261121
Sitapur - सप्त दिवसीय यज्ञ मण्डप में लगी आग
Hargaon, Uttar Pradesh:हरगांव थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में सप्त दिवसीय यज्ञ हो रहा था, तभी शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते यज्ञ मण्डप के ऊपरी भाग में आग लग गई, आग लगने से पूरा यज्ञ मण्डप जल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोहनिया अस्पताल में डॉक्टर से हाथापाई के बाद ओपीडी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर से हाथापाई के बाद ओपीडी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, मरीज परेशान वियो - अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में बीती रात एक मृत मरीज के परिजनों द्वारा ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में अस्पताल की ओपीडी (OPD) सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अविनाश सिंह ने बताया कि रात में कुछ लोग एक मृत शरीर लेकर अस्पताल आए थे। ऑन-ड्यूटी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद, परिजनों ने प्रशासन की मौजूदगी में ही डॉक्टर के साथ अनावश्यक मारपीट की। डॉ. सिंह ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो निजी अस्पताल और पूरे जिले की चिकित्सा सेवाएं भी बंद की जा सकती हैं। दूसरी ओर, इलाज के लिए आए मरीज के परिजन विकास कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी के इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल आए थे। लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी पूरी तरह बंद है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में कोई डॉक्टर देखने वाला नहीं है, जिसके कारण अब उन्हें मजबूरन अपनी पत्नी को इलाज के लिए भभुआ ले जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा पुख्ता करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
देहरादून में राहुल गांधी के आगमन पर कांग्रेस ने तेज तैयारी शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:17 जुलाई को राहुल गांधी का देहरादून में आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारी में जुटी है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होंगे। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिस तरह से लगातार छात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं इससे पार्टी में उत्साह बढ़ रहा है। बाइट गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी0
0
Report
जूनाखेड़ा रेलवे ट्रैक पर गाय हटाते समय युवक की दर्दनाक मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के जूनाखेड़ा के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। असनावर पुलिस ने सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। असनावर थाना पुलिस ने बताया कि दिनिया खेड़ी गांव का रहने वाला प्रकाश मीणा अपनी बहन से मिलने के लिए गादियां कुंड गांव जा रहा था, लेकिन बीच मार्ग में जूनाखेड़ा रेलवे ट्रैक पर कुछ गाय खड़ी थीं और अकलेरा की ओर से एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। प्रकाश मीणा गायों को हटाने के लिए ट्रैक पर चला गया। उसने रेलवे ट्रैक से गोवंश को तो हटा दिया, लेकिन वह खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में रेलवे पुलिस ने उसे उपचार के लिए झालावाड़ के जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा दौरे पर सचिन पायलट ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा की
Banswara, Rajasthan:राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपने दो दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा जिले में रहे. आज दौरे के दूसरे दिन सचिन पायलट ने उमराई गांव में स्थित प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे, पायलट ने मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. इस दौरान त्रिपुरा सुंदरी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने सचिन पायलट का स्वागत किया. कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. पायलट त्रिपुरा सुंदरी मंदिर से बेणेश्वर धाम के लिए रवाना हुए. पायलट का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.0
0
Report
उदयपुर में जगदीश की रथयात्रा 16 जुलाई को शाही लवाजमे के साथ नगर भ्रमण
Udaipur, Rajasthan:एंकर— जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर उदयपुर में भी आगामी 16 जुलाई को भगवान जगदीश अपने शाही लवाजमे के साथ नगर भ्रमण पर निकलेगें। हर वर्ष होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही भक्त भी अपने आराध्य देव के स्वागत की तैयारियों में जूट हए है। 1. उदयपुर में अपने भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे जगन्नाथ 2. घर घर जा कर प्रभू अपने भक्तों को दें दर्शन 3. पलक पावडे बिछा कर भक्त भगवान का पुष्प वर्षा से करेंगे स्वागत 4. हजारो भगवा ध्वजों से सजा दुल्हन रथयात्रा का मार्ग और शहर 5. रथयात्रा को लेकर लेकसिटी के भक्तों का उत्साह चरम पर रथयात्रा करीब सवा चार बजे जगदीश चौक प्रांगण से प्रारम्भ होगी। जो घण्टाघर, बड़ा बाजार, सन्तोषीमता चौक, धानमंडी, मार्शल चौराहा, आरएमवी रॉड, कालाजी गोराजी, रंगनिवास, भट्टियानी चौहट्टा होते हुए पुनः जगदीश चौक पहुंचेगी। रथयात्रा में लगभग 50 झाकियाँ शामिल होंगी। जगह जगह भक्त पुष्पवर्षा कर भगवान की रथयात्रा का स्वागत करेंगे। नगर भ्रमण पर निकलने से पूर्व राजभोग आरती के बाद भगवान जगदीश परम्परागत रूप से मंदिर प्रांगण की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद शाही लवाजमे के साथ भगवान जगदीश अपने भव्य रजत रथ में सवार हो कर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मेवाड के पूर्व राज परिवार के सदस्य प्रभू के रथ को खिंच कर रथयात्रा का आगाज करेंगें। इसके साथ ही हजारों की संख्या में भक्त रथयात्रा का हिस्सा बनेंगें। रथयात्रा के आयोजन को लेकर शहरवासियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। भक्तों का कहना है कि पूरे साल उन्हें इस दिन का इंतजार रहता है। क्योंकि इस दिन भगवान जगदीश दर्शन देने के लिए उनके घर पर आते हैं। रथयात्रा का यह आयोजन शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक रुठमार्च कर तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।0
0
Report
पशु क्रूरता के खिलाफ राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन: 6 मवेशी मुक्त, 4 गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - पशु क्रूरता पर राज्य मंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी कार्रवाई लखनऊ जाते समय रास्ते मे पिकअप पर लदी भैंसों को पुलिस से पकड़वाया पिकअप से 6 जीवित मवेशी मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार। राहुल, आकाश, जावेद और जैद गिरफ्तार क्रूरतापूर्वक पिकप में बांधकर ले जाए जा रहे थे मवेशी。 चारों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज। बछरावां थाना इलाके के बाँदा बहराइच मार्ग पर पश्चिम गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, लापरवाही के आरोप
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर लाइफ केयर हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रामा सेंटर, नाऊपुर (थाना गद्दी) में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद डॉक्टर व अस्पताल संचालक अस्पताल छोड़कर फरार। केराकत थाना क्षेत्र के नाउपुर का पूरा मामला, पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
आमिर खान की शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का चौंकाने वाला बयान
Saharanpur, Uttar Pradesh:जब मियाँ-बीवी राज़ी तो क्या करेगा क़ाज़ी’ — आमिर खान की शादी पर मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा का बयान अभिनेता आमिर ख़ान की तीसरी शादी को लेकर देशभर में तरह-तरह की चर्चाएँ और टिप्पणियाँ की जा रही हैं। इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि किसी भी मामले में दोहरे मापदंड (डबल स्टैंडर्ड) अपनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “जब मियाँ-बीवी राज़ी, तो क्या करेगा क़ाज़ी?” अगर कोई बालिग़ व्यक्ति अपनी मर्ज़ी से क़ानून के दायरे में कोई फ़ैसला करता है, तो हर व्यक्ति का फ़र्ज़ नहीं कि वह उस पर फ़ैसले सुनाता फिरे। मौलाना गोरा ने कहा कि अफ़सोस की बात यह है कि जब कोई मुसलमान ऐसा करता है तो उस पर तरह-तरह के इल्ज़ाम लगाए जाते हैं, यहाँ तक कि उसे “लव जिहाद” जैसे नामों से जोड़ दिया जाता है। लेकिन जब यही काम किसी दूसरे समुदाय का व्यक्ति करता है तो मीडिया में “मोहब्बत के आगे मज़हब की दीवार टूट गई” और ऐसे ही दूसरे जुमलों के साथ उसे पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि आख़िर हमारी सोच में यह दोहरापन क्यों है? हमें दूसरों के निजी मामलों को बेवजह विवाद का विषय बनाने के बजाय अपनी सोच और अपने रवैये की इस्लाह करने की ज़रूरत है। देश के सामने शिक्षा, बेरोज़गारी, महंगाई, सामाजिक सद्भाव और तरक़्क़ी जैसे अनेक अहम मुद्दे मौजूद हैं। हमारी तवज्जो उन विषयों पर होनी चाहिए जो समाज और देश के लिए वास्तव में फ़ायदेमंद हों।मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर न्यायपूर्ण और एक जैसा नज़रिया अपनाना ही इंसाफ़ और सभ्य समाज की पहचान है।0
0
Report
ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आज mediation बैठक
Varanasi, Uttar Pradesh:ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बड़ी बैठक आज मुस्लिम पक्ष के इनकार के बाद दोनों पक्षों के वकीलों होंगे बैठक में शामिल सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी विवाद में दोनों पक्षों को आपसी मध्यस्थता से मामला सुलझाने का दिया है विकल्प। • वाराणसी मध्यस्थता केंद्र में आज बुलाई गई है दोनों पक्षों की अहम बैठक। • बैठक से ठीक एक दिन पहले मुस्लिम पक्ष समझौते के प्रस्ताव को किया था खारिज लेकिन मुस्लिम पक्ष के वकील होंगे शामिल। • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज राजीव मुकुल पांडेय करेंगे बैठक की अध्यक्षता। • पहले सुबह 11 बजे होनी थी बैठक लेकिन अब दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी मध्यस्थता सेन्टर में बैठक तैयारी पूरी। • ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे और श्रृंगार गौरी पूजा से जुड़े 4 मुकदमों की फाइलें मध्यस्थता केंद्र पहुंचीं। • सुप्रीम कोर्ट के समाधान समारोह के तहत मुकदमों का बोझ कम करने की कोशिश। • हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के प्रस्ताव पर जताई असहमति कानूनी लड़ाई जारी रखने का रुख। • अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने मध्यस्थता का आमंत्रण ठुकराया。 • मस्जिद कमेटी ने लेटर जारी कर कहा आमन्त्रण बाध्यकारी नहीं हम नहीं होंगे शामिल लेकिन अपने वकील के जरिए बैठक में रखेंगे अपनी बात। • हिंदू पक्ष का भी रुख साफ समझौता नहीं अदालत से चाहिए पूरा मंदिर परिसर। WKT- कोर्ट परिसर के पास से बाइट-1 - मोहम्मद यासीन, सचिव, अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी बाइट- 2- मदनमोहन यादव, वकील, हिंदू पक्ष0
0
Report
Advertisement
रीवा के बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग ने आत्महत्या; सुरक्षा पर सवाल, जांच जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाल संप्रेषण गृह के अंदर बाल अपचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। संप्रेषणगृह की सुरक्षा पर उठे सवाल। बीते सप्ताह पास्को एक्ट में सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र से लाया गया था किशोर। कल देर रात की घटना। आत्महत्या का कारण अज्ञात।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के साथ किशोर न्यायिक मैजिस्ट्रेट , शव को पीएम के लिए भेजा गया। आगे की जांच जारी।0
0
Report
ह Himachal में अवाहदेवी शादी घोटाला: 18 लाख के गबन का मामला, दुल्हन पक्ष फरार
Chanwal, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अवाहदेवी क्षेत्र में शादी के नाम पर करीब 18 लाख रुपये और लाखों के सोने के गहनों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष ने व्यापार और अन्य जरूरतों का हवाला देकर गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में करीब 18 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शादी 12 जुलाई को तय थी, लेकिन उससे पहले आरोपी परिवार संपर्क से बाहर हो गया।परिवार को शक तब हुआ जब मैरिज पैलेस पहुंचने पर पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि रिंग सेरेमनी में दुल्हन को सोने के गहने और महंगे उपहार भी दिए गए थे।0
0
Report
जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता एक छात्र का शव तालाब से मिला; दूसरी तलाश जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:विद्यालय स्टाफ के हैं दोनों बच्चे, एसडीईआरएफ और पुलिस चला रही रेस्क्यू अभियान उज्जैन जिले के घट्टिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से सोमवार शाम लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव मंगलवार सुबह विद्यालय के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ। दूसरे छात्र की तलाश के लिए एसडीईआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है。 जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह तालाब में एक छात्र का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। तालाब में दलदल होने के कारण दूसरे छात्र की तलाश में कठिनाई आ रही है। इसी वजह से एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया, जो लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि दोनों बच्चे विद्यालय स्टाफ के हैं। प्रारंभिक जांच में संभावना है कि दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे तालाब में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है। पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है。 घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों छात्र विद्यालय परिसर से बाहर कैसे पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दूसरे छात्र की तलाश जारी है。0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम पुलिस की मुस्कान योजना से किशोरियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम पुलिस की एक पहल इन दिनों चर्चा में है। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ अब पुलिस किशोरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता का संदेश भी दे रही है। आयोजित विशेष कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान पुन: उपयोग योग्य सैनिटरी पैड, स्कूल बैग और स्टेशनरी का भी वितरण किया गया। नर्मदापुरम के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय एसपीएम में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं की सामान्य जैविक प्रक्रिया है। छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी दौरान नर्मदापुरम पुलिस ने अपनी मुस्कान योजना के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की।0
0
Report
रामकृपाल यादव ने मृतक बंटी यादव के परिवार को न्याय का भरोसा दिया
Patna, Bihar:भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को न्यू करबिगहिया स्थित मृतक बंटी यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मृतक की पत्नी, मां और भाई भावुक हो गए और रोते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा न्याय दिलाने की मांग की। परिजनों की बात सुनने के बाद रामकृपाल यादव ने मौके से ही पटना के सीनियर एसपी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) और एक गृह रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अभी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव आर्थिक और अन्य सहायता भी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।0
0
Report
दिल्ली दंगे: ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर केजरीवाल सरकार पर निशाने
New Delhi, Delhi:पूर्व AAP नेता और AIMIM चुनाव प्रत्याशी ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा: कल न्यायालय का एक निर्णय आया 6 साल से इसकी हम प्रतीक्षा कर रहे थे 2020 दिल्ली दंगों के दौरान एक नौजवान IB अफसर अंकित शर्मा जिसे खींच कर ताहिर ह Husain के घर ले जाया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है उसको 51 बार चाकुओं से गोदा गया मृत शरीर पर भी चाकुओं से कई वार किए उस शरीर को नाले में फेंक दिया गया दो दिन बाद नाले से वह शव nikalaa सबकी आँखों में आंसू थे ताहिर हुसैन इस हत्या में शामिल है कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया ताहिर हुसैन के साथियों द्वारा यह साजिश रची गई थी वह केवल एक्टर है इस घटना का डायरेक्टर कोई और है उसके हाथ में खंजर देने वाले लोग अभी भी बचे हुए हैं ऐसे लोगों ने भड़काने का काम किया जिन लोगों से सड़कें बंद की थी इन्हीं लोगों ने आग लगाई, दिये गए हिंदुओं के घर और मंदिर थे जिन दुकानों पर CAA विरोध के नारे थे उन्हें छोड़ दिया गया बाकी सभी को जला दिया गया हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर करने की साजिश थी इस मामले में और भी लोग शामिल हैं जो उमर खालिद और ताहिर हुसैन को बचाने की कोशिश कर रहे थे अभी सिर्फ एक्टर पकड़ा गया है इस दंगे में मास्टरमाइंड के साथ न्याय होना बाकी है कुछ न्याय कोर्ट में होंगे कुछ ईश्वर के पास आज मैं सवाल पूछना चाहता हूं जो आज कल सनातनी बनने का ढोंग कर रहे उस समय आपकी सरकार थी केजरीवाल जी उस दौरान आपने क्यों ताहिर हुसैन का समर्थन किया क्या जब ताहिर हुसैन अंकित शर्मा को चाकू से मार रहा था तब क्या वह संजय सिंह से फोन पर था क्या केजरीवाल सिसोदिया जैसे लोग भी इस साजिश में शामिल हैं क्यों उनके मुंह से अंकित शर्मा के लिए एक शब्द नहीं निकला किसी भी हिंदू के घर वह मिलने नहीं गए जिनके बच्चे मारे गए, जिनके घर जला दिए गए आम आदमी पार्टी का एक नेता भी क्यों नहीं आया इस अपराध को रोकने के लिए 2 शब्द आप नहीं बोल पाए इस दंगे के खिलाफ कहां गायब हो गए थे यह सब जनता के बीच राहत देने क्यों नहीं आए केवल कुछ मुस्लिम बस्तियों के बीच राहत कैम्प लगाए गए सरकारी अस्पतालों में धर्म पूछ कर इलाज हो रहा था केजरीवाल के हाथों में हिंदुओं का खून लगा है सत्ता में उस वक्त बैठे लोग भी ताहिर हुसैन के साथ शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
