261001
सीतापुर- छात्र सभा के जिला अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर फिल्म "फूले" को टैक्सफ्री की मांग को लेकर छात्र सभा पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन दिया इस मौके पर छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट में पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में बीजेपी 2028 विधानसभा के लिए 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आज
Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ी बैठक आज बीजेपी कार्यालय में थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय होंगे शामिल बैठक में बीजेपी के सभी 17 प्रकोष्ठ के पदाधिकारी होंगे शामिल 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यसमिति की होगी बैठक आगामी रणनीतियों को लेकर बैठक में होगी चर्चा 2028 विधानसभा चुनाव के लिहाज से प्रकोष्ठों को दिए जाएँगे टास्क TT- किरण सिंह देव प्रदेश, अध्यक्ष, बीजेपी0
0
Report
अमेरिका यूनिवर्सिटी ने डॉ राजपुरोहित को मानद डॉक्टरेट देकर सम्मानित किया
Pali, Rajasthan:डॉ. गादाणा को यूनाइटेड अमेरिका यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्ट्रेट की उपाधि से नवाजा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. केसरसिंह राजपुरोहित (गादाणा) को यूनाइटेड अमेरिका यूनिवर्सिटी की ओर से मानद डॉक्ट्रेट (ऑनरेरी डॉक्टरेट) की उपाधि से सम्मानित किया। सम्मान पुडुचेरी में एक समारोह में प्रदान किया। डॉ. राजपुरोहित को यह सम्मान सामाजिक सेवा और विशेष रूप से कोरोना के दौरान निस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए दिया।0
0
Report
हाई कोर्ट: नाबालिग बेटी को कार चलाने की अनुमति पर पिता की याचिका नकार दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत के मामले में नाबालिग बेटी को वाहन की चाबी देने वाले पिता की याचिका को छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने आरोपी पिता घनश्याम महिलाने (निवासी धरमजयगढ़, रायगढ़) के खिलाफ दर्ज एफआईआर FIR, चार्जशीट और निचली अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान को निरस्त करने से इंकार कर दिया है। घटना 30 अक्टूबर 2025 की है। छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कापू रोड स्थित छला मोड़ खमहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई, दुर्घटना के समय कार को आरोपी घनश्याम महिलाने की नाबालिग बेटी लापरवाहीपूर्वक चला रही थी। पिता को पुलिस ने सह आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है, यह जानते हुए भी कि बेटी नाबालिग है, कार की चाबी सौंपने और उसे गाड़ी चलाने की अनुमति देना खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 105 (सदोष मानव वथ जो हत्या नहीं है) व धारा 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की धारा 199A, 184, 3/181 व 4/181 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।याचिकाकर्ता घनश्याम महिलाने ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और आरोप पत्र को रद्द करने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई। याचिकाकर्ता कीओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता विकास कुमार पांडेय ने कहा, याचिकाकर्ता न तो वाहन का पंजीकृत मालिक है और न ही दुर्घटना के समय गाड़ी चला रहा था। अधिवक्ता पांडेय ने घटना स्थल के पास के एक रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे के फूटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट काhlabाव देते हुए दावा किया, घटना के समय गाड़ी नाबालिग बेटी नहीं, बल्कि अभिषेक भास्कर नामक बालिग व्यक्ति चला रहा था और बेटी बगल की सीट पर बैठी थी। अधिवक्ता ने कहा, याचिकाकर्ता शासकीय कर्मचारी है और एकतरफा जांच के कारण उसके करियर पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए उसके खिलाफ पूरी कार्यवाही निरस्त की जाए।मामले की सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने कहा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 528 के तहत हाई कोर्ट साक्ष्यों का परीक्षण या मिनी ट्रायल नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा, याचिकाकर्ता द्वारा पेश किया गया सीसीटीवी फूटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट उसके बचाव का हिस्सा है। इनकी प्रामाणिकता और सत्यता का फैसला निचली अदालत में ट्रायल के दौरान ही हो सकता है।डिवीजन बेंच ने कहा, पुलिस चार्जशीट में स्पष्ट आरोप है, पिता ने जानते-समझते हुए, नाबालिग को चाबी sोंपी थी। प्रथम दृष्टया अपराध की सामग्री मौजूद होने के कारण कार्यवाही रद्द नहीं की जा सकती। हाई कोर्ट ने निचली अदालत के संज्ञान लेने के आदेश को सही ठहराते हुए याचिकाकर्ता को छूट दी है कि वह अपनी सभी दलीलें ट्रायल कोर्ट के समक्ष रख सकता है।0
0
Report
Advertisement
15 फीट के अजगर की खबर, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया गया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के घुवारा-भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरी खेरा में आज उस समय दहशत फैल गई जब आबादी वाले इलाके में करीब 15 फीट लंबा और 25 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प मित्र अमर सिंह लोधी को दी। सूचना मिलते ही अमर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। बाद में वन विभाग की मदद से उस अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
निकाह के खाने के मेन्यू पर विवाद, बाराती मारपीट
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ एक निकाह के दौरान उस वक्त बवाल हो गया जब बारातियों को खस्सी' के मीट के जगह मुर्गा का मीट परोस दिया गया. जिसके बाद देखते ही देखते निकाह स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया इस दौरान बरातियों और सारातियों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, कोई हाँथ में बल्ला लिए तो कोई लात घूसों से एक दूसरे पर टूट पड़े. यह पूरी घटना महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर गांव की है. मारपीट की इस घटना में आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी अनुसार सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद का निकाह महिषी प्रखंड के राजनपुर निवासी मो. जाविद उर्फ मटो की पुत्री से तय हुआ था. जिसके बाद दूल्हे के साथ बारात लड़की के घर पहुंची और फिर निकाह की रस्में बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं. असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब निकाह के बाद सभी मेहमान खाना खाने के लिए टेबल पर बैठे, दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्हें शादी के मेन्यू में खस्सी का मांस खिलाने की बात कही गई थी, लेकिन जब थाली सामने आई तो उसमें मुर्गा परोसा जा रहा था. इसी बात को लेकर मेहमानों और मेजबानों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ बवाल मारपीट में बदल गई. घटना के संबंध मे दूल्हे के चाचा मो. इरफान ने बताया कि खाने के विवाद को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के कई लोग जख्मी हो गए, सभी घायलों का इलाज फिलहाल अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में चल रहा है. बाइट - मो. इरफान, दूल्हे का रिश्तेदार.0
0
Report
हरिनगर डीबी ब्लॉक सड़कें दलदल, बरसात ने लोगों की जीवन को प्रभावित किया
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरिनगर डीबी ब्लॉक की सड़के बनी दलदल बरसात और सड़को पर पड़ी चिकनी मिट्टी लोगो के लिए बनी मुसीबत कई शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का हल कई बार लोग हों चुके दलदल का शिकार राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है और पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात के कारण लोगों की समस्या भी बढ़ गई है। राजधानी में हो रही बरसात के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन कई इलाकों में बारिश के साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं। हरिनगर डीबी ब्लॉक इलाके में फरवरी मार्च में दिल्ली जल बोर्ड ने सीवर डालने का काम शुरू किया था। काम पूरा होने के बाद सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानियां पहले से ज्यादा और बढ़ गई है। बरसात के कारण चिकनी मिट्टी सड़क पर फैल गई है और सड़क दलदल का रूप ले चुकी है। आए दिन लोग चिकनी मिट्टी होने के कारण गिरते हैं कई बार तो बुजुर्ग बच्चे यहां तक की दूध वाला भी गिर चुका है। बरसात के चलते एक कुते की भी करंट लगकर मौत हो चुकी थी। सबसे बड़ी बात यह है कि पार्क में जाने के लिए बुजुर्गों बच्चों को इस सड़क के द्वारा जाना पड़ता है। ऊपर से रही सही कसर इस बरसात ने पूरी कर दी। चारों तरफ कीचड़ और पानी भरा हुआ है। लोग गिरते हैं और सवाल उठाते हैं कि आखिर यह लापरवाही क्यों। लोगों में आक्रोश है कि पॉश कॉलोनी में रहने के बावजूद नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। लोगों और डीबी ब्लॉक के लोगों ने इसकी शिकायत जिल प्रतिनिधियों जल बोर्ड विधायक तक कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़कों पर दलदल बनना यह कहीं ना कहीं सरकार के दावों की पोल खोल रहा है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में गड्ढे से बाइक गिरने पर दो युवक बाल-बाल बचे
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में गड्ढे से बाइक गिरने पर दो युवक बाल-बाल बचे। गनीमत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई और वे गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।localized text removed duplicates and metadata to maintain focus on core news. स्थानीय निवासी हरदीप के अनुसार यह मामला 8 जुलाई का है। दोपहर बाद 2 बजे के करीब उनकी गली में रहने वाला रूपेश अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाहर जाता रहा था। गली में सीवरेज के लिए गड्ढा खुदा हुआ था, पर बरसात के कारण उसमें पानी भर गया जिससे वह दिखाई नहीं दिया। रूपेश जब बाइक लेकर वहां से गुजरा तो उसका आगे वाला हिस्सा गड्ढे के अंदर चला गया, लेकिन बाइक के केवल आगे का हिस्सा अंदर गया। दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। लोगों ने कहा कि गड्ढे बिल्डिंग/सीवरेज के लिए जगह-जगह बने हैं और बरसात के समय यह लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। बारिश से पहले पूरा काम होना चाहिए था, लेकिन अब बारिश के समय में समस्या बन गया है।0
0
Report
गंगोत्री राजमार्ग नालूपानी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग अब सुचारू
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के समीप भूस्खलन होने और सड़क पर मलबा आने से अवरुद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है。 नालूपानी में बार–बार मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और मार्ग को तत्काल खोले जाने के लिए उक्त स्थान पर स्थायी जेसीबी की तैनाती कर दी गई है।0
0
Report
दबंगों ने खुलेआम बाजार में असलहा लहराते हुए ,पीकअप सवार को पीटा, व्यापारियों में दहसतफ
Bbrasi, Uttar Pradesh:*चहनिया कस्बे में बढ़ता अपराध, व्यापारी दहशत में; व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव व खंडवारी प्रधान सतीश गुप्ता ने ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग* चहनिया, चंदौली। चहनिया कस्बे में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। शुक्रवार सुबह चहनिया चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन बुलेट सवार युवकों ने सकलडीहा की ओर से आई एक पिकअप के रुकते ही चालक से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति के साथ भी हाथापाई की गई। घटना के पिस्टल लहराए जाने से चौराहे पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद चहनिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रताप यादव एवं खंडवारी ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि यदि बाजार में व्यापार करने वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि चहनिया में लगातार मारपीट, लूटपाट और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। एक सप्ताह पूर्व विकास लान में स्वर्ण व्यापारी राहुल सेठ के साथ लेन-देन को लेकर हुई मारपीट की घटना का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है। व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। लगातार हो रही घटनाओं से चहनिया कस्बे के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सभी की निगाहें अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
JDU के संजय झा बोले NDA बैठक CM चौधरी के आवास पर
Patna, Bihar:Patna जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान आज NDA की बैठक है इसको लेकर संजय झा ने कहा एनडीए की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हो रही है। पांच दलों के सारे जिला अध्यक्ष इस मीटिंग में रहेंगे, पार्टी के सीनियर नेता रहेंगे, बिहार सरकार के मंत्री रहेंगे, हर जिला में समन्वय रहे सिर्फ पटना में समन्वय नहीं रहे, जिला और ब्लॉक में भी समन्वय में रहे नतीजा देखे होंगे चुनाव के बाद का फीडबैक भी लेना है कि उनके क्षेत्र में काम चल रहा है और सुझाव भी लेना है और क्या होना चाहिए जमीनी फीडबैक से कोई योजना बनाने में अच्छा होता है। सारे पार्टी के जिला अध्यक्ष इस बैठक में रहेंगे और जिला का इनफार्मेशन भी मिलेगा क्या हो रहा है क्या नहीं हो रहा है। टीएमसी का क्या हाल हो गया पूरे देश देख रहा है पार्टी जिस तरह से चल रही थी ना कोई विचारधारा था ना जनता का कोई कमिटमेंट था सत्ता को लेकर सब एक झूठ थे जैसे दिखते हैं इंडिया गठबंधन में चुनाव अलग-अलग लड़ते हैं और फिर आपस में एकजुट हो जाते हैं0
0
Report
शिर्डी साईं मंदिर के VIP दर्शन अब 300 रुपए, भक्तों में बढ़ी महंगाई की हलचल
Mumbai, Maharashtra:शिर्डी साईं मंदिर में VIP दर्शन हुए महंगे, अब 200 नहीं 300 रुपये देने होंगे महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब VIP प्रोटोकॉल के तहत साईं बाबा के विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 300 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले यह शुल्क 200 रुपये था। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुचारु दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए संस्थान लगातार व्यवस्थाओं में सुधार कर रहा है। संस्थाने के अनुसार, अब तक VIP प्रोटोकॉल दर्शन और सामान्य सशुल्क दर्शन की फीस समान होने के कारण श्रद्धालुओं के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो रही थी। इसी को देखते हुए केवल VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, सामान्य सशुल्क दर्शन की फीस और व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संस्थाने ने स्पष्ट किया है कि नई दरें आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू की जाएंगी। इसके बाद जारी होने वाले सभी नए VIP प्रोटोकॉल दर्शन पास 300 रुपये की नई दर पर उपलब्ध होंगे। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट का कहना है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु विशेष ब्रेक दर्शन सुविधा का लाभ उठाते हैं, जबकि सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में VIP और सामान्य दर्शन व्यवस्था के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है。0
0
Report
बारमेरः ASI अनोपाराम के निधन के बाद ट्रांसफर आदेश पर सवाल
Barmer, Rajasthan:Barmer 1 जुलाई को निधन, 9 जुलाई को ट्रांसफर आदेश में नाम पगड़ी रस्म के दिन ही दिवंगत ASI का तबादला मृतक ASI अनोपाराम के स्थानांतरण से विभाग पर सवाल जोधपुर रेंज की ट्रांसफर सूची में बड़ी प्रशासनिक चूक? दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम ट्रांसफर लिस्ट में शामिल सेवा रिकॉर्ड अपडेट नहीं या लापरवाही? 01 जुलाई को मौत, 09 जुलाई को तबादला आदेश जारी स्थानांतरण सूची ने खोली विभागीय रिकॉर्ड की पोल ट्रांसफर आदेश में मृतक ASI का नाम, जोधपुर रेंज पुलिस के आदेश से उठे गंभीर सवाल0
0
Report
Advertisement
पुत्र ने ही पिता की हत्या का किया खुलासा: क्या बदलेगा केस का रुख?
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम भोगावा सिपानी में हत्या का मामला पुलिस ने खुलासा किया। मृतक नारायण अपने ही पुत्र जयपाल के खिलाफ 4 जून को घर नहीं जाने और गाली गलौच करने को लेकर हुए विवाद के बाद सीने में लात मारे जाने से गंभीर चोटों के कारण मृत्यु के रूप में पाया गया। पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का कारण गंभीर चोट लगना बताया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SDOP बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में थाना बेड़िया से पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से विस्तृत चर्चा की और जानकारी मिली कि 4 जून को मृतक नारायण का अपने ही पुत्र जयपाल को घर नहीं जाने और गाली गलौच करने को लेकर झगड़ा हुआ था। जयपाल ने मृतक को जान से मारने की नियत से सीने में 5-6 बार लात मारी और पुलिया पर पैर पकड़कर घसीट दिया। पुलिस टीम ने जयपाल को अभिरक्षा में लिया और बारीकी से पूछताछ करने पर उसने ही पिता के प्रति हत्या की नियत से लात मारने की बात स्वीकार की। आरोपी जयपाल को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस रिकार्ड से पता चला कि जयपाल पर पूर्व में वर्ष 2024 में बेड़िया थाने में अपराध दर्ज है।0
0
Report
इटावा में लूटकांड के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वही अभियुक्त के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी भी बरामद हुई है. इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके में पुलिस और लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे शिवम और शिवा के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, कारतूस 20,170 रुपए नगद बरामद किया गया है. अभियुक्त ने बीते 3 जुलाई को इकदिल में लूट की घटना को अंजाम दिया था. अभियुक्त के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.0
0
Report
अलीगढ़ में मजदूर के साथ डंडे से मारपीट का वीडियो वायरल, दबंगई के आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग मजदूर के साथ की डंडे से मारपीट, मारपीट और दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जबरन दबंगई से मजदूरी करने का आरोप, दबंग ने डंडे और लात घुसो से की मारपीट, अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के शिवपुरी गली नंबर 4 का मामला。0
0
Report
Advertisement
