Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261404

सीतापुरः खैराबाद टोल टैक्स पर डॉ. कुलदीप भार्गव का भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Feb 02, 2025 16:01:56
Parsada, Uttar Pradesh

महाराजा छीता पासी और महाराजा सुहेलदेव पासी की जयंती के शुभ अवसर पर खैराबाद टोल टैक्स पर संयोजक भीम आर्मी डॉ. कुलदीप भार्गव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद, जिंदाबाद के नारे लगाए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MJManoj Jain
Mar 17, 2026 13:16:20
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर नगरपालिका ने मंगलवार को वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पेश किया। अनुमानित बजट में एक अरब चौदह लाख रुपए से शहर में निर्माण कार्य सहित अन्य व्यय किया जाएगा। नगरपालिका ने सात लाख रुपए बचत का बजट पेश किया। नगरपालिका के बजट सत्र के दौरान 29 में से 09 पार्षद अनुपस्थित रहे, इसके अलावा एक AE और इंजीनियर भी बजट बैठक में शामिल नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो बजट सत्र के दौरान भाजपा के सभापति और पार्षदों ने जमकर हंगामा भी किया। भाजपा सभापति और पार्षदों ने अन्य मुद्दों पर नगरपालिका को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने भी बजट को लेकर सवाल उठाए और कहा बजट के नाम पर लीपापोती की गई। भाजपा के सभापति और पार्षदों ने दूसरे मुद्दों पर जमकर हंगामा किया। इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया नगरपालिका शाजापुर द्वारा वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पेश किया। इस बजट में एक अरब चौदह लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई। इस राशि से शहर में विकास कार्य, तनख्वाह सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। नगरपालिका ने 7 लाख रुपए का बचत का बजट पेश किया गया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने बताया नगरपालिका में बजट के नाम पर लीपापोती की गई। बजट के नाम पर तो कोई चर्चा नहीं हुई, दूसरे मुद्दों को लेकर भाजपा के सभापति और पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर वे सवाल उठाते रहे। सभी पार्षद अपना विरोध जता रहे थे। बजट पर चर्चा ही नहीं हो सकी, उसे लीपापोती कर वहीं समाप्त कर दिया।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 17, 2026 13:15:34
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में ए.एन.टी.एफ टीम नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. नसीराबाद थाना क्षेत्र के किशनगढ़ के पास नाकाबंदी में एक संदिग्ध लग्जरी कार की तलाशी में 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है और कार सवार 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ए.एन.टी.एफ चौकी प्रभारी अयूब मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्ग पर पीछा कर नाकाबंदी कराई गई. कार को धर दबोचा गया. तलाशी के दौरान प्लास्टिक बैग में छुपाई 200 ग्राम अफीम बरामद हुई. पुलिस के अनुसार तीनों तस्कर— विजयशर्मा (गंगा नगर), राजेन्द्र मेघवाल और सुनिल कुमार मेघवाल— को गिरफ्तार किया गया. तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त. NDPSAct के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू.
0
comment0
Report
NMNilesh Mahajan
Mar 17, 2026 13:15:19
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 13:13:32
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बेथर में नव निर्मित बारातशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक माहौल में किया गया, जिसमें सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष एवं वर्तमान ग्राम प्रधान विमल शुक्ला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस बारातशाला के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
214
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 17, 2026 13:03:01
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन। एनकर-एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक जहाजपुर में मंगलवार को अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा ने सभी अध्यापकों को एनीमिया के सामान्य लक्षणों, एनीमिया के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों, एनीमिया के कारणो और एनीमिया रोकथाम व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आयरन और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया जिनसे एनीमिया के प्रसार को रोका जा सकता है कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य, लाभार्थी समूह, इंटरवेंशन -प्रोफायलेक्टिक आईएफए अनुपूरण, स्टॉक के रख रखाव व गुणवत्ता, स्टॉक की गणना, स्टॉक को सुरक्षित रखने के तरीकों एवं सावधानियों, आईएफए कवरेज रिपोर्ट व ऑनलाइन पोर्टल की समस्त जानकारी दी गई। प्रशिक्षण से पूर्व प्री टेस्ट और अंत मे पोस्ट टेस्ट का आयोजन किया गया।
405
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 17, 2026 13:02:49
Siwan, Bihar:सीवान में जदयू के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत देखने को मिला। जिला अध्यक्ष बनने के बाद सीवान पहुंचे जिशु सिंह का एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। पटना से लंबी गाड़ियों के काफिले के साथ सीवान पहुंचे जिशु सिंह का बैसाखी मोड़, तरवारा मोड़, जेपी चौक सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सीवान सांसद पति सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, महाराजगंज विधायक हेमनारायण साह, बड़हरिया विधायक इंद्रदेव पटेल और जीरादेई विधायक भीष्म सिंह कुशवाहा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जिशु सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पुत्र निशांत कुमार युवा, शिक्षित और इंजीनियर हैं, जिनसे जनता और युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में जदयू की कमान निशांत कुमार संभाल सकते हैं, और पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता उनका पूरा सहयोग करेंगे।
238
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 17, 2026 13:02:32
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मानगो मेयर चुनाव के बाद आज मेयर सुधा गुप्ता ने मेयर पद का सपथ ग्रहण किया, उनके साथ 34 वार्ड सदस्यों अपने अपने पद के लिए सपथ ग्रहण किया, जिसके बाद उप मेयर पद के लिए नामांकन और वोटिंग की प्रक्रिया हुई, जिसमे उपमेयर पद के लिए राहुल कुमार कशाप ने 19 मत हाशिल कर उपमेयर पद पर कब्जा जमाया, वंही उन्होंने मीडिया से बातचीत मे कहा कि मानगो नगर निगम की जनता और मेयर सुधा गुप्ता का आभार जताया है, उन्होंने कहा कि वे मानगो नगर निगम क्षेत्र के उपमेयर बने है, उन्होंने जो लोग भी उन्हें वोट किया सभी का आभार जताया, उन्होंने कहा कि मानगो मे विकास की काफी आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि विकास के बारे मे वे बोलेंगे नहीं, बल्कि क्षेत्र मे विकास का काम कर उसे दिखाने का काम करेंगे।
209
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 17, 2026 13:01:44
267
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 17, 2026 13:01:27
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा किसानों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन हArrayखबर कोटा के रामगंजमंडी से है जहां भारतीय किसान संघ ने उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 11 दिसंबर 2025 को रामगंजमंडी में कृषि कार्यालय खोलने के आदेश जारी किए गए थे… लेकिन आज तक कार्यालय शुरू नहीं हो पाया है। किसानों ने मांग की है कि कृषि कार्यालय को तुरंत प्रभाव से चालू किया जाए, ताकि किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल सकें。 वहीं, किसान नेताओं ने रामगंजमंडी कृषि उपज मंडी में चल रहे अवैध कारोबार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंडी में वर्षों से अवैध तोल कांटे के जरिए फसलों की चोरी हो रही है… जिसमें कुछ कर्मचारियों और व्यापारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है。 किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध कारोबार पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
208
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 17, 2026 13:01:13
Udaipur, Rajasthan:बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल: मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर अड़े ग्रामीण बावलवाड़ा रतलाम-स्वरूपगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 927A पर ढींकवास नाल से आगे ववाई में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गरणवास से अपने घर की ओर जा रहे दो युवक ववाई में मात्र तीन मीटर चौड़ाई के मार्ग के किनारे बाइक रोककर अपने मित्र से बात कर रहे थे। इसी दौरान बावलवाड़ा की तरफ से आ रही बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मगरा निवासी कमलेश (39 वर्ष) पुत्र रामलाल भगोरा, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल (22 वर्ष) पुत्र कमजी भगोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम और वर्तमान स्थिति हादसे के तुरंत बाद दोनों को उपचार हेतु खेरवाड़ा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाया। गंभीर घायल राहुल को बेहतर इलाज के लिए डूंगरपुर चिकित्सालय रेफर किया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। घटना के बाद से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जुटे हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक प्रशासन और बस मालिक मौके पर आकर उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करते, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप रखी मांगें समस्त आदिवासी समाज एवं लाडदेश पट्टा सर्व समाज ने जिला कलेक्टर के नाम खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजे प्रदान करने , परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 927A का निर्माण और संकड़े ब्लैक स्पॉट्स का चौड़ीकरण शीघ्र शुरू करने की मांग रखी गई। उक्त मांगे पूरी नहीं होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर को जाम करने की चेतावनी दी हैं । पुलिस की कार्रवाई बावलवाड़ा थानाधिकारी गणपत सिंह के अनुसार, दुर्घटनाकारित बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक के भाई प्रार्थी मुकेश पुत्र रामा भगोरा ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीण और परिजन अभी भी उचित आश्वासन के इंतजार में मौके पर मौजूद हैं। बाईट-
272
comment0
Report
Advertisement
Back to top