icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261405
Vipin AwasthiVipin AwasthiFollow12 Mar 2025, 12:51 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलरामपुर मंडी में फैली अव्यवस्था पर गरजी प्रशासनिक मशीनरी, सफाई के सख्त आदेश

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollowJust now
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: कृषि उत्पादन मंडी समिति में पसरी अव्यवस्था और गंदगी को देखकर प्रशासन का पारा चढ़ गया। मंगलवार को मंडी समिति परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला ने चारों तरफ फैले कचरे, जलभराव और गंदगी के अंबार को देखकर भारी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान परिसर में नालियां बजबजाती मिलीं और सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटकता देख प्रशासनिक अधिकारी दंग रह गए। परिसर की बदहाली पर एडीएम ने मौके पर मौजूद मंडी इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि व्यापारियों और किसानों के आवागमन वाले इस महत्वपूर्ण केंद्र पर ऐसी दुर्दशा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम ने मंडी प्रशासन को निर्देश दिया कि पूरे परिसर में तत्काल सघन सफाई अभियान चलाकर कूड़े के ढेरों को हटाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को अविलंब खुलवाकर नियमित रूप से साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और तय मानकों के अनुरूप स्वच्छता नहीं दिखी तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक रुख को देखते हुए मंडी कर्मियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में पंचायत राज चुनाव शांतिपूर्ण; अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने चित्तौड़गढ़ एवं भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने औछड़ी गांव में बूथ संख्या 103 से 106 तक, देवरी के आदर्श मतदान केंद्र तथा धीरजी का खेड़ा स्थित बूथ संख्या 96 का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 5 नवंबर को होने वाले सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर बिजली और जनरेटर की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए。
0
0
Report
Advertisement

विशुनीपुर में एडीएम ने कराई धान की क्रॉप कटिंग, परखी उत्पादन क्षमता और फसल की गुणवत्ता

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow1m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: धान की फसल के वास्तविक उत्पादन और उसकी गुणवत्ता का सटीक आकलन लगाने के लिए प्रशासनिक अमला सीधे किसानों के खेतों में उतरा। बलरामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम विशुनीपुर में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग करवाई। निरीक्षण के दौरान तय मानकों के अनुसार खेत में चिन्हित रकबे से धान की कटाई कराकर उत्पादन क्षमता और दानों की गुणवत्ता की गहनता से पड़ताल की गई। क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही अपर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विगत दिनों क्षेत्र में आए तेज आंधी-पानी और बेमौसम बारिश के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान की जमीनी हकीकत परखी और किसानों की समस्याएं सुनीं। बातचीत के दौरान किसानों ने मौसम की मार से फसल गिरने और पैदावार प्रभावित होने की बात कही, जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने उनका दर्द समझते हुए स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संकलित किया जाए, ताकि शासन स्तर पर औसत उपज के सही आंकड़े दर्ज हो सकें और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत व बीमा का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर समस्या के प्रति गंभीर है और नुकसान का नियमानुसार आंकलन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

खंडार क्षेत्र में 11.91% मतदान, महिलाओं की भारी भीड़ के बीच व्यवस्थाओं पर सवाल

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल。 ख़बर/हैडलाइन-खंडार क्षेत्र सुबह 10 बजे तक 11.91% मतदान, कहीं व्यवस्थाओं में दिखी लापरवाही तो कहीं महिला मतदाताओं की उमड़ी भीड़; SIR में नाम कटने से वोट नहीं डाल सकी महिला। एंकर- सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। हालांकि सुबह मतदान शुरू होने के दौरान कुछ केंद्रों पर व्यवस्थाओं में लापरवाही देखने को मिली। मतदान केंद्रों पर सुबह कर्मचारियों के चाय-नाश्ता करने के दौरान व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। निरीक्षण के लिए पहुंचे बीडीओ दीपचंद नागर ने स्थिति देखकर कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए और मतदान व्यवस्था सुचारू रखने की हिदायत दी。 इधर, छाण मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए पहुंचीं, लेकिन इस दौरान महिला कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। महिला मतदाताओं की भीड़ के बीच व्यवस्था संभालने की बजाय महिला कर्मचारी बैठी नजर आईं。 वहीं, अल्लापुर मतदान केंद्र पर एक महिला मतदाता को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। महिला वोट डालने पहुंची थी, लेकिन SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से उसका नाम कट जाने के कारण वह मतदान नहीं कर सकी।उपखण्ड क्षेत्र की उपतहसील बहरावंडा कलां, बालेर, रोडावद, कोसरा, मई, पाली,दौलतपुरा आदि गांवों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है。
0
0
Report

सिम्स अस्पताल में रिश्तेदार बनकर धोखाधड़ी, मरीज के परिजनों से 10 हजार रुपये निकाले

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में मरीज के परिजनों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शातिर युवक रिश्तेदार बनकर पहुंचा और ब्लड की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाकर पहले 1200 रुपए वसूल लिए। इसके बाद बातचीत करने के बहाने मरीज के दामाद से मोबाइल लिया और मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद मोबाइल से जुड़े खाते से 10 हजार रुपए निकलने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर-4 निवासी 55 वर्षीय रुखमिन कैवर्त पैर में चोट लगने के कारण सिम्स में भर्ती थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीन यूनिट ब्लड की जरूरत बताई थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और मरीज के पति बहोरन कैवर्त को फूफा कहकर पैर छूते हुए प्रणाम किया। खुद को रिश्तेदार बताकर उसने ब्लड की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया और पहले 500 रुपए, फिर मरीज के दामाद से 700 रुपए ले लिए। इसके बाद किसी से बात करने का बहाना बनाकर मोबाइल मांगा और लेकर फरार हो गया। परिवार ने सिम्स अधीक्षक से शिकायत करने के बाद सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। अस्पताल में इलाज और खून की व्यवस्था के लिए परेशान मरीजों के परिजनों को निशाना बनाने की इस घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पीड़ित परिवार को आरोपी की पहचान और कार्रवाई का इंतजार है... बाईट –पीड़ित
0
0
Report

कोटा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: 23 किमी फोरलेन, सफर 45 से 20 मिनट

Kota, Rajasthan:कोटा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक बनेगा 23 किमी लंबा फोरलेन, 1600 करोड़ होंगे खर्च; 45 मिनट का सफर 20 मिनट में होगा पूरा राजस्थान के कोटा शहर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधे जोड़ने की योजना आगे बढ़ गई है। डीसीएम रोड स्थित बॉम्बे योजना के पीछे से कैथून के पास बालापुरा इंटरचेंज तक 23 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रस्तावित सड़क के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए अगली प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अगले साल निर्माण शुरू होने की संभावना है। नया हाईवे बनने से कोटा शहर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है। फिलहाल वाहन चालकों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए कराड़िया और गोपालपुरा इंटरचेंज की ओर करीब 40 किलोमीटर तक जाना पड़ता है। प्रस्तावित सड़क बनने के बाद शहर से एक्सप्रेस-वे तक का सफर करीब 15 से 20 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि अभी इसमें लगभग 45 मिनट लगते हैं। प्रस्तावित फोरलेन डीसीएम रोड पर बॉम्बे योजना के पीछे से शुरू होगा। यहाँ से यह दायीं मुख्य नहर के किनारे श्रीराम नगर क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। इसके बाद नहर पार कर वन भूमि से होते हुए एनएच-27 के पास केडीए की फार्म हाउस योजना के नजदीक इंटरचेंज से जुड़ेगा। आगे डाढ़ देवी रोड को चरण चौकी रोड के पास पार करते हुए यह मोतीपुरा, प्रहलादपुरा, रामनगर, अभयपुरा और भगवानपुरा से गुजरेगा। आखिर में बालापुरा इंटरचेंज पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट होगा। आबादी वाले हिस्सों में हाईवे एलिवेटेड बनाने की योजना है। भामाशाह मंडी से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी को मिलेगा फायदा इस परियोजना से कोटा के व्यापार और माल परिवहन को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। भामाशाह मंडी के विस्तार के बाद प्रस्तावित हाईवे की दूरी मंडी से करीब डेढ़ किलोमीटर रहने का अनुमान है। इससे मंडी से आने-जाने वाले ट्रकों को एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने के लिए बेहतर मार्ग मिल सकेगा। वहीं, शम्भूपुरा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक सड़क संपर्क मजबूत करने में भी यह हाईवे अहम भूमिका निभा सकता है। अलाइनमेंट की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया NHAI के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल के मुताबिक, कोटा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले नए फोरलेन हाईवे के अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है। अब आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद अगले साल निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, दर्जनों दुकानों के ध्वस्त

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है दर्जनों दुकानों पर बुलडोजर चला है स्थाई और अस्थाई दुकानों मकानों को ध्वस्त किया गया है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह खुद अतिक्रमण अभियान का कमान संभाले है पथरी घाट से लेकर बरवत सेना तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है कविवर नेपाली पथ चौक से लेकर सागर पोखरा तक आज यह अभियान चलाया गया एसडीएम विकास कुमार सीओ पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही बेतिया एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है शहर को जाम से मुक्ति और जीएमसीएच तक जाने के लिए सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है इसको लेकर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

CCTV कैद चेन स्नेचिंग: कैंपस में महिलाएं सुरक्षित नहीं, आरोपी गिरफ्तारी से पुलिस उम्मीद

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब कैंपस के भीतर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र के संपदा कैंपस में टहल रही SECL की एक महिलाकर्मी को स्कूटी सवार चेन स्नेचर ने निशाना बनाया। आरोपी ने महिला के गले से करीब दो तोले का सोने का चेन लूट लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गया। चेन स्नेचिंग की यह पूरी घटना परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी वारदात के बाद भागता नजर आ रहा है। घटना के बाद कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है। सरकंडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी करने की बात कह रही है。
0
0
Report

बेमेतरा में अवैध अंग्रेजी शराब सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश; 5 गिरफ्तार

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सायबर सेल, थाना नांदघाट और चंदनू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 535 पौवा अंग्रेजी शराब, ईको कार, स्कॉर्पियो, एक्टिवा और मोबाइल फोन सहित कुल 10 लाख 69 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जांच में शराब की बोतलों पर शासन का होलोग्राम नहीं लगा होना और रेपर कूटरचित पाए जाने का भी खुलासा हुआ है। बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सायबर सेल, थाना नांदघाट और चंदनू पुलिस ने संयुक्त रूप से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 535 पौवा अंग्रेजी शराब, शराब परिवहन में इस्तेमाल ईको कार और स्कॉर्पियो, एक एक्टिवा तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि शराब की सप्लाई अलग-अलग आरोपियों के माध्यम से की जा रही थी। पुलिस ने शराब की बोतलों की जांच कराई, जिसमें शासन का होलोग्राम नहीं लगा होना पाया गया। वहीं बोतलों पर चिपकाए गए रेपर भी कूटरचित पाए गए। मामले में आबकारी एक्ट के साथ धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं भी जोड़ी गई हैं। गिरफ्ताऱ आरोपियों से पूछताछ में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस पूरी कार्रवाई में जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख 69 हजार 200 रुपये आंकी गई है। “पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया है। शराब की बोतलों पर फर्जी रेपर और होलोग्राम से संबंधित अनियमितताएं भी सामने आई हैं। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
0
0
Report

भूली के अमन सोसायटी में कुएं से युवक का शव, हत्या की आशंका

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- removed by preprocessing. धनबाद के भूली के आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमन सोसायटी गेट नंबर-1 निवासी रियाज अंसारी के रूप में हुई है। दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलने पर रियाज के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान रियाज अंसारी के रूप में किया गया। वहीं परिजनों ने रियाज की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं मृतक युवक के भाई फैजल ने बताया कि किसी व्यक्ति से बातचीत करते हुए रविवार को घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर तलाश किया था। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को भूली थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक के भाई फैजल अंसारी ने आशंका जताई कि उनके भाई की हत्या कर शव को कुएँ में फेंका गया है। पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे। स्थानीय निवासी दीपक महतो ने बताया कि कुएं में शव मिलने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे थे। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की। फिलहाल युवक की मौत हत्या, आत्महत्या या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भूली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच के बाद ही रियाज की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top