261001
सीतापुरः PCS परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी परीक्षा केंद्रों का लगातार कर रहे हैं भ्रमण
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में PCS प्री की परीक्षा चल रही है। डीएम अभिषेक आनंद और एसपी चक्रेश मिश्रा लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिपरिया-नर्मदापुरम में बिजली कटौती पर किसान चक्का जाम, JE FIR की चेतावनी पर आक्रोश
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पिपरिया क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या को लेकर रविवार को किसानों का आक्रोश सामने आया। पनारी, महुआखेड़ा, रिछैड़ा, डोकरीखेड़ा समेत आसपास के कई गांवों के किसान अपनी बिजली संबंधी समस्याएं बताने बिनोरा बिजली सब स्टेशन पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि समस्या सुनने के दौरान बिजली विभाग के जेई राकेश चौरे ने किसानों के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही। जेई की इस कथित चेतावनी से किसान भड़क गए और उन्होंने डोकरीखेड़ा के पास पचमढ़ी रोड स्थित 33 केवी बिजली सर्विस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते पिपरिया-पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया और यातायात सुचारू हो सका।0
0
Report
बटाला पुलिस ने आज कास ऑपरेशन से 50 हिरासत, 30 केस दर्ज
Batala, Punjab:ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ 5 ਵਜੇ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਕਾਸ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਾਕਟਰ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਵੇਰੇ 5 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਖਾਸ ਤੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਨ ਵਿੱਚ 300 ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਜਵਾਨ ਦੋ ਐਸਪੀ ਛੇ ਡੀਐਸਪੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਅੌਰ ਅੱਜ ਦੀ ਜੋ ਰਿਕਵਰੀ ਹੈ ਉਸ ਵਿੱਚ 50 ਲੋਕ ਅਰਾਊਂਡ ਅਪ ਕੀਤੇ ਨੇ 30 ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਜਿੱਥੇ ਸਾਨੂੰ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਖਾਲੀ ਬਿਲਡਿੰਗ ਹੈ ਕੋਈ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਫਿਰ ਉਥੇ ਨਸ਼ਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਹ ਸਾਰੀਆਂ ਜਗ੍ਹਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਜਿਹੜੇ ਲੋਕ ਉਥੇ ਸ਼ੱਕੀ ਮਿਲਦੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਨਾਲ ਹੀ ਐਸਐਸ ਪੀ ਬਟਾਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀਆਂ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਫਰੀਜ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀ ਜੋ ਲੋਕ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਦੇ ਨੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਸੀਂ ਕਈ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀਆਂ ਫਰੀਜ ਕਰ ਰਹੇ0
0
Report
सिंगापोर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ से छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: सीएम साय
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित पहले ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ यानि SING फोरम 2026’ में सहभागिता के लिए सिंगापुर प्रवास पर है. सिंगापुर प्रवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ के जनरल मैनेजर, मास्टर प्लानिंग जेसन येओ और डायरेक्टर लिम चियाप सॉन्ग सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को गार्डन्स बाय द बे की मास्टर प्लानिंग, सतत डिजाइन और उद्यान प्रबंधन से जुड़ी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों की जानकारी दी गई. दोनों पक्षों के बीच उद्यानिकी, वनस्पति संरक्षण, शहरी हरियाली, ईको-टूरिज्म और क्षमता विकास के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध वनों और जैव विविधता से परिपूर्ण प्रदेश है. गार्डन्स बाय द बे की विशेषज्ञता और अनुभवों का लाभ नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास के साथ ही प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर लैंडस्केपिंग और हरित क्षेत्रों के विस्तार में लिया जा सकता है. इससे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को नया विस्तार मिलेगा, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को SING फोरम की पूर्व संध्या पर सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित लीडरशिप डिनर में भी शामिल हुए. इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन मार्क ली और सीईओ कोक पिंग सून मौजूद रहें लीडरशिप डिनर में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सदस्यों के साथ मास्टरकार्ड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ के 7 सदस्यीय और हरियाणा के 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी सहभागिता की यह आयोजन भारतीय राज्यों और सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के बीच निवेश, व्यापार और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को लेकर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ को तेजी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने प्रदेश की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए किए गए सुधारों और एमएसएमई, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसरों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योग जगत को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण की यात्रा में सहभागी बनने और प्रदेश में निवेश के अवसरों का फायदा उठाने के लिए आमंत्रित किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 अक्टूबर को SING फोरम 2026 में सहभागिता करेंगे. इसके बाद 6 अक्टूबर को सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों और निवेश संस्थानों के शीर्ष नेतृत्व के साथ आयोजित सीईओ राउंडटेबल में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं और आर्थिक साझेदारी के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करेंगे......0
0
Report
Advertisement
जालौन में गैस लीकेज से सिलेंडर में आग, घर-खेत जलकर राख
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खाना बनाते समय सिलेंडर में गैस लीकेज होने से हादसा, खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी भीषण आग, सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आया कच्चा मकान और बगल में बना छप्पर, अचानक पूरे घर में आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी, आग की चपेट में आकर 5 क्विंटल गेहूं, 4 क्विंटल भूसा, 2 बोरी आटा और कपड़े समेत सामान जमकर राख, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू, घर में लगी आग के चलते महिला का हुआ करीब एक लाख रुपए का नुकसान, विधवा महिला के मकान में आग लगने से घर में खड़ा हुआ रोज़ी-रोटी का संकट, बच्ची द्वारा गैस पर खाना बनाते समय सिलेंडर में गैस लीकेज होने से लगी आग, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव का मामला。0
0
Report
जशपुर पुलिस ने 632 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर गिरफ्तार किया
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने एक टाटा आईसर ट्रक से 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश और जशपुर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर की सुबह लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम उड़ीसा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान UP-47-AT-9839 नंबर के टाटा आईसर ट्रक को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर की तरफ खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी थीं। इन बोरियों को हटाने पर नीचे रखी बोरियों में टेप से लिपटे पैकेट मिले। जांच करने पर इन पैकेटों में गांजा पाया गया। पुलिस ने कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 632 किलो 380 ग्राम निकला। मामला में पुलिस ने ट्रक में सवार 42 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता, निवासी बेरिया खलीलपुर, जिला बहराईच, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश जाने की बात बताई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 632.380 किलो गांजा, तस्करी में इस्तेमाल टाटा आईसर ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गांजा, वाहन, मोबाइल और नगदी समेत इस मामले में कुल 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की जप्ती की गई है। इस मामले में तपकरा थाने में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में इसे किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। खास बात यह है कि जशपुर पुलिस ने दो दिन के भीतर लावाकेरा में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले 2 अक्टूबर को भी इसी चेकिंग बैरियर पर एक टाटा आईसर मिनी ट्रक से 440 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बीच पुलिस का कहना है कि उड़ीसा सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों पर निगरानी और सख्त की गई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।0
0
Report
बड़वानी-सेधवा में अवैध हथियार बनाने गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, रिवॉल्वर-कट्टे और कारतूस बरामद सेंधवा में अवैध हथियार बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है मामले में पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, चार हस्तनिर्मित कट्टे और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं इसके साथ ही हथियार बनाने की सामग्री और उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ गांव के बाहर हथियार बनाने के ठिकानों की भी ड्रोन से सर्चिंग कर रही है जानकारी अनुसार पुलिस ने ग्रामीण थाना क्षेत्र के खुरमाबाद के सिकलीगर मोहल्ले में सूचना के आधार पर तीन टीमों के साथ दबिश दी थी कार्रवाई के दौरान कमल सिंह सिकलीगर और रिशपाल सिंह सिकलीकर को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के मुताबिक कमल के कब्जे से तीन कट्टे,तीन कारतूस और हथियार बनाने की सामग्री बरामद हुई वahin रिशपाल के पास से एक रिवॉल्वर, एक कट्टा, दो कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण मिले है दोनों आरोपियों से कुल एक रिवॉल्वर, चार हस्तनिर्मित कट्टे और पांच कारतूस जब्त किए गए हैं जब्त हथियार और अन्य सामग्री की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है पुलिस के अनुसार पूछताछ में फरार साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने सूची तैयार की है0
0
Report
Advertisement
थानेसर कांग्रेस सम्मेलन से भाजपा पर आक्रामक हमला, 8 अक्टूबर प्रदर्शन की घोषणा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के हल्का थानेसर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र मे हुआ जिसको चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री), प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, विधायक अशोक अरोड़ा,शाहबाद से विधायक रामकरण काला, माजूद रहे पत्रकारों से बात करते हुए हुड्डा ने कहा धान खरीद के बीच मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर उठे सवाल, किसानों के प्रदर्शन और भाजपा विधायकों की दिल्ली में मुलाकात को लेकर सियासत तेज कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पर बरसे कांग्रेस नेता 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन का ऐलान हरियाणा में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। थानेसर में विधायक अशोक अरोड़ा द्वारा आयोजित भव्य कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की। सम्मेलन में उमड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी और कांग्रेस की बढ़ती ताकत का संकेत बताया। वहीं, किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए 8 अक्टूबर को प्रदेशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। वीओ-1 थानेसर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। विधायक अशोक अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी सज्जन सिंह, रामकिशन गुर्जर, किरण चौधरी सैनी, मेवा सिंह और चक्रवर्ती शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। सम्मेलन की सफलता पर कांग्रेस नेताओं ने आयोजकों और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को बधाई दी। नेताओं का कहना था कि हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास कम हो रहा है और कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। वीओ-2 कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इंडिया गठबंधन की ओर से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 8 अक्टूबर को हरियाणा सहित देश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ होने वाले इन प्रदर्शनों में कांग्रेस के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वीओ-3 किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं का आरोप है कि सरकार किसानों को 48 घंटे में भुगतान करने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में किसानों की फसलें एक-एक सप्ताह तक मंडियों में पड़ी रहती हैं। कहीं धान में नमी का बहाना बनाकर खरीद में देरी की जा रही है, तो कहीं 26 क्विंटल की सीमा का हवाला देकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धान और बाजरे की खरीद को लेकर किसान बेहद परेशान हैं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि किसानों के मुश्किल समय में पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। कुल मिलाकर थानेसर का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन जहां पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन बना, वहीं किसानों के मुद्दों और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी upcoming रणनीति भी स्पष्ट कर दी। अब 8 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शनों पर सभी की निगाहें रहेंगी। हरियाणा की मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा के सभी विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वीओ4 धान खरीद के सीजन में किसानों को मंडियों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर सालभर से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रदेश में किसान आंदोलन कर रहे हैं और मंडियों में धान की आवक जोरों पर है, ऐसे समय में मुख्यमंत्री का विदेश दौरा कितना उचित है? वहीं, भाजपा के सभी विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मुलाकात को लेकर विपक्ष सरकार की मंशा और किसानों के मुद्दों पर उसके रुख को लेकर सवाल उठा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाती है और मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के बीच धान खरीद की व्यवस्था किस तरह सुचारू रहती है। फिलहाल किसानों के मुद्दे और भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।0
0
Report
तराना में आबकारी दबिश: 63 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:तराना में आबकारी की अलसुबह दबिश, 63 लीटर अवैध शराब बरामद उज्जैन। तराना में आबकारी विभाग ने रविवार अलसुबह अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 63 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने भारत सिंह पिता देवी सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आबकारी विभाग के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि तराना के पाला मोहल्ले में मकान नंबर 132 में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने अलसुबह यहां दबिश दी। मकान अंदर से बंद था और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद तराना पुलिस और गवाहों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाकर मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 200 पाव प्लेन देशी शराब, 50 पाव मसाला देशी शराब, 50 पाव एमडी रम और 12 बोतल आरएस व्हिस्की बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने भारत सिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी और पुलिस विभाग में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर आबकारी विभाग की टीम काफी समय से नजर रख रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। कार्रवाई कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देश पर की गई। आबकारी कंट्रोलर मुकेश रंधा द्वारा गठित टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी संजय जैन के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम में तराना, बड़नगर और महिदपुर वृत्त का स्टाफ शामिल रहा।0
0
Report
पप्पू यादव ने गोपालगंज में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर पैसे वितरित किये – भाजपा के समर्थन में नहीं, बल्कि पीड़ितों के लिए
Gopalganj, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को गोपालगंज पहुंचे जहाँ उन्होंने बैकुंठपुर प्रखंड के शीतलपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व उनके बीच पैसे का वितरण किया. बैकुंठपुर के शीतलपुर में 5 दिन पूर्व जमींदारी बांध टूट गया था जिसके बाद 4 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया था कई गांवों में अभी पानी फैला है जहाँ लोग शिविर में रह रहे व समुदायिक रसोई में खाना खा रहे हैं. आज पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच मिलने पहुँचे जहाँ बुलेट से बाँधपर घूमकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व पैसा वितरण किया. पप्पू यादव ने बताया कि 1984 के बाद आजतक इतनी बड़ी विभीषिका नही देखने को मिली इस बार 23 जिलो के 56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए. मैं पिछले 23 दिनों से नदी में हूं कई जिलों में बाढ़ पीड़ितों के बीच गया हूं आज गोपालगंज हूं अब बेतिया के नौतन जाऊँगा. बड़ी बात है कि आजतक नरेन्द्र मोदी जी का एक ट्वीट नही आया है.0
0
Report
Advertisement
हरियाणा कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व पर जोर
Panchkula, Haryana:हरियाणा कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर फिर उठी आवाज... कुलदीप शर्मा ने सामूहिक नेतृत्व की पैरवी की... हुड्डा के CM फेस प्रोजेक्शन पर उठाए सवाल... हरियाणा कांग्रेस में आगामी चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री पद के चेहरे और नेतृत्व के मुद्दे पर अंदरूनी बहस एक बार फिर सामने आई है। कांग्रेस के senior नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर हरियाणा में किसी एक नेता को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने के बजाय सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ने की पैरवी की है। कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के उस सुझाव का हवाला दिया है, जिसमें चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ने और राहुल गांधी के नेतृत्व में अभियान चलाने की बात कही गई है। पत्र में उन्होंने इसे कांग्रेस की मूल विचारधारा के अनुरूप बताया है। पत्र में कुलदीप शर्मा ने लिखा कि हरियाणा में चुनाव से काफी पहले किसी एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने से पार्टी के व्यापक जनाधार और गठबंधन की संभावनाएं सीमित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी का फोकस एक व्यक्ति और उसके इर्द-गिर्द केंद्रित हो जाता है। कुलदीप शर्मा ने पत्र में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि वे वर्ष 2029 के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की मुहिम चला रहे हैं। शर्मा के मुताबिक, इससे कांग्रेस की पहुंच सीमित हो रही है और अलग-अलग वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपील की कि पार्टी में किसी एक व्यक्ति के नेतृत्व के बजाय सामूहिक नेतृत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला केंद्रीय पार्टी नेतृत्व पर छोड़ा जाना चाहिए। पत्र की प्रतियां हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राव और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को भी भेजी गई हैं। पत्र सामने आने के बाद हरियाणा कांग्रेस में 2029 के नेतृत्व और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज होने के संकेत हैं।0
0
Report
दमोह गोकशी मामले में सस्पेंड हुए SI-ASI, अवैध अतिक्रमण और मांस मदिरा पर कार्रवाई
Damoh, Madhya Pradesh:गोकशी मामले में एक और बड़ा एक्शन, एक सब इंस्पेक्टर और एएसआई सस्पेंड, कलेक्टर ने दी जानकारी, अधिक्रमण हटाने के साथ मांस मदिरा विक्रय पर भी नकेल.. एंकर/ एमपी के दमोह में शनिवार को हुए गोकशी के मामले में शनिवार शाम से ही लिए जा रहे एक्शन के साथ अब लगातार कार्यवाहियों का दौर जारी है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में पहली नजर में जिन लोगों की हीलाहवाली पाई गई है उन में से एक सब इंस्पेक्टर चौकी प्रभारी ब्रजलाल पटेल और एएसआई राकेश पाठक को सस्पेंड किया गया है वहीं इलाके में अपरधियों के अवैध अतिक्रमणों पर भी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर के मुताबिक इस इलाके में लगे पुलिस के 26 सीसीटीवी कैमरे बंद थे जिन्हें चालू कराया गया है। उनके मुताबिक इस इलाके में खुलेआम मांस मदिरा की दुकानें चलाये जाने की बात भी सामने आई थी जिसे लेकर भी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने हिंदूवादी संगठनों के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन में लापरवाही की है है , इस पर डीएम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर बुलडोजर एक्शन किया जा सकता है और यहां पर भी उसी आधार पर एक्शन लिया जा रहा है।0
0
Report
कामद गांव में हथियारबंद फायरिंग, 15 वर्षीय बालक घायल—जांच जारी
Datia, Madhya Pradesh:हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय बालक को लगी गोली, जिला अस्पताल में इलाज जारी दतिया। उन्नाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में हर्ष फायरिंग के दौरान 15 वर्षीय बालक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद घायल बालक को डायल-112 की मदद से जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गांव में बच्चे के जन्म की खुशी में हथियारों से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभिषेक अहिरवार पुत्र हरदयाल अहिरवार के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बालक ने गांव के ही लवकुश दांगी और अभिषेक वंशकार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में 30 से अधिक छात्र सम्मानित
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।,समारोह के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज व देश को नई दिशा दे सकते हैं।,वहीं OBC महासभा के संभागीय प्रभारी गया प्रसाद पटेल ने मप्र सरकार से OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में OBC आबादी करीब 65 प्रतिशत होने के बावजूद वर्तमान में सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि 13 प्रतिशत पद होल्ड पर रखे गए हैं। 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होने तक महासभा आंदोलन जारी रखेगी। बाइट - डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग* बाइट - गया प्रसाद पटेल, संभागीय प्रभारी, OBC महासभा*0
0
Report
गहलोत के आरोपों पर भाजपा मंत्री बोले—जनादेश से कांग्रेस की हताशा उजागर
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार हार की हताशा में अनर्गल बयान दे रहे अशोक गहलोत: मदन दिलावर जनता के बीच समाप्त हुई कांग्रेस की प्रासंगिकता: जवाहर सिंह बेढम सत्ता का दुरुपयोग करने वाले अपनी गिरेबां में झांकें: हीरालाल नागर कांग्रेसिए खुद होटलों में कैद रहे, अब कर रहे बयानबाजी: रामलाल शर्मा जयपुर, 4 अक्टूबर 2026। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन के बाद कांग्रेस नेताओं की हताशा बयानों में स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनी हार पर आत्ममंथन करने की बजाय जनादेश पर सवाल उठाना जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी जनता अपने विवेक से निर्णय करेगी। मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगिण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए निष्पक्ष भाव से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि नगर निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और जनता जिस दल को अपना आशीर्वाद देती है, वही चुनाव में विजयी होता है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान हताशा भरा है। कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को पंगु कर दिया था और एक-एक पंचायत समिति में दो-दो साल तक चुनाव चलते रहे और विकास कार्य अवरुद्ध रहे। जबकि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ‘एक राज्य, एक चुनाव’ की परिकल्पना को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर अपनी मुहर लगाई है और now पंचायत चुनाव में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलेगा। क्योंकि हर बार हार के बाद कभी ईवीएम का मुद्दा उठाने के और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयान देने वाली कांग्रेस की प्रासंगिकता जनता के बीच समाप्त हो गई है। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि उनके शासनकाल में पंचायत राज चुनाव टुकड़ों में करवाए गए और सत्ता का दुरुपयोग करते हुए खरीद-फरोख्त कर बोर्ड बनाए गए। इतना ही नहीं, सत्ता में बने रहने के लिए विधायकों से लेकर मंत्रियों की लगातार फोन टैपिंग करवाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पानी-बिजली सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप नगरीय निकायों में भाजपा को प्रचंड जनादेश प्राप्त हुआ। उससे अशोक गहलोत को छटपटाहट हो रही है। क्योंकि कांग्रेस में आपसी खींचतान के चलते उनके नेताओं में एक-दूसरे के प्रति विश्वास नहीं है और केवल सत्ता लोलुपता सता रही है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए कोविड के समय में भी इनकी कांग्रेस सरकार कई दिनों तक होटलों में कैद रही। चूंकि अब अशोक गहलोत की गांधी परिवार के दरवाजे पर पहले जैसी स्वीकार्यता नहीं रही, इसी कारण वे राहुल गांधी को खुश करने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।0
0
Report
रायसेन जंगल में युवक गोलू गोंड पर बाघ हमले की खबर, विभाग जांच कर रहा
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन के जंगल में अपने जानवर चरा रहे युवक पर हिंसक जंगली जानवर ने युवक गोलू गोंड पर जानलेवा हमला कर दिया । जिला मुख्यालय के ग्राम नयापुरा बीट गोंदरा की घटना है गोलू के अनुसार उस पर बाघ ने किया हमला किया है जबकि वन विभाग की टीम ने पुष्टि नहीं की । वन विभाग के अनुसार जांच के बाद ही कह पायेंगे की किस हिंसक जानवर ने हमला किया है । घायल युवक गोलू गोंड को परिजन अस्पताल लेकर पहुंच जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है ।0
0
Report
Advertisement
