icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261001
AAAbhishek AwasthiFollow31 Dec 2024, 11:12 am

Sitapur - सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख फायर बिग्रेड कार्यालय में तैनात शिव कुमार मौर्य को सेवा निवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीतापुर फायर स्टेशन प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया 20 वर्षो से लगातार शिवकुमार मौर्य जी द्वारा होमगार्ड के पद सराहनीय कार्य किया।विदाई समारोह में उन्हें रामचरित मानस पुस्तक ,स्मृति चिन्ह, छाता, और शाल,माला पहनाकर बैंड बाजे के साथ विदाई दी गई इस मौके पर मिश्रिख स्टेशन प्रभारी राज बहादुर दुबे,शमी उल्ला ख़ां, राजेंद्र प्रसाद सिंह,विकास वर्मा,विकास यादव, सौरभ,हर देवन सिंह होमगार्ड,शशिकांत त्रिवेदी,अनिल कुमार सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटला गांव के स्कूल के पास चाकू हमले में युवक की मौत, हत्या दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | शाम 7 बजे पांडव नगर पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कोटला गांव में R.S. पब्लिक स्कूल के पास एक लड़के को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल लड़के को पहले ही LBS अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडव नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। इस अपराध में कथित रूप से शामिल दो लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस परिजन BYT "वह (पीड़ित) अभी स्कूल से लौटा ही था। उसने अपनी माँ—जो दिल की बीमारी से जूझ रही हैं—से कहा कि वह बाहर खेलने जा रहा है... करीब पाँच मिनट बाद, एक लड़का आया और बोला, 'आंटी, आपका बेटा नाली में पड़ा है; उसके शरीर में चाकू धंसा हुआ है।' उसकी माँ तुरंत वहाँ पहुँचीं और देखा कि उसके पेट में चाकू मारा गया था, उसका गला रेता गया था, और शरीर पर एक और जगह चाकू का घाव था... वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है... पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा के धरहरा में पुल-सड़क निर्माण की मांग पर सांसद ने निरीक्षण किया

Pariaunna, Bihar:नाथलगढ़ के धरहरा गांव में पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार से गुहार लगाई थी। सांसद ने अधिकारियों की टीम के साथ धरहरा गांव का स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एवं ओवरसियर मौजूद थे। ग्रामीणों की समस्या बरसात के दिनों में आवागमन के भारी संकट का कारण बनती है, क्योंकि पुल और सड़क बनने से क्षेत्र के स्टेट हाईवे से सीधे जुड़ने की उम्मीद है और लगभग 12 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। सांसद ने बताया कि निरीक्षण से ग्रामीणों की मांग को लेकर कार्यवाही तेज होगी और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि स्थानीय विधायक पर चुनाव के दौरान पुल-सड़क निर्माण का वादा टूटने का आरोप भी सामने आया है। अंदी, धरहरा, मसिया, अलीपुर, मुस्तिपर समेत लगभग 50 गांवों के लोग इस पहल का इंतजार कर रहे हैं और आने वाले समय में बिंद, सरमेरा, रहुई, बिहारशरीफ, पटना और मो концеп स्थानों से भी कनेक्टिविटी सुधरेगी। अब यह देखना होगा कि यह दशकों पुरानी मांग कब धरातल पर उतरेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top