261403
सीतापुरः संदना क्षेत्र में हो रहा अवैध मिट्टी खनन
Sandana, Uttar Pradesh:संदना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जारी है। थाना संदना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ चौकी क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा किए जा रहे इस अवैध कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई महज खानापूर्ति साबित हो रही है। जबकि रामगढ़ चौकी महज चंद कदमों की दूरी पर ही स्थित है, इसके बावजूद भी खनन जारी है l दिन भर ग्रामीण क्षेत्र से शहर की ओर मिट्टी से लदी कृषि यंत्र उपयोग हेतु ट्रैक्टर ट्रालियां और ट्रक आती -जाती दिखाई देती हैं l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाजीपुर के तनिष्क शोरूम से 17 लाख के सोने की चोरी; कैशियर गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर है जहां हाजीपुर के तनिष्क शोरूम से 17 लाख के सोने के आभूषण चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शोरूम के ही कैशियर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है जिसने फेक पेमेंट अपडेट कर सोने के आभूषण गायब कर दिए थे। चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। मामला हाजीपुर के प्रतिष्ठित तनिष्क शोरूम का है। शोरूम प्रबंधन को स्टॉक मिलान के दौरान 17 लाख रुपये के आभूषण कम मिले। जब CCTV और पेमेंट रिकॉर्ड खंगाले गए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शोरूम में कैशियर के पद पर काम करने वाले मोहम्मद इरफान ने सिस्टम में फेक पेमेंट अपडेट दिखाया था। पेमेंट सक्सेस दिखाकर उसने ग्राहक को बिना पैसे लिए ही सोने के आभूषण दे दिए थे, जबकि असल में वो आभूषण उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर गायब कर दिए थे। मामले की शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। SDPO सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कैशियर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सोनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 17 लाख के सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। SDPO सदर-1 सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी इरफान शातिर तरीके से कई दिनों से इस तरह की हेराफेरी की योजना बना रहा था। उसने पेमेंट गेटवे में फर्जी एंट्री कर मैनेजमेंट को गुमराह किया। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में उसका एक अन्य सहयोगी भी शामिल है जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार कैशियर से पूछताछ जारी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसके फरार सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनिष्क जैसी बड़ी कंपनी में अंदर के ही कर्मचारी द्वारा इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
जालौन विधानसभा 2027: बसपा की तैयारी तेज, कालपी में जिला बैठक से उत्साह
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने शुरू की तैयारियां, कालपी के होटल में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर अध्यक्षों और महासचिवों के साथ हुई अहम चर्चा, कालपी के प्रभारी प्रत्याशी वीरपाल सिंह चौहान को मजबूत करने की रणनीति पर हुआ मंथन, दिवाली से पहले आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित, लालाराम अहिरवार ने कहा- 2027 के चुनाव की तैयारियां 2022 से अलग स्तर पर चल रही हैं, उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में बसपा प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला होगा, बैठक में पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, पूर्व मंत्री चैन सुख भारती, जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद, कालपी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई जिला स्तरीय बैठक।0
0
Report
उन्नाव में यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ, बच्चों ने किया जागरूक
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: यातायात माह-2026 का हुआ शुभारंभ। डीएम घनश्याम मीना और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी। सुरक्षित सफर, सुरक्षित जीवन का संदेश लेकर शुरू हुआ यातायात जागरूकता अभियान। स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक। डीएम ने ट्रक और स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश。 एसएसपी ने कहा- यातायात जागरूकता अभियान सिर्फ नवंबर नहीं, पूरे साल चलाया जाए। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील। उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।0
0
Report
Advertisement
बारिश ने कुम्हारों की दीपावली तैयारी बिगाड़ दी, दीये-मूर्ति की आपूर्ति खतरे में
Munger, Bihar:लगातार बारिश से कुम्हारों की बढ़ी चिंता, दीपावली पर दीये-मूर्तियों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां सुखाने में परेशानी, मिट्टी की कमी और चाइनीज सामान से भी कारोबार पर असर। मुंगेर: जिले में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कुम्हारों की परेशानी बढ़ा दी है। दीपावली में अब महज एक सप्ताह शेष है। ऐसे में बारिश के कारण मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और मिट्टी के खिलौने सुखाने में कुम्हारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सामान को भट्ठी में पकाना भी मुश्किल हो गया है। इससे दीपावली के दौरान बाजार में मांग के अनुरूप दीये और मूर्तियां उपलब्ध कराने में परेशानी होने की आशंका है। असरगंज प्रखंड के ममई गांव के कुम्हारों ने बताया कि दीपावली को लेकर दीये और मूर्तियां बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी तैयारियों पर पानी फेर दिया है। बारिश के कारण मिट्टी के उत्पाद ठीक से सूख नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें भट्ठी में पकाना मुश्किल हो रहा है। यदि समय पर दीये और मूर्तियां तैयार नहीं हुईं, तो इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मिट्टी की कमी से भी जूझ रहे कुम्हार कुम्हारों ने बताया कि मिट्टी की उपलब्धता में कमी के कारण उन्हें दीये और मूर्तियां बनाने में पहले से ही परेशानी हो रही है। वहीं, बाजार में चाइनीज दीये और सजावटी सामान की उपलब्धता बढ़ने से पारंपरिक मिट्टी के दीयों की मांग भी प्रभावित हो रही है। इससे कुम्हारों का पारंपरिक व्यवसाय धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये बनाना केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने और मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की पूजा करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसके बावजूद कुम्हारों को अपने व्यवसाय को बनाए रखने के लिए कई चुनौतियाँ का सामना करना पड़ रहा है। स्वदेशी दीये खरीदने की अपील। कुम्हारों ने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली पर चाइनीज सजावटी सामान के बजाय स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये खरीदें। इससे न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय कुम्हारों को भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने सरकार से भी कुम्हारों की समस्याओं पर ध्यान देने और पारंपरिक मिट्टी के बर्तन एवं दीये बनाने के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की मांग की। बाइट:राजीव पंडित कुम्हार बाइट:कैदी देवी महिला कुम्हार बाइट: रूपा कुमारी महिला कुम्हार बाइट:अरुण पंडित कुम्हार।0
0
Report
सीतापुर में तारगांव की सरकारी जमीन पर अवैध मकान-दुकान गिराए गए
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर (उत्तर प्रदेश): जिला प्रशासन ने तारगांव में सरकारी ज़मीन पर बने अवैध मकानों और दुकानों को गिराया0
0
Report
राजनांदगांव: भाजपा की 'अराजकता हटाओ, देश बचाओ' रैली से कांग्रेस पर आरोपों का उत्तर
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में कांग्रेस के खिलाफ जिला भाजपा ने मोर्चा खोलते हुए ‘अराजकता हटाओ, देश बचाओ’ रैली निकाली। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह करने और देश में भ्रम एवं अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करने और जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई। वीओ- राजनांदगांव में जिला भाजपा के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में सांसद संतोष पांडेय, विधायक शिवरतन शर्मा, महापौर मधुसूदन यादव और विधायक भावना बोरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। हाथों में पार्टी के झंडे और नारेबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी और एसआईआर को लेकर देश में झूठा प्रचार कर रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देश में भ्रम और अराजकता का वातावरण तैयार कर रही है। इसी कथित दुष्प्रचार का जवाब देने और जनता के बीच जाकर सच्चाई सामने रखने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया। रैली के समापन के बाद स्थानीय गंज चौक में आमसभा का आयोजन किया गया। यहां मौजूद भाजपा नेताओं और वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने और जनता के बीच जाकर भाजपा का पक्ष रखने की अपील की। कुल मिलाकर वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव अब सड़कों तक पहुंच गया है। राजनांदगांव में भाजपा की इस रैली के जरिए पार्टी ने कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ अपना राजनीतिक जवाब देने की कोशिश की है। बाइट 01 संतोष पाडेय सांसद राजनादगांव बाइट 02 मधुसूदन यादव महापौर बाइट 03 शशिकांत दिवेदी अध्यक्ष मार्क फेड बाइट खूबचंद प्रकाश भाजपा नेता किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
Advertisement
ASI परिहार के निलंबन के बाद शहडोल में हंगामा, वायरल वीडियो ने तूल पकड़ा
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल -जनविश्वास अभियान में ड्यूटी, दूसरी जगह शराब के नशे में ASI की दबंगई! आदिवासियों से अभद्रता, 4 मुर्गे छीने, 10 और मांगे, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड। शहडोल में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, ASI दीपक सिंह परिहार पर गंभीर आरोप। मामला जयसिंहनगर जनपद के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली का। जनविश्वास अभियान में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान ASI पर दूसरी जगह शराब के नशे में पहुंचने का आरोप। आदिवासी ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप। मुर्गा वाहन रोककर चार मुर्गे छीनने और 10 अन्य मुर्गों की मांग करने का आरोप। विरोध करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य गुजरात सिंह से भी ASI की हुई तीखी बहस और अभद्रता। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होने पहुंचे SP डॉ. संजय कुमार अग्रवाल से की मौखिक और लिखित शिकायत। शिकायत और वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए SP ने ASI के खिलाफ लिया एक्शन। ASI दीपक सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।0
0
Report
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इलाज के बहाने छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को सजा सुनाई
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) ने इलाज के बहाने महिला मरीज से छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ताजुद्दीन आसिफ की अदालत ने आरोपी डॉक्टर हेमशंकर साहू (32) को भारतीय न्याय संहिंता (BNS) की धारा 74 के तहत 2 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹10,000 जुर्माना, तथा धारा 75 में 1 वर्ष की कैद व ₹5,000 अर्थदंड की सजा दी है। अतिरिक्त लोक अभियोजक सनद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, घटना 14 अगस्त की है। पीड़िता साइटिका की बीमारी का इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने महिला के साथ आए व्यक्ति को बाहर भेज दिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दूसरे कमरे में ले जाने का प्रयास किया। मामले में अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को सख्त सजा सुनाई।0
0
Report
दिल्ली में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का भव्य आयोजन
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज ‘वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026’ अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं कॉर्पोरट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी,दिल्ली प्रदेश हर्ष मल्होत्रा और विधायक रविन्द्र सिंह नेगी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण, विद्यालय अध्यक्ष, प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और ईश्वरीय वंदना के साथ हुआ। समारोह का मुख्य आकर्षण *भारत: ऑन द व्हील्स ऑफ प्रोग्रेस – फ्रॉम ग्लोरियस पास्ट टू अ डेवलप्ड फ्यूचर* विषय पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘भारत’ रहा। जिसमें विद्यार्थियों ने वैदिक काल के शाश्वत ज्ञान से लेकर स्वर्णिम विकसित भारत की गौरव गाथा को अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति का मुख्य संदेश था कि हम कितने भी सफल हो जाएं, हमें अपने नैतिक मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों का त्याग कभी नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जो मयूर पब्लिक स्कूल की शिक्षा पद्धति में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के नरकटियागंज में जमीनी विवाद में चार घायल, पुलिस जांच जारी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई है लाठी डंडो से मारपीट हुई है जिसमें चार लोग घायल हो गए है सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है घटना वार्ड नम्बर 16 की है दो पक्षों के बीच दिवाल को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
हनुमानगढ़ के रावतसर में 160 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट, सिंथेटिक दूध की आशंका
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: रावतसर के प्रगति डेयरी में 160 लीटर संदिग्ध दूध मौके पर नष्ट कराया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चाईयां तथा रावतसर में जांच के बाद दूध के नमूने लिए और मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से परीक्षण शुरू किया। शुरुआती जांच में दूध के सिंथेटिक होने की आशंका व्यक्त की गई है। टीम ने आगे की विस्तृत जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे और संबंधित Dairy संचालकों के प्रतिष्ठानों की भी खुफिया निगरानी की। ऑटोरिक्शा मालिक सोहनलाल और ड्राइवर राकेश कुमार दूध बेचने के लिए डेयरी लाए थे, जिन्हें निरीक्षण के दौरान मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की गई।0
0
Report
अलवर में धनवंतरी जयंती पर आयुर्वेदिक ज्वाइंट डिसऑर्डर वर्कशॉप में उपचार मार्गदर्शन
Alwar, Rajasthan:धनवंतरी जयंती पर अलवर में आयुर्वेदिक कार्यशाला आयोजित, जोड़ों के विकारों के उपचार और प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी अलवर। धनवंतरी जयंती के अवसर पर आयुर्वेदिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से अलवर में "आयुर्वेदिक मैनेजमेंट ऑफ ज्वॉइंट डिसऑर्डर्स" विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बढ़ती उम्र के साथ होने वाली जोड़ों, संधियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के आयुर्वेदिक उपचार एवं प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. प्रीति छाबड़ा ने विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता और उनके व्यावहारिक प्रयोग की जानकारी दी। डॉ. प्रीति छाबड़ा ने धनवंतरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती उम्र के साथ लोगों में डिजेनरेटिव कंडीशंस यानी शरीर के अंगों में क्षय संबंधी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। इनका सीधा असर जोड़ों, संधियों और अस्थियों पर पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से इन समस्याओं का प्रभावी प्रबंधन करना चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण विषय है। कार्यशाला में इसी उद्देश्य से जोड़ों से संबंधित विकारों के उपचार और प्रबंधन पर चिकित्सकीय दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पंचकर्म, अग्निकर्म और विद्ध चिकित्सा जैसी पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार विधियों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता और मरीजों की जरूरत के अनुसार उनके प्रयोग की जानकारी दी गई। डॉ. प्रीति छाबड़ा ने उम्मीद जताई कि कार्यशाला में शामिल चिकित्सक और प्रतिभागी यहां प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग अपने कार्यक्षेत्र में करेंगे। साथ ही आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों के ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता को बढ़ाना है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाओं का लाभ मिल सके। बाइट: डॉ प्रीति छाबड़ा0
0
Report
Advertisement
एटा में अपहरण-हत्या का खुलासा, रोहित और अजीत गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अलीगंज पुलिस ने अपहरण कर हत्या की घटना का किया खुलासा,20 अक्टूबर को लापता हुए 35 वर्षीय विमलेश का शव 31 अक्टूबर को काली नदी से बरामद हुआ,पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी रोहित और उसके रिश्तेदार अजीत को गिरफ्तार किया,पुलिस के मुताबिक, उधार के रुपये वापस न मिलने पर हत्या की रची गई थी साजिश,शराब पिलाकर विमलेश को धुमरी पुल के पास ले गए आरोपी,टायर लीवर से सिर पर वार कर की हत्या,हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर काली नदी में फेंका,पुलिस ने मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े भी बरामद किये,थाना अलीगंज क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
रातलाम के रावटी में हिन्दू जागरण मंच ने धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:बतलाम के रावटी में हिन्दू जागरण मंच ने एक मकान के बंद कमरे में एसी गतिविधि का उजागर किया जिसे लेकर हिन्दू जागरण मंच ने आरोप धर्मांतरण का है, यहाँ एक महिला कई महिलाओं के साथ बंद कमरे में ईसाई धर्म साहित्य पुस्तकों के साथ और ईसाई धर्म की जानकारी देते हिन्दू जागरण मंच ने देखी औऱ इसकी पूलिस को जानकारी दी अब पूलिस आगे की करवाई में जुटी है0
0
Report
नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज ने भाजपा से सदस्यता नहीं ली: शिक्षकों के लिए संघर्ष जारी
Chapra, Bihar:नवनिर्वाचित सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद (एमएलसी) राहुल राज की ओर से आज वीआईपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण सहित विभिन्न जिलों से हजारों शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पुरानी विचारधारा से जुड़ी पार्टी है और वे उसकी विचारधारा से प्रभावित हैं, लेकिन पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की कोई आवश्यकता नहीं है। राहुल राज ने कहा कि मेरी विचारधारा जगजाहिर है। मैं शिक्षकों के सम्मान और उनकी न्यायसंगत मांगों को लेकर लगातार प्रयासरत हूं। इसी सिलसिले में माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात की और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर आयोजित बैठक में भी शामिल हुआ। लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात या बैठक में शामिल होने को भाजपा की सदस्यता से जोड़कर देखना सही नहीं है। उन्होंने दोहराया कि उन्होंने किसी भी_party_ की सदस्यता ग्रहण नहीं की है。0
0
Report
Advertisement
