261001
Sitapur: DM ने बढ़ाए अलाव के निर्देश, नए साल पर शांति बनाए रखने की अपील
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में भीषण ठंड को देखते हुए डीएम अभिषेक आनंद ने सभी तहसीलों के SDM को अलाव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ग्राम पंचायतों में भी अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। DM ने नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों से मर्यादित तरीके से जश्न मनाने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। किसी भी तरह के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान विधानसभा को उड़ाने की धमकी: तीसरी बार मेल मिलने से सुरक्षा चौकसी बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विधानसभा को उड़ाने की धमकी भरा फिर आया मेल। विधानसभा कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर रोका जा रहा है विधानसभा भवन के बाहर। तीसरी बार मिली है विधानसभा को उड़ाने की धमकी। बम निरोधक दस्ता, पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची विधानसभा।0
0
Report
कोटपूतली में नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए बड़ा प्रयास, पुलिस-ग्रामीण संपर्क मजबूत
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली:--कोटपूतली के सरुंड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुरा अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में नशा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और युवा ग्रामवासी शामिल हुए। बैठक में जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन एंटी वेनम” पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान गोवर्धनपुरा को नशा मुक्त पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया गया। इसमें घर-घर जाकर नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने, नशे के आदी लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने और अवैध नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि ऐसे मामलों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाएगा। इसके तहत व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और वॉलंटियर्स के चयन का प्रस्ताव भी रखा गया। पुलिस थाना सरुंड की ओर से ऑपरेशन एंटी वेनम से संबंधित जनजागरूकता पंपलेट्स का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि प्राप्त सूचनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार से जुड़े लोगों को मौके पर ही समझाइश दी गई और इस गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से गोवर्धनपुरा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
धौलपुर के बसई नवाब बाजार में देर रात भीषण आग, 5-6 दुकानें जलकर राख
Dholpur, Rajasthan:बसई नवाब के मुख्य बाजार में देर रात भीषण आग, 5-6 दुकानें जलकर खाक दमकल के अभाव में नहीं मिल सकी समय पर राहत, ग्रामीणों ने बर्तनों से बुझाई आग, धौलपुर बसई नवाब कस्बे के मुख्य बाजार में देर रात भीषण आग लग गई। लकड़ी के खोखों में संचालित करीब 5 से 6 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है。 दमकल नहीं पहुंची समय पर स्थानीय लोगों ने बताया कि रात अचानक एक खोखे से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया। कस्बे में दमकल व्यवस्था न होने के कारण समय पर राहत नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने घरों से बर्तन, बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू हो गई। सूचना के बाद जिला मुख्यालय से दमकल को रवाना किया गया, लेकिन घंटों बाद पहुंची दमकल के आने तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। ओवरलोड से हुआ फॉल्ट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण पास लगे ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते फॉल्ट होना बताया जा रहा है। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने लकड़ी के खोखों को पकड़ लिया। आग इतनी तेज थी कि दुकानों में रखा किराना, जनरल स्टोर व अन्य सामान पूरी तरह जल गया। व्यापारियों में आक्रोश घटना के बाद व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि कस्बे में फायर स्टेशन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और पीड़ित दुकानदारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय लकड़बग्घा दिवस पर सरमथुरा में 50 हाइना सक्रिय, वन विभाग मॉनिटरिंग
Dholpur, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय लकड़बग्घा दिवस आज , सरमथुरा के जंगलों में 50 हाइना कर रहे विचरण सरमथुरा (धौलपुर) अंतरराष्ट्रीय लकड़बग्घा (हाइना) दिवस मनाया जा रहा है। सरमथुरा इलाके के जंगलों में करीब 50 लकड़बग्घाओं का मूवमेंट है। वन विभाग इनकी मॉनिटरिंग में जुटा है।वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार लकड़बग्घा आमतौर पर खुद शिकार नहीं करते। ये दूसरे जानवरों द्वारा छोड़े गए शिकार को खाकर अपना पेट भरते हैं। इसी वजह से जंगल को साफ-सुथरा रखने में लकड़बग्घा की अहम भूमिका मानी जाती है। इन्हें प्रकृति का सफाईकर्मी भी कहा जाता है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लकड़बग्घों सहित अन्य वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त और मॉनिटरिंग की जा रही है। कैमरा ट्रैप के जरिए इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लकड़बग्घा दिवस का उद्देश्य लोगों को इस महत्वपूर्ण वन्यजीव के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।0
0
Report
जगतदल पुलिस ने 15 घरों में रेड कर 4 गिरफ्तार, सभी टीएमसी से
Noida, Uttar Pradesh:एक आरोपी खटिए के नीचे छुपा था, उसे खींचकर निकाला, एक आरोपी खटिए के ऊपर आराम से सो रहा था पिछली रात जगतदल पुलिस स्टेशन के बाहर हिंसा करने वाले आरोपियों के 15 घरों पर रेड मारी गई। कुल 4 गिरफ्तारियां हुई हैं, जो सभी TMC से हैं 1. कौशिक दास27, प्रीति नगर PS JDL के शिबनाथ दास का बेटा 2. सिकंदर प्रसाद 39 3. गोपाल राउत 4. श्यामदेव शॉ 55 बाकी आरोपी अपने घरों से भाग गए हैं। श्री चक्रेश मिश्रा, IPS राहुल साहपुवाड़ी, IPS DIG, NIA और श्री त्रिलोक बंसल, IPS ने ऑपरेशन को सुपरवाइज़ किया।0
0
Report
Razdan Pass पर ताजा बर्फबारी, Gurez Valley में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी
Bandipora: Razdan Pass in north Kashmir is witnessing a rise in tourist arrivals as visitors from outside Jammu and Kashmir reach the area to witness fresh snowfall in late April, turning Razdan Top into a major attraction for tourists. Snow accumulation at Razdan Pass is currently around 4 to 5 feet, offering visitors a rare opportunity to experience snowfall at a time when most other tourist destinations in Kashmir have already transitioned into spring. Tourists visiting Razdan Top say snow during this time of year is uncommon, making the area a preferred destination for snow lovers. Deputy Commissioner Bandipora, Indu Kanwal Chib, said the district administration is focusing on maintaining the natural beauty of Gurez Valley and Razdan Top, along with proper waste management, clean drinking water, and better surroundings in tourist areas. She said no tents or huts will be allowed near water bodies without prior approval, as such locations remain vulnerable to flash floods that can endanger tourists and cause damage to property. The DC further said that traffic on the Bandipora–Gurez road is being regulated to ensure timely movement and the safe return of tourists, as weather conditions remain unpredictable. She appealed to travelers, tourists, and locals to visit Gurez Valley and Razdan Top while following all safety guidelines and cooperating with the administration during travel on the Bandipora–Gurez road. The late April snow at Razdan Pass has highlighted the tourism potential of Gurez Valley, attracting visitors and boosting local tourism activity in the region.0
0
Report
Advertisement
कन्नड़ घाट में कार दुर्घटना, चार यात्री जख्मी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,चाळीसगाव भडगावहून मुंबईकडे जाणाऱ्या कारचा कन्नड घाटात अपघात; चार प्रवासी जखमी Anch:- जळगावच्या चाळीसगाव तालुक्यातील कन्नड घाटात भीषण अपघात घडला आहे. भडगावकडून मुंबईकडे जाणारे वाहन कन्नड घाटातील खोल दरीत कोसळले. मात्र, सुदैवाने वाहन झाडांमध्ये अडकल्याने मोठी जीवितहानी टळली असून, वाहनातील दोन महिला आणि दोन पुरुष असे चारही जण जखमी झाले आहेत. अपघातानंतर स्थानिक नागरिक आणि पोलीस प्रशासनाने तातडीने मदतकार्य राबवत जखमींना बाहेर काढून रुग्णालयात दाखल केले. दरम्यान, चालकाचे नियंत्रण सुटल्याने हा अपघात घडल्याची प्राथमिक माहिती आहे. कन्नड घाटातील धोकादायक वळणं आणि अपुऱ्या सुरक्षाव्यवस्थेमुळे हा घाट पुन्हा एकदा अपघातप्रवण ठरत असल्याचं समोर आलं आहे.0
0
Report
बर्डोद अस्पताल परिसर मेंinfected कचरा और धुआँ, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद (कोटपूतली बहरोड) के आर आर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पॉवर हाउस परिसर के मुख्य द्वार पर अस्पताल से प्रतिदिन निकलने वाली संक्रमित गंदगी का ढेर बना रहता है जिसमें पोलिथीन समेत अन्य प्रकार की गंदगी जमा रहता है। आग लगाने से जहरीले धुएं के साथ धधक कर जलता रहता है। जिसके कारण आसपास दूषित वातावरण बन रहा है और अस्पताल सहित घनी आबादी के बीच लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दुषित वातावरण के चलते लोगों में गंभीर बीमारियों के भय बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन के लापरवाह होने की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से निजात पाने की मांग की है।0
0
Report
बैलगाड़ी से दुल्हा-दुल्हन का राजस्थानी बारात ने गांव में चहल-पहल मचा दी
Pali, Rajasthan:बिजोवा में पुरानी परंपरा के साथ बैलगाड़ी से दुल्हा पहुंचा दुल्हन लेने रानीउपखंड क्षेत्र के बिजोवा गांव में एक अनोखी और आकर्षक बारात देखने को मिली, जहां दुल्हा आधुनिक वाहनों को छोड़ पारंपरिक बैलगाड़ी में सवार होकर बारातियों के साथ दुल्हन लेने पहुंचा। इस दृश्य ने गांव में उत्सुकता और खुशी का माहौल बना दिया। दुल्हा जितेंद्र पुत्र मांगीलाल चौधरी, बिजोवा स्थित चौधरियों के वास से बारात लेकर रवाना हुआ, जो नाडोल वेरा नया अरठ तालाब के पास स्थित कानाराम पुत्र पोमाराम गेहलोत के घर पहुंची। यहां बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। बारात में शामिल सभी लोग पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में नजर आए, जिससे पूरे आयोजन में सांस्कृतिक रंग झलक उठा। दुल्हे और बारातियों ने पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए ग्रामीण संस्कृति का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर दुल्हे ने कहा कि आज के वैज्ञानिक और आधुनिक युग में भी हमें अपनी पुरानी राजस्थानी परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। हमारी संस्कृति और रीति-रिवाज ही हमारी पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। यह अनूठी बारात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
बाढ़ सिकंदरा में विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में पूर्व विवाद को लेकर गहरी नींद में सो रहे भाई को बड़े भाई ने चाकू मार कर घायल कर दिया, जिसका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। दोनों भाइयों के बीच कई साल से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बड़े भाई रविंद्र राय और छोटे भाई मनीष कुमार को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत करा दिया था। लेकिन आज सुबह जब मनीष कुमार अपने घर में सो रहा था, तभी बड़े भाई ने उसके पेट में चाकू मार दिया। मनीष के चिल्लाने के बाद घर के लोग बचाने के लिए दौड़े। घायल मनीष को इलाज के लिए तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि एक दो दिनों से दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो रहा था और आज सुबह बड़े भाई ने मौका देखकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके एक दिन पूर्व राणाबिघा गांव में भी पानी को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई थी।0
0
Report
संत कबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के अवैध मदरसे का ध्वस्तीकरण दूसरा दिन जारी
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संत कबीर नगर ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के मदरसे का ध्वस्तीकरण दूसरे दिन भी जारी उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के एक अवैध मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। प्रशासन ने रविवार देर रात तक मदरसे पर बुलडोजर चलाया है। वहीं सोमवार को सुबह होते ही उप-जिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ) और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई है। ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के शेष बचे मदरसे के हिस्से को बुलडोजर और पोकलैंड मशीनों की मदद से मलबे में बदला जा रहा है।0
0
Report
चतरा में 43 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल, बच्चों पर भारी असर
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल, 43 डिग्री तापमान ने बढ़ाई परेशानी, स्कूली बच्चे पड़ रहे बीमार चतरा : जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे के बाद से ही तेज धूप के साथ लू चलना शुरू हो जाता है, जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच उन्हें स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह के समय ही गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा लगने लगा है। कई जगहों पर बच्चे धूप और उमस के कारण थकावट और चक्कर की शिकायत कर रहे हैं। कई बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराना पड़ा है। वहीं कई अभिभावकों ने प्रचंड गर्मी को देखते हुवे अपने बच्चों को स्कूल ही भेजना बंद कर दिया है। इस भीषण गर्मी के कारण खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति काफी कठिन हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती गर्मी ने दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से लोगों ने स्कूल के समय में बदलाव करने की मांग की है, ताकि बच्चों को राहत मिल सके। गर्मी और लू के इस प्रकोप से बचने के लिए चिकित्सकों ने लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने, अगर निकल रहे हैं तो भर पेट खाना खाकर निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के लिए सिर को ढंककर रखने की सलाह दी है। फिलहाल, चतरा में गर्मी का असर थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बाइट 1:बुलंद अख्तर, छात्र अभिभावक। बाइट 2 :मो मिन्हाज, छात्र अभिभावक बाइट 3 : डॉ सत्येंद्र सिन्हा, सिविल सर्जन चतरा。0
0
Report
Advertisement
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Chhatiram, Uttar Pradesh:महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अगया निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर प्रसाद पुत्र छेदी प्रसाद की सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रतिदिन की तरह परतावल स्थित राज गैस एजेंसी पर काम करने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिटौली पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मवीर प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास लोगो के अनुसार, धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास कुछ सामान लेने के लिए रुके थे और सामान लेकर अपनी बाइक की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला (30 वर्ष) और 14 वर्षीय पुत्र है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल, रिम्स रांची रेफर
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक परिवार पटना से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में कार सवार चार लोगों में से विद्या देवी और चंदन कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं महावीर प्रसाद और अंकिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद SBMCH हजारीबाग से बेहतर उपचार के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।0
0
Report
पटना के दीघा दूजरा में बुलडोजर नोटिस से मकान मालिकों में दहशत
Patna, Bihar:राजधानी पटना में लगातार बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में पटना के दीघा दूजरा इलाके में दर्जन भर घरों के बीच दो घरों को तोड़ने का नोटिस जारी होने के बाद लोग दहशत में हैं। घर के ऊपर क्रॉस के निशान लगाए गए हैं और ‘पूरा घर तोड़ा जाएगा’ लिखे जाने के बाद घर वाले परेशान हैं। मकान मालिक अजय कुमार को नवाब गुप्ता के नाम से नोटिस आया तो दूसरे मकान मालिक रवि शंकर को नगर निगम का नोटिस प्राप्त हुआ। दोनों ने 2008 में जमीन की रजिस्ट्री कराई और उसी समय से जमीन का लगान भर रहे हैं; होल्डिंग टैक्स बिजली पानी नल और नगर निगम द्वारा दी गई एनओसी के आधार पर पिछले 15 वर्षों से यहाँ रहे हैं। नगर निगम की दी एनओसी कमर्शियल की है। नगर निगम ने 30 दिन का नोटिस दिया है पर उसके बाद निगम की टीम रोज बुलाकर बताती है कि भवन खाली कर दें। मकान मालिकों का आरोप है कि नगर निगम चाहती है कि इस बिल्डिंग को नोटिस पीरियड से पहले ही तोड़ा जाए; हमने कोर्ट में भी मामले को उठाया है, फिर भी जबरदस्ती तोड़ने का प्रयास हो रहा है। जमीन की रजिस्ट्री हमारे पास है और मौजूदा आठ धुर के घर के बारे में नगर निगम का मानना है कि नक्शा पास नहीं है, इस आधार पर ध्वस्त किया जाएगा। हम कुछ समय चाहते हैं, पर इससे पहले ही नगर निगम कार्रवाई करना चाहती है। सरकार की सभी तरह के कागज हमारे पास उपलब्ध हैं। आसपास कई घर हैं लेकिन सिर्फ हम लोगों को नोटिस मिला है, जबकि सड़क निजी जमीन में है और 22 फीट चौड़ी है.0
0
Report
Advertisement
