261125
सीतापुरः यूपी लोकसेवा आयोग की परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने कॉलेजों का किया निरीक्षण
Dharnag, Uttar Pradesh:सीतापुर में डीएम अभिषेक आनन्द और एसपी चक्रेश मिश्रा ने शहर के विभिन्न कॉलेजों का निरीक्षण किया। यूपी लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न करने के दिशा निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा के नवाबगंज में अयोध्या के राजस्व अभिलेख जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेमवाघाट पीपा पुल के पास अयोध्या जिले के राजस्व अभिलेख जलाए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह राजस्व अभिलेख बाकायदा एक पिकअप वाहन में लादकर लाए गए थे और यहाँ पर पेट्रोल डालकर इन सरकारी राजस्व अभिलेख को जलाया गया है। जलाए गए राजस्व अभिलेख में से मौके से कई अधजले राजस्व अभिलेख मिले हैं जो अयोध्या जिले के बताए जा रहे हैं, जिन्हें यहाँ पर लाकर जलाया गया है। हालांकि इन राजस्व अभिलेखों के जलाए जाने की कोई भी आधिकारिक सूचना गोंडा जिला प्रशासन को नहीं दी गई है, जिसके बाद से अब अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि इन राजस्व अभिलेखों में खतौनी, बैनामा, स्टांप, इकरारनामा और वसीयतनामा जैसे कई महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं। जिस ढेमवाघाट पीपा पुल के पास इन अभिलेखों को जलाया गया है, वहाँ से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ढेमवाघाट पुलिस चौकी है और पुलिस कर्मियों को भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है न ही पुलिसकर्मियों को कोई जानकारी दी गई है। एडीएम गोंडा को भी इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी गई है; उन्होंने एसडीएम तरबगंज को जांच के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
आदमपुर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अदमपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद आदमपुर पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव रूपानागल में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में कुछ हद तक भरोसा भी कायम हुआ है。0
0
Report
NEET UG 2026 आज: देशभर में परीक्षा, रायपुर सहित 26 केंद्रों पर ड्रेस कोड लागू
Raipur, Chhattisgarh:देशभर में आज मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा NEET (UG) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। लाखों अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा NEET (UG) 2026 परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर एजेंसी ने विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें ड्रेस कोड और पर्मिसिबल आइटम्स को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रायपुर जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। तय समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक जांच के साथ-साथ एंटी-चीटिंग सिस्टम के जरिए सख्त निगरानी रखी जा रही है। NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन और एजेंसी दोनों ही पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
आँगई थाना ने अवैध खनन के खिलाफ दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई; ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Dholpur, Rajasthan:आँगई SHO कृपाल सिंह की अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई , लगातार दूसरे दिन अवैध खनन के खिलाफ कर पत्थर ब्लॉकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन भी आँगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सनौरा रोड के पास ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। आँगई SHO कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक नवलसिंह निवासी सुनीपुर को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने कल भी अवैध खनन में लिप्त ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। लगातार दो दिन में दो अवैध खनन की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थाना पुलिस द्वारा लगातार अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। SHO कृपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
प्रेमपुरा में युवक पर पिस्टल दिखाकर धमकी, नारायणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरा में एक युवक के साथ मारपीट और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर नारायणपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में भी मारपीट को दिखाया गया है। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि प्रेमपुरा निवासी सुमित शर्मा 18 अप्रैल को रींगस गए थे। रींगस से लौटते समय अजीतगढ़ के पास सुमित ने गाड़ी में बैठे लोगों से कहा कि वे सोएं नहीं। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मोहित नामक युवक ने सुमित को थप्पड़ मारा था। अगले दिन 19 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे पवन शर्मा और अमित सैनी सुमित को जरूरी काम का बहाना बनाकर बाइक पर ले गए। फिर उसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजबपुरा के खेल मैदान में ले जाया गया, जहां मोहित शर्मा सहित अन्य युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने सुमित के साथ मारपीट की, जबकि एक अन्य युवक वीडियो बना रहा था। सुमित ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और परिवार के सामने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।0
0
Report
नदिया जिले के कृष्णनगर पॉलीटेक्निक में सात विधानसभा केंद्र, कल गिनती निर्धारित समय पर
Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর বিপিসি পলিটেকনিক কলেজে সাতটি বিধানসভার ভোট গ্রহণ কেন্দ্র, আগামীকাল গণনা হবে নির্ধারিত সময়ে, কলেজের সামনে রাস্তায় ডানদিকে ২০০ মিটার বাঁদিকে ২০০ মিটার দূরে ব্যারিকেট করে দেওয়া হয়েছে, শিব দলের এজেন্ট রাও সিঙ্গেল বাসের ব্যারিকেট এর ভিতর দিয়ে প্রবেশ করবে, সিসি ক্যামেরায় মুড়ে দেওয়া হয়েছে পুরো গণনা কেন্দ্র। কেন্দ্রীয় বাহিনী এবং পুলিশ এলাকায় সব সময়েই রয়েছে পরিস্থিতি নজর রাখছে। এদিকে ইভিএম,সিসি ক্যামেরায় চোখ রেখেছে সব রাজনৈতিক দলের কর্মীরা।0
0
Report
Advertisement
NEET UG परीक्षा भोपाल के 33 सेंटरों में 14 हजार अभ्यर्थी शामिल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल NEET UG की परीक्षा आज राजधानी में 33 सेंटर्स पर 14 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी सेंटर के अंदर 11 बजे से शुरू होगी एंट्री 1:30 बजे के बाद सेंटर के अंदर नहीं मिलेगा प्रवेश बायोमेट्रिक फेल होने पर लिखित अंडरटेकिंग देकर एग्जाम दे सकेंगे अभ्यर्थी0
0
Report
एसडीएम की तत्परता से बची 3 माह की गर्भवती युवती की जान, नहर में कूदने से पहले बचाया।
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:पूरनपुर-आसाम हाईवे पर स्थित हरदोई ब्रांच नहर के पुल नंबर दो पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्रसादपुर गांव की 3 माह की गर्भवती युवती को नहर में कूदने से पहले ही एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर बचा लिया।एसडीएम पूरनपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने कुछ परिचितों से मिलने रिजॉर्ट गए थे। वहां से वापस लौटते समय हरदोई ब्रांच नहर के पुल नंबर दो के पास उन्होंने देखा कि एक युवती तेजी से नहर की तरफ जा रही है। हालात की गंभीरता भांपते ही एसडीएम और उनके ड्राइवर नदीम गाड़ी से उतरकर युवती की तरफ दौड़े। जब तक वे पहुंचे, युवती नहर में कूदने ही वाली थी। एसडीएम और उनके स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए युवती को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित किनारे ले आए। घटना की सूचना तत्काल माधोटांडा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची माधोटांडा थाना पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि युवती प्रसादपुर गांव की रहने वाली है और 3 माह की गर्भवती है। पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच कर रही है कि उसने यह कदम क्योंउठाया एसडीएम पूरनपुर ने कहा:* "समय पर पहुंचना ऊपर वाले की कृपा थी। अगर 10 सेकंड की भी देर हो जाती तो अनहोनी हो सकती थी। युवती और उसके होने वाले बच्चे दोनों की जान बच गई। लोगों से अपील है कि मानसिक तनाव में गलत कदम न उठाएं, प्रशासन हर मदद के लिए तैयार है।"स्थानीय लोगों ने एसडीएम और उनके स्टाफ की सूझबूझ की जमकर सराहना की।0
0
Report
गौवंश मौत मामले में सेवादार की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर टिमरनी में गौवंश मौत मामले की जांच के दौरान सेवादार की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के छिदगांव गांव के पास 25 अप्रैल को हुए गौवंश मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ किए जा रहे एक सेवादार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार गौवंश मौत मामले में टिमरनी पुलिस लगातार सेवादार रामदास कोरकू से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान रामदास की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला Hospital लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा लगातार दबाव और पूछताछ किए जाने के कारण रामदास मानसिक रूप से परेशान था। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट 01 म्रतक की बेटी बाइट 02 डॉक्टर ,जिला अस्पताल हरदा, बाइट03आकांक्षा तलैया ,SDOP टिमरनी0
0
Report
Advertisement
सेना-सेवादारों ने हेमकुंड साहिब तक ट्रेक मार्ग बर्फ साफ कर दिया
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:हेमकुंड साहिब तक पहुंची सेना-सेवादारों की टीम, पूरा ट्रेक मार्ग बर्फ से किया साफ. श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी के तहत भारतीय सेना और सेवादारों की संयुक्त टीम ने बड़ा कार्य पूरा कर लिया है। टीम सफलतापूर्वक हेमकुंड साहिब पहुंच गई है और बर्फ से ढके पूरे यात्रा मार्ग को साफ कर दिया गया है। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि पहला जत्था 20 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना पिछले कई दशकों से हर वर्ष इस सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है, जिससे यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।0
0
Report
हरिद्वार (उत्तराखंड): अचानक मौसम बदला, शहर पर बारिश ने बौछार की
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Sudden weather change, rain lashes the city0
0
Report
Tonk जिले में नीट-यूजी परीक्षा आज; 10 केंद्रों में 3240 अभ्यर्थी पंजीकृत
Tonk, Rajasthan:TonK जिले में नीट-यूजी परीक्षा आज, 10 केंद्रों पर 3240 अभ्यर्थी पंजीकृत, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा परीक्षा का आयोजन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 3 पर्यवेक्षक दल तैनात, सभी केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कड़े सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-बिहार के मुख्यमंत्री समरत चौधरी ने यूनियन मंत्री जितन राम मनझी से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:DELHI BIHAR CM SAMRAT DELHI BIHAR CM SAMRAT CHOUDHARY MEETS union MINISTER JITAN RAM MANJHI VISUALS0
0
Report
दिल्ली के उत्तम नगर में बिहार की हत्या, AAP ने मुआवजे और नौकरी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के उत्तम नगर में बिहार की हत्या, AAP ने मुआवजे और नौकरी की मांग0
0
Report
आरा में बदमाश ने घर में घुसकर महिला का गला चाकू से काटा; गिरफ्तारी
Mumbai, Maharashtra:आरा में ख़ौफनाक वारदात,जबरन घर में घुसे बदमाश ने धारदार हथियार से काटा महिला का गला।मौके से गिरफ्तार।गंभीर हालत में महिला इलाजरत।पुलिस जुटी छानबीन में। विहिया जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर के कटेया रोड स्थित एक घर में कल देर रात गलत इरादे से घर के अंदर घुसे एक मनचले बदमाश ने धारदार हथियार से एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के दौरान उसने महिला के बाल पकड़कर गला के आगे और पीछे कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी महिला की पहचान बिहिया नगर वार्ड 14 निवासी आशीष कुमार वर्मा की 25 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी के रूप में हुई है। घायल महिला के गले के आगे तथा पीछे गहरे जख्म पाए गए हैं। इस दौरान महिला के साथ सो रही बेटी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और मुख्य आरोपित को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी ऋषि राज यादव बिहिया थाना के फिनगी गांव का निवासी बताया जा रहा है। इधर पुलिस के अनुसार घायल महिला के बयान पर गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से कांड में प्रयुक्त धारदार फसुली भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित पहले से भी महिला का पीछा करता चला आ रहा था। इधर, परिजनों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपित चोरी की नीयत से घर में घुसा था।0
0
Report
Advertisement
