261141
Sitapur - रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण
Urdauli, Uttar Pradesh:क्षेत्र के उरदौली गांव में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्रेशन सेंटरों तथा रैन बसेरे व अलाव का निरीक्षण तहसीलदार तपस्या यादव द्वारा किया गया। इस दौरान लेखपाल अनीस द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि शेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर: क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर चंद सेकंड में बाइक चोरी, CCTV कैद वारदात
Alwar, Rajasthan:**क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर चंद सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; कुछ दिन पहले ही शादी में मिली थी नई बाइक** अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म होता नजर आ रहा है कि वे सरेआम चंद सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के क्रॉस पॉइंट मॉल के बाहर का है, जहां खड़ी एक बाइक को चोर कुछ ही सेकंड में चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, चादौली निवासी एक युवक अपनी बाइक लेकर क्रॉस पॉइंट मॉल पहुंचा था। युवक ने मॉल के बाहर बाइक खड़ी की और अपने काम से चला गया। इसी दौरान एक बाइक चोर ने मौके का जायजा लिया और सुनसान जगह पर खड़ी बाइक को निशाना बन लिया। मौका मिलते ही चोर ने बाइक का चंद सेकेंडो में लॉक तोड़ा और बाइक लेकर फरार हो गया।0
0
Report
Hanumangarh Ward 43 liquor shop illegal premises raise concerns as sales continue after 8 PM
Hanumangarh, Rajasthan:रात 8 बजे बाद बिक्री की शिकायत, मंदिर-मस्जिद और थाने के पास चल रहा ठेका हनुमानगढ़ के टाउन स्थित वार्ड नंबर 43 में वाल्मीकि चौक के पास चल रहे शराब ठेके को लेकर वार्डवासियों ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि ठेके पर अवैध अहाता चलाया जा रहा है और रात 8 बजे के बाद भी शराब बेची जाती है। बुधवार को शिकायत मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की CI प्रिंसदीप कौर मौके पर पहुंचीं और जांच की। वार्ड पार्षद अमजद खान प्रधान ने बताया कि ठेकेदार को शराब बेचने का लाइसेंस दिया गया है, लेकिन ठेके के साथ अहाता बनाकर ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। पार्षद ने आरोप लगाया कि तय समय रात 8 बजे के बाद भी देर रात तक शराब बिकती है। शराब पीने के बाद लोग ठेके के आसपास पड़े रहते हैं और वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। अमजद खान प्रधान के मुताबिक, ठेके के पास आबादी है। सामने मंदिर और पास में मस्जिद है। यह वार्ड का बीच का इलाका है, जहां से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। पार्षद ने कहा कि ठेके के साथ कथित अवैध अहाता चलने और देर रात तक गतिविधियां जारी रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।0
0
Report
फलसूंड के सीएचसी में मौसमी बीमारियों से मरीजों की भीड़, डॉक्टर पर बढ़ा दबाव
Jaisalmer, Rajasthan:फलसूंड सीएचसी में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज। फलसूंड, जैसलमेर जैसलमेर के फलसूंड क्षेत्र में इन दिनों मौसम के परिवर्तन के कारण आमजन का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। मौसमी बीमारियों के पैर पसारने से फलसूंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन हालात यह है कि अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक के भरोसे मरीजों को अपना इलाज करने में घंटों समय लगता है。 बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा। वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज दूर दूर से अपना इलाज कराने पहुंचे। एक ही चिकित्सक होने के कारण डॉक्टर को एक-एक मरीज की जांच करने में काफी समय लग रहा है, जिससे कतार में खड़े मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे इस भारी भीड़ के बीच घंटों परेशान होते नजर आए। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि फलसूंड क्षेत्र एक बड़ा और दूर-दराज का इलाका है, जहाँ दर्जनों गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। इसके बावजूद अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। स्वीकृत पदों के मुकाबले चिकित्सक नहीं होने का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
कैराना में युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और अनैतिक कृत्य का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Kairana, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार ने 16 नवंबर 2026 को थाना कैराना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कस्बे का ही रहने वाला जैकब उनकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल में उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी जैकब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बाइट – सुमित शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, शामली0
0
Report
रामनगर धतूरी में मतपेटी आग मामला: गिरफ्तारी की मांग तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के निवाई उपखंड की ग्राम पंचायत रामनगर धतूरी में पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटी में आग लगाने का मामला अब तूल पकड़ता है। ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे और जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है। ग्राम पंचायत रामनगर धतूरी के नवनिर्वाचित सरपंच चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि सरपंच चुनाव के दौरान गांव के ही आरोपी श्री राम मीणा उर्फ श्री राम महाराज ने वोट डालने के बाद मतपेटी में कैमिकल डाल दिया जिससे 10 से 12 मत जल गए। ग्रामीणों ने एफआईआर संख्या 183/2026 में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं कोतवाली थाना टोंक में दर्ज एफआईआर संख्या 218/2026 से संबंधित मामले में एफएसएल जांच में हो रही कथित देरी पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर आश्रम बना रखा है। साथ ही धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने और धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं। वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी कोई भी हो सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कोटा मंडल के सांसदों के साथ पश्चिम मध्य रेल की बैठक, विकास योजनाओं की चर्चा
Kota, Rajasthan:कोटा मंडल परिक्षेत्र के सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की उच्चस्तरीय बैठक हुई आयोजित, पश्चिम मध्य रेल्वे जॉन के सांसद सहित महाप्रबंधक, DRM सहित रेलवे अधिकारी रहें मौजूद, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े कई सांसद, बैठक में रेलवे सुविधाओं का सुधार एवं विस्तार के साथ विकास कार्यों एवं योजनाओं पर हुई चर्चा, सांसदों के सुझाव एवं जनता की मांगों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करना मुख्य लक्ष्य, कोटा एवं डकनिया स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति, रामगंजमंडी-भोपाल नई रेलवे लाइन, नई मेमू ट्रेन संचालन सहित अन्य ट्रेनों के संचालन एवं ठहराव स्टेशनों पर हुई चर्चा, नये सुझावों के अनुसार क्षेत्रीय रेल आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सहित सांसद प्रतिनिधि व रेलवे अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
भरतपुर के बाजारों में 8-8 के बावजूद ट्रैफिक जाम, रोकथाम पर सवाल
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर शहर के बाजारों में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। शादी समारोहों के सीजन के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, चौपहिया वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही ने जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया है। हैरानी की बात यह है कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मुख्य बाजारों में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद वाहन धड़ल्ले से बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की तैनाती के बावजूद व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। तस्वीरें भरतपुर के मुख्य बाजारों की हैं जहां सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें और जाम के हालात आम हो गए हैं। शादी समारोहों के सीजन में बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ी है, लेकिन इस भीड़ के बीच चौपहिया वाहन परेशानी का सबब बन रहे हैं। नियमों के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बाजारों में चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। कारें और अन्य चौपहिया वाहन बेखौफ होकर बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं। नतीजा यह है कि पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि जब बाजारों में ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की गई है, तो फिर प्रतिबंधित समय में चौपहिया वाहन बाजारों में कैसे पहुंच रहे हैं? पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही हैं और जाम के हालात बने हुए हैं। आखिर कब सुधरेगी भरतपुर के बाजारों की ट्रैफिक व्यवस्था? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे या फिर आमजन इसी तरह जाम से जूझता रहेगा?0
0
Report
भीलवाड़ा में 8 करोड़ 1 लाख के गबन के आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में 8 करोड़ 1 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार। ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत में कंपनी के खाते से उड़ाए करोड़ों रुपए। भीलवाड़ा में 8 करोड़ 1 लाख रुपए के गबन का बड़ा खुलासा। ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत ने बनाया करोड़ों का गुनहगार! कंपनी के अकाउंटेंट ने मालिक के खाते से उड़ाए 8.01 करोड़ रुपए। अलवर के तिजारा से फरार आरोपी तरुण खाला गिरफ्तार। सुभाष नगर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। भीलवाड़ा से बड़ी खबर। ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत ने एक कंपनी के अकाउंटेंट को ऐसा जाल में फंसाया कि उसने कंपनी के खाते से ही करीब 8 करोड़ 1 लाख रुपए का गबन कर डाला। भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तरुण खाला को अलवर जिले के तिजारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी तरुण खाला कंपनी में वित्तीय जिम्मेदारी संभालता था। इसी दौरान उस पर कंपनी के मालिक के खाते से करोड़ों रुपए निकालकर ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग में खर्च करने का आरोप है। मामले में गबन का खुलासा होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और तलाश के बाद उसे तिजारा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। साइबर तकनीकी और फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने कंपनी के मालिक के खाते से करीब 8 करोड़ 1 लाख रुपए की रकम का गबन किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी रकम में से भी करीब 20 से 30 लाख रुपए ऑनलाइन गेमिंग में खर्च किए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस बैंक खातों के लेनदेन, गबन की रकम और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी है। भीलवाड़ा में करोड़ों के इस गबन ने एक बार फिर ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है.0
0
Report
यमुनानगर के कपाल मोचन मेले की तैयारी तेज, 20–24 नवंबर को विशेष आयोजन
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के बिलासपुर स्थित ऐतिहासिक श्री कपाल मोचन मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला 20 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस बार मेले को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ऐतिहासिक और धार्मिक प्रदर्शनी, ड्रोन शो सहित कई विशेष आयोजन किए जाएँगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेले के शुभारंभ और समापन अवसर पर मौजूद रहेंगे। वहीं सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. जिला उपायुक्त प्रीति ने बताया कि श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। मेले तक आने वाली सड़कों की मरम्मत, बिजली, पेयजल, सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। इस बार करीब 122 एकड़ में फैले मेले को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में प्रशासनिक अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मेले में इस बार कपाल मोचन के इतिहास और सिख इतिहास पर विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। 21 नवंबर को गायक शमशेर लहरी प्रस्तुति देंगे, 22 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में विशेष कार्यक्रम और 23 नवंबर को ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों, कॉलेजों और सांस्कृतिक टीमों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। श्रद्धालुओं से अधिक पैसे वसूलने पर रोक लगाने के लिए रेट निर्धारित किए गए हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। इस बार अस्थायी शौचालयों की संख्या बढ़ाकर साढ़े सात सौ कर दी गई है और उनकी साफ-सफाई के लिए 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी.0
0
Report
Advertisement
अलीराजपुर में भाई के बदले ने दोहरे हत्याकांड को जन्म दिया, इलाके में सनसनी
Alirajpur, Madhya Pradesh:भाई की मौत का खूनी बदला: अलीराजपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, दिलीप हत्याकांड के आरोपियों के पिता और काका को उतारा मौत के घाट जिले में रंजिश और बदले की आग ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है। अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मृतक के भाई ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी पक्ष के दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? यह पूरा घटनाक्रम 12 नवंबर 2026 को हुई एक अन्य हत्या से जुड़ा हुआ है। पहला कांड (दिलीप हत्याकांड): 12 नवंबर 2026 को प्रेम प्रसंग के चलते सेमली नामक महिला ने अपने ही आशिक रमेश के साथ मिलकर अपने पति दिलीप की हत्या कर दी थी। इस मामले में चांदपुर पुलिस ने पत्नी सेमली, उसके आशिक रमेश समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बदले की आग: दिलीप की हत्या के बाद से उसके भाई पिंटू के मन में जबरदस्त बदले की भावना उबल रही थी। वह इस बात से बेहद गुस्से में था कि उसके भाई की जान लेने वाले मुख्य आरोपी रमेश के परिवार और सहयोगियों ने ऐसा दुस्साहस किया है। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रमेश के पिता मोती और काका कोमल मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलीराजपुर से दिन में करीब 11:30 बजे अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे रास्ते में थे, मृतक दिलीप का भाई पिंटू अपने 7 अन्य साथियों के साथ एक बोलेरो गाड़ी में उनका पीछा कर रहा था। गाड़ी से टक्कर: पिंटू ने पहले अपनी बोलेरो गाड़ी से मोती और कोमल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी。 धारदार हथियारों से हमला: टक्कर लगने के बावजूद भी जब दोनों की जान नहीं गई, तो आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस की कार्रवाई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में शामिल कुल 8 आरोपियों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है。0
0
Report
कांकेर में बस्तर फाइटर भर्ती: 125 पद, 314 रिक्त, आरक्षण हटाने की मांग तेज
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर. बस्तर फाइटर की भर्ती में रिक्त पदों की संख्या कम होने से नाराज युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है; युवाओं ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि की मांग की है अन्यथा उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है. युवाओं के इस प्रदर्शन को कांग्रेस का भी साथ मिला है. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि बस्तर फाइटर के 125 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें महिला आरक्षण, नगर सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, सहायक आरक्षक को प्राथमिकता दी गई है; ऐसे में 90% भर्ती इस आरक्षण से ही प्रभावित हो जाएगी और सिर्फ 10% भर्ती ही युवाओं को मिलेगी जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर बेहद कम हो जाएंगे. इसी बात से नाराज युवाओं ने अब रिक्त पद बढ़ाने और आरक्षण को 75% रखने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ा है. युवा गोपाल साहू ने बताया कि बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर में 75% आरक्षण रखा गया है और कांकेर में स्थिति इसके विपरित है; ऐसे में युवा बेरोजगार ही रह जाएंगे. युवाओं ने जिले में बस्तर फाइटर के कुल 314 पद रिक्त होने और सिर्फ 125 पदों पर भर्ती निकालने को लेकर नाराजगी जाहिर की है. इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है.0
0
Report
सनशाइन स्टेट में भारी बारिश, पूर्वी तट पर बाढ़ का खतरा बना रहा
Noida, Uttar Pradesh:Heavy rain is drenching the Sunshine State. The potential for dangerous flash flooding remains for millions on the eastern side of the state0
0
Report
Advertisement
गन्ने का भाव 600 रुपये नहीं मिला तो किसान आंदोलन तेज, हरियाणा में प्रदर्शन
Yamuna Nagar, Haryana:हिं Haryana किसान संघर्ष मजदूर मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने रादौर में कृषि मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। कृषि मंत्री की गैरमौजूदगी में किसानों ने उनके पुत्र नेपाल सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 2 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। गन्ने की छिलाई पर ही किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल तक खर्च करना पड़ रहा है, जबकि सरकार की ओर से घोषित बढ़ोतरी इस खर्च को पूरा करने के लिए भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के 12 हजार रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त लाभ के दावे पर भी सवाल उठाए। जसप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के बजाय कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं, लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जसप्रीत सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह0
0
Report
ललितपुर: जमीन विवाद में किसान वीरन यादव हत्या, शव कुए में फेंकने के बाद गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 31 अक्टूबर को जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोहरकला ग्राम में एक 53 वर्षीय किसान का पत्थर से बंधा हुआ शव कुए में मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुये मृतक किसान की पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक किसान की पत्नी और उसके बेटे ने ही जमीन बेचने को लेकर हुये विवाद की वजह से हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर कुए में फेंक दिया था। जिसका खुलासा करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहरकला ग्राम निवासी 53 वर्षीय वीरन यादव का शव गांव में ही एक कुए में पत्थर से बंधा हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में मामले की जांच में जुटी हुई थी , जिस जांच में पाया गया कि मृतक वीरन यादव की पत्नी सुमन और उसका बेटा प्रदीप ने ही शराब पीने के आदि होने की वजह से खेत की जमीन बेच दी थी और बची हुई जमीन को भी बेचना चाहता था। जिस को लेकर उनका विवाद हुआ इसी विवाद के दौरान वीरन यादव की मौत हो गई , जिसके बाद दोनों ने शव को पत्थर से बांधकर कुए में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने खुलासा करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है。0
0
Report
हाथरस: 12 घंटे में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस ने 12 घंटे में चोरी की वारदात किया खुलासा दुकान में चोरी कर भाग रहे 3 शातिर गिरफ्तार कब्जे से लाखों का माल बरामद हाथरस में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है... पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 962 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 7 हजार 100 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया है.... पुलिस ने चोरी की इस घटना का महज 12 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है.... हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जलेसर रोड, गंदे नाले के पास रहने वाले सोनू की परचून की दुकान में रखे गल्ले से नकदी और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे.... पीड़ित की शिकायत पर हाथरस गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी0
0
Report
Advertisement
