Sitapur: अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने मेला कमेटी का पुतला दहन किया
Biswan, Uttar Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ स्थानीय गुलजार शाह मेला मैदान में मेला कमेटी का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि मेला को आगे बढ़ाना गलत है और इसे यहीं पर रोक देना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मेले में लव जिहाद होने का भी आरोप लगाया। इस अवसर पर भारी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य उपस्थित रहे। पुतला दहन के बाद नगर में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
