261403
सीतापुरः संदना क्षेत्र में वन अधिकारियों के संरक्षण में हरे भरे पेड़ों का कटान जारी
Ramgarh, Uttar Pradesh:थाना संदना क्षेत्र में एक माह के भीतर लगातार दर्जनों प्रतिबंधित पेड़ों को काटा जा रहा है l संदना क्षेत्र के पहले चौराहा के निकट ग्राम निबहा में प्रतिबंधित 1 पेड़ पकरिया, अनुरुद्ध खेड़ा में 8 फलदार, मिर्जापुर दक्षिणी में 1 आम का पेड़ को काटा गया l सूत्रों के अनुसार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती हैं। आरोप है कि इसके बदले ठेकेदार वन विभाग के अधिकारियों को मोटी रकम देते हैं l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिर्जापुर : पूर्व IAS दिव्या मित्तल के स्वागत में ध्रुव अग्रवाल ने लगाया पोस्टर
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : पूर्व IAS दिव्या मित्तल के फैसले का मिर्जापुर के लोगो ने किया स्वागत, मिर्जापुर : पूर्व IAS दिव्या मित्तल के फैसले का मिर्जापुर के लोगो ने किया स्वागत, ध्रुव अग्रवाल ने दिव्या मित्तल के समर्थन में लगाया पोस्टर।।0
0
Report
NSUI का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Dholpur, Rajasthan:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन धौलपुर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष गौरव पोसवाल, जिला महासचिव जितेन्द्र माहौर और पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र गांधी पार्क में एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष गौरव पोसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। जितेन्द्र माहौर ने कहा कि लोकतंत्र की नींव पारदर्शी चुनाव प्रणाली है और जनता का भरोसा बहाल होना चाहिए।0
0
Report
नंगल किलन क्षेत्र में BBMB ने दो मकान ध्वस्त कर दिए; नोटिस नहीं मिला
Anandpur Sahib, Punjab:Nangal के किलन क्षेत्र में BBMB Enforcement विभाग ने आज अचानक कार्रवाई की. SDO प्रदीप चौधरी की अगुवाई में BBMB की टीम CISF जवानों और पीले बुलडोज़र के साथ मौके पर पहुंची. टीम ने सबसे पहलेSUBHASH CHANDRA के मकान के एक कमरे को ध्वस्त कर दिया. कुछ कदमों के बाद एक अन्य इमारत पर भी पीला पंजा चलाया गया. इस इमारत की दीवारें ही खड़ी थीं और उस पर लैंटर लगाना बाकी था. कार्रवाई के दौरान मकान मालिकSubhash Kumar ने बताया कि जिस कमरे को ढहा दिया गया, उस पर पिछले करीब 40 सालों से उसका कब्ज़ा था. उन्होंने इसका आरोप लगाया कि BBMB प्रबंधन ने कार्रवाई से पहले उन्हें किसी तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया. VO2 – BBMB Enforcement विभाग के SDO प्रदीप चौधरी ने कहा कि ढाए गए दोनों निर्माण गैर-कानूनी थे और इसी चक्र में आज यह कार्रवाई की गई. Byte – प्रदीप चौधरी, SDO Enforcement, BBMB आम आदमी पार्टी के नेता डाक्टर संजीव गौतम0
0
Report
Advertisement
जालौन सीट: दलित वोटों के साथ PDA और NDA की जंग तेज
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- चुनावी चाय आपकी राय में जालौन में 27 के चुनाव को लेकर जनता का मूड अब समझिए जालौन जिले का समीकरण चुनावी जातीय समीकरण की बात करें तो जालौन लोकसभा सीट अनुसूचित जातियों (SC) के लिए आरक्षित है, जहां दलित मतदाता सबसे बड़ा वोट बैंक हैं। हालांकि, पिछड़ी और अल्पसंख्यक जातियां भी यहां निर्णायक भूमिका निभाती हैं। सियासी दांव समझने के लिए ये आंकड़े सबसे अहम हैं। अनुसूचित जाति (एससी): सबसे बड़ा ब्लॉक (27% से 35 लाख मतदाता)। इसमें जाटव, कोरी, बाल्मीeki, पासी, अहिरवार जैसे समुदाय शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): यादव: लगभग 52,000 मत कुशवाहा (मौर्य, शाक्य): लगभग 70,000 मत लोधी, कुर्मी, निषाद: 45,000-50,000 मत सामान्य वर्ग (जनरल): ब्राह्मण: लगभग 1.25 लाख मत क्षत्रिय / ठाकुर: लगभग 80,000 मत, जिसमें राठौर प्रमुख हैं वैश्य: लगभग 70,000 मत अल्पसंख्यक (म मुस्लिम): लगभग 90,000 मत (कुल आबादी का 9.5-10%) हाल के चुनावों में यहां की राजनीति दो मुख्य गठबंधनों के बीच संघर्ष वाली रही है: 2024 परिणाम: सपा गठबंधन (PDA) को जीत मिली। नारायण दास अहिरवार (सपा) ने 5,30,180 वोट (46.96%) लेकर जीत दर्ज की। बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा 4,76,282 वोट (42.19%) से दूसरे स्थान पर रहे। · 'PDA' फॉर्मूला: सपा-कांग्रेस ने पिछड़ा (Pichda), दलित (Dalit), अल्पसंख्यक 'PDA' फॉर्मूले के तहत यादव-मुस्लिम समीकरण को साधा, जिससे अनुसूचित जाति के वोटों का बंटवारा करने में कामयाबी मिली। · 'एनडीए' का आधार: बीजेपी परंपरागत रूप से कुशवाहा, लोधी, कुर्मी और सामान्य वर्ग (ब्राह्मण-क्षत्रिय) पर निर्भर रही है, साथ ही दलितों के एक बड़े वर्ग (विशेषकर कोरी) में भी उसकी पैठ है। · बसपा की स्थिति: एक समय की ताकतवर बसपा का वोट प्रतिशत 2024 में घटकर लगभग 8.8% रह गया, जो यहां दलित वोटों के बंटवारे को साफ दिखाता है। पुराने और नए समीकरण 2024 के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि दलित वोटों का एकजुट होना अब जरूरी नहीं रह गया है। पिछले चुनावों में बीजेपी 50% से अधिक वोट हासिल कर जीत रही थी, लेकिन इस बार मुद्दों और गठबंधन के सहारे 'PDA' ने बाजी मार ली।0
0
Report
ग्रामीण प्रतिभाओं ने एथलेटिक गेम्स में दम दिखाकर कई पदक जीत लिए
Dholpur, Rajasthan:0510ZRJ_DHOL_GAMES_R एथलेटिक गेम्स में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आईएजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित एथलेटिक गेम्स का समापन हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि वृत्ताधिकारी मनियां खलील अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खलील अहमद ने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास और प्रयास का संदेश दिया। उन्होंने ब्रूस ली के चर्चित कथन का उदाहरण देते हुए कहा कि सफलता के लिए किसी एक हुनर को बार-बार निखारना जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया。 प्रतियोगिता में 400 और 200 मीटर ओपन दौड़ में उत्तर प्रदेश के भदरौली निवासी शिवानी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में खुड़िला निवासी ईरा ने रजत और शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। ओपन 200 मीटर बालक वर्ग में ग्वालियर निवासी मंजीत ने स्वर्ण, सोमली निवासी गुंटू ने रजत और मोदीपुरा निवासी गौरव ने कांस्य पदक जीता。 3 किलोमीटर ओपन दौड़ में शहरोन निवासी संदीप गुर्जर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लंबी कूद में अकोला निवासी राघवेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्षीय बालक 100 मीटर में खुड़िला निवासी मंगल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 14 वर्षीय बालक 100 मीटर में सोमली निवासी सौरभ बघेल ने स्वर्ण, अंशु ने रजत और धारापुरा निवासी रामकुमार ने कांस्य पदक जीता。 आयोजन में ग्रामीण और छोटे कस्बों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। फाउंडेशन की इस पहल से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला0
0
Report
गोमती जलस्तर बढ़ा, फैजुल्लागंज में राहत ऑपरेशन तेज, नावों से राहत पहुँच रही
Lucknow, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग लखनऊ गोमती का जलस्तर बढ़ा, फैजुल्लागंज में प्रशासन का ‘राहत ऑपरेशन’ तेज जलभराव के बीच 48 नावें बनीं राहत की जीवनरेखा नावों से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जा रहा भोजन-पानी और राहत सामान अब तक 20 हजार से ज्यादा पानी की बोतलें वितरित 6,500 से ज्यादा भोजन पैकेट और 1,500 राहत किट बांटी गईं प्रभावित नागरिकों के लिए 4 राहत शिविर स्थापित मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार फॉगिंग रात में भी पुलिस पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी जहां पानी ने रोके रास्ते, वहां नाव से पहुंच रही प्रशासन की मदद0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर, दुकानदारों में भारी नाराजगी
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय में अतिक्रमणकारियों पर एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर। इस प्रकार प्रशासन ने सूर्यगढ़ा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सूर्यगढ़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से थाना चौक के समीप सड़क पर दुकानों और मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान चदरा,टीन की संरचनाओं और सड़क की ओर निकली सीढ़ियों को तोड़ा गया। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही अफ़रा-तफ़री मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदारों और व्यवसायियों में नाराजगी देखी गई। खासकर रेड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों और प्रभावित व्यवसायियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भी नाराजगी जताई। दुकानदारों ने बताया कि वर्षों से कारोबार कर रहे छोटे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना कार्रवाई से उनके सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। नाराज व्यवसायियों ने कहा कि नगर बसाने के बजाय उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है।व्यवसायियों ने सवाल उठाया कि जिन लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है, पहले उनके अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए था। वहीं, सड़क से कितनी दूरी तक अतिक्रमण हटाया जाना है, इसे लेकर भी स्पष्टता नहीं होने की बात कही गई। व्यवसायियों ने प्रशासन पर भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया।0
0
Report
चिड़ावा एसीबी ने 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के बदले 15 हजार रिश्वत लेते दीपिका पकड़ी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई अजमेर डिस्कॉम की ग्रामीण जेईएन दीपिका गोदारा 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी खेतड़ी रोड स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में एसीबी ने किया ट्रैप 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के बदले मांगी थी 25 हजार रुपए की रिश्वत परिवादी के निवेदन पर 15 हजार रुपए में तय हुआ था सौदा ट्रेप के बाद आरोपी को चिड़ावा थाने लाया गया, पूछताछ और कार्रवाई जारी एसीबी झुंझुनूं टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चिड़ावा में कार्यरत ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता दीपिका को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया की अगुवाई में की गई। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि विद्युत कनेक्शन की 11 केवी की लाइन शिफ्टिंग के बदले कनिष्ठ अभियंता दीपिका द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के दौरान 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी के निवेदन पर 15 हजार रुपए रिश्वत लेना तय हुआ। शिकायत की पुष्टि के बाद सोमवार को एसीबी की झुंझुनूं टीम ने चिड़ावा में खेतड़ी रोड स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में ट्रेप कार्रवाई की। टीम ने कनिष्ठ अभियंता दीपिका को परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रेप के दौरान रिश्वत की राशि आरोपी कनिष्ठ अभियंता की कार्यालय टेबल की दराज से बरामद की गई।ट्रेप कार्रवाई पूरी होने के बाद एसीबी की टीम आरोपी कनिष्ठ अभियंता को चिड़ावा थाने लेकर पहुंची। चिड़ावा थाने में एसीबी टीम ने मामले से जुड़ी आगे की कार्रवाई पूरी की। टीम ने आरोपी से पूछताछ की जा रही है।एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।0
0
Report
धनतेरस के दिन तीसरे चरण के पंचायत चुनाव तारीख पर आयोग विचार कर रहा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धनतेरस के दिन 6 नवंबर को होने वाली पंच-सरपंच की वोटिंग की तारीख बदली तो इसका फायदा केवल मतदाताओं और बाजारों को ही नहीं, बल्कि चुनाव कराने वाली पोलिंग पार्टियों को भी मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस से जुड़ी धार्मिक भावनाओं और लोगों की ओर से आ रही प्रतिक्रियाओं के बाद तीसरे चरण की मतदान तारीख में बदलाव पर विचार शुरू कर दिया है। हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। मौजूदा चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर को मतदान होना है। इसके दो दिन बाद यानी 6 नवंबर को 3605 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। इसके अगले दिन उपसरपंच का चुनाव कराया जाना है। तीसरे चरण में 11,566 मतदान केंद्र हैं। 6 नवंबर की तारीख में बदलाव हुआ तो मतदानकर्मियों को धनतेरस के दिन चुनावी ड्यूटी से राहत मिलने की संभावना बनेगी। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आयोग नई तारीख क्या तय करता है और तीसरे चरण की बाकी प्रक्रिया में किस तरह संशोधन करता है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद होटल के बाहर फायरिंग: CCTV फुटेज सामने, पूर्व विधायक के बेटे पर आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में होटल के बाहर विवाद और फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया है. पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के बेटे अभय गंगवार ने थाने में तहरीर देकर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बारे में बताया गया कि होटल के सामने विवाद के दौरान हाथ में पिस्टल लेकर दबंगई का आरोप लगा है. होटल के सामने स्थित एक होटल के बाहर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे. अभय गंगवार वहां पहुंचे और विवाद करने से मना किया. आरोप है कि युवक ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी. पहली गोली के बाद युवक आगे बढ़ा और दो और फायर किए. अभय गंगवार का कहना है कि उनके पिता और होटल स्टाफ बाल-बाल बच गए. आरोप है कि घटना के दौरान उनके पिता भी होटल के पास पहुंचे थे. अभय गंगवार ने कादरीगेट थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली और अब जांच पूरी तरह से की जा रही है.0
0
Report
सिमडेगा में फरार वारंटियों के बीच मुस्कान देवी गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही मुस्कान उर्फ मुस्कान देवी (33 वर्ष) को सलडेगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ खूंटी थाना कांड संख्या 66/2009 में धारा 371 और 372 भादवि के तहत खूंटी न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद 05 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
मुरादाबाद में तेंदुए के दिखने से गांव में दहशत, वन विभाग चुनौती बन गया
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में तेंदुआ दिखा...तो गांव में दहशत फैल गई...गन्ने के खेत के किनारे खुलेआम घूमता ये तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ...रात के अंधेरे में खेत के पास आराम फरमाते इस शिकारी को जिसने भी देखा, सहम गया...अब वन विभाग की चुनौती है कि खेतों और आबादी के आसपास घूम रहे इन विलयाकृत शिकारी नहीं बल्कि इनके आसपास घूम रहे इन शिकारी को जल्द से जल्द पकड़कर लोगों को इस दहशत से निजात दिलाई जाए...0
0
Report
Advertisement
आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाएं त्यौहार - सीओ
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली में सोमवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे नगर पालिका सभासद, प्रधान,रामलीला आयोजन कमेटी के जिम्मेदार और संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने को सीसीटीवी कैमरे को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रमों के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर पुलिस को सूचना दी जाए।रामलीला एवं दुर्गा पूजा स्थलों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बिजली के तारों की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय किसी समस्या पुलिस को तुरंत सूचित करें।यहाँ सभी त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।0
0
Report
बेमेतरा में गर्भवती महिला के प्रसव के बाद नवजात गायब; पुलिस जांच में जुटी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में अकेली गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद मदद के लिए पहुंची दो महिलाओं ने कथित तौर पर उसे दवाई पिलाकर बेहोश कर दिया और प्रसव कराया। लेकिन जब महिला को होश आया तो उसके पास नवजात बच्चा मौजूद नहीं था। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बतायाज رأा है कि घटना 3 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच है जिस वक्त गर्भवती महिला घर में बिल्कुल अकेली थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने पर महिला की आवाज सुनकर दो महिलाएं उसके घर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने महिला को कोई दवाई पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया। महिला को जब होश आया तो वह घर में अकेली थी और नवजात बच्चा वहां मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला के पति उस समय बकरी चराने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि सास-ससुर और देवर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नवजात आखिर कहां गया, प्रसव कराने पहुंची दोनों महिलाओं की भूमिका क्या है और महिला को कौन सी दवा पिलाई गई—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। फिलहाल नवजात के लापता होने की घटना को लेकर गांव में डर और दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।0
0
Report
राजस्थान के गांवों में पंचायत चुनाव की घमासान शुरू, युवा बनाम बुजुर्ग दावेदार चर्चाओं में
Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ राजस्थान के गांवों में पंचायत चुनाव की चौधर नजर आने लगी है गांव में पंचायत चुनाव का माहौल बनने लगा है सरपंच पद के दावेदार गांवों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं चाय की चुस्कियों के बीच चौपालों पर जमकर पंचायती हो रही है कहीं बुजुर्ग दावेदार सीट छोड़ने को तैयार नहीं है तो कहीं युवा चेहरे अपनी लोकप्रियता के दम पर मैदान में मोर्चा मारने को तैयार हैं जयपुर नगर निगम की सीमा से सटे निमेड़ा गांव में भी चुनाव की चर्चा जोरों पर दिख रही है इस बार चुनाव चिन्ह मतदान की पूर्व संध्या पर आवंटित होने से कई दावेदार निराश हैं उन्हें लग रहा है कि इससे अनपढ मतदाताओं तक चुनाव चिन्ह के बारे में जानकारी देने में उन्हें मुश्किलें आएंगी जी मीडिया ने चौपाल पर जमा ग्रामीणों से बात कर चुनावी माहौल को जानने की कोशिश की0
0
Report
Advertisement
