icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261001
RDRajkumar DixitFollow11 Jan 2025, 12:32 pm

Sitapur: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने लगाया वित्त मंत्री की गाड़ी पर टक्कर का आरोप

Sitapur, Uttar Pradesh:

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रयागराज के कुंभ मेले के बारे में बात करते हुए कहा कि कुंभ हमारी आस्थाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे किसी राजनीतिक दल ने नहीं बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुंभ का राजनीतिक इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है, जो दुखद है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि कुंभ सदियों से होता आ रहा है और इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने सीतापुर सांसद राकेश राठौर के साथ मिलकर 'सीतापुर अगेंस्ट करप्शन' नाम से एक अभियान शुरू करने की भी घोषणा की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग से अजमेर पुलिस हाई अलर्ट, बदमाश भागे

Ajmer, Rajasthan:ajmer के भिनाय क्षेत्र में बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग की घटना से जिला पुलिस में हड़कंप मच गया... कैंपर और स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशो ने टोल प्लाजा पर अंधाधुंध फायरिंग कर निकाय चुनाव के दरमियान दहशत का माहौल बना दिया.. फायरिंग में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं लेकिन टोल प्लाजा पर भारी तोड़फोड़ हो गई ..घटना के बाद मौके पर 6 थानों का जाब्ता और आला अधिकारी भी पहुंच गए..इसके बाद गाड़ियोंमे सवार बदमाश पीसांगन की ओर भागे जहां A-श्रेणी की नाकाबंदी बदमाशो के मंसूबों पर भारी पड़ी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गाड़ियां छोड़ भागे बदमाशो में से 1 बदमाश को धर दबोचने में कामयाबी हांसिल की .... नेशनल हाईवे-48 पर बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर फायरिंग के बाद अजमेर पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई.. एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर पीसांगन थाना पुलिस ने पीसांगन-ब्यावर हाईवे पर A-श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी कर दी.. नाकाबंदी के दौरान तहाँ पुलिस को 2 बिना नंबरी कैंपर में बदमाशों के आने की सूचना मिली.. .. पुलिस को देख बदमाश पीसांगन की ओर भागे.. पुलिस ने बदमाशो का पीछा किया और थाने के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रास्ता ब्लॉक कर दिया... खुद को पुलिस से घिरता देख आधा दर्जन बदमाश एक कैंपर रामदेव मंदिर के पीछे और दूसरी कैंपर नगीना भैरूजी मंदिर के सामने कॉलोनी में छोड़कर खेतों में फरार हो गए.. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को खेतों से दबोच लिया, बाकियों की तलाश जारी है.... जप्त कैंपर से शक्ति सिंह राठौड़ के नाम का रक्तदान प्रमाण पत्र और राजेंद्र सिंह परबतसर के फ्लैक्स बरामद हुए हैं .... पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़े जाने तक नाकाबंदी जारी रहेगी... वही इस घटना को निकाय चुनाव से जुड़ कर देखा जा रहा है.. अजमेर सहित अन्य जिलों में कल मेयर सभापति और पालिका अध्यक्ष के चुनाव भी हैं.. सूत्रों की माने तो बदमाशो की यह साजिश किसी बड़ी घटना से पुलिस और प्रशासन का ध्यान हटाने की प्रतीत हो रही है.. पुलिस ने नाकाबंदी कर सांवर, ब्यावर मार्ग सहित पीसांगन, भीलवाड़ा मार्ग ,गुलाबपुरा क्षेत्र से भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.. वही इस पूरे मामले को एक निर्दलीय प्रत्याशी के 11 पार्षदों की बाड़ेबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है.. वही दूसरी ओर घटना के बाद जिले में दशहत फैलाने वालो के खिलाफ पुलिस ने सख्ती अपनाने का मन बना लिया है..पीसांगन रामदेव मंदिर नई धाम के उपासक श्याम लाल महाराज ने बताया कि बदमाशो ने खुद को घिरा देख बिना नंबरी गाड़ियों छोड़ी और भाग खड़े हुए..
0
0
Report

अजमेर केकड़ी में वोट खरीदने के मामले का ऑडियो वायरल; 51 लाख रुपये का ऑफर सामने

Noida, Uttar Pradesh:अजमेर केकड़ी में वोट के बदले नोटों की पेशकश ! कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल मित्तल का कथित ऑडियो वायरल भाजपा पार्षद अनिल चौधरी को दिया गया ऑफर वोट के बदले 51 लाख रुपये देने का ऑडियो आया सामने अनिल मित्तल ने भाजपा के चार पार्षदों को खरीदने का भी किया दावा वायरल ऑडियो वीडियो में स्क्रीन पर दिख रहे हैं साफ़ साफ़ नंबर व्हाट्सएप कॉलिंग के ज़रिए वोट ख़रीदने की हुई कोशिश भाजपा पार्षद राजेंद्र चौधरी ने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले में एक्शन की माँग की ज़ी मीडिया इस ऑडियो वीडियो की नहीं करता पुष्टि
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, सिगरा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, सिगरा पुलिस ने पिलर नं0 50 के पास यादव पेइंग गेस्ट हाउस और भोले शंकर बस सर्विस में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश。 • पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वाले आरोपी और 2 ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया。 • गेस्ट हाउस के कमरों से 04 पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया。 • पकड़ा गया मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अभिषेक यादव जमानिया, गाजीपुर का रहने वाला है。 • गेस्ट हाउस में भोली-भाली महिलाओं को नौकरी व पैसों का लालच देकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा था。 • थाना सिगरा में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज。 • एसीपी चेतगंज और थाना सिगरा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की。 • मौके से 07 मोबाइल फोन, 3800 रूपये नकद, 6 पैकेट कंडोम, 4 प्रयुक्त कंडोम रैपर और 2 रजिस्टर जब्त किए गए。 • गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सिगरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में उपनिबंधक कार्यालय के पास चैंबर निर्माण विवाद बढ़ा

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में नए उपनिबंधक कार्यालय के पास दस्तावेज नवीसों व अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि प्रशासन की ओर से भूमि की पैमाइश कर चैंबर बनाने के लिए जगह दी गई, निर्माण शुरू होने के बाद आज बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन चैंबरों के स्ट्रक्चर और बाउंड्री को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। बता दें कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दारापुर मोड़ के पास नए उपनिबंधक कार्यालय का निर्माण कराया गया, साथ ही पुराने कार्यालय को यहां स्थानांतरित किया जा रहा है। अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री संबंधी काम के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए चैंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बताया जा रहा कि लेखपाल भानु प्रताप ने करीब 14,700 वर्गफीट भूमि की पैमाइश की जिसके बाद करीब पांच दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को बैठने का स्थान दिया गया। जगह मिलते ही वकीलों ने आपसी सहयोग से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मौके पर मिट्टी डलवाने के साथ ही सीमेंटेड बाउंड्री कराई गई और चैंबरों के लिए लोहे के एंगल लगाए गए थे। इस बीच आज अचानक बुलडोजर चलाकर पूरा स्ट्रक्चर हटा दिया गया। सुबह मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने नजारा देख नाराजगी जताई। उनका कहना है कि निर्माण अवैध होने की दशा में इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। वकीलों ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस बारे में उपजिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि निर्माणाधीन भूमि खेल मैदान की है। अधिवक्ता संघ की शिकायत बाहरी लोगों के कब्जा करने की थी, साथ ही जमीन को लेकर पीआईएल भी दाखिल है। इस क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top