Sitapur: ठंड के कारण मां ललिता देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की कमी, व्यापार प्रभावित
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:नैमिषारण्य की शक्तिपीठ मां ललिता देवी मंदिर में कड़ाके की ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। आम दिनों में जहां हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से यहां आते थे, वहीं ठंड के कारण इस बार मंदिर लगभग खाली नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की कमी का असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ा है जो पूरी तरह मंदिर आने वाले भक्तों पर निर्भर है। व्यापारी इस स्थिति से निराश हैं और ठंड के कम होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं की संख्या फिर बढ़ सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
