261135
Sitapur -लहरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक को किया गिरफ्तार
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह व पुलिस टीम ने क्षेत्र के हरगांव मार्ग पर रमुवापुर मोड़ के पास शातिर अपराधी जाबिर उर्फ बुक्का पुत्र गफ्फार निवासी मोहल्ला ठठेरी टोला को बंदी बनाया । पुलिस ने दावा किया है कि,उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुई है। बंदी बनाए गए अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है,अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है,जिसके ऊपर एनडीपीएस एक्ट के अपराध पहले से दर्ज है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर के पेट्रोल पंप में मिलावट का दावा viral; जांच की मांग
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल कानपुर। कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पेट्रोल पानी जैसा दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों में पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। वीडियो सामने आने के बाद पेट्रोल पंप पर मिलने वाले ईंधन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अगर पेट्रोल में पानी या किसी अन्य पदार्थ की मिलावट है, तो इससे वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंच सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पेट्रोल की गुणवत्ता की आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
नेपाल भेजे गए चार शव: नारायणी नदी में खोज जारी, पोस्टमार्टम के बाद नेपाल को सौंपे
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - नेपाल त्रासदी के बाद नारायणी नदी में शवों की तलाश जारी - प्रशासन ने चार शव पोस्टमार्टम के बाद नेपाल भेजे - खड्डा थाना क्षेत्र में नारायणी गंडक नदी से बरामद हुए 13 शवों में चार शव नेपाल भेजे गए - मदनपुर सुकरौली ठोकर नंबर-3 के पास मिले थे सभी चार चारों शव - शवों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल - 31 अगस्त को डॉक्टरों के पैनल ने चारों शवों का किया था पोस्टमार्टम - पहचान और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठूठीबारी बॉर्डर से नेपाल अधिकारियों को सौंपे गए शव - वहीं प्रशासन अभी भी बड़ी गंडक नदी नारायणी से शवों की तलाश के लिए SDRF का अभियान अभी भी जारी ।0
0
Report
मोहाना में आठ अभियुक्त गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजे
Naugarh, Uttar Pradesh:मोहाना पुलिस में गैर इरादतन हत्या के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलएयकतल एक अदद मोटे बांस, एक अदद यूकेलिप्टस का मोटा डंडा और एक स्टील की पाइप को भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच टोला छोटकी बेलहरी के निवासी हैं । आपको बताते चलें कि 26 जून 2026 को मोहान थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी इस मारपीट में जमाल अहमद पुत्र अकबर अली के सर में गंभीर चोटें आई थी। घायल जमाल अहमद का इलाज लखनऊ के लोहिया राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था जहां से वह ठीक होकर घर आ गया लेकिन कुछ दिन बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और उसे दोबारा भर्ती किया गया इस बीच इलाज के दौरान 28/ 29 अगस्त की रात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मोहाना पुलिस ने पंजीकृत धाराओं में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर सभी आठों आरोपियों की तलाश में जुड़ गई। घटना में आरोपित आठों आरोपी जुबेर अहमद , क्युम अहमद, इमरान अहमद, कमरुद्दीन, महबूब, शफीउल्लाह, मोहम्मद अजीज और हफीजुल्लाह को मोहाना पुलिस ने 1 सितंबर को मुखबिर खास की सूचना पर सड्डा तिराहे से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर आलाकतल एक बांस , एक लिप्टिस का मोटा डंडा और एक स्टील का राड भी बरामद किया। पकड़े गए सभी अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
सतना में भारी बारिश से बाढ़, नदियाँ उफान पर; प्रशासन अलर्ट मोड में
Satna, Madhya Pradesh:सतना में भरी बारिश से बाढ़ से हालात निर्मित, रेड जोन में सतना की सेमरावल नदी, टमस नदी, सतना नदी है। इसके अलावा आज जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। आज फिर शहर से लेकर गांव में किया गया बैरिकेड। आवागमन का रूट भी कई जगहों पर बदला गया। सतना जिले में हो लगातार बारिश से शहर से जुड़े आस पास के दर्जनों गांव में पानी के हालत बेकाबू हो चुके हैं। आज फिर देर रात से हो रही बारिश से सेमरावल नदी, टमस नदी, सतना नदी के अलावा अन्य छोटे छोटे पुल, नाले, रपटे सभी उफान पर है। जिसको लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरीके मुस्तैद है। इसके अलावा बाढ़ के हालात जिले के चित्रकूट मां मंदाकिनी नदी, मझगवां पिंडरा पयस्वनी नदी, के साथ-साथ सेमरावल नदी के हालत बेकाबू है। जिसकी वजह से जिले के बिरसिंहपुर, मझगवां, नागौद, जैतवारा कुआँ सोहास ग्राम सभी जगह पर पानी ही पानी भरा हुआ है। चित्रकूट में बीते दिनों करीब सैकड़ों लोगों के घर गृहस्थी पानी में बह गई। लोग बेघर हो गए। जिसको लेकर प्रशासन लोगों के रुकने और खाने की व्यवस्था के साथ उनके नुकसान का सर्वे का आकलन कार्य में जुटे हुए हैं। सतना जिले में अगर बारिश की बात की जाए तो अभी तक जिले में मौसम विभाग द्वारा 29 अगस्त की 73.6 मिलीमीटर बारिश, 30 अगस्त को 21.9 मिलीमीटर बारिश और 31 अगस्त को 23.8 मिलीमीटर औसत बारिश होना दर्ज किया गया है। अभी भी आगे तीन से चार दिनों तक बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। चित्रकूट मंदाकिनी नदी की बात की जाए तो बीते दिन बाढ़ से लोगों के घर उजड़ गए थे। और आज फिर बाढ़ के हालात निर्मित है। जिला प्रशासन का पूरा अमला चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था पीने का पानी, भोजन, रहने और रेस्क्यू आपरेशन के लिए पूरी तरीके से मुस्तैद है। रघुराज नगर तहसीलदार सौरभ मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सतना जिले से लेकर तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम बनाए गए। इसके अलावा बाढ़ की अगर बात करें तो सतना नदी का जिग्नहट रपटा, माधवगढ़ नदी, टमस नदी के अलावा सेमरावल नदी में हालात बेकाबू है। इन नदियों की वजह से बीते दिन बाढ़ की स्थिति पैदा हुई थी और आज फिर सुबह से ही लगातार बारिश जारी है जिसकी वजह से प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। बीते दिनों हुई बारिश में शहर से जुड़े कुआं, सोहास, रगौली ग्राम में कई घरों में पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह से लोग बेघर भी हुए हैं। और पूर्व में हमने 20 से अधिक परिवारों का रेस्क्यू भी किया था। बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए सूखा राशन, मेडिकल कैंप, शुद्ध पेयजल, एवं ताजा गर्म भोजन, उनके रहने के लिए आश्रय स्थल बनाया गया है। सौरभ मिश्रा तहसीलदार रघुराज नगर सतना0
0
Report
अनंतपुरा में हनीट्रैप: 5 हजार इनाम की आरोपी रुबीना गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा.. अनंतपुरा थाना क्षेत्र में अपहरण और हनीट्रैप के मामले में 5 हजार रुपए की इनामी महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 को फरियादी के मैसेंजर पर एक युवती का मैसेज आया था। युवती ने लोन दिलाने के बहाने उसे पेट्रोल पंप पर बुलाया और कागजात दिखाने के नाम पर उसकी कार में बैठ गई। आरोप है कि रास्ते में युवती अपने साथियों के साथ मिल गई और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर फरियादी से करीब 95 हजार रुपए हड़प लिए। मामले में फरार चल रही 5 हजार रुपए की इनामी आरोपी रुबीना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अनंतपुरा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
जयपुर नगर निगम नामांकन स्क्रूटनी से बदली चुनावी तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर नगर निगम चुनाव में पर्चों की स्क्रूटनी ने सियासी पिक्चर में ट्विस्ट ला दिया है. कहीं प्रत्याशी के प्रमाण-पत्र पर सवाल उठे, कहीं आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप लगे, तो कहीं पार्टी के ही सिंबल का पेच फंस गया. वार्ड 111 में कांग्रेस के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ, तो वार्ड नंबर 146 में भाजपा का मैदान ही खाली रह गया. यानी नामांकन की जांच सिर्फ कागजों की पड़ताल नहीं रही, बल्कि इसने पार्टियों के भीतर की खींचतान और चुनावी गणित भी सामने ला दिया है. अब नजर 3 सितंबर की नाम वापसी पर है कौन मैदान में टिकेगा और कौन बाहर होगा, इसकी तस्वीर तब पूरी तरह साफ होगी. जयपुर नगर निगम चुनाव के नामांकन के बाद हुई स्क्रूटनी ने चुनावी मैदान की तस्वीर बदलने के साथ पार्टियों के भीतर चल रही खींचतान भी सामने ला दी. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कई प्रत्याशियों के खिलाफ आपत्तियां दर्ज हुईं. कहीं आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगा तो कहीं ओबीसी प्रमाण-पत्र पर सवाल उठे. सबसे दिलचस्प स्थिति उन वार्डों में रही, जहां पार्टी ने एक नाम को सिंबल दिया, लेकिन बाद में दूसरे को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया. नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद जो तस्वीर सामने आई वो वार्ड 146 की दिलचस्प है. भाजपा की सूची में अफसाना का नाम टिकट के लिए था. उन्हें सिंबल भी मिला, लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल ही नहीं किया. लिहाजा स्क्रूटनी के बाद स्थिति साफ हो गई कि इस वार्ड में भाजपा का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है. वहीं वार्ड किशपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 111 में ज्वाला प्रसाद का नामांकन आपराधिक प्रकरण में वैधानिक निरर्हता के आधार पर निरस्त हुआ. वहीं इसी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल के खिलाफ लगाई गई आपत्ति खारिज कर दी गई. गौरतलब हैं की 27 से 31 August तक जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 1,253 अभ्यर्थियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किए थे. स्क्रूटनी के बाद कई नामांकन खारिज होने से मुकाबले का गणित बदल गया है. 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का मौका है. इसके बाद ही मैदान में बचे प्रत्याशियों की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी. जयपुर नगर निगम चुनाव के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में वार्ड 76 की तस्वीर भी साफ हो गई.यहां पहले स्थानीय विधायक की ओर से भाजपा ने कुलदीप नाथ के नाम सिंबल जारी किया गया था. बाद में भाजपा ने पुनीत कर्णावट को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया. स्क्रूटनी में कुलदीप नाथ का नामांकन खारिज हो गया. ऐसे में अब वार्ड 76 में भाजपा की ओर से पुनीत कर्णावट ही अधिकृत प्रत्याशी रहेंगे. यह मामला बताता है कि नामांकन से पहले टिकट को लेकर पार्टी के भीतर जो असमंजस था, वह स्क्रूटनी तक पहुंच गया. अब पार्टी के लिए अगली चुनौती समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना होगी. मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 80 और वार्ड 74 में भाजपा प्रत्याशी को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं. वार्ड 80 के भाजपा प्रत्याशी पर कथित तौर पर फर्जी ओबीसी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया है. वहीं वार्ड 74 के भाजपा प्रत्याशी पर ऐसे प्रावधान वाले आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप है, जिसमें 5 साल की सजा का प्रावधान बताया गया है. दोनों मामलों में सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र देकर नामांकन निरस्त करने की मांग की गई है. वार्ड 98 से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंघी के खिलाफ भी आपराधिक मामलों से जुड़े तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई. बहरहाल, स्क्रूटनी के बाद राजनीतिक दलों के सामने अब सिर्फ प्रचार की चुनौती नहीं है. अगले दो दिन में बागियों को मनाना, नाराज टिकट दावेदारों को साधना भी अहम होगा. 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद यह साफ होगा कि कितने प्रत्याशी वास्तव में चुनाव मैदान में हैं. 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही चुनावी मुकाबला पूरी तरह औपचारिक हो जाएगा. इसके बाद प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए बेहद सीमित समय रहेगा. यानी नामांकन ने टिकट की लड़ाई दिखाई, स्क्रूटनी ने कानूनी और अंदरूनी पेच खोले और अब नाम वापसी बताएगी कि कौन मैदान में टिकता है और कौन सियासी दौड़ से बाहर हो जाता है.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में विवाहिता की मौत: शराब-नॉनवेज विवाद पर आरोपी पति पर हत्या का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव तोछी में एक विवाहिता की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन पति के शराब पीने और नॉनवेज खाने का विरोध करती थी, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था; आरोप है कि बेटे के जन्मदिन से एक दिन पहले पति और उसके भाई ने शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई उसे उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
गोंडा पुलिस ने ठगी के पैसे वापस कराए; साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी राजेंद्र कुमार के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 12,44,770 रुपए ठगी की घटना सामने आई। गोंडा साइबर थाना पुलिस ने सीओ सदर अभिषेक दावाच्या के नेतृत्व में कार्रवाई कर पीड़ित के 12,44,770 रुपये वापस कराए। 24 जून को राजेंद्र कुमार के मोबाइल पर आईपीओ और शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का विज्ञापन आया, लिंक पर क्लिक कर वह अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में मौजूद सदस्य फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और दावे साझा कर रहे थे, जिससे पीड़ित ने लाखों रुपए निवेश कर दिए। मदद के लिए उसने शिकायत दर्ज कराई और साइबर क्राइम थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर जालसाजों के बैंक खातों को चिन्हित कर फ्रीज किया और कुल 12,44,770 रुपए वापस कराए। पीड़ित ने पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। सीओ सदर ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के व्हाट्सएप ग्रुप या लिंक पर क्लिक न करें वरना आप भी ठगी के शिकार हो सकते हैं।0
0
Report
गंगा में डूबीं दो सगी बहनें: तलाश जारी, PAC फ्लड टीम भी जुटी
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में गंगा में डूबीं दो सगी बहनें, तलाश में जुटी PAC फ्लड टीम! करंडा के चोचकपुर घाट पर नहाते समय गहरे पानी में गईं दोनो किशोरियां 16 वर्षीय माही और 14 वर्षीय महिमा गंगा में डूबीं, तलाश जारी हादसे के बाद घाट पर जुटी ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की दोनों बहनों की तलाश कामयाबी नहीं मिलने पर PAC की फ्लड टीम भी रेस्क्यू में जुटी पुलिस प्रशासन की निगरानी में गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी दोनों बहनों का अब तक नहीं मिला सुराग, परिवार में मचा कोहराम गाजीपुर में गंगा नदी में नहाने गईं दो सगी बहनें गहरे पानी में डूबकर लापता हो गईं। हादसा करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर घाट पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बसंतपट्टी निवासी 16 वर्षीय माही सिंह और 14 वर्षीय महिमा सिंह गंगा में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते नदी में लापता हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों की तलाश शुरू कराई गई। काफी खोजबीन के बावजूद जब दोनों का पता नहीं चला तो PAC की फ्लड टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की निगरानी में गोताखोर और PAC फ्लड टीम गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। दोनों बहनों के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल दोनो की तलाश जारी है0
0
Report
Advertisement
ललितपुर: साइबर थाने ने 80 मोबाइल बरामद कर मालिकों को वापस सौंपे
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पिछले एक माह में लोगों के खोये हुये या गिरे हुये मोबाईल फोनो की शिकायतों पर साईबर थाना पुलिस टीम ने 80 मोबाइल फोन्स बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को सौंपा गया । सभी बरामद मोबाइल फोनो की कीमत करीब 16 लाख रूपये बताई जा रही है । जिले भर के अलग अलग थानों से मोबाईल फोन के गुम होने की शिकायत पर CEIR पोर्टल के माध्यम से तुरंत कार्रवाई करते हुये मोबाइल फोनो को बरामद किया गया और उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया गया।0
0
Report
एटा हाईवे पर CNG ट्रक- कंटेनर भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में हाइवे पर CNG से भरे ट्रक की कंटेनर से हुई भिड़ंत, हादसे में ट्रक चालक हुआ गंभीर घायल, टक्कर लगने से वाहन हुए क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला, वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस ने घायल ट्रक चालक को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, उपचार जारी, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना मलावन क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
कॉलेज की समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्रसभा ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहेड़ी में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी छात्रसभा ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने कॉलेज में फीस वसूली में पारदर्शिता, छात्रसंघ चुनाव कराने के साथ-साथ पेयजल, सड़क, शौचालय, फर्नीचर और छात्र-शिक्षक संवाद जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। समाजवादी छात्रसभा बरेली के महानगर अध्यक्ष एवं 118-बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष सतेन्द्र दिवाकर की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। ज्ञापन में जीएसटी के नाम पर छात्रों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिए जाने की मांग की गई। छात्र-छात्राओं से ली जा रही फीस एवं अन्य शुल्क में जीएसटी के नाम पर होने वाली वसूली को स्पष्ट करने तथा नियम विरुद्ध अतिरिक्त राशि लिए जाने की स्थिति में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और मांगों को उचित मंच पर रखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा लाइब्रेरी से कॉलेज कैंटीन तक सीसी रोड बनवाने, खराब पेयजल फ्रिज की मरम्मत कराने तथा शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग भी की गई। कक्षाओं में खराब पड़े फर्नीचर की मरम्मत और आवश्यकतानुसार नए फर्नीचर की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया। ज्ञापन में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच सम्मानजनक एवं शांतिपूर्ण संवाद का वातावरण बनाए रखने की मांग करते हुए कहा गया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए। इसके साथ ही फार्म जमा करने वाली खिड़की और कांच के दरवाजे का आकार उचित कराने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों को फार्म जमा करते समय परेशानी न हो और वे संबंधित कर्मचारी से आसानी से संवाद कर सकें। समाजवादी छात्रसभा ने महाविद्यालय प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अफ्फान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, महानगर सचिव लक्की पाल, अंबुज यादव, रोहित ऋषिवाल सिंह, रामू पाल, करीम, दानिश खान, फैसल सिद्दीकी, मुजीम खान आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर में मुखबिर सूचना पर दो गिरफ्तार: MDMA और डोडाचुरा जब्त
Ratlam, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के नई आबादी पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर दो युवकों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ सिंथेटिक ड्रग MDMA और डोडाचुरा जप्त किया है। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से मिले मादक पदार्थ को उपलब्ध करवाने वाले फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 01.09.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो—नाजिश पिता मेहबूब खां मुसलमान उम्र 19 साल निवासी नयापुरा मंदसौर एवं शाहरुख पिता मेहबूब खां मुसलमान उम्र 28 साल निवासी नयापुरा मंदसौर जिला मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग और डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 150/26 धारा 8/15, 22, 29 NDPS Act का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त मशरुका: 01. 190 ग्राम MD ड्रग; 02. 3.6 किलोग्राम डोडाचुरा; 03. एक TVS Apache मोटर सायकल MP14NB5124 किमती 70000 रुपए; 04. दो Apple कंपनी के और एक Samsung कंपनी का मोबाईल किमती 170000 रुपए। फरार आरोपी: अय्युब पठान निवासी हथुनिया राजस्थान।0
0
Report
स्कूल मैदान में सब्ज़ी बाजार-सरकस रोकने को लेकर खिलाड़ी-क्रिड़ा प्रेमी मौक़े पर प्रदर्शन
Mollar Chak, West Bengal:স্কুল মাঠে বসবে সবজি বাজার ও সার্কাস, খেলার মাঠ বাঁচাতে মিছিল করে মহকুমা শাসকের কার্যালয় ও ঘাটাল বিদ্যাসাগর হাইস্কুলে ডেপুটেশন দিল খেলোয়াড়সহ ঘাটালের ক্রীড়াপ্রেমী মানুষজন। জানা যায় পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার ঘাটাল শহরের মধ্যে রয়েছে ঘাটাল বিদ্যাসাগর হাই স্কুলের ফুটবল মাঠ। এই মাঠ স্কুলের খেলাধুলার পাশাপাশি ঘাটালের বিভিন্ন ক্লাবের খেলাধুলা হয়ে থাকে এই স্কুল মাঠে। এমনকি ঘাটালের বড় বড় দিবারাত্রি ক্রিকেট, ফুটবল প্রতিযোগিতা হয়ে থাকে। বেশ কিছুদিন আগে ঘাটালের ঘড়ি মোড় সংলগ্ন প্রগতি সবজি মাছ মাংসের বাজার সরকারি জায়গায় থাকার কারণে বুলডোজার দিয়ে ভেঙ্গে দেয় প্রশাসন, সেই প্রগতি সবজি বাজার ওই স্কুল মাঠের এক পাশে বসানোর স্কুল কর্তৃপক্ষের সাথে আলোচনা করে সিদ্ধান্ত নেয় ঘাটালের বিজেপি বিধায়ক শীতল কপাট, মাঠের মধ্যে সবজি বাজার ও জানা যাচ্ছে স্কুল মাঠে বসবে সার্কাস, বিষয়টি জানতে পেরে ঘাটালের সমস্ত খেলোয়াড় ও ক্রীড়াপ্রেমী মানুষজন একত্রিত হয়ে ঘাটাল শহরে মিছিল করে ঘাটাল মহকুমা শাসকের কার্যালয় ও ঘাটাল বিদ্যাসাগর হাই স্কুলে লিখিত আকারে ডেপুটেশন দেয়। তাদের অভিযোগ খেলার মাঠের পরিবেশ ঠিক রাখতে মাঠের মধ্যে সবজি বাজার ও সার্কাস বসানো চলবে না।0
0
Report
शिअलदह–बनगाँ लाइन पर आग की आशंका, असोकनगर स्टेशन पर धुआँ
Kolkata, West Bengal:শিয়ালদহ–বনগাঁ শাখায় আপ বনগাঁ লোকাল অশোকনগর স্টেশনে ঢোকার আগেই হঠাৎ আগুনের আতঙ্ক! ট্রেনের নীচে অস্বাভাবিক ধোঁয়া ও স্ফুলিঙ্গ দেখতে পান যাত্রীরা। মুহূর্তের মধ্যেই ছড়িয়ে পড়ে আতঙ্ক। তড়িঘড়ি ট্রেনটিকে অশোকনগর স্টেশনের ১ নম্বর প্ল্যাটফর্মে দাঁড় করিয়ে দেওয়া হয়। যাত্রী들의 सुरक्षा의 কথা মাথায় رکھتے হে জ্বালানো হয় এমার্জেন্সি আলো। খবর পেয়েই ঘটনাস্থলে ছুটে আসেন রেলকর্মীরা। অগ্নি নির্বাপক যন্ত্র নিয়ে শুরু হয় পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণের চেষ্টা। তবে ঠিক কী কারণে ট্রেনের নীচে এই ধোঁয়া ও স্ফুলিঙ্গ? শর্ট সার্কিট, চাকার ব্রেক বাইন্ডিং, নাকি অন্য কোনও যান্ত্রিক ত্রুটি? ঘটনার আসল কারণ খতিয়ে দেখছে রেল কর্তৃপক্ষ。0
0
Report
Advertisement
