icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261403

Sensitive Content

This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing


Mohammad AsimMohammad AsimFollow31 Dec 2024, 12:28 pm

Sitapur: संदना में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने तोड़ी दीवार, घर में घुसी

Dahelara, Uttar Pradesh:

संदना थाना क्षेत्र में एक ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने दीवार तोड़कर एक घर में प्रवेश कर लिया। घटना शाम करीब 7 बजे हुई, जब ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ना लादकर रामगढ़ जा रहा था। रास्ते में बरताल मोड़ के पास पवन बाजपेई के घर में ट्रैक्टर घुस गया, जिससे घर में मोटरसाइकिल समेत कई घरेलू सामान दब गए। सूत्रों के अनुसार, इस घटना में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में था जिससे यह हादसा हुआ। डायल 112 की मदद से ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित ने संदना थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जम्मू-कश्मीर में साझा खुत्बे विवाद पर वक्फ बोर्ड-उलेमा टकराव

Chaka, SPECIAL GROUND REPORT जम्मू-कश्मीर में साझा खुतबे (uniform khutbah) को लेकर मुफ्ती, इमाम और इस्लामी विद्वान वक्फ बोर्ड के आमने-सामने: हमने मस्जिदों में BJP-RSS का एजेंडा नहीं चलने देंगे जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की नमाज़ के लिए एक "साझा खुत्बे" (uniform khutbah) के मुद्दे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने अपने अधीन आने वाली दरगाहों, जामा मस्जिदों और अन्य संस्थानों में शुक्रवार के खुतबों के लिए विषय तय करने के वास्ते मुफ्ती, इमाम और खतीबों की एक कोर कमेटी बनाने का फैसला किया है। इस कदम के कारण कश्मीरी मुस्लिम विद्वानों, मुफ्ती, उलेमा और राजनीतिक नेताओं के साथ वक्फ बोर्ड का तीखा टकराव शुरू हो गया है। वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक कार्यों को स्वीकार करते हुए भी, कश्मीरी मुस्लिम विद्वानों और मुफ्ती ने स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में धार्मिक मामलों से जुड़े फैसले थोपना शामिल नहीं है। उनका आरोप है कि वक्फ बोर्ड एक खास राजनीतिक दल का एजेंडा आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और मस्जिदों के मिंबरों (उपदेश देने के स्थानों) पर अपना नियंत्रण जमाना चाहता है। मुफ्ती का कहना है कि यह कोशिश कई सालों से चल रही थी और अब इसे लागू किया जा रहा है। उनका तर्क है कि BJP और RSS, वक्फ बोर्ड का इस्तेमाल एक आड़ के तौर पर कर रहे हैं ताकि मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का फायदा उठाया जा सके। वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा, "कोई आदेश नहीं है, कहीं कोई आदेश नहीं है। आप वह प्रेस कॉन्फ्रेंस देखें, सब कुछ आपके सामने है, वह लाइव है। आप खुद देख लें, कोई आदेश नहीं है। वहां मौजूद मुफ्ती और इमाम साहिबान ने यह फैसला लिया था कि अगर हमें ड्रग्स के मुद्दे पर बात करनी है, तो हम ड्रग्स पर बात करेंगे। अगर हमें इस बात पर चर्चा करनी है कि शादियां क्यों नहीं हो पा रही हैं, तो हम उस पर बात करेंगे। अगर बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? हमारे समाज में यह मानसिक तनाव (ट्रॉमा) क्यों है? उन्होंने यही तय किया था, और इसी पर चर्चा होनी थी। वे अपने उपदेशों के जरिए, अपने तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे। अब इस पर कोई चर्चा नहीं होगी। हमारे धार्मिक विद्वान जो भी करना चाहें, वे अपने तरीके से कर सकते हैं। इसमें हमारा कोई दखल नहीं है। हमारे धार्मिक गुरु जो भी करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं।" बाद में, इस बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगले शुक्रवार से एक साझा उपदेश (सर्मन) लागू किया जाएगा। कश्मीर के कश्मीरी मुफ्ती और विद्वानों ने बोर्ड के स्पष्टीकरण को चुनौती देने के लिए इसी वीडियो का इस्तेमाल किया है। पूरे कश्मीर में इसे लेकर तीखी और व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मामले को बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा बताया और इसे मुसलमानों के धार्मिक मामलों में एक अस्वीकार्य दखल करार दिया। उन्होंने मांग की कि बीजेपी द्वारा नियुक्त चेयरपर्सन इस पहल को तुरंत रोक दें। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा की और इसका विरोध किया। उन्होंने इसे आस्था में दखल बताया और एकरूपता लाने की इस कोशिश की तुलना बीजेपी के अन्य एजेंडों, जैसे 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' (समान नागरिक संहिता) से की। उन्होंने और अन्य लोगों ने मांग की है कि वक्फ बोर्ड का नियंत्रण जम्मू-कश्मीर की चुनी हुई सरकार को सौंप दिया जाना चाहिए। धार्मिक संगठनों की मुख्य संस्था, 'मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा' (MMU) ने किसी भी वैधानिक निकाय द्वारा यह तय करने या नियंत्रित करने के प्रयास को खारिज कर दिया है कि 'मिंबर' (मस्जिद में उपदेश देने का स्थान) से क्या उपदेश दिया जाए। अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने भी इस विरोध में अपनी आवाज़ मिलाई है और चेतावनी दी है कि कश्मीर को एक समान धार्मिक प्रथाओं को लागू करने के लिए 'टेस्टिंग ग्राउंड' (प्रयोगशाला) न बनाया जाए। मुफ्ती, मौलाना और विद्वानों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम आस्था से जुड़े मामलों में दखल दिया है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह दखलंदाजी नहीं रुकी, तो कश्मीर में वक्फ बोर्ड को लेकर भारी अशांति फैल सकती है। कई विद्वानों और समुदाय के लोगों का संदेश बिल्कुल साफ है: "हम अपनी मस्जिदों में भाजपा-आरएसएस के एजेंडे को नहीं चलने देंगे।" यह टकराव जारी है। धार्मिक स्वायत्तता, प्रशासनिक अधिकारों की सीमाएं और 'मिंबर' की स्वतंत्रता इस बहस के केंद्र में हैं, जिसने पूरी घाटी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। खालिद हुसैन कश्मीर जी मीडिया
0
0
Report

गोरखनाथ मंदिर में मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तिमय नवरात्र उत्साह

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन आज मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां के पंचम स्वरूप की आराधना हुई। इस दौरान लोककल्याण के साथ सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने विशेष पूजन संपन्न कराया। मंदिर के शक्तिपीठ में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने प्रातःकाल और सायंकाल विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौरी-गणेश के पूजन से अनुष्ठान की शुरुआत हुई। इसके बाद सभी देव-विग्रहों का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। इस दौरान विद्वान आचार्यों ने श्रीमद्देवीभागवत महापुराण और श्रीदुर्गासप्तशती का सस्वर पाठ किया। मंत्रोच्चार और माता की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा के समापन पर वैदिक ऋचाओं के बीच मां की आरती उतारी गई। इसके बाद क्षमा प्रार्थना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने मां स्कंदमाता की महिमा बताते हुए कहा कि मां ज्ञान और मोक्ष की प्रदाता हैं। उनकी आराधना से साधक को मानसिक शांति और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है। नवरात्र के पांचवें दिन गोरखनाथ मंदिर में हुई मां स्कंदमाता की आराधना के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर लोककल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
0
0
Report

वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखे विस्फोट से दो मंजिला मकान ढहा, राहत कार्य जारी

JPJai Pal7m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंग तालाब इलाके में एक मकान में भीषण धमाका, ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढहा। • शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, जहां अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। • स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाकों में लोगों को भूकंप जैसा तेज झटका महसूस हुआ। • मकान के मलबे के नीचे एक महिला के दबे होने की आशंका है, जिससे स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी मच गई है। • सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं मलबे से अब तक 2 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। • राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए एनडीआरएफ और ATS की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित और प्राथमिकता के आधार पर इलाज कराने तथा हरसंभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। • धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के घरों और दुकानों के लोग सहमकर बाहर निकल आए। • पुलिस और फॉरेंसिक टीम ब्लास्ट के सटीक कारणों और अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में कंटेनर से शराब की 40 लाख कीमत की तस्करी उजागर

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर गाड़ी के अंदर खड़ी चार स्कॉर्पियो से 2610 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। कंटेनर के अंदर चार-चार स्कॉर्पियो में शराब छिपाकर ले जाने की तैयारी थी। रात्रि गश्त के दौरान संदेह होने पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। मौके से कंटेनर और चारों स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। मामला जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक के समीप का है। उत्पाद विभाग की टीम रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर पर संदेह हुआ। टीम ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो उसके भीतर चार स्कॉर्पियो खड़ी मिलीं। इसके बाद चारों वाहनों की जांच की गई, जिसमें पांच अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 2610 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ कंटेनर गाड़ी और चारों स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। गुरुवार को उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था।एक कंटेनर के भीतर चार स्कॉर्पियो में शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शराब की ढुलाई के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किसके इशारे पर किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। उत्पाद विभाग मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटा है।
0
0
Report

जहानाबाद में दुर्गा पूजा के लिए फ्लैग मार्च से सुरक्षा का कड़ा संदेश

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार की शाम एसपी कोटा किरण कुमार की अगुवाई में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च शहर के आम्बेडकर चौक से शुरू होकर हॉस्पिटल मोड़,ठाकुरबाड़ी,सट्टी मोड़,पंचमहला,मलहचक, ऊंटा मोड़ और काको मोड़ होते हुए पुनः हॉस्पिटल मोड़ पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे शहर में सुरक्षा का कड़ा संदेश गया। फ्लैग मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी कोटा किरण कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मार्च का मुख्य उद्देश्य दशहरा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। उन्होंने असमाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने की मंशा रखने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जिले में सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। जिले में सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। जिला पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त जवानों और मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें। इस फ्लैग मार्च में एसपी के साथ एएसपी मनोज पांडेय,एसडीपीओ अनिकेत द्विवेदी और एसडीएम राजीव रंजन सिंह समेत भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

प्यार में अंधा युवक हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ा, प्रेमिका बुलाने की जिद जारी

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल हाई टेंशन टावर पर चढ़ा हुआ लाइव वीडियो है। स्लग - प्रेमिका को बुलाने की मांग पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक कैमूर के दुर्गावती में एनएच-19 किनारे घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और ग्रामीणों की मान-मनौव्वल के बावजूद जिद पर अड़ा रहा प्रेमी वियो - कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डिडखीली गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में पागल एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद को लेकर युवक घंटों टावर पर बैठकर हाई-वोल्टेज ड्रामा करता रहा。 प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, युवक दोपहर करीब 12:00 बजे से 1:30 बजे तक टावर के आसपास ही घूम रहा था और लगातार फोन पर किसी से बहस व बातचीत कर रहा था। फोन कटने के बाद, अचानक दोपहर करीब 2:00 बजे वह जान जोखिम में डालकर हाईटेंशन तार के विशाल टावर पर चढ़ने लगा। उसे ऊपर चढ़ते देख आसपास के खेतों और सड़क से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. युवक ने नीचे खड़े लोगों की ओर एक पर्ची भी फेंकी, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था और उसने साफ कह दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका यहां नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने आवाज देकर उसे समझाने-बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा。 शाम 7:00 बजे तक पुलिस और प्रशासन के पसीने छूटते रहे, लेकिन युवक को सुरक्षित नीचे नहीं उतारा जा सका था। हाईटेंशन लाइन के तारों के बेहद करीब होने के कारण मौके पर गंभीर खतरे की स्थिति बनी रही, जिससे पुलिस भी बेहद फूंक-फूंक कर कदम उठा रही थी। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने और युवक को सकुशल नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।
0
0
Report

भौंडा में महिलाएं पुलिस के डराने-धमकाने के आरोपों से चिंतित

Bharatpur, Rajasthan:वैर (भरतपुर) - पूर्व विधायक अतर Singh भड़ाना हत्याकांड के बाद भौंडा गांव में रिटायर्ड आयकर महानिदेशक सुनीता बैंसला ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं,भौंडा गांव में महिलाओं ने पुलिस पर लगाए डराने-धमकाने के आरोप, सुनीता बैंसला ने एएसपी धर्मेन्द्र यादव से मुलाकात कर बताई महिलाओं की परेशानी, महिलाओं का आरोप—पुलिस कार्रवाई से खेती-बाड़ी का काम हो रहा प्रभावित, तलाशी अभियान में दुर्व्यवहार का आरोप, महिला कांस्टेबल की मौजूदगी सुनिश्चित करने की बात, एएसपी की अपील—अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान, शिकायत पर अधिकारियों को दें जानकारी
0
0
Report

हापुड़: मिलावट रोकथाम के लिए डेयरी निरीक्षण, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में मिलावटखोरों पर लगाम कसने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है. जहां एक तरफ डेयरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी क्रीम व वनस्पति तेल का मिश्रण मौके पर ही नष्ट कराया गया, वहीं दूसरी तरफ जिले भर के मिष्ठान विक्रेताओं को मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम मुजफ्फर बांगड़पुर (मुदाफरा), थाना बाबूगढ़ स्थित गजेंद्र सिंह के यहां डेयरी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने डेयरी परिसर में उपलब्ध क्रीम, रिफाइंड, दही और दूध के एक-एक नमूने संग्रहित किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. वहीं मौके पर क्रीम में मिलावट की आशंका पाए जाने पर करीब 18 किलोग्राम क्रीम और लगभग 25 लीटर वनस्पति तेल के मिश्रण को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि हापुड़ जिले के सभी मिष्ठान विक्रेताओं को खुली व डिब्बाबंद मिठाइयों पर 'यूज बाय डेट' अंकित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं. दुकानदारों ने इसका पालन करते हुए डिस्प्ले काउंटर और पैकेटों पर एक्सपायरी डेट लिखना शुरू भी कर दिया है. साथ ही, सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से जहां मिलावट करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं डेयरी से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई तय की जाएगी. विभाग का साफ संदेश है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

महिलाओं के नेतृत्व में रामकृष्ण पार्क की दुर्गापूजा छह साल पूरे कर गई

Kolkata, West Bengal:মহিলাদের পরিচালনায় রামকৃষ্ণ পার্ক কল্যাণ সমিতিটির দুর্গাপুজো ষষ্ঠ বছরে পা দিল। মহিলাদের উদ্যোগ ও পরিচালনায় বেহালার ১২১ নম্বর ওয়ার্ডের রামকৃষ্ণ পার্ক কল্যাণ সমিতির দুর্গাপুজো এ বছর ষষ্ঠ বছরে পদার্পণ করল। পঞ্চমীর দিন এই পুজোর আনুষ্ঠানিক উদ্বোধন করেন বেহালা পূর্বের বিধায়ক শঙ্কর শিকদার। উদ্বোধনী অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন সমিতির সদস্য-সদস্যারা এবং এলাকার বাসিন্দারা। মহিলাদের সক্রিয় অংশগ্রহণ ও সম্মিলিত উদ্যোগে পরিচালিত এই পুজো ইতিমধ্যেই এলাকার মানুষের কাছে বিশেষ আকর্ষণ হয়ে উঠেছে। পুজোকে কেন্দ্র করে কয়েক দিন ধরে চলে আনন্দ, আড্ডা, গল্প, সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান এবং একসঙ্গে সময় কাটানোর নানা আয়োজন। পুজোর কটা দিন পাড়ার মানুষজনের মধ্যে তৈরি হয় এক আন্তরিক মিলনমেলা, যেখানে উৎসবের আনন্দ ভাগ করে নেন সকলেই। সমিতির সদস্যা অনুরাধা দে জানান, এই পুজোর মূল উদ্যোগ মহিলারাই নিয়ে থাকেন। তিনি বলেন, “আমাদের এই মহিলা পরিচালিত পুজোয় মহিলারাই মূলত উদ্যোগী হন। তবে পাড়ার সকলেই খুব সুন্দরভাবে অংশগ্রহণ করেন এবং আমাদের বিভিন্নভাবে সাহায্য করেন। পুজোর এই চার-পাঁচটা দিন আমরা সবাই মিলে একসঙ্গে খাওয়া-দাওয়া করি, আনন্দ করি, গল্প-আড্ডায় মেতে উঠি। এর পাশা‌ই বিভিন্ন সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠানেরও আয়োজন করা হয়। সব মিলিয়ে এই কয়েকটা দিন সকলের খুব আনন্দে কাটে।” তিনি আরও জানান, পুজোর প্রতিটি দিনেই থাকে আলাদা আলাদা আয়োজন। সপ্তমী, অষ্টমী, নবমী ও দশমী—প্রতিটি দিনকে ঘিরেই বিশেষ কর্মসূচি গ্রহণ করা হয়। বিশেষ করে অষ্টমীর দিন পাড়ার প্রত্যেকের জন্য ভোগ ও খাওয়াদাওয়ার ব্যবস্থা করা হয়, যাতে উৎসবের আনন্দ সকলের মধ্যে ছড়িয়ে পড়ে। মহিলাদের এই সম্মিলিত উদ্যোগ, পাড়ার মানুষের সহযোগিতা এবং পারস্পরিক সম্প্রীতিকে সঙ্গে নিয়েই রামকৃষ্ণ পার্ক কল্যাণ সমিতির দুর্গাপুজো আজ ষষ্ঠ বছরে পা দিল। পুজোর আয়োজনের মধ্য দিয়ে মহিলাদের সাংগঠনিক দক্ষতা ও সামাজিক বন্ধনের এক সুন্দর ছবি ফুটে উঠেছে。
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में जमीन विवाद के कारण दो पक्ष भिड़े, एक ने अपने घर में आग लगाई वीडियो वायरल

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से स्वयं अपने घर में आग लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मारपीट में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

बिहार: वेतन भत्ते रोककर जांच तेज, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Patna, Bihar:पटना – बिहार में शिक्षा विभाग और पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है जबतक कि इसकी पूरी जांच वेतन और भत्ता को लेकर न हो जाए .. एजी की जांच में वेतन और भत्ता को लेकर इन दोनों विभाग में विसंगति पाई गई है अब आदेशानुसार जांच पड़ताल की कार्रवाई तेज की गई है। बिहार सरकार के वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग और गृह विभाग को पत्र लिखकर पदाधिकारियों कर्मियों के वेतन और भत्ते की जांच को लेकर पत्र लिखा। गृह विभाग को लिखे पत्र में विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान से संबंधित आंकड़ों की जांच करने पर कई विसंगति पाये जाने का हवाला देते हुए अगले माह के वेतन से पहले जांच करने की बात कही गई है अन्यथा वेतन रोका जाएगा.. वही शिक्षा विभाग में भी इसी तरह के पत्र जारी किए गए है। भागलपुर, अरंगाबाद, जमुई आदि जिलों में इन विभाग से गलत भुगतान का मामला सामने आने के बाद जांच पड़ताल तेज की गई है.. शिक्षा विभाग में भी भुगतान संबंधित कई फर्जी मामलों का प्रारंभिक सबूत मिले हैं.. इस बात को लेकर शिक्षकों से लेकर कर्मियों और पदाधिकारियों के वेतन और भत्तों की जांच की जा रही है ...इनके बैंक का अकाउंट भी मांगा गया है और उनके वेतन से दीयाबगए राशि का मिलान किया जा रहा है.. भत्तों को लेकर भी कई फर्जीवाड़ा सामने आया है.. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि यह गंभीर मसला है और समय से जांच नहीं हो पाई तो दीपावली के पहले इस महीने का वेतन मिल जाता था लेकिन अब संदिग्ध हो गया है। चेतावनी दी गई है कि जिनके भी स्तर से वेतन भुगतान को लेकर अनियमितता सामने आएगी उनके विरुद्ध आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी साथ ही अधिक भुगतान की वसूली भी हर हाल में की जाएगी यानी जिन्होंने फर्जी बिल पास कराया है उनपर क्रिमिनल केस किया जाएगा और जिन अधिकारियों ने बिल पास कराया है उनपर भी क्रिमिनल केस किया जाएगा .. अब दोनों विभागों में हड़कंप है और जांच पड़ताल की कार्रवाई तेज की गई है
0
0
Report

नारायणगढ़ में भयावह सड़क हादसा: ट्रक-बस टकराव, स्टेट बस कंडक्टर की मौत

EGE GOPI21m ago
Kharagpur, West Bengal:নারায়ণগড়ে ভয়াবহ পথ দুর্ঘটনা, লরি ও দুটি বাসের সংঘর্ষে মৃত্যু হলো স্টেট বাসের কন্ডাক্টরের! আহত হলেনprox تقریب लगभग ৪ জন পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার নারায়ণগড়ে ভয়াবহ পথ দুর্ঘটনায় मृत्यु হল দুর্গাপুর স্টেট বাসের এক কন্ডাক্টরের। দুর্ঘটনায় আহত হয়েছেন প্রায় চারজন। পরপর সংঘর্ষে দুর্ঘটনার কবলে পড়ে দুটি যাত্রীবাহী বাস, একটি লরি ও একটি কন্টেনার। ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়ে। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, এদিন খড়্গপুরের দিক থেকে Belda-র দিকে যাচ্ছিল একটি পর্যটকবোঝাই বাস ও একটি স্টেট বাস। সেই সময় পিছন দিক থেকে আসা একটি লরি সামনে থাকা পর্যটকবোঝাই বাসটিকে ধাক্কা মারে। একটি হোটেলে ঢোকার জন্য পর্যটক বাসটি মোড় নেওয়ার সময় এই দুর্ঘটনা ঘটে বলে জানা গিয়েছে। এরপর লরিটি সামনে থাকা স্টেট বাসের পিছনে ধাক্কা মারে। পরপর সংঘর্ষের জেরে হোটেলের সামনে দাঁড়িয়ে থাকা একটি কন্টেনারেও ধাক্কা লাগে লরিটির। শেষ পর্যন্ত নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে রাস্তার পাশের জলনিকাশির নালায় পড়ে যায় লরিটি। এই ভয়াবহ দুর্ঘটনায় লরির চাকায় পিষ্ট হয়ে মর্মান্তিক মৃত্যু হয় স্টেট বাসের কন্ডাক্টরের। পাশাপাশি আহত হন প্রায় চারজন। দুর্ঘটনার খবর ছড়িয়ে পড়তেই ঘটনাস্থলে ভিড় জমান স্থানীয় বাসিন্দারা। দুর্ঘটনার জেরে এলাকায় যান চলাচলেও বিঘ্ন ঘটে。 দুর্ঘটনার খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছন নারায়ণগড়ের বিধায়ক রামপ্রসাদ গিরি। দুর্ঘটনায় আক্রান্ত যাত্রীদের নিরাপদে সরিয়ে তাঁদের গন্তব্যে পাঠানোর ব্যবস্থা করতে উদ্যোগী হন তিনি। যাত্রীদের গন্তব্যে পাঠানোর পর দুর্ঘটনাগ্রস্ত গাড়িগুলি উদ্ধারের কাজে নামে নারায়ণগড় থানার পুলিশ。 এই মর্মান্তিক দুর্ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে। কীভাবে দুর্ঘটনাটি ঘটল, তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top