261401
Sitapur-गौशाला की जांच कर कार्यवाही करने की मांग
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख तहसील क्षेत्र के कृष्णकांत सिंह निवासी जालेपारा परगना मछरेहटा ने समाधान दिवस में एप्लीकेशन देते हुए बताया गांव में ही स्थित एक गौशाला है जिसकी देखरेख में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की है गौशाला की स्थिति काफी अत्यंत दयनीय है। गौशाला मैं रात के वक्त कोई भी नहीं रुकता है जिससे गौशाला में लगे पिलर को उखाड़ कर गाये बाहर आ जाती हैं और किसानों की फसलों को नष्ट करती हैं इसकी शिकायत कई बार मछरेहटा ब्लॉक मुख्यालय पर भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक गौशाला की कोई जांच व कार्रवाई नहीं हुई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाघ के दर्शन के डर से बगहा में अलर्ट: रामनगर में फिर बाघ के संकेत
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ रामनगर थाना क्षेत्र के सोनखर पंचायत अंतर्गत बरवा बंज़रिया गांव में बाघ के पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत है. लोग खेत में धान की सोहनी करने जाते समय बाघ अपने शावकों के साथ दिखा. रामनगर वाल्मीकि टाईगर रिजर्व से एक बाघ के भटकने की सूचना पर वन विभाग की टीम एक सप्ताह से अलर्ट पर है. आज बाघ के शावकों के साथ दिखने की सूचना पर रामनगर रेंजर विजय प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुँचे; पगमार्क की पुष्टि के बाद टाइगर रेस्क्यू जारी है. रामनगर के ग्रामीण भावल के बाद अब बंजरिया में भी बाघ दिखने से हड़कंप है. ग्रामीणों ने सूचना दी है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर पगमार्ग की पहचान की. VTR प्रशासन ने ग्रामीणों से कहा कि वे अकेले खेत या जंगल से सटे इलाकों की ओर न जाएँ; अगर जाना जरूरी हो तो समूह में लाठी डंडे साथ लेकर जाएँ. रामनगर क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से बाघ की हलचल तेज है; पशु चिकित्सक टाइगर ट्रेकिंग में जुटे हैं। जंगल से बाहर निकलकर आस-पास के रिहायशी क्षेत्रों में बाघ, तेंदुआ, भालू आदि देखने को मिल रहे हैं. 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस है और एक टाइगर ने यहां लोगों को चौंका दिया है。0
0
Report
मोतिहारी चीनी मिल की जमीन बिकने पर बिहार विधानसभा में दो विधायकों का गंभीर सवाल
Motihari, Bihar:मोतिहारी चीनी मिल से जुड़ी जमीन बिकने का मामला बिहार विधानसभा के पटल पर दो दो विधायकों ने बहुत ही संजीदगी से उठाया है। विधायक विनय बिहारी ने शायरी के अंदाज में मोतिहारी चीनी की जमीन बिकने पर सवाल उठाया तो केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उसका अब तक अनुपालन नहीं होने पर सवाल उठाया। विधायक शालिनी मिश्रा ने हाइकोर्ट के CWJC 9770/2015 में आए आदेश जिसमें किसानों का करीब सत्रह करोड़ रुपया बकाया भुगतान और 12 सर्टिफिकेट केश का 27 वर्षों से लंबित रहने पर और दूसरी तरफ मोतिहारी चीनी मिल की जमीन बिकवाने पर सवाल उठाया है.0
0
Report
दोस्तों के साथ दामनकोल झरना में सेल्फी लेते समय युवक डूबा, मौत
Munger, Bihar:दोस्तों संग दामनकोल में नहाने आए युवक की सेल्फी लेने के क्रम में पैर फिसलने से डूब कर हुई मौत तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा का रहने वाला था युवक ।शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुंगेर:बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर टू पंचायत के दामनकोल झरना में अपने दोस्तों संग नहाने के दौरान मस्ती करने और सेल्फी लेने के क्रम में फिसलकर एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। म जानकारी के अनुसार तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी भरत तांती का 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार अपने सात दोस्त जिनमें सौरभ, रौशन, आकाश और मनीष के साथ महपुर के दो दोस्त के साथ पिकनिक मनाने दामनकोल स्थित झरना के समीप पहुंचा था। सभी दोस्त पिकनिक के दौरान झरना में नहाने के दौरान मस्ती कर रहे थे। तभी करण कुमार मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। झरना में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में करण का पैर पत्थर पर फिसल गया और वह कुंड में जा गिरा। कुंड में गिरते ही सभी दोस्त जोर जोर से चिल्लाने लगे। इधर शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग झरना के समीप पहुंचे और इसकी सूचना हवेली खड़गपुर पुलिस के डायल 112 को दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और कुंड के पानी से करण को बाहर निकाला और आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्तों ने बताया कि मृतक सेल्फी लेने के क्रम में जब पैर फिसलने की वजह से पत्थर से नीचे गिरा तो नीचे पत्थर से उसका सिर भी टकराया था। इधर हवेली खड़गपुर पुलिस ने मृतक करण के परिजनों को घटना की सूचना दी जिसके बाद उसकी मां और अन्य परिजन और ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। परिजनों में मातम पसरा है। मृतक की मां का तो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक करण तारापुर में टोटो का मिस्त्री था। पिता भरत तांती मजदूरी करते है। जबकि मृतक करण दो भाई में सबसे बड़ा था। इस बाबत हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद में छात्रों का मशाल जुलूस, पेपर लीक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:पेपर लीक मामलों और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को धनबाद में सैकड़ों छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया .रांगाटांड़ से रणधीर वर्मा चौक तक निकाले गए मार्च में छात्रों ने हाथों में मशाल, तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की तथा परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई. प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं में सरकार की लापरवाही के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है. छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार प्रभावित हो रही है जिससे युवाओं में भारी निराशा है. छात्रों ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की. उनका कहना था कि अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. प्रदर्शन में शामिल छात्र रोहित पाठक, गुलाम अरशद, सबीना और आमिर हाशमी ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाना चाहिए.उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है. छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं किए जाते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
कटिहार रंगदारी-अपहरण केस: बाबा डॉन समेत 4 गिरफ्तार; पूछताछ जारी
Katihar, Bihar:कटिहार में रंगदारी और अपहरण कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपी अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन भी शामिल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन मुख्य आरोपी पूर्व में आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में भी न्यायिक हिरासत में जा चुका है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है नगर थाना में तीनगछिया निवासी वादी मुख्तार अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कटिहार नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी और अपहरण के सनसनीखेज मामले का कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपी अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन भी शामिल है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。 कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया है कि 21 जुलाई को नगर थाना में तीनगछिया निवासी वादी मुख्तार अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। आवेदन में वादी मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया है कि आरोपित लगातार उससे रंगदारी की मांग कर रहे थे। शिकायत में ये भी कहा गया कि पूर्व में नकद राशि लेने के बावजूद 20 जुलाई को आरोपितों ने फिर से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। भयवश वादी ने अतिरिक्त नकद राशि भी दे दी। आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे अमित कुमार मिश्रा उर्फ बाबा डॉन, ढल्लु गुप्ता तथा अन्य सहयोगियों ने वादी के किराये के मकान में घुसकर उसके भाई सिराज अंसारी और सौहेल अंसारी का अपहरण कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी कर मामले में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया。 गैर-समाचार सामग्री/फाइल metadata/बयान/रिपोर्टर जानकारी को हटाया गया।0
0
Report
चुनावी चाय से इटावा की जनता की राय जानने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय को लेकर इटावा की जनता को राय0
0
Report
Advertisement
अक्षया यादव हत्याकांड: चार वयस्क आरोपी को आजीवन कारावास
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर की सेशन कोर्ट ने तीन साल पहले हुए बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड के चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है , इस हत्याकांड में चार और आरोपी हैं लेकिन वे नाबालिग हैं जिनकी अलग से सुनवाई चल रही है, मामला 10 जुलाई 2023 का है पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन 'अक्षया यादव' (अक्षरा) अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ कोचिंग से लौट रही थी तभी माधवगंज थाना क्षेत्र के बेटी बचाओ चौराहे पर सुमित रावत नामक बदमाश ने अपने साथियों के साथ गोली मार दी थी, घटना में सोनाक्षी बाल बाल बची उसने घायल अक्षया को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी मौत हो गई, पूछताछ में मालूम चला कि बदमाश तो सोनाक्षी की हत्या करने आये थे लेकिन गोली अक्षया को लग गई और उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शहरवासियों ने बहुत आक्रोश जताया, पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसमें से आज चार बालिग आरोपियों सुमित रावत, उपदेश उर्फ़ मोंटी रावत , पृथ्वीराज चौहान और राहुल उर्फ बाला सुर्वे को आजीवन कारवास की सजा सुनाई है।0
0
Report
शामली में आरटीओ,ट्रैफिक विभाग को चुनौती देती तस्वीर, टाटा मैजिक पर लटककर सफर करते दिखे स्कूली छात्र
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जनपद से विभागीय लापरवाही के चलते एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जो सड़क सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करती है। जिले में आए दिन सड़क हादसों की घटनाएं सामने आने के बावजूद स्कूली छात्र एक टाटा मैजिक वाहन पर लटककर जान जोखिम में डालते हुए सफर करते नजर आए।जबकि हर चोक चैराहो पर पुलिस तैनात रहती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई दर्जन छात्र स्कूल से घर और घर से स्कूल तक का सफर बेहद खतरनाक तरीके से तय कर रहे हैं। जबकि उक्त वाहन सामान का भाड़ा लाने वाला है ना कि सवारियां ले जाने वाला, वहीं उक्त वहांन पर खतरनाक तरीके से स्कूली बच्चों को बैठाने के बजाए कई छात्र वाहन के बाहर लटककर यात्रा कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय एक बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और आरटीओ विभाग की टीमें तैनात रहती हैं। इसके बावजूद इस तरह के ओवरलोड और असुरक्षित वाहनों का संचालन जारी रहना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभागों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। जबकि कावड़ यात्रा को देखते हुए कुछ घंटों पहले ही जिलाधिकरी ने सड़क सुरक्षा हेतु अधिकारियों की मीटिंग ली थी।0
0
Report
पटना के सदाकत आश्रम हंगामे पर BJP नेता मेहता के खिलाफ केस दर्ज—कई नेताओं को आरोपी बनाया गया
Bikram, Bihar:पटना ब्रेकिंग सदाकत आश्रम हंगामा मामले में BJP नेता रूप नारायण मेहता ने दर्ज कराया मामला。 कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को बनाया गया आरोपी。 हंगामे और मारपीट सहित विभिन्न आरोपों के आधार पर केस दर्ज करने का दिया आवेदन.0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर: 2 करोड़ के ब्लैकमेलिंग केस में डॉक्टर-नर्स की शर्मनाक कहानी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर शहर में एक निजी अस्पताल के 65 वर्षीय डॉक्टर ने अपनी ही अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स पर लंबे समय तक ब्लैकमेल कर करीब 2 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। डॉक्टर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 22 जुलाई को मामला दर्ज कर आरोपी महिला नर्स को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, महिला दिसंबर 2016 से अस्पताल में फीमेल नर्स के रूप में कार्यरत थी और नाइट ड्यूटी करती थी। डॉक्टर का आरोप है कि इसी दौरान उसने नजदीकियां बढ़ाईं और मोबाइल से डॉक्टर की निजी तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर कर लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों के आधार पर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि महिला लगातार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने, झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी। अस्पताल की प्रतिष्ठा और परिवार की इज्जत बचाने के लिए वह वर्षों तक उसकी मांगें पूरी करता रहा और अब तक करीब 2 करोड़ रुपये दे चुका है। शिकायत के अनुसार, करीब 35 लाख रुपये डॉक्टर ने अपने निजी और अस्पताल के बैंक खातों से ट्रांसफर किए। इसके अलावा महिला ने खाली चेक और स्टांप पेपर पर भी हस्ताक्षर करवा लिए, जिन्हें उसने बैंक और लॉकर में रख रखा है। डॉक्टर का आरोप है कि वह हर महीने वेतन के अलावा लाखों रुपये की उगाही करती रही। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि जब डॉक्टर काम से अहमदाबाद गए तो महिला ने उन्हें करीब 1000 कॉल किए। उसने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों को डॉक्टर की निजी तस्वीरें भी दिखाई। 3-4 अप्रैल 2025 की रात वह डॉक्टर के घर के बाहर आकर बैठ गई और अंदर आने की जिद करने लगी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि महिला ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड भी हासिल कर लिए थे और हर समय उनकी गतिविधियों पर नजर रखती थी। इतना ही नहीं, उसने डॉक्टर को एक अलग मोबाइल और सिम कार्ड देकर उसे 24 घंटे चालू रखने के लिए बाध्य किया, ताकि उनकी लोकेशन ट्रैक की जा सके। डॉक्टर ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने साथ "डिजिटल अरेस्ट" जैसी स्थिति बताया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के जरिए डॉक्टर की निगरानी करती थी। हाल ही में डॉक्टर से लिए गए 17 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपी महिला को उसके घर से डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी वित्तीय लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।0
0
Report
सावन 2026: महाकाल मंदिर में कैशलेस लड्डू प्रसादी, मुफ्त भोजन और फरियाली व्रत व्यवस्था लागू
Ujjain, Madhya Pradesh:सावन शुरू होने से पहले उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब लड्डू प्रसादी पूरी तरह कैशलेस व्यवस्था के तहत मिलेगी। साथ ही कांवड़ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन और सोमवार के व्रतधारियों के लिए फरियाली भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। जानिए सावन 2026 की सभी नई व्यवस्थाएं इस रिपोर्ट में। सावन 2026 के मद्देनज़र श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।0
0
Report
छतरपुर आंदोलन से जुड़े अमित भटनागर अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य कारणों से निगरानी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में केन बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य सिचाई परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वाले कार्यकर्ता अमित भटनागर मामले में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। एसपी का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि अमित भटनागर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। वर्तमान में कोई भी वैधानिक कार्यवाही के तहत उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। अमित भटनागर को ICU में संक्रमण का खतरा देखते हुए मिलने-जुलने पर रोक लगाई गई है। वहीं थाना किशनगढ़ में पत्थरबाजी और कंपनी की मशीनें तोड़ने के मामले में FIR दर्ज है। पुलिस ने कहा कि स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
7500 किलोमीटर पैदल कांवड़ यात्रा पर रोहित कुमार कश्यप, केदारनाथ दर्शन संकल्प
Rajnandgaon, Chhattisgarh:रोहित कुमार कश्यप, उत्तर प्रदेश के लक्ष्मीपुर गांव से कांवड़ लेकर 7500 किलोमीटर की पैदल धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। उनका संकल्प है कि वे उत्तर प्रदेश से जगन्नाथ पुरी, छत्तीसगढ़ राज्य, होते हुए मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन महाकाल के दर्शन करते हुए अंत में केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले रोहित कुमार कश्यप ऐसे ही एक शिवभक्त हैं, जिन्होंने कांवड़ के साथ करीब 7500 किलोमीटर की पैदल यात्रा का संकल्प लिया है। उनकी यह यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू होकर जगन्नाथ पुरी, छत्तीसगढ़, होते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल और आखिर में केदारनाथ धाम तक पहुंचेगी। रोहित कुमार कश्यप का कहना है कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक सफर नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। रास्ते में वे विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। उनका लक्ष्य कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने संकल्प को पूरा करते हुए बाबा केदारनाथ के दर्शन करना है। हजारों किलोमीटर की यह पैदल यात्रा शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परीक्षा है। इसके बावजूद रोहित का कहना है कि भगवान शिव में उनकी आस्था ही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है。0
0
Report
आगर मालवा में कांग्रेस नेता के समर्थकों की कथित मारपीट, राजनीतिक घमासान तेज
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया हैं। सुसनेर थाना पुलिस ने निजाम मंसूरी समेत तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस बीच घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि कांग्रेस ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। वीओ- सुसनेर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 15 जुलाई को फरियादी हेमराज मालवीय के घर पहुंचकर निजाम मंसूरी, अजहर मंसूरी और जावेद मंसूरी ने कथित तौर पर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। शिकायत में आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। फरियादी का आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपी उसके पिता के पास आरा मशीन पर पहुंचे, जहां दोबारा मारपीट की गई। शिकायत में जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में परिजनों और एक पड़ोसी का नाम भी शिकायत में दर्ज कराया गया है। बाइट – हेमराज मालवीय, फरियादी बाइट – मगनबाई मालवीय, फरियादी की माता वीओ- इधर, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, निजाम मंसूरी को संदेह था कि उनके यहां हुई कथित चोरी में फरियादी का हाथ है। इसी शक को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि होगी। वीओ- मामले के सामने आने के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। भाजपा के जिला महामंत्री मयंक राजपूत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक एससी परिवार के युवक के साथ उसकी मां और बहन के सामने बर्बरता से मारपीट की गई, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का चाल-चरित्र साफ दिखाई देता है। बाइट – मयंक राजपूत, जिला महामंत्री, भाजपा वीओ- वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला ने भी वायरल वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि आरोपी कांग्रेस का पदाधिकारी या कार्यकर्ता है तो पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और पार्टी भी ऐसे व्यक्ति को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाएगी। बाइट – गुड्डू लाला, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस वीओ- कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर, सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट का वीडियो और अब दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की तीखी बयानबाजी... इस पूरे घटनाक्रम ने आगर मालवा की सियासत को गरमा दिया है। फिलहाल पुलिस एफआईआर, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी है। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। बाईट - देवनारायण यादव SDOP0
0
Report
सीधी में पिकअप-ऑटो टकराव: 12 यात्री घायल, चालक फरार; जांच शुरू
Sidhi, Madhya Pradesh:कुकुड़ीझर गांव के पास हुआ हादसा, पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार; पुलिस ने शुरू की जांच सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुकुड़ीझर गांव के पास यात्रियों से भरे ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मरीजों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
