261404
सीतापुरः स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एकल अभियान ग्राम स्वराज मंच ने निकाली रैली
Parsada, Uttar Pradesh:स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एकल अभियान ग्राम स्वराज मंच के द्वारा शिव शक्ति मैरिज लॉन संदना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रथ सजा कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई और कस्बे में रैली निकाली गई। स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानसून ने हल्द्वानी की सड़कों को तालाब बना दिया, राहत कब?
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, लेकिन हल्द्वानी में यही बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। शहर की कई सड़कें सीवर और अन्य निर्माण कार्यों के चलते महीनों से खुदी हुई हैं। लगातार बारिश के कारण ये सड़कें अब पानी से लबालब भर गई हैं और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और लोगों को सड़कें किसी तालाब जैसी नजर आने लगी हैं। इसी समस्या को लेकर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। ये तस्वीरें हल्द्वानी के वार्ड नंबर-58 की हैं, जहां सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। लेकिन समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण बारिश का पूरा पानी सड़क पर भर गया और सड़क तालाब में बदल गई। पानी भरने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज़ क्षेत्र के पार्षद मनोज जोशी स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर भरे पानी में ही बैठ गए और कार्यदायी संस्था UUSDA के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सीवरेज का कार्य पूरा कर लिया गया होता तो आज लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं नगर निगम के मेयर का कहना है कि जिन सड़कों पर फिलहाल निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है, वहां गड्ढों को अस्थायी रूप से रेता और बजरी से भरा जा रहा है ताकि लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। मेयर गजराज सिंह बिष्ट का दावा है कि शहर की करीब 70 प्रतिशत सड़कें ठीक कर दी गई हैं और बाकी कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। हालांकिे सवाल यही है कि मानसून के बीच लोगों को राहत कब मिलेगी। जब तक निर्माण कार्य पूरे नहीं होते, तब तक बारिश के साथ शहर की बदहाल सड़कें आम जनता की मुश्किलें बढ़ाती रहेंगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग लोगों को कब तक इस समस्या से निजात दिला पाते हैं।0
0
Report
बलिया डबल मर्डर: संजय सिंह ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया
Banka, Bihar:बलिया डबल मर्डर को लेकर बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय सिंह का तेवर काफी आक्रामक दिखा। दोपहर धर्मराय गांव पहुंचकर उन्होंने मृतक गुंजन सिंह और सीटू सिंह के परिजनों से मुलाकात की, गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि जब तक इस हत्याकांड के सभी आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे; हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। महाराणा फाउंडेशन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मौके से उन्होंने बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल से दूरभाष पर बात कर मृतकों के आश्रितों को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही डीग से बात कर पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष, तेज और कठोर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। एमएलसी ने कहा कि पुलिस द्वारा एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सराहनीय है, लेकिन जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी; उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि 5 जुलाई को रतनपुर मकदूमा पंचायत के बलिया गांव में धर्मराय निवासी गुंजन सिंह और सीटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने सचिन सिंह, सोमनाथ सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम कुमार सिंह को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है; पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलग्नता स्वीकार की है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।0
0
Report
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर हिंदू सदस्य शामिल—मुस्लिम समुदाय की प्रतिक्रियाएं
Noida, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के नए कानून के तहत वक़्फ़ बोर्ड के पुनर्गठन और उसमें दो हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के बयान पर मौलाना चांद मियां की और मुस्लिम लोगों की बाईट0
0
Report
Advertisement
राम का मतलब राष्ट्र: श्री राम भारत की आत्मा के मूल स्रोत हैं
Noida, Uttar Pradesh:राम का मतलब राष्ट्र... प्रभु श्री राम भारत की आत्मा के मूल स्रोत हैं...0
0
Report
कैथल CIA-1 की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल में CIA-1 का बड़ा एक्शन! दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से भागा तो पुल से गिरकर टूटा पैर CIA-1 का शिकंजा: दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार कैथल पुलिस की CIA-1 टीम ने अवैध हथियार रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पहले मामले में हजवाना निवासी सुरेंद्र उर्फ गोलू को गुप्त सूचना के आधार पर गांव सिसमौर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद जब पुलिस उसे हथियार सप्लायर की निशानदेही के लिए लेकर गई, तो उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। भागते समय वह पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे दोबारा काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे मामले में हाबड़ी निवासी संदीप उर्फ दीपू को गांव जाम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध 315 बोर देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और कुछ दिन पहले पुंडरी क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में भी शामिल रहे हैं। पुलिस अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
बरेली में मानसून के पहले नाला सफाई दावों के बीच पानी में डूबी सड़कों
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में मानसून से पहले नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन पहली ही तेज बारिश में स्मार्ट सिटी की सड़क पर जलभराव हो गया। सड़कों पर दो फुट तक पानी बहा, जिससे लोगों का आवागमन में काफी दिक्कत हुई। बरेली में मानसून ने दस्तक दी तो स्मार्ट सिटी के दावे हवा हो गए। बुधवार को हुई पहली तेज बारिश में शहर के निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक लोग जलभराव से जूझते रहे। सड़कों पर दो फुट तक पानी भरने से यातायात ठप हो गया। राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए। बारिश से पहले नाला सफाई के बड़े बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत में सिर्फ ऊपर से ही उनकी सफाई की गई।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा चोरी के बीच हिंदुत्व मुद्दा चुनावी केंद्र बना
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 27 के चुनाव से पहले राजनीति के केन्द्र में एक बार फिर हिंदुत्व आ गया है...राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा गरम है, इस बीच योगी आदित्यनाथ लगातार मंचों से सनातनी हुंकार भर रहे हैं, आज कामदगिरी पर्वत की 5 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा की, उधर अखिलेश यादव भी हिंदुत्व पर पीछे नहीं है, राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाया, अब उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद से मुलाकात की...क्या 27 का चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर होगा...क्या विकास के मुद्दे पर हिंदुत्व का मुद्दा भारी पड़ेगा औऱ हिंदुत्व के मुद्दे पर जनता किसपर भरोसा करेगी0
0
Report
कवर्धा में भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन, रमन सिंह ने कहा—ढाई साल में एकजुट होकर संगठन मजबूत करें
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा: भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि "ढाई साल पहले कांग्रेस की सरकार थी, जिसने प्रदेश को बदनाम कर दिया था। अब ऐसी सरकार को दोबारा प्रदेश में नहीं आने देना है।" उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भी ढाई साल पूरे हो चुके हैं और अब सिर्फ ढाई साल का कार्यकाल शेष है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन और सरकार के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा। डॉ. रमन सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में जितने भी संगठनात्मक और राजनीतिक पद थे, सभी भर चुके हैं, अब कोई पद खाली नहीं है। इसलिए रोना-धोना या मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी समय आने पर जरूरत के अनुसार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है और सभी को अवसर मिलता है। उन्होंने अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि "मैंने कभी किसी पद की मांग नहीं की। यहां के कार्यकर्ता इसे अच्छी तरह जानते हैं।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर काम करने और पार्टी नेतृत्व के निर्णयों पर विश्वास बनाए रखने की अपील0
0
Report
किसान संघ मूंग-उड़द खरीदी बढ़ाने की मांग पर सरकार के खिलाफ आंदोलन की धमकी
Damoh, Madhya Pradesh:मूंग और उड़द खरीदी को लेकर किसान संघ नाराज..\nएंकर/ एमपी मे किसानों की मांगो को लेकर एक बार फिर किसान संघ नाराज नजर आ रहा है। इस बार की नाराजगी गर्मी के मौसम में उगाई मूंग और उड़द की फसल की खरीदी की लेकर है जब की संघ ने सरकार पर जमकर नाराजगी जाहिर की। आज दमोह जिले के तमाम ब्लॉक मुख्यालयों पर भारतीय किसान संघ ने किसानों के साथ सरकार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मूंग और उड़द की खरीदी को लेकर साफ किया है कि सरकार ने प्रति क्विंटल जो तय किया है उसे बढ़ाया जाए अन्यथा किसान उग्र आंदोलन के लिए सड़कों पर आने मजबूर होगा।\nबाइट/ मुकेश पटेल ( नेता भारतीय किसान संघ दमोह)0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में ₹500 करोड़ के मेगा साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश; आरोपी पुणे से गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में एक तरफ साइबर ठग हर दिन लोगों को अलग अलग तरीके से निशाना बना रहे है तो वहीं राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर टीम ऐसे साइबर ठगों को बेनक़ाब कर रही है। ऐसे ही एक मामले में शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 500 करोड़ रुपये के मेगा साइबर फ्रॉड के मुख्य सरगना युवराज सतीश मुदलियार को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपी फर्जी फाइनेंस कंपनियों की आड़ में लोगों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम पर म्यूल बैंक खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से विदेशों तक पहुंचाता था। स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में परिवादी ने 16 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्हें 105 IND STOCKS ADV नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की गई। मामले की जांच के दौरान साइबर टीम ने व्हाट्सएप ग्रुप की चैट, मोबाइल नंबरों और डिजिटल डेटा का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि केवल इसी एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देशभर के निवेशकों से करीब 500 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की चुकी है। इसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल शुरू की और गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में सफलता हासिल की。 जांच में सामने आया कि गिरोह सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को शेयर ट्रेडिंग और निवेश में भारी मुनाफे का लालच देता था। शुरुआत में निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए उन्हें निवेश पर थोड़ा-बहुत लाभ भी उनके बैंक खातों में भेजा जाता था। इससे पीड़ितों को योजना पर भरोसा हो जाता और वे अपनी बड़ी रकम निवेश कर देते थे। जैसे ही करोड़ों रुपये अपराधियों के खातों में पहुंचते, पीड़ितों को व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया जाता और ग्रुप को डिलीट कर पूरा नेटवर्क गायब हो जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी स्टेट साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए दर्जनों बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शनों की बारीकी से जांच की। लगातार तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के बाद पुलिस ने पुणे के लोहगांव निवासी युवराज सतीश मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर जयपुर लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
NH-9 पर कार के ऊपर खड़े स्टंट से वायरल वीडियो, सुरक्षा चूक पर चिंता
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में नेशनल हाईवे 9 पर चलती कार की छत पर एक युवक ने चढ़कर जान से बढ़कर स्टंट किया , सोशल मीडिया के लाइक-व्यूज के लिए जोखिम भरा कारनामा अमरोहा में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने की होड़ में युवाओं की स्टंटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-9 पर एक युवक ने चलती कार में खतरनाक स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। वायरल हो रहे वीडियो में युवक पहले कार की खिड़की खोलता है और फिर चलती गाड़ी के दरवाजे के ऊपर खड़ा होकर बारिश के बीच स्टंट करता दिखाई देता है, जबकि उसके साथ मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। इस तरह की स्टंटबाजी न केवल मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
सात फीट लंबा मगरमच्छ घुसा घर, ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर जलाशय में छोड़ा
Ukhdand, Uttar Pradesh:रिहायशी बस्ती में घुसा सात फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ, इलाके में मची अफरा-तफरी. तड़के करीब चार बजे घर में घुसने की कोशिश, कुत्तों के भौंकने पर जागे ग्रामीण. गृहस्वामी व ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को अर्धनिर्मित शौचालय कक्ष में किया बंद. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, घंटों तक चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन. वन्यजीव रक्षक व वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा. रेस्क्यू के बाद मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ा गया विशालकाय मगरमच्छ. समय रहते लोगों की नींद खुलने से टला हादसा. वन विभाग के क्षेत्रा अधिकारी ने लोगों से की अपील वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने का प्रयास न करें, तत्काल विभाग को दें सूचना. हलिया वन रेंज के हलिया महादेव मोहल्ले की घटना0
0
Report
Advertisement
धनबाद में SIR अभियान के दौरान आधार सेंटर सील, अवैध फॉर्म भरने के आरोप सामने
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान के दौरान धनबाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वासेपुर स्थित एक आधार सेंटर पर गुरुवार को एसडीएम लोकेश बारंगे ने छापेमारी कर सेंटर को सील कर दिया। आरोप है कि यहां लोगों से 50 से 100 रुपये लेकर अनधिकृत तरीके से SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म भरा जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया, जबकि संचालक की तलाश जारी है। एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान सूचना मिली कि वासेपुर के एक आधार सेंटर पर पैसे लेकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया। प्रशासन अन्य ऐसे सेंटरों पर भी नजर बनाए हुए है, जहां चुनावी प्रक्रिया के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाता स्वयं भरें। यदि किसी को फॉर्म भरने में परेशानी हो तो अपने क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर या अधिकृत वॉलंटियर से संपर्क करें। किसी साइबर कैफे, आधार सेंटर या बिचौलिए को पैसे देकर फॉर्म भरवाना गलत जानकारी दर्ज होने का कारण बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत सूचना देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या कटवाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP Act) सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ITBP जवान का हौसला बढ़ाते वीडियो ने श्रद्धालुओं का दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:ITBP जवान का यात्रियों का हौसला बढ़ाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। अमरनाथ यात्रा के दौरान ITBP जवानों का यात्रियों को हिम्मत देने और दिल जीतने वाला अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। मशहूर गीतकार गुलज़ार ने जवान के यात्रियों के साथ दिल जीतने वाले शब्दों में बात करने के तरीके की तारीफ़ की है। 25 सेकंड के इस वीडियो पर गीतकार गुलज़ार ने लिखा कि अमरनाथ यात्रा का यह दिल छू लेने वाला पल ऑनलाइन तारीफ़ें बटोर रहा है। जब हज़ारों श्रद्धालु कश्मीर की पहाड़ियों से गुज़रते हुए मुश्किल यात्रा कर रहे थे, तो रास्ते में एक भारतीय सुरक्षाकर्मी तीर्थयात्रियों का हौसला बढ़ाते और उन्हें हिम्मत देते हुए देखा गया। रास्ते पर पहरा देते हुए, जवान ने थके हुए यात्रियों का उत्साह बढ़ाया और उनसे आत्मविश्वास और भरोसे के साथ आगे बढ़ते रहने को कहा। यह सादी लेकिन प्रेरणादायक बातचीत सोशल मीडिया पर कई लोगों को पसंद आई है। यूज़र्स सुरक्षा बलों के समर्पण की तारीफ़ कर रहे हैं, जो न सिर्फ़ सुरक्षा सुनिश्चित करते बल्कि पवित्र यात्रा कर रहे तीर्थयात्राओं का हौसला भी बढ़ाते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 दिन पुराना है।0
0
Report
शराब के नशे में नाबालिग बेटे की हत्या: पिता को आजीवन कारावास
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर: शराब के नशे में अपने ही नाबालिग पुत्र की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक मोहनलाल बाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव 11 BGD निवासी राजकुमार उर्फ निकू ने 29 अप्रैल 2025 को शराब के नशे में अपने 13 वर्षीय पुत्र गौरव की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके मामले में सुनवाई करते हुए आज ADJ विपिन बिश्नोई की अदालत ने आरोपी राजकुमार उर्फ निकू को दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।0
0
Report
Advertisement
