261401
Sitapur: 84 कोसीय होली परिक्रमा मेले की तैयारियों पर पहली बैठक आयोजित
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में 84 कोसीय होली परिक्रमा मेला 2025** को लेकर पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा, एडीएम नीतीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर चर्चा हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन, उपजिलाधिकारी मिश्रिख पंकज सक्सेना सहित मेले से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विदाई के अगले दिन नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथि में हुई मौत,हुआ हंगामा
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के डेराघाट गांव मे विदाई के अगले दिन एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया और मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी दुक्खी चौहान की पुत्री अस्का चौहान की शादी हरिश्चंद्र चौहान से 6 महीने पहले हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे,और आये दिन मारते पीटते रहते थे। इस बार भी समझाकर कर विदाई की गई थी लेकिन आज सूचना आई कि मौत हो गई है। इस मामले में सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने जांच का आदेश दिया है। फिलहाल मृतका का पति फरार है और पुलिस तलाश कर रही है।0
0
Report
51 फीट देवनारायण सैंड आर्ट से पुष्कर मेले में कला-आस्था का अद्भुत संगम
Ajmer, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के उत्सवी माहौल के बीच प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने रेत से भगवान देवनारायण की 51 फीट ऊंची विशाल कलाकृति तैयार कर कला और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। अपने आठवें नेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के तहत बनाई गई इस भव्य कलाकृति का शनिवार को पुष्कर सवाई भोज मंदिर के महंत श्री श्री 1008 चिड़ियादास महाराज के सानिध्य में अनावरण किया गया और भगवान देवनारायण की पताका का ध्वजारोहण हुआ। लगभग 60 से 70 फीट चौड़ी इस कलाकृति को बनाने में हजारों टन मिट्टी का उपयोग किया गया है। सैंड आर्टिस्ट अजय रावत और उनकी टीम ने करीब 45 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद विभिन्न कलाकृतियों को अंतिम रूप दिया है, जिस पर अब तक 10 लाख रुपए से अधिक का खर्च आ चुका है। रावत का उद्देश्य सैंड आर्ट के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और धार्मिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाना है। इस फेस्टिवल में भगवान देवनारायण के अलावा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक, दानवीर भामाशाह, गुरु जंभेश्वर और वीरांगना कालीबाई भील की शौर्यगाथा को भी रेत पर जीवंत किया गया है। विशेष रूप से भगवान सांवरिया सेठ की कलाकृति को 21 हजार रुपए के सिक्कों से सजाया गया है, वहीं वर्ष 1947 में डूंगरपुर के रास्तापाल में अपने शिक्षक को बचाने के लिए शहीद हुईं कालीबाई भील के बलिदान को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। गुर्जर समाज के प्रवक्ता भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण की कलाकृति में 24 बगड़ावत, माता साडू की लोकगाथा और कमल पुष्प में भगवान के प्राकट्य के दृश्य को बेहद बारीकी से उकेरा गया है, जिसे देखकर देवभक्त भावविभोर हो उठे। अनावरण समारोह के दौरान समाज सुधार कमेटी के अध्यक्ष नारायण गुर्जर, विकास खटाना, रायमल गुर्जर, मोहित और जयपुर से आए रमेश पायला सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन पर होने वाले भारी खर्च के कारण फिलहाल दर्शकों से नाममात्र की सहयोग राशि ली जा रही है, लेकिन अजय रावत की इच्छा है कि भविष्य में राजस्थान पर्यटन विभाग इस फेस्टिवल का आयोजन करे ताकि पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिल सके। इसी कड़ी में भगवान सिंह गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कलाकार अजय रावत को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सैंड आर्ट के स्थायी केंद्र के लिए भूमि आवंटन और पैनोरमा निर्माण हेतु बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। रेत के कणों में इतिहास और संस्कृति को आकार देती यह कला पुष्कर मेले की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ रही है।0
0
Report
जमवारामगढ़ में श्रद्धालुओं का जुगाड़ पलटने से एक दर्जन घायल
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़ (जयपुर) श्रद्धालुओं से भरा जुगाड अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रद्धालु धर्मपुरा से रायसर स्थित मसानिया भैरु धाम आए थे, चढ़ाई के दौरान जुगाड पलट गया। रायसर के पास मनोहरपुर- दौसा हाईवे पर यह घटना घटी।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, 62.61% तक पहुंचा मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में शांतिपूर्ण जारी मतदान,Hanumangarh जिले में दोपहर 3 बजे तक 62.61 प्रतिशत मतदान दर्ज,पंचायतीराज चुनाव में टिब्बी सबसे आगे,जिला परिषद सदस्यों का 62.54 प्रतिशत हुआ मतदान,हनुमानगढ़ टाउन में दोपहर 3 बजे तक 62.76 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले Vote,टिब्बी में 63.65 प्रतिशत और रावतसर में 61.38 प्रतिशत मतदान दर्ज,मतदाताओं में दिखा उत्साह0
0
Report
फागी में बदमाशों के आतंक: दो पर कार चढ़ाने का प्रयास, ग्रामीण दहशत
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) फागी में बदमाशों का खौफ, नथमल पुरा गांव में बदमाशों ने दो लोगों पर कार चढ़ाकर कुचलने का किया प्रयास। घर में घुसकर युवकों ने बचाई जान, रातभर गांव में रहा दहशत का माहौल। चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा पूरे मामले को, ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर कराया केस दर्ज। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा तक पहुंचा मामला, डिप्टी सीएम ने मामले पर जताई चिंता। ग्रामीणों ने दी चेतावनी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जयपुर ग्रामीण एसपी से मिलकर करेंगे कार्रवाई की मांग। ग्रामीणों की शिकायत पर फागी थाना पुलिस मौके पहुंची और घटना स्थल का लिया जायजा。 बाइट - रामरतन, पीड़ित0
0
Report
शाहपुरा में रीको फैक्ट्री चोरी: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा जयपुर शाहपुर SHO रिया चौधरी को मिली बड़ी सफलता फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा शाहपुरा रीको इलाके में हुई थी चोरी की घटना पुलिस ने दो आरोपियों किया गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार मीणा और विनोद कुमार बुनकर को किया गिरफ्तार आरोपो की कब्जे से चोरी हुई 3 सबमर्सिबल मोटर सहित अन्य सामान भी बरामद वारदात के काम लिया गया टेम्पो भी पुलिस ने किया जप्त जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई एंकर-जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा कस्बे में फैक्ट्री चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूर्णिमा ग्रेनाइट फैक्ट्री से मोटरें और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशान देही पर तीन मोटर, गैस चूल्हा, सिलेंडर और सीलिंग फैन बरामद किया गया है। वहीं, चोरी की वारदात में इस्तेमाल टेम्पो को भी जब्त किया गया है। , 27 अक्टूबर को खोरी निवासी गंगाराम कुमावत ने शाहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रीको क्षेत्र स्थित उनकी पूर्णिमा ग्रेनाइट फैक्ट्री से अज्ञात चोर मोटरें और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, रूट ट्रेसिंग और मुखबिर तंत्र के जरिए जांच शुरू की। जांच के दौरान अजय कुमार मीणा की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। वही, घटनास्थल के आसपास एक टेम्पो की आवाजाही भी पुलिस के रडार पर आई। इसके बाद पुलिस ने जयपुर से अजय कुमार मीणा और टेम्पो चालक विनोद कुमार बुनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने अजय कुमार और विनोद कुमार बुनकर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों और इनके साथ शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
खींन्या मतदान केंद्र पर शिक्षक बबलू गुर्जर की मौत, परिजन लापरवाही के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी खींन्या मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के दौरान शारीरिक शिक्षक बबलू गुर्जर की मौत का मामला गरما गया है। मृतक के परिवार ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शिक्षक को जहरीले कीड़े या सांप के काटने की शिकायत अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय पर ध्यान नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि समय पर उपचार की व्यवस्था होती तो जान बच सकती थी। परिजनों ने मृतक के छोटे भाई को सरकारी नौकरी, नियमानुसार मुआवजा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
वाराणसी के छठ महापर्व बाजारों में खरीदारी से तेज़ी, पूजन सामग्री की डिमांड बढ़ी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा की तैयारियों को लेकर बाजारों में सूप, फल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। छठ पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। वहीं, बाजार में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों की बिक्री भी अच्छी हो रही है। वाराणसी, उत्तर प्रदेश: एक दुकानदार ने कहा, "जब ग्राहक आते हैं, तो हमें बहुत अच्छा लगता है। हर साल छठ पर्व पर हमारे ग्राहक बढ़ते ही हैं, घटते नहीं हैं। शाम तक काफी भीड़ हो जाएगी। छठ का सभी सामान बिक जाता है..."0
0
Report
प्रयागराज में नेहरू जयंती- बाल दिवस पर कांग्रेस कार्यक्रम, यादें ताजा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती और बाल दिवस के अवसर पर आनंद भवन में कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा, "आज हम पूरे धूमधाम के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मना रहे हैं। प्रयागराज में उनकी यादें हर जगह मौजूद हैं। यहाँ गांधी-नेहरू परिवार की अमिट छाप है। पंडित नेहरू केवल आधुनिक भारत के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने एक शिल्पकार की तरह भारत का निर्माण किया, जिसकी शुरुआत प्रयागराज से हुई थी..."0
0
Report
Advertisement
कालपी में अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर कमिश्नर का कड़ा निर्देश, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कालपी पहुंचे झांसी कमिश्नर आईएएस कृष्ण कुमार, मंडलायुक्त झांसी कृष्ण कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, मंडलायुक्त के साथ एसपी जालौन सुरेश चंद्र रावत समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, कालपी क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर एसडीएम से भड़के कमिश्नर, एसडीएम से बोले कमिश्नर:- कहानी न सुनाओ हमें यार, अभी चैक करने चले जाएंगे तो तुम कही और मिलोगे, एसडीएम विनय कुमार मौर्य से बोले जितना कह रहे उतना ध्यान से करो, एसडीएम को फटकार लगाने का कमिश्नर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली सभागार का मामला।0
0
Report
अमरौहा के तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा: 3500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर सीएम योगी के दौरे के बाद अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 3500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हापुड़ के गढ़ गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी मुरादाबाद रेंज, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया। एडीजी रमित शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। गंगा पर बन रहे पांटून पुल पर भी कड़ा पहरा रहेगा। इसके अलावा गोताखोरों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य लाखों श्रद्धालुओं का सुरक्षित स्नान और मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराना है। बाइट रमित शर्मा ए डी जी बरेली जोन0
0
Report
गोलू देवता मंदिर को मिशन में शामिल करने से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध श्री गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग उठी है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मंदिर को मिशन में शामिल करने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि घोड़खाल स्थित श्री गोलू देवता मंदिर उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। न्याय के देवता के रूप में विख्यात गोलू देवता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यही वजह है कि उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सांसद ने कहा कि मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल किए जाने से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। साथ ही कैंची धाम, जागेश्वर धाम और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़कर पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।अजय भट्ट ने मंदिर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद यहां पार्किंग, यातायात प्रबंधन और अन्य सुविधाओं का पर्याप्त विकास नहीं हो पाया है। विशेष अवसरों और पर्यटन सीजन के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने मंदिर क्षेत्र में पार्किंग, सड़क, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाओं को विकसित करने का सुझाव दिया है।0
0
Report
Advertisement
सीवान में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, घाटों पर सजावट और सुरक्षा के इंतजाम
Siwan, Bihar:सीवान में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के पुलवा घाट और शिवव्रत साह छठ घाट को आकर्षक रंगोली और खूबसूरत पेंटिंग से सजाया जा रहा है। घाटों पर बनाई गई तस्वीरें न सिर्फ लोगों का ध्यान खींच रही हैं, बल्कि इनके जरिए स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। इसी बीच सीवान डीएम, एसपी और बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय ने भी छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। घाटों पर बनाई जा रही तस्वीरों में छठ महापर्व की धार्मिक परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था की झलक देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इन तस्वीरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया जा रहा है। स्थानीय लोग भी इस सजावट में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इधर,जिला प्रशासन के द्वारा नदी में गहरे पानी को लेकर बैरिकेडिंग की गई है।इसके साथ ही SDRF की टीम को भी तैनात किया गया है।वहीं पूरे घाट को सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल है। हर कोई इस महापर्व को लेकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुटा है।0
0
Report
210 करोड़ का सच: बंटी-बबली बनाम कुर्सी कुमार, उत्तराखंड में घमासान
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की सियासत में अब एक पति-पत्नी का झगड़ा, एक मंत्री का भ्रष्टाचार का आरोप और दो दिग्गजों की सोशल मीडिया जंग - तीनों एक साथ मिल गए हैं। मामला है - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद का। पति ने पत्नी पर लगाया आरोप - 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति का। पत्नी ने पति पर कराया केस - मारपीट, धोखाधड़ी, जान से मारने की साजिश का। और अब इस घरेलू जंग में कूद पड़े हैं पूर्व CM हरिश रावत। हरदा ने दोनों को नाम दिए बिना कह दिया - बंटी-बबली। और रेखा आर्य ने पलटवार में हरदा को दे दिए एक नहीं, दर्जनभर नाम - डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, झूठाचार्य, राजनीति का गिरगिट। तो आज का डिबेट - 210 करोड़ का सच क्या है? बंटी-बबली कौन? और कुर्सी कुमार कौन? शुरुआत यहां से हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई - मारपीट, जालसाजी, जान से मारने की साजिश। इसके बाद साहू ने वीडियो जारी कर पलटवार किया - कहा, मेरी मंत्री पत्नी ने भ्रष्टाचार के जरिए 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति जुटाई है, CM धामी से जांच कराओ। साहू को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। साहू ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आरोपों को निराधार बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया - नाम लिए बिना रेखा और उनके पति को बंटी-बबली कहा। हरदा का कहना था कि मध्याह्न भोजन और खाद्यान्न घोटाले में 210 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आई है। घोटाला करने वाले और बरेली में आलीशान फार्म हाउस तथा महल बनाने वाले बंटी-बबली को कानून के शिकंजे में लाना है। अगर बबली के पास 210 करोड़ की संपत्ति है, तो बंटी के पास कितनी होगी, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है। हरदा के बबली कहने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भड़क गईं। कैबिनेट मंत्री ने भी करीब 2000 शब्दों की लंबी फेसबुक पोस्ट लिख दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, स्वार्थ सम्राट, राजनीति का गिरगिटर, झूठाचार्य, जुमलेबाज, लफ्फाजी लाल जैसे नाम दे डाले हैं। मतलब साफ है - हरदा कह रहे हैं - 210 करोड़ का जवाब दो, जांच कराओ। रेखा कह रही हैं - बेटी का दर्द समझो, अपनी पोल मत खुलवाओ। एक तरफ बंटी-बबली, दूसरी तरफ कुर्सी कुमार। एक तरफ फार्म हाउस, दूसरी तरफ डेनिस। और बीच में फंसी है - जांच। जो होगी तो सच सामने आएगा, नहीं होगी तो ये जंग सिर्फ सोशल मीडिया पर ही चलती रहेगी। लेकिन भाजपा कांग्रेस दोनों ही अपने नेताओं का बचाव कर रहे हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। एक बात तय है - उत्तराखंड में अब भ्रष्टाचार का मुद्दा पति-पत्नी के घर से निकलकर विधानसभा तक पहुंच गया है। 210 करोड़ का आंकड़ा सच है या झूठ, ये जांच ही बताएगी - लेकिन अभी के लिए - बंटी-बबली Vs कुर्सी कुमार - घमासान जारी है।0
0
Report
महराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर 1.15 लाख का जुर्माना
Maharajganj, Uttar Pradesh:OPEN PTC महराजगंज में खेत में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन हुआ है... इलाके में 35 से 40 गांवों में पराली जलाने के मामले सामने आए, जिसके बाद प्रशासन ने 46 किसानों पर 1 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है... END PTC पराली जलाने पर प्रशासन की इस कार्रवाई ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खेत में आग लगाई तो जुर्माना भरने के लिए भी तैयार रहना होगा。0
0
Report
Advertisement
