के बरामदे में सोए हुए थे। उनके पिता के बगल में ही कुंदन का 10 वर्षीय बेटा भी सो रहा था। रात करीब 12 बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके पिता को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तो बिंदेश्वरी मंडल घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया。 कुंदन मंडल ने बताया कि गांव के ही खट्टर मंडल और मानिक मंडल के साथ उनके परिवार का पुराना जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण उनके पिता की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद गम्हरिया और सिंहेश्वर थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के मुताबिक, बिंदेश्वरी मंडल के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस जमीन विवाद सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस की छानबीन जारी है। बाइट कुंदन मंडल,मृतक का पुत्र0
0
Report
उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बेहोश कर लूट की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस के खौफ से बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीती रात लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह वारदात पहाड़ थाना क्षेत्र के आडीवली गांव में हुई। जहां कुछ बदमाश एक मकान में घुसे। जहां उन्होंने पहले 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सेना देवी को नशीला पदार्थ सूंगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए। बदमाशो अलमारी और पेटी में रखी नकदी भी चुरा ली। सुबह जब घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रोष जताया और क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइट- पीड़ित0
0
Report
Advertisement
