261302
Sitapur - धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफतार
Kamlapur, Uttar Pradesh:कमलापुर थाना क्षेत्र ककैयापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत धर्म परिर्वतन कराने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया एवं मौके से 16 अदद बाइबिल, 08 अदद धार्मिक पुस्तकें, एक स्मार्टफोन सैमसंग, कुल नकदी 3,144 रुपये बरामद हुए है. पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार युवकों को जेल भेजने की कार्यवाही की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन: नियमितीकरण की मांग तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन नियमितीकरण की परीक्षा कराने की मांग को लेकर बिजली संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन गोविंदपुरा बिजली कॉलोनी पर किया गया प्रोटेस्ट विभागीय भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन लेट होने से नाराज ऊर्जा विभाग में 24 जुलाई 2026 को परिपत्र जारी कर 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूर्ण करने का दिया था आदेश ऊर्जा विभाग के आदेश पर नहीं हुआ अमल ऊर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन, फिर भी आदेश पर अमल नहीं 5 हजार संविदा कर्मचारी फैसला नहीं होने से परेशान विभागीय परीक्षा के माध्यम से होना था नियमितीकरण 25 दिन पहले दिया था नोटिस नहीं हुई सरकार से वार्ता WT0
0
Report
महोबा जिला अस्पताल में आवारा सांडों का धावा, सुरक्षा व्यवस्था क्या है इस पर सवाल उठ रहे हैं
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा जिला अस्पताल में आवारा सांडों का धावा, सुरक्षा व्यवस्था क्या है इस पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें एक सांड इमरजेंसी गेट तक पहुँच जाता है जिसे भगा दिया जाता है, जबकि दूसरा अंदर तक जाता है और तीमारदारों द्वारा भगाया जाता है। अस्पताल के भीतर गैलरी में भी सांड विचरण कर रहे हैं, जिससे इलाज कराने आने वाले मरीजों व तीमारदारों को खतरा हो रहा है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रही है।0
0
Report
हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले आरोपी की द्वारका में गिरफ्तारी
New Delhi, Delhi:द्वारका जिला पुलिस ने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की 2,550 क्वार्टर और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नजफगढ़ के साईं बाबा मंदिर के पास एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने UER-2 एग्जिट कट के पास कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध शराब बरामद हुए। इन पर ‘केवल हरियाणा में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय पिंकू उर्फ नरेला, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब लाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पांच मामलों में शामिल रहा है。0
0
Report
Advertisement
नागपुर चुनाव: अभिजीत वंजारी बनाम सुधाकर कोहळे, भाजपा- कांग्रेस मुकाबला तेज
Nagpur, Maharashtra:वंजारी, कोहळे, कराळे आणि फुल यांचे फोटो व्हाट्सअप केले आहे --------- Ngp BJP kohale Ngp Congress wanjari Ngp Anil sole तिन्ही व्हिडिओ live u ने फीड पाठवले ------------- नागपूर नागपूर विभागपदवीधर मतदारसंघाच्या निवडणुकीसाठी उद्या मतदान होतेय.. या मतदारसंघात 38 उमेदवार निवडणुकीच्या मैदानात आहेत.मात्र प्रमुख लढत *काँग्रेसचे अभिजित वंजारी विरुद्ध भाजपचे सुधाकर कोहळे यांच्यात आहे*..याशिवाय अपक्ष म्हणून लढत असलेले राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार पक्षाचे पक्षाचे बंडखोर *अपक्ष उमेदवार नितेश कराळे*,, सेवानिवृत्त आयआरएस अधिकारी अपक्ष उमेदवार संजय थूल, शिक्षक भारतीचे अतुल देशमुख यांनीही बराच जोर लावला आहे. बंडखोरी केल्यानंतर अनिल सोले यांनी माघार घेत भाजप उमेदवार सुधाकर कोहळे यांना पाठिंबा जाहीर केला. मात्र मतपत्रिकेत त्यांचे नाव कायम आहे. भाजपाने या निवडणुकीत संघणात्मक ताकद लावली. खुद्द मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्यासह भाजपाच्या सगळ्या प्रमुख नेत्यांनी सभा,बैठका आणि मिळावे घेत मतदारांना साद घातली... आणि या मतदारसंघातील सहाही जिल्ह्यातील मतदारांपर्यंत पोहोचण्याचा प्रयत्न केला. दुसरीकडे, काँग्रेसमध्ये अभिजीत वंजारी यांनी प्रचाराची धुरा स्वतःच्याच खांद्यावर घेतलीली दिसली. प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, विजय वडेट्टीवार, आमदार विकास ठाकरे यांनी सह काही काँग्रेस नेत्यांनी प्रचारात सहभाग घेतला.. मात्र ही लढत प्रामुख्याने *भाजपाचे संघटनात्मक कौशल्य विरुद्ध अभिजीत वंजारी यांची सहा वर्षांची कारकीर्द असेच रंगण्याची जास्त शक्यता आहे* याशिवाय अपक्ष उमेदवार किती मत घेतात यावर ही निवडणुकीचे चित्र स्पष्ट होणार आहे0
0
Report
बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने धरना, तीन दिन का अल्टीमेटम जारी
Jhajjar, Haryana:बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बिजली कर्मचारी दो जिलों में धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर योजनाबद्ध तरीके से बिजली विभाग को निजी एजेंसियों के हवाले करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने और निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए 10 तारीख तक का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी एजेंसी को ठेका दे दिया गया। धरने पर बैठे बिजली कर्मचारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आश्वासन देने के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के साथ इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बिजली विभाग के निजीकरण से कर्मचारियों के हित प्रभावित होने के साथ-साथ विभाग की व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। कर्मचारी नेता Ram Darshan Kaushik ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली विभाग को निजी एजेंसियों के हवाले करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और कर्मचारियों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस दौरान उनकी मांगों पर बातचीत कर उचित समाधान नहीं निकाला गया, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि निजीकरण के फैसले के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा।0
0
Report
इटावा-कोटा पंचायत चुनाव: सुबह 12.16% मतदान, केंद्रों पर उत्साह घटा
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा इटावा पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावों को लेकर मतदान जारी है। पंचायत समिति के23 सदस्यों के लिए और जिला परिषद के 5 वार्डो के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों में उत्साह का अभाव दिख रहा है। अधिकाश मतदान केंद्र खाली पड़े हैं। सुबह 10 बजे तक हुआ 12.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर लोगों का पहुँचना जारी है। प्रशासन ने चुनावो को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।0
0
Report
Advertisement
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से डिस्ट्रीब्यूशन पर असर, लाइसेंस फैसलों पर बहस तेज़
Noida, Uttar Pradesh:बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल एक्सईएन एसडीओ और जेई सहित सभी कमर्चारी हड़ताल पर निजी कंपनियों को बिजली वितरण का लाईसेंस देने से के खफा कर्मचारियों ने भरी है हुंकार जिले के करीब 1500 से अधिक कर्मचारी हैं हड़ताल बिजली निगम कार्यालय में धरने पर बैठे हैं धरनें पर0
0
Report
रायबरेली मूर्ति विसर्जन: डीजे के डांस पर दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करते समय दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट और तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस की चौकसी पर सवाल उठ रहे हैं। अंकित कुमार नाम के युवक पर तलवार से हमला करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना घाट का मामला0
0
Report
देहरादून में ऑडी कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर। पहले ऑडी कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर उसके बाद उनके ऊपर कार चलाकर हुआ फरार। कार ऊपर चढ़ने से मनोज की हुई मौके पर मौत एक युवक घायल। पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद। उत्तराखंड के देहरादून की बताई जा रही है ऑडी कार। स्थानीय लोगों ने पत्थर फेंक कर कार को रोकने का किया प्रयास। मृतक मनोज महरावल नगरिया का रहने वाला। थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सारसोंल स्थित हरिपल गेस्ट हाउस के सामने का मामला0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमले से सात घायल, दहशत फैल गई
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के मुगलपुरा और जमातखाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते के हमले से सात लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और उनके हमलों से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मुगलपुरा और जमातखाना क्षेत्र में कुत्ते ने अलग-अलग लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। घायलों में पांच साल की बच्ची अमाईजा भी शामिल है, जो घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। इसके अलावा विनोद कल्याणी, रोहित, जितेंद्र, वेदांश, दिलीप, जैनब, मोहम्मद लतीफ और पूजा सहित अन्य लोगों को भी कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
Jalore bus-taxi collision leaves driver dead, 3 seriously injured
Jalore, Rajasthan:Jalore : भीनमाल : बस-टेम्पो की भिड़ंत में चालक की मौत, महिला सहित 3 गंभीर घायल जालोर जिले के भीनमाल-रामसीन मार्ग पर भरूड़ी चौराहे के पास रोडवेज बस और सवारियों से भरे टेम्पो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को टेम्पो से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर रामसीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में कृषि विभाग ने लाइसेंस निलंबन के बाद 3 विक्रेताओं को नोटिस जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में कृषि विभाग ने गुण नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई की है। बस्सी स्थित राजश्री कृषि सेवा केंद्र के उर्वरक, बीज और कीटनाशक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर उर्वरक की मूल्य सूची और स्टॉक रजिस्टर प्रदर्शित नहीं मिले। साथ ही आवश्यक रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं थे और उर्वरकों का भौतिक स्टॉक विक्रय बिलों से मेल नहीं खा रहा था। कृषि विभाग की टीम ने चित्तौड़गढ़, बस्सी और सेमलपुरा क्षेत्र में कृषि आदान विकेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
15 बकरियां चोरी: विराटनगर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं रुक रहा
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़) विराटनगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। ताजा मामला छीतौली गांव के बलाईयों के मोहल्ले का है, जहां बीती रात अज्ञात चोर पुरण बलाई के घर में बंधी 15 बकरियां चुराकर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने आसपास के ग्रामीणों को रात्रि को ही इसकी सूचना दी, जिसके बाद पूर्व सरपंच शीशराम दायमा सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विराटनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश में नाकाबंदी करवाकर जांच शुरू की, लेकिन फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन उनका अब तक खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते ग्रामीणों में अपनी संपत्ति और पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और पूर्व में हुई घटनाओं का भी खुलासा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 बकरियों की चोरी की इस वारदात का पुलिस जल्द खुलासा कर बकरियां बरामद नहीं करती है और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो वे धरने पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई कर चोरी की वारदात का खुलासा कर पाती है और पीड़ित परिवार को राहत दिला पाती है।0
0
Report
लातेहार के बेतला में हाथियों की सक्रियता बढ़ी: सुरक्षा एडवायरी जारी
Latehar, Jharkhand:लातेहार बेतला राष्ट्रीय उद्यान और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों, विशेषकर जंगली हाथियों की सक्रियता बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, पलामू किला की ओर जाने वाले मार्ग के आसपास जंगली हाथियों का प्राकृतिक आवास विकसित होने के कारण हाथियों का सड़क पर विचरण बढ़ गया है। विभाग की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में हाथियों को सड़क किनारे घूमते और राहगीरों का रास्ता रोकते हुए देखा गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने किला मार्ग पर जंगली हाथियों की मौजूदगी के कारण दुर्घटना की आशंका जताते हुए दोपहिया और तीनपहिया वाहनों को बिना अनुमति इस मार्ग पर नहीं ले जाने की हिदायत दी है। साथ ही, ग्रामीणों से अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है। रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि जंगली हाथियों की सक्रियता को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें छेड़ने या उनके रास्ते में बाधा डालने से बचें। वन विभाग के निर्देशों का पालन करें और किसी भी स्थान पर हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अनावश्यक रूप से वहां जाने से बचें। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी न करें। थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।0
0
Report
आगर-मालवा में गेंदा फूल बंपर पैदावार, भाव गिरकर किसानों के माथे पर चिंता
Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर —खेतों में खिले गेंदा के फूल… रंग ऐसा कि देखने वाले का मन खुश हो जाए, लेकिन इन्हीं फूलों को उगाने वाले किसानों की आंखों में आज मायूसी है। जिस गेंदा की खेती से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, वही अब किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई है। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में फूलों की बंपर पैदावार और बाजार में कमजोर मांग ने किसानों की कमर तोड़ दी है। तापमान बढ़ने से फूल समय से पहले खिल गए, दूसरी तरफ मंडियों में आवक बढ़ने से भाव एक रुपये से दो रुपये किलो तक सिमट गए। हालात ऐसे हैं कि फूलों की तुड़ाई के लिए मजदूर लगाने, उन्हें बोरियों या पोटलियों में भरने और मंडी तक पहुंचाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा। किसान के सामने संकट यह है कि फूल तोड़ें तो मजदूरी कहां से दें और मंडी ले जाएं तो भाड़ा कैसे निकालें? लिहाजा कई किसान तैयार गेंदा फूलों को बेचने के बजाय खेतों में फेंकने को मजबूर हैं। जिस फसल में उन्होंने अपनी मेहनत, पूंजी और उम्मीदें लगाई थीं, आज वही आंखों के सामने बर्बाद हो रही है।0
0
Report
Advertisement
