icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कारगिल विजय दिवस पर शहीद पार्क में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मान

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज 27 वे कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को याद करते हुए उनके परिवारों को और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रही। पूर्व सैनिक व शहीदों के परिजनों ने कहा कि हर साल उन्हें यहां पर सम्मानित किया जाता है इसके लिए सरकार का धन्यवाद हमारे बच्चों ने देश के लिए अपनी जान दी उनको याद करना हमारे लिए गौरवान्वित करने जैसा है। बाइट - ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बाइट - सुषमा खर्कवाल मेयर बाइट - परिजन
0
0
Report

अरनोद में 136वीं मन की बात का सामूहिक श्रवण, मंत्री मीणा ने जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद प्रतापगढ़ जिले के अरनोद पंचायत समिति के साधारण सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पंचायत समिति परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार नितिन मेरावत, विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के साथ संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।
0
0
Report

नागौर के जवान भगवाना राम की हार्ट अटैक से मौत, सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Nagaur, Rajasthan:नागौर एक महीने की छुट्टी पर घर आए फौजी की हार्ट अटैक से मौत 19 दिन बाद बिगड़ी तबीयत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पैतृक गांव में अंतिम विदाई एक महीने की रूटीन छुट्टी लेकर घर आए सेना के जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। नागौर शहर की संजय कॉलोनी निवासी भगवाना राम 9 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे। छुट्टी के 19वें दिन शनिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। jawan के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके पार्थिव शरीर को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं आज सुबह सेना के साथी जवान नागौर पहुंचे। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को संजय कॉलोनी स्थित घर लाया गया, जहां अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। शहरवासियों और परिचितों ने पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि दी। मणिपुर में तैनात थे, 9 अगस्त को लौटना था ड्यूटी पर भगवाना राम लंबे समय से मणिपुर में सेना में सेवाएं दे रहे थे। वे 9 जुलाई को एक महीने की रूटीन छुट्टी लेकर घर आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद उन्हें 9 अगस्त को वापस मणिपुर ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए जवान भगवाना राम के परिवार में पत्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं। उनकी 14 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। उनका पैतृक गांव अलाय नागौर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चे नागौर की संजय कॉलोनी में रहते हैं। पैतृक गांव अलाय में राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई संजय कॉलोनी में अंतिम दर्शनों के बाद जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव अलाय ले जाया गया। यहाँ सेना के जवानों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व सांसद अर्जुन राय ने राजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे

Muzaffarpur, Bihar:बिहार की राजनीति में एक बार फिर खलबली मच गई है और राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद अब राजद के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सह सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने राजद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब वह भाजपा को ज्वाइन करने का निर्णय ले लिया है। इसकी घोषणा उन्होंने खुद प्रेसवार्ता कर किया है। राजद के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सह सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय 2019 से अबतक पार्टी के साथ जुड़े रहें हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने पार्टी के ईमेल पर इस्तीफा भेज दिया है। मुजफ्फरपुर शहर के चांदनी चौक के पास अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन के अगुआई वाली एवं बिहार में सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली पार्टी BJP में कल शामिल होंगे और उसका सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने राजद को छोड़ने को लेकर कहा कि पार्टी से मेरा कोई विवाद नहीं है, लेकिन वर्तमान स्थिति में राजद का काम करने का तरीका है वह उन्हें सूट नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए काम करने वाले लोग हैं तो वर्तमान स्थिति में एक ही पार्टी है जो केंद्र से लेकर राज्य के विकास कर रही है वह है भाजपा इसलिए उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है। भाजपा एक देश के बिंदु पर काम कर रही है जैसे उन्होंने कहा उन्होंने जम्मू कश्मीर में हटाए गए धारा 370 को हटाया। बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाले परिसीमन को लेकर खुशिया जाहिर किया और कहा ये सरकार अच्छी काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से छात्रों का आंदोलन हुआ सरकार ने छात्रों के हित में देखते हुए जो निर्णय लिया यह बहुत ही काबिले तारीफ है.
0
0
Report

प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदी के कैडर से डराने-धमकाने और दुरुपयोग के आरोप

Patna, Bihar:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एनडीए गठबंधन और स्थानीय प्रशासन पर बेहद गंभीर और बड़े आरोप लगाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में एनडीए के लोग जीविका दीदी का राजनीतिक और गलत इस्तेमाल कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और यह भय दिखाया जा रहा है कि यदि उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान नहीं किया, तो उन्हें सरकारी योजनाओं के मिलने वाले लाभों से वंचित कर दिया जाएगा प्रशांत किशोर ने पटना के जिलाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के मुखिया भी ट्वीट कर जीविका दीदी के सिस्टम का बेजा इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं प्रशासन और सत्ताधारी दल की इस कथित मिलीभगत के खिलाफ उन्होंने तीखा आक्रोश व्यक्त किया। प्रशांत किशोर ने कहा की पूरे मामले को लेकर वे और उनके सहयोगी पहले भी दो बार चुनाव आयोग से मिल चुके हैं और अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आज वे एक बार फिर इस सिलसिले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं उन्होंने चुनाव आयोग को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 24 घंटे के भीतर जीविका दीदी के कैडर को पूरी चुनाव प्रक्रिया से अलग नहीं किया गया, तो उनके कार्यकर्ता और वे खुद कल चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे प्रशांत किशोर ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने एक दिन पहले जन सुराज को समर्थन दिया था और इसके बाद उन्हें रात में जेल भेज दिया गया। उन्होंने इसे भी चुनावी कार्रवाई से जोड़ते हुए सवाल उठाया। कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और होटलों में छापेमारी का आरोप प्रशांत किशोर ने आगे यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें बेवजह डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि होटलों में ठहरने वाले उनके लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा यदि भाजपा के लोग भी होटलों में ठहरे हुए हैं, तो क्या पुलिस और प्रशासन के लोग जाकर उनसे भी उसी तरह की पूछताछ कर रहे हैं जैसी उनके लोगों से की जा रही है? उन्होंने दावा किया कि चुनाव नजदीक आते देख भाजपा और एनडीए के लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं, और इसी डर के कारण वे प्रशासन का दुरुपयोग करवाकर उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करवा रहे हैं।
0
0
Report

लखनऊ इंदिरा नगर: व्यापारी परिवार पर धारदार हथियार से हमला, तीन घायल

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के इंदिरा नगर में व्यापारी के घर देर रात हथियारबंद बदमाशों का हमला। अमराई गांव में व्यापारी उमेश चंद्र के घर बदमाशों ने मचाया तांडव。 व्यापारी, पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला, तीनों गंभीर घायल。 हमले में व्यापारी के सिर पर लगे 18 टांके, हालत गंभीर बताई गई。 पीड़ितों का आरोप- घर में पहले से छिपे बैठे थे हथियारबंद बदमाश。 लॉकर तोड़ने की आवाज सुनकर जागा परिवार, विरोध करने पर किया हमला。 शोर मचाने पर बदमाशों ने पूरे परिवार पर धारदार हथियार से किया वार。 घटना में परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती。 बेटे दीपक का आरोप- सूचना के बावजूद डायल-112 पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची。 पीड़ित परिवार का आरोप- सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पताल भेजा गया。 इंदिरा नगर की वारदात से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी。 डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा बोलीं- मामले में FIR दर्ज कर ली गई है。 CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश, जल्द होगा खुलासा- DCP。 लखनऊ में व्यापारी परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने जांच तेज की
0
0
Report
Advertisement

सीएमओ ने बौराडी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

New Tehri, Uttarakhand:सीएमओ ने डॉ राम प्रकाश ने किया जिला अस्पताल बौराडी का औचक निरीक्षण। टिहरी जिले के नवनियुक्त सीएमओ डॉ राम प्रकाश ने रविवार को जिला अस्पताल बौराडी का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली, सीएमओ ने जिला अस्पताल की बिल्डिंग में कई जगहों पर पानी के रिसाव, अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने, इमरजेंसी सेवाओं को और दुरुस्त करने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, सीएमओ ने कहा जिले में अब विशेषज्ञ डाक्टरों सहित स्टाफ की कमी नहीं है ऐसे में हमें जरूरत है कि हम जिला मुख्यालय के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा साथ ही इमरजेंसी सेवाओं को हाईटेक करना भी हमारा लक्ष्य रहेगा।
0
0
Report

मेळघाट विषबाधा: 70 विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती, जांच के लिए नमूने भेजे गए

Amravati, Maharashtra:मेळघाट विषबाधा प्रकरणाची व्याप्ती वाढली, बाधिक विद्यार्थ्यांची संख्या ७० वर; मळमळ, उलट्या अन् जुलाबाचा त्रास, रात्रीच्या जेवणानंतर प्रकार उघडकीस मेळघाटातील टीटंपा आश्रमशाळेतील विषबाधेच्या घटनेची व्याप्ती आता अधिक वाढली असून रुग्णालयात उपचार घेणाऱ्या विद्यार्थ्यांची संख्या ७० वर पोहोचली आहे. बाधित सर्व विद्यार्थी १८ वर्षांखालील असून त्यांच्यावर धारणी उपजिल्हा रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. गुरुवारी रात्रीच्या जेवणानंतर या विद्यार्थ्यांना मळमळ, उलट्या, पोटदुखी आणि पातळ संडास असा तीव्र त्रास सुरू झाला. जेवणातील नेमक्या कोणत्या घटकामुळे किंवा दूषित पाण्यामुळे ही विषबाधा झाली याच्या कारणाचा शोध घेण्यासाठी प्रशासनाकडून अन्नाचे नमुने प्रयोगशाळेत पाठवण्यात आले असून सखोल तपास सुरू करण्यात आला है.
0
0
Report

संजय निषाद का दावा: अखिलेश का उद्देश्य पिछड़े शिक्षा मंत्री को हटाने का था

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, "अखिलेश यादव का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के शिक्षा मंत्री को हटाना था और कुछ उद्देश्य नहीं था। धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई और आरोप नहीं है उन्हें लंबे समय तक का अनुभव है पिछड़ों के नेता है और इनका एक उद्देश्य है नाम पिछड़ा है इन लोगों का काम पिछड़ा विरोधी है...पिछड़े का बेटा अगर शिक्षा मंत्री है तो इन्हें क्या दर्द है अगर अधिकारियों की गलती थी तो अधिकारियों को हटाया गया। शिक्षा माफिया तो इनके समय में ज्यादा थे....ये लोग पिछड़ों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और पिछड़ों के बेटों को शिक्षा मंत्री नहीं बनने देना चाहते हैं। शिक्षा पिछड़ों के हाथ में न रहे और देश की व्यवस्था पिछड़ों के हाथ में न रहे और मोदी जी चाहते हैं कि पिछड़ों को भी अवसर मिले और जो पहले से वंचित हैं उन्हें अवसर दिया जाए और ये चाहते हैं कि इन्हें अवसर न मिले।"
0
0
Report
Advertisement

50 हजार के इनामी विपुल उर्फ खूनी के एनकाउंटर से गांव में राहत, दहशत का था दूसरा नाम

Shrvan PanditShrvan PanditFollow7m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कांधला थानां क्षेत्र के गाव भाभीसा के रहने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को बागपत पुलिस और एसटीएफ नेसंयुक्त कार्यवही करते हुए देर रात विपुल खूनी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया वही पुलिस द्वारा एनकाउण्टर के बाद भी उसके पैतृक गांव के लोगों में जहा अभी दहसत है। वही उसके विपक्ष मे अपने भाई की हत्या का मुकदमा लड़ रहे लोगो ने अब सांस ली है।विपुल खूनी शामली जनपद के एक गांव भाभीसा का मूलतः रहने वाला था और उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी व जान से मारने का प्रयाश समेत करीब 39 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वही पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से गांव में राजनेतिक वर्चस्व बनाने और ग्रामीण में दहशत का माहौल बनाए हुए था। आप को बता दे कि जहा बागपत में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ ने एक साथ संयुक्त कार्यवही करते हुए मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी विपुल खूनी के पैर में गोली लगी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही घटना के बाद पुलिस एक और जहां अग्रिम कार्रवाई कर रही है वहीं एनकाउंटर में ढेर हुए 50000 के इनामी बदमाश विपुल खूनी के घर में सन्नाटा छाया हुआ है जहां उसके परिवार के लोगों के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं मिला।वही घटना के मामले में परिवार के लोगों ने कुछ भी कैमरे के सामने बोलने से साफ इंकार कर दिया । विपुल खूनी के एनकाउंटर के बाद भी गांव के लोगों में दहशत है।वही एनकाउंटर में ढेर हुए विपुल खूनी के द्वारा जानलेवा हमला करने और भाई की हत्या करने के मामले में कोर्ट में पैरवी कर रहे उसी गाव रहने वाले अशोक कुमार ने बताया।कि विपुल को चुनाव लड़ने और गांव में अपना दबदबा कायम करने का शौक था।गाव में प्रधान पद के चुनावी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता गया। आरोप है कि उसने गांव में हत्या का प्रयास व हत्या , रंगदारी ,जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।और लोगों में भय का माहौल बनाकर रखता था। विपुल खूनी ने दो बार ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ा रहा है।वही ग्रामीणों के अनुसार, विपुल के डर से लोग खुलकर उसके खिलाफ बोलने से भी कतराते थे। उसका नाम हत्या, लूट, डकैती और मारपीट जैसे गंभीर धाराओं में करीब 39 मुकदमें दर्ज है। वही म्रतक विपुल गांव में अपने प्रभाव और खौफ के दम पर लोगों को दबाने की कोशिश करता था। ग्रामीणों का कहना है कि उसके एनकाउंटर के बाद अब गांव के लोगों ने राहत महसूस की है और उन्हें उम्मीद है कि अब गांव का माहौल पहले से अधिक शांतिपूर्ण रहेगा वही पीड़ित ने बताया कि विपुल खूनी का एक साथी राहुल पासा है। जो अभी भी फरार चल रहा है जो मेरे भाई की हत्या सहित अन्य कई आपराधिक मामलों में इसके साथ रहा था
0
0
Report

मकसूदनपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के गांव गुरसौली स्थित मकसूदनपुर मोड़ पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों की मदद कर उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, पनवड़िया निवासी नोनीराम, उनके भतीजे बालकिशन तथा उनका पुत्र एक बाइक पर सवार थे। हादसे में नोनीराम के पैर में, बालकिशन के कंधे में तथा उनके पुत्र के सिर में चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक पर नौगवां गुरुभोज निवासी मुन्ने अपनी पत्नी हमसीरन के साथ सवार थे। टक्कर में मुन्ने के हाथ में तथा उनकी पत्नी हमसीरन को भी चोटें आईं है जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

सिकंद्रारा राव में कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम को लेकर कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

Mohammad RajaMohammad RajaFollow17m ago
Jarera, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-आगामी कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र चौहान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा, डीजे संचालक, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी ने डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैl उप जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दोनों आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

एमबीएस अस्पताल में गंदगी-जलभराव से मरीजों की जान खतरे में

Kota, Rajasthan:एमबीएस अस्पताल बना बीमारियों का घर: गंदगी और जलभराव से मरीजों की जान खतरे में कोटा संभाग और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के हजारों मरीजों के लिए प्रमुख चिकित्सा केंद्र माना जाने वाला एमबीएस अस्पताल इन दिनों खुद 'बीमार' नजर आ रहा है। अस्पताल परिसर और उसके आसपास गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। अधिकारियों की घोर लापरवाही और टालमटोल की नीति के कारण यह अस्पताल इलाज के बजाय अब नई बीमारियों को न्यौता दे रहा है। रविवार सुबह 11 बजे जब इस प्रतिनिधि ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तो हालात बेहद चौंकाने वाले थे। एमबीएस अस्पताल के सामने वाली मुख्य सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी तालाब की तरह फैला हुआ था। इसी दूषित जल भराव में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है, जो वार्डों में भर्ती कमजोर मरीजों और उनके परिजनों के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। पैदल चलने वाले राहगीरों और अस्पताल आने वाले तीमारदारों को मजबूरी में इसी बदबूदार और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जहां एक तरफ दूर-दूर से लोग स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर यहां आते हैं, वहीं प्रशासन की अनदेखी से यहां के हालात दिन-दिन बदतर होते जा रहे हैं। यदि समय रहते अस्पताल प्रबंधन ने सफाई और जल निकासी पर ध्यान नहीं दिया, तो यहां जल्द ही कोई गंभीर महामारी फैल सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top