261001
Sitapur - पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़। 25 हजार का इनमिया बदमाश चाँद बाबू को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है,अपराधी पर डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज़ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धामी गांव में आसमानी बिजली से बकरियों की मौत, राहत के उपाय शुरू
Pithoragarh, Uttarakhand:धामी गांव में आसमानी बिजली का कहर, 10 से अधिक बकरियों की मौत बंगापानी तहसील क्षेत्र में कल शाम करीब 7 से 7:30 बजे आसमानी बिजली गिरने से बड़ा नुकसान होने की सूचना है। धामी गांव में बिजली गिरने से एक साथ करीब 10 से अधिक बकरियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि बकरियों की वास्तविक संख्या मौके पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी。 इन दिनों सीमांत पिथौरागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं कई क्षेत्रों में बादल फटने और आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बंगापानी तहसील के धामी गांव में कल शाम यह घटना हुई。 घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पटवारी और स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 10 बकरियों के मारे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन संख्या इससे अधिक होने की भी संभावना जताई जा रही है。 फिलहाल आसमानी बिजली गिरने से किसी व्यक्ति के हताहत होने या अन्य बड़ी आर्थिक क्षति की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र मेहर ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। स्थल निरीक्षण के बाद वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार जो भी आवश्यक सहायता होगी, वह प्रभावित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।0
0
Report
दमोह के सिग्रामपुर में नदी पर पुल बनवाने का संकल्प, शव यात्रा सुरक्षित
Damoh, Madhya Pradesh:खबर का असर.. नदी में से निकल कर शव यात्रा के जाने के मामले में प्रशासन ने लिया संज्ञान, जल्दी बनेगा नदी पर पुल.. जल्दी ही नदी पर पुल बनने के बाद अंतिम यात्रा को जान जोखिम में डालकर नदी के बीच से पैदल नहीं निकालना पड़ेगा। दरअसल हमने दिखाया था कि कैसे दमोह जिले के सिग्रामपुर में लोगों को श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए नदी के बीच से निकलना पड़ता है और जो लोग शव यात्रा ले जाते है उनकी जिंदगी भी खतरे में रहती है। इस खबर को दिखाए जाने के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और जिला पंचायत सी ई ओ को मौके पर जाने और जांच करने के लिए कहा जिसके बाद सीईओ ने मौके का मुआयना किया और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को दी । कलेक्टर ने बताया कि इस स्थान पर पुल स्वीकृत हुआ है और जल्दी ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। फिलहाल सिग्रामपुर में वैकल्पिक श्मशान घाट भी बताया है जहां अभी लोग अंतिम संस्कार कर सकते है।0
0
Report
पंचायत के दौरान बहुओं के ससुराल पर हमला, फूफा की हत्या
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायत में कहासुनी, फूफा की सब्बल मारकर हत्या: हनुमानगढ़ में बहू को परेशान करने पर पीहर पक्ष आया था पंचायत करने हनुमानगढ़ के चौहिलांवाली गांव में सोमवार दोपहर एक पंचायत के दौरान कहासुनी होने पर एक व्यक्ति की लोहे की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक पीहर पक्ष से था और रिश्ते में तीनों बहुओं का फूफा था। यह घटना सोमवार को हुई। पुलिस ने चौहिलांवाली निवासी ममता पत्नी कुलदीप की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के धनाराम, भागीरथ, कुलदीप, प्रदीप, विनोद, तुलसी देवी और विमला देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव फेफाना के मेघवाल परिवार की तीन बेटियों का विवाह चौहिलांवाली में एक ही घर में हुआ है। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि वे कुछ समय से तीनों बहुओं को परेशान कर रहे थे। इसी मामले को सुलझाने के लिए पीहर पक्ष के लोग पंचायत करने आए थे, जहां कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान, तैश में आकर बहुओं के ससुर धनाराम ने 75 वर्षीय कृष्णलाल पुत्र पृथ्वीराज मेघवाल (निवासी अबूबशहर, जिला सिरसा) के सिर पर वजनी हथियार से हमला कर दिया। कृष्णलाल मौके पर ही गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सीटी स्कैन के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन कृष्णलाल को श्रीगंगानगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक सीटी स्कैन में उनके सिर की हड्डी दो जगह टूटने और अत्यधिक रक्तस्राव की बात सामने आई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष उनकी बेटियों के साथ आए दिन मारपीट कर परेशान करता था। जब वे पंचायत करने पहुंचे तो उन पर हमला कर फूफा की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। एसआई ज्योति ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतक का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झांसी के दबोह में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 35940 रुपए बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढेराघाट स्थित पहुज नदी के किनारे जंगल में बबूल की पेड़ों की आड़ में जुआ खेलते और हारजीत की बाजी लगाते हुए 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पकड़े गए जुआरियों के पास से 35,940 रुपए, 1 चार पहिया वाहन के अलावा 52 ताश पत्ते बरामद किये गये है। बरामदशुदा कार का ई-चालान द्वारा सीज करके थाना परिसर मे खड़ा कराया गया। गिरफ्तार हुए जुआरियों के नाम दिलीप राठौर, सुनील कुशवाहा और सन्तोष राठौर निवासी दबोह जिला भिण्ड मध्यप्रदेश हैं। पुलिस ने तीनों जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
धरहरा मामला: विवाहिता ने SP कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
Chandauli, Uttar Pradesh:धरहरा मारपीट मामले में एसपी ऑफिस पहुंची पीड़ित विवाहिता ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप 23 वर्षीय विवाहिता खुशी भारती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को सौंपा प्रार्थना पत्र पीड़िता का आरोप—दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष करता है प्रताड़ित हाईस्कूल की मार्कशीट लेने ससुराल पहुंची थी विवाहिता आरोप—वहां पहुंचते ही ससुराल पक्ष ने शुरू कर दी मारपीट बीच-बचाव करने पहुंचे 16 वर्षीय भाई और बड़ी बहन के साथ भी मारपीट का आरोप मारपीट में तीनों के घायल होने की बात, अस्पताल में कराया गया इलाज पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन सकलडीहा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव का मामला0
0
Report
बाराबंकी: दिनदहाड़े धमकी भरा वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- कप्तान और जज के पास चले जाना, दिनदहाड़े मारूंगा! सिपाही का वीडियो वायरल, बाराबंकी पुलिस ने दी सफाई तुम कप्तान और जज के पास चले जाना, दिनदहाड़े मारूंगा!” यह कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाराबंकी पुलिस ने पूरे मामले पर सफाई दी है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि घटना 21/22 अगस्त की रात की है। उस समय आरक्षी कपिल और रिक्रूट आरक्षी करनदीप क्षेत्र में रात्रि गश्त पर था। पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे ग्राम सरथरा स्थित हनुमान मंदिर के पास विशाल यादव पुत्र हरिनाम यादव निवासी ग्राम सरथरा, थाना कोतवाली नगर, स्विफ्ट कार से पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत करने लगा। पुलिस का कहना है कि 20 अगस्त को थाना कोतवाली नगर में दर्ज एक मुकदमे से क्षुब्ध होकर विशाल यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसी दौरान विशाल यादव द्वारा बातचीत का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरक्षी द्वारा कथित तौर पर सामने वाले व्यक्ति से कहा जा रहा है। तुम कप्तान और जज के पास चले जाना, दिनदहाड़े मारूंगा। वीडियो सामने आने के बाद सिपाही के कथित धमकी भरे अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। बाराबंकी पुलिस ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि विशाल यादव के विरुद्ध लखनऊ और बाराबंकी जनपद के विभिन्न थानों में बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत अन्य आरोपों से संबंधित कुल पांच अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने उसे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया है। हालांकि वायरल वीडियो में सिपाही की ओर से कही गई कथित धमकी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया है। जांच के बाद ही वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियों और पुलिसकर्मी की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन रात में आरक्षी कपिल और रिक्रूट आरक्षी करनदीप गश्त पर थे। इसी दौरान सरथरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास विशाल यादव पहुंचा। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। अब क्षेत्राधिकारी नगर की जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।0
0
Report
Advertisement
यवतमाळ पुसद जंगल मजदूरों की स्थाई भर्ती की मांग तेज, आत्महत्या के बाद हंगामा
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या पुसद येथील सामाजिक वनीकरण विभागात रोजंदारी वनमजूर म्हणून काम करणारे आणि 'राज्य सरकारी चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघाचे' जिल्हाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला यांनी शासनाच्या दिरंगाईला कंटाळून आत्महत्या केल्यानंतर रोजंदारी वन मजुरांचा कायम सेवेचा प्रश्न पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. रोजंदारी वनमजुरांमध्ये वरिष्ठांप्रती संतापांची लाट उसळली आहे. सामाजिक वनीकरणाच्या विभागीय वन अधिकारी प्रणिता पारधी, प्रभारी सहाय्यक वन अधिकारी शंकर मडावी, आरएफओ प्रमोद कुमरे, वनरक्षक चिकणे यांच्यावर पोलीस दप्तरी तातडीने गुन्हे दाखल करण्याची मागणी वनवर्तुळातून जोर धरू लागली आहे. राज्यातील सुमारे ३ हजार ३३९ वनकामगारांना कायम सेवेत घेण्याची मागणी मृत रमाकांत शुक्ला यांनी केली होती. शासनाने १९९६ आणि २०१२ मध्ये परिपत्रक काढून मागणी मान्य केल्याचे सांगण्यात आले; मात्र त्याची अंमलबजावणी कागदोपत्रीच राहिल्याचा आरोप आहे.0
0
Report
बांदा में नशे की हालत युवक ने चचेरे भाई को गोली मारी, हालत गंभीर
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक युवक ने नशे की हालत में अपने चचेरे भाई उमाशंकर को गोली मार दी. घायल को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर बांदा रेफर कर दिया गया है. जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है. घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फफूंदी गांव की है. सोनू नाम के युवक ने नशे की हालत में अपने चचेरे भाई के साथ गाली-गलौच किया, और उनसे मना करने पर उसने गोली चला दी. घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. हालत गंभीर है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
शारदा नदी किनारे तटबंध टूटने से छह गाँव जलभराव, प्रशासन बचाव प्रयास में लगा
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील इलाके के तमोलनपुरवा गांव के पास शारदा नदी पर बना तटबंध भारी पानी के दबाव के बीच टूट गया है। जिसके चलते आसपास के आधा दर्जन गांवों में जल भराव की स्थिति बन गई है। हालांकि कल से नदियों के जलस्तर में गिरावट आई है इसके चलते हालत अभी काबू में है। जिला प्रशासन भी लगातार नदियों के अतीत पर नजर बनाए हुए हैं और तटबंध को फिर से जोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के ओखला फेज-2 में आग लगी: दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ओखला फेज 2 में कपड़ों की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।0
0
Report
UPSSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): UPSSSC Aspirants Protest Over Pending Recruitments, Meet Deputy Cm Brajesh Pathak. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बड़ी संख्या में UPSSSC के अभ्यर्थी हमसे मिले हैं। हमने सभी छात्रों की समस्याओं को सुना है और UPSSSC के चेयरमैन से बात की है। इन सभी छात्रों की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए...हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के युवाओं के साथ खड़ी है..."0
0
Report
पीर निगाह हादसे में हरियाणा श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 घायल
Una, Himachal Pradesh:धार्मिक स्थल पीर निगाह से माथा टेककर वापस आ रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। जिला के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज जारी है और ज्यादा गंभीर श्रद्धालुओं को पीजीआई में इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री से उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे के मंगलवार सुबह हादसे का शिकार होने से जुड़ी है। पीर निगाह मंदिर से लगभग दो किलोमीटर दूर उतराई में 14 टायर वाले मालवाहक वाहन के चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में करीब 40 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। जानकारी के मुताबिक पानीपत, फतेहाबाद और हरियाणा के अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु रिश्तेदारों के साथ जत्थे में पीर निगाह पहुंचे थे और उन्होंने माथा टेककर लंगर भी लगाया। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौटना था, लेकिन उतराई में चालक ने मालवाहक पर नियंत्रण खो दिया और वह खाई में जा गिरा। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ लोगों को गंभीर चोटों के कारण आगे रेफर किया गया है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के माधोराजपुरा में सुमित मीणा ने कुश्ती में सिल्वर जीता, गांव ने किया स्वागत
Dudu, Rajasthan:माधोराजपुरा (जयपुर) बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा जयपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा के पुत्र सुमित मीणा ने जीता सिल्वर मेडल। जीत के बाद गांव में किया स्वागत, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और चाकसू विधायक रामअवतार बैरवा ने जताई खुशी। आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित मीणा ने दिखाया दमखम। माधोराजपुरा के चांदमाकला पंचायत के निवासी हैं सुमित मीणा। माधोराजपुरा का स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने भी बधाई प्रेषित की और हौसला बढ़ाया।0
0
Report
सरमथुरा में 14वें दिन धरना जारी, टाइगर रिजर्व विरोध से बाजार पूर्ण बंद
Dholpur, Rajasthan:इलाके में 14वें दिन भी लगातार धरना प्रदर्शन रहा जारी , टाईगर सेंचुरी एवं इलाके की जन समस्याओं के विरोध में सरमथुरा का बाजार बंद सरमथुरा (धौलपुर) क्षेत्र में टाइगर सेंचुरी के विरोध एवं स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सरमथुरा में आंदोलन तेज होता जा रहा है। जिसके चलते 14वें दिन भी लगातार लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहा ।संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को सरमथुरा कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद नजर आया। बाजार बंद के चलते प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर बंद रहे। टाइगर सेंचुरी के विरोध के साथ क्षेत्र में रोजगार, बेरोजगारी, पलायन सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर संघर्ष समिति की ओर से इलाके में बसंतपुरा मोड़ खरेर नदी के पास लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने आंदोलन के समर्थन में दुकानदारों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया था।धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्थर व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ सर्वसमाज के लोग भी शामिल हो रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए स्थानीय लोगों की सहमति और हितों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विस्तार को रोकने, रिजर्व के कारण रोजगार एवं पलायन की समस्या पर रोक लगाने, क्षेत्र में रोजगार के साधन विकसित करने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने जैसी मांगें शामिल हैं। धरना स्थल पर लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र के अधिकारों और भविष्य को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।0
0
Report
कलना के मंतेश्वर क्षेत्र के राउत ग्राम में 50 घरों तक विकास अभी नहीं पहुँचा
Mirpur, West Bengal:কালনার মন্তেশ্বরের রাউত গ্রাম বামুন পুকুরের পাড় এলাকায় পৌঁছায়নি এখনো পর্যন্ত কোন উন্নয়নের ছোঁয়া এমনই অভিযোগ গ্রামবাসীদের। নতুন সরকারের প্রতি আশা এই গ্রামের মানুষের, কালনার পূর্বস্থলী উত্তর বিধানসভার অন্তর্গত মন্তেশ্বর ব্লকের কাইগ্রাম এলাকার রাউৎ গ্রাম বামুন পুকুরের পাড়ে আনুমানিক ৫০ ঘরের বসতি । প্রায় ৪০ থেকে ৫০ বছর ধরে বসবাস করছেন ওই পাড়ার মানুষজন, আর এমনই একটা গ্রাম আজ আমাদের ক্যামেরায় ধরা পরল ৫০ ঘরে একটি মাত্র টিউব ওয়াল কল আছে, সেই টিউবওয়েল জল কল খারাপ হলে কোন ভাবে পঞ্চায়েত থেকে সাহায্য করে না। গ্রামবাসীরাই চাঁদা তুলে মেরামতি করে, রাস্তা আছে চলার যোগ্য নয়, সম্পূর্ণ মাটির কাঁচা রাস্তা তাও আবার গ্রামবাসীদের উদ্যোগে নিজেরাই রাস্তাটাকে বেঁধেছে এমনই অভিযোগ গ্রামবাসীদের। ঘর আছে বসবাসের যোগ্য নয়, বন জঙ্গলে ভরা, সাপের উপদ্রব তো রয়েছেই। বর্ষার সময় নাজেহাল হয় এই কয়েক ঘর বাসিন্দা। এমনকি বামুন পুকুর পাড়ের বাসিন্দাদের অভিযোগ অতিরিক্ত বর্ষা হলে মাঠ থেকে পাড়ার মধ্যে জল ঢুকে যায়। এলাকাবাসী দের অভিযোগ বারংবার পঞ্চায়েত বিডিও অফিস ও রাজনৈতিক নেতাদের জানিয়েও কোনো সুরাহা হয়নি, কেন হয়নি উন্নয়ন ? ক্যামেরার সামনে তার জবাব দিতে গেলে কোনো সদ্যঃত্তার পাইনি আমরা,0
0
Report
Advertisement
