icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवली नगरपालिका चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवारों के बढ़ते दावों से त्रिकोणीय मुकाबला

Tonk, Rajasthan:देवली, टोंक देवली नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा। आखिरी दिन देवली में दिनभर सियासी हलचल तेज रही और उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर चुनावी माहौल नजर आया। कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नामांकन दाखिल करने पहुंचे, तो कई प्रत्याशी बिना किसी तामझाम के चुपचाप उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश की। उपखंड अधिकारी कार्यालय में 300 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलने के बाद कई दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने चुनौती बढ़ा दी है। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदारों को जब पार्टी का टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। ऐसे में देवली के कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इधर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे भाजपा के पर्यवेक्षक और पार्टी पदाधिकारी उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। भाजपा की ओर से देवली नगर पालिका के सभी 35 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई। वहीं कांग्रेस की ओर से भी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचाई गई। सांसद हरीश मीणा के निजी सहायक असलम रंगरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल समेत कांग्रेस पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची लेकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। नामांकन के आखिरी दिन उपखंड कार्यालय के आसपास दिनभर समर्थकों की भीड़ और प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने जहां अपना शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण भी तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सभी की नजरें अगले चरण पर टिकी हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद यह तस्वीर साफ होगी कि देवली नगर पालिका के 35 वार्डों में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे रहते हैं। फिलहाल नामांकन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में दावेदारों के सामने आने से इतना जरूर साफ हो गया है कि देवली नगर पालिका चुनाव इस बार बेहद रोचक और कड़ा मुकाबला वाला होने जा रहा है। अब देखना होगा कि राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशी, बागी दावेदार और निर्दलीय प्रत्याशी मिलकर देवली के चुनावी समीकरण को किस तरह प्रभावित करते हैं।
0
0
Report

8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सचिव पंकज जैन ने राजस्थान सचिवालय में बैठक की

Jaipur, Rajasthan:आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन ने शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की। इस दौरान 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ सेवा संघों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव श्रीनिवास ने आयोग के समक्ष विचार के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर राजस्थान सरकार का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने आयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सभी हितधारकों के बीच लगातार और व्यवस्थित परामर्श की जरूरत पर जोर दिया। आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन ने मुख्य सचिव को सेवा संघों के साथ हुई बैठकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ, भारतीय पुलिस सेवा संघ और भारतीय वन सेवा संघ की ओर से आयोग को दिए गए ज्ञापनों में उठाए गए प्रमुख मुद्दों और बिंदुओं से भी अवगत कराया। बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आयोग की ओर से किए जा रहे परामर्श और विचार-विमर्श की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। इस दौरान हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा), जयपुर की महानिदेशक श्रेया गुहा भी मौजूद रहीं।
0
0
Report

टोंक के सुभाष नगर में दबिश, अवैध शादी-सम्बन्धी आरोपों की जांच शुरू

Tonk, Rajasthan:शहर के सरपंच कॉलोनी के सुभाष नगर में पुरानी टोंक थाना पुलिस की एक मकान में दबिश, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दी मकान में दबिश, मकान से पुलिस ने युवक और युवतियों को लिया हिरासत में, अनैतिक कार्य के शक के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर लिया हिरासत में, शादी विवाह का कार्य भी किया जा रहा था मकान, चोरी छिपे हो रही थी शादी, स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से मकान में चल रहा था ऐसा कार्य, आर्य समाज का भी लगा हुआ था बैनर, आज स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने दी दबिश, पुलिस हिरासत में लिए गए युवक और युवतियां बताई जा रही है अन्य जिले की, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
0
0
Report
Advertisement

कोटा के मार्बल चौराहे पर आग, दो झोपड़ियां जलकर राख

Kota, Rajasthan:कोटा, मार्बल चौराहे पर टपरियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दो झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए दो दमकलों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ऑफिसर राकेश व्यास के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आगजनी की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते दमकलों के पहुंचने से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

टोंक नगर पालिका निकाय नामांकन में भारी भीड़, भाजपा-कांग्रेस के मुकाबले रोचक जंग

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह टोंक लांबा हरि सिंह में नगर पालिका निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका परिषद में नामांकन भरने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी। कई लोग पार्टी प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे तो कुछ लोग चुपचाप नगर पालिका पहुंच निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह के समक्ष 20 वार्डों में 103 आवेदको ने नामांकन दाखिल किया। प्रमुख दल भाजपा व कांग्रेस ,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सौपी प्रत्याशियों के नामों की सूची। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी घासीलाल दल बल के साथ मौजूद रहे। भाजपा और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ ही चुनावी चर्चा शुरू हो गई। वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस से देवरानी और भाजपा से जेठानी आमने-सामने और निर्दलीय उम्मीदवार ने ताल ठोकने से मुकाबला रोचक बन गया।
0
0
Report

एसीबी ने उदयपुर में जेईएन के रिश्वत मामले में बड़ा ट्रैप किया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने देबारी विद्युत विभाग लजे जेईएन को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया। आरोपी निर्माणाधीन मकान में घरेलू बिजली कनेक्शन की फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की राशि मांग रहा था। एसीबी एएसपी अनंत कुमार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी के समक्ष पेश होकर बताया कि उसने ई-मित्र के माध्यम से निर्माणाधीन मकान पर घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद 18 अगस्त को जेईएन सागर मीणा और लाइनमैन प्रेम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के लिए डीपी और पोल लगाने की आवश्यकता है। इसके बाद मीणा ने सरकारी डिमांड राशि के अलावा परिवादी से 35000 रिश्वत के रूप में मांगे थे। परिवादी अपने एक अन्य साथी के साथ जेईएन से मिला और रिश्वत की राशि 15000 कर दी गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान जेईएन ने ₹5000 रिश्वत पहले ले लिए। बाकी ₹10000 लेते हुए एसीबी ने आज उसे ट्रैप कर लिया। वही एसीबी की टीम आरोपी सागर मीणा के उदयपुर और बांसवाड़ा स्थित मकान में भी तलाशी ले रही है。
0
0
Report
Advertisement

कोटा समेत कई नगर निकायों में नामांकन अंतिम दिन: प्रत्याशी संख्या में उछाल

Kota, Rajasthan:कोटा.. नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को अंतिम दिन पूरी हो गई। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए कुल 548 प्रत्याशियों ने 600 नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं इटावा नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 187 प्रत्याशियों ने 196 नामांकन, सुल्तानपुर नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए 133 प्रत्याशियों ने 141 नामांकन और सांगोद नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 123 प्रत्याशियों ने 130 नामांकन दाखिल किए हैं। रामगंजमंडी नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए 194 प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा 220 नामांकन दाखिल किए, जबकि सुकेत नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए 143 प्रत्याशियों ने 149 नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी और 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे अंतिम समय तक चली। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण इन दोनों दिनों नामांकन दाखिल नहीं किए गए। अब 1 सितंबर को सुबह 10:30 बजे एडीएम सिटी के कक्ष में नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। इसके बाद 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान में मौजूद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी。
0
0
Report

बारां अटरू में नामांकन दौरान टिकट कटने पर भाजपा नेता पर ईंट से हमला

Baran, Rajasthan:बारां के अटरू नगर पालिका चुनाव के नामांकन के दौरान हंगामा देखने को मिला जहां पर टिकिट नहीं मिलने पर भाजपा नेता मुकेश मिश्रा पर ईंट से हमला कर दिया हालांकि मुकेश मिश्रा वाल बाल बच गये बारां के अटरू नगर पालिका चुनाव के नामांकन के दौरान अटरू में विवाद और हंगामे की खबर सामने आई है。 नामांकन प्रक्रिया के समय भाजपा नेता मुकेश मिश्रा पर ईंट से हमला किया गया। सूत्रों के मुताबिक, हमले के पीछे टिकट कटने की नाराजगी और राजनीतिक रंजिश को कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर प्रत्याशियों की सूची में काट-छांट और टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष था, इसी असंतोष के चलते नामांकन स्थल पर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते विवाद और हमले में बदल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया。 पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत या पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report

बिहार मंत्री की चप्पल प्रकरण पर अजय कुमार ने जांच की मांग, चिराग–मांझी पर तंज

Samastipur, Bihar:मंत्री की चप्पल से पिटाई पर अजय कुमार का तंज- यह बिहार के सम्मान की पिटाई, जांच हो ।चिराग–मांझी की आरक्षण के बयानबाजी को बताया मनुस्मृति बाली सत्ता को खुश करने के लिए चूहा-बिल्ली का खेल, खेल रहे है । बिहार में इन दिनों काफी चर्चा हो रही है कि बिहार सरकार के एक मंत्री की कथित तौर पर दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में चप्पल से पिटाई हुई है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। अब इस विवाद पर चुटकी लेते हुए सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने इस कांड के जांच की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह देखा हूं । दुर्भाग्य इस बिहार का है कि किसी मंत्री के बारे में यह कहा जा रहा है कि होटल में उसकी पिटाई हुई है । यह एक मंत्री की पिटाई नहीं पूरे बिहार की मान सम्मान की पिटाई हुई है, अगर हुई है तो.. सरकार को जांच करनी चाहिए । जो गुनहगार है उसकी सजा भी होनी चाहिए । हालांकि उन्होंने मंत्री का नाम नहीं लेते हुए कहा कि जिनके बारे में कहा जा रहा है उन्होंने कहा कि कोई साबित कर दे तो मे रिजाइन कर दूंगा । लेकिन कोई बात सामने आ रही है तो सरकार को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करना चाहिए। वहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर चिराग पासवान और जीत राम मांझी के बीच हुए बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि असल में इन दोनों में होड़ लगी है कि यह मनुवादी की राज्यसत्ता में दोनों कितना मक्खन लगाने में सफल होते है उसका कम्पीटिशन चल रहा है । यूजीसी के लेकर ही यह मामला सामने आया है । हालांकि आरक्षण का लाभ वास्तविक तौर पर तब तक नहीं मिलेगा जब तक सभी चीजों में आरक्षण नहीं मिलेगा । जमीन में भी आरक्षण देने चाहिए ताकि सभी भूमिहीनों को जमीन मिल सके तो उसे रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा । लेकिन चिराग पासवान और जितन राम मांझी चूहा बिल्ली का खेल खेल रहे हैं । दिल्ली में जो सत्ता बैठी हुई है वह मनुस्मृति को मानने वाली है । इसी यूजीसी को दबाने के लिए यह दोनों बटरिंग में लगे हुए हैं ।यह दोनों नहीं चाहते है कि आरक्षण दलित को मिले。
0
0
Report
Advertisement

चलती स्विफ्ट डिजायर बनी आग का गोला, बच्चों समेत परिवार ने कूदकर बचाई जान

Shrvan PanditShrvan PanditFollow9m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... कार में आग जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र के दिल्ली सहरानपुर हाइवे पर रास्ते में कॉफी पीने के लिए जलालाबाद जा रहे एक परिवार की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब चलती स्विफ्ट डिजायर कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। कार में चार छोटे बच्चों समेत सवार लोगों ने आनन-फानन में गाड़ी रोककर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी सवार बाल-बाल बच गए। आप को बता कि जनपद के थानां भवन थानां क्षेत्र के गांव ख़्वाड़ी निवासी दीपक और पुनीत अपने परिवार के चार छोटे बच्चों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 15 एफई 7087 में सवार होकर रात के समय जलालाबाद कॉफी पीने जा रहे थे। जैसे ही वे थाना भवन-दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित अजीज पेट्रोल पंप से कुछ आगे पहुंचे, तभी अचानक चलती कार में आग लग गई।वही कार से धुआं और आग की लपटें उठती देख अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। पुनीत के अनुसार, उन्होंने तत्काल गाड़ी रोककर स्थिति देखी और सभी लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। परिवार के लोग बच्चों समेत आनन-फानन में कार से नीचे उतर गए। उनके बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि लपटों के बीच धमाकों की आवाज भी सुनाई देती रही। चलती कार के अचानक आग का गोला बनने से हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक अपने वाहन रोककर दूर खड़े हो गए। कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर भीड़ को दूर कराया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकलवाया। बाद में सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। वही हादसे में कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि दीपक, पुनीत और चारों बच्चे समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कार में आग किस वजह से लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
0
0
Report

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का मनेन्द्रगढ़ में तीखा प्रदर्शन

Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ में जिला कांग्रेस एमसीबी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर को राजनीतिक कार्रवाई बताया और इसे वापस लेने की मांग की。 यह प्रदर्शन मनेन्द्रगढ़ के राजीव गांधी चौक पर किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने एफआईआर की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह एफआईआर उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के मामले में दर्ज की गई है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एफआईआर तुरंत वापस ली जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी। पार्टी ने देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
0
0
Report

डिंडौरी में बदहाल सड़कों के कारण अस्पताल पहुंचना मुश्किल

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर— डिंडौरी में विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच बदहाल सड़कों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। zee मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।दरअस्ल करंजिया विकास खण्ड के पनकू टोला में एक बीमार वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खाट का सहारा लेना पड़ा। तीन दिन से बीमार कमला बाई की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन गांव तक वाहन पहुंचने लायक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकी。 मजबूरी में ग्रामीण महिला को खाट पर लिटाकर कंधों के सहारे पैदल मुख्य मार्ग तक लेकर पहुंचे, जिसके बाद वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया。 ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में रास्ते की हालत और खराब हो जाती है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव तक सर्वमौसम सड़क बनाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी पर FIR: छुआछूत के विरोध के बाद कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Datia, Madhya Pradesh:छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी पर FIR क्यों: कांग्रेस दतिया। राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को किला चौक पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष Ashok Dangibagda ने किया। दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण के मामले में शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जबकि छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि अपमान और भेदभाव करने वालों पर कार्रवाई कब होगी? जिला कांग्रेस अध्यक्ष Ashok Dangibagda ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज FIR को लोकतांत्रिक और सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत बताया。 प्रदर्शन में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव Narendra Gurjar सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top