icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow10 Jan 2025, 01:55 pm

Sitapur: संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Kharoha, Uttar Pradesh:

शुक्रवार को विधानसभा सेउता के मंडल रेउसा विधायक आवास पर संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार त्रिवेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि संविधान गौरव अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर पूरे देश में की जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को 26 जनवरी तक इस कार्यक्रम को जन जागरण के तहत बूथ स्तर पर, घर-घर और दलित बस्तियों में प्रचारित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मालपुरा में 101 विकास कार्यों का शिलान्यास, 600 करोड़ से की जाएगी कायाकल्प

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) नगरपालिका मालपुरा शहरी क्षेत्र में लगभग 50 करोड रुपए से होने वाले 101 प्रस्तावित विकास कार्यों का आज महेश सेवा सदन में प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 600 करोड रुपए के विकास कार्य होंगे। ब्रह्म तालाब में 100 करोड़ रुपए का विकास कार्य होगा जिसमें 25 करोड़ रुपए के विकास कार्य के टेंडर लग चुके हैं। गत 6 महीने में नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 1500 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 301 लाभार्थियों को आज आवास की किस्त जारी की गई। समारोह के दौरान बीपीएल परिवारों को कचरा पात्रों का तथा शहर के 51 लोगों को पट्टों का कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने वितरण किया। समारोह के दौरान श्री रामनारायण गौशाला के लिए भामाशाह की ओर से दी गई एंबुलेंस का भी कैबिनेट मंत्री ने लोकार्पण किया। अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री का नगरपालिका की ओर से स्वागत किया।
0
0
Report

रोहतास: डीएम और एसपी की साथ बाइक पर तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का संदेश

Sasaram, Bihar: खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज में आज जिला प्रशासन के द्वारा बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाले गए तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बड़ी बात है कि डीएम तथा एसपी एक ही बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा की बाइक रैली निकाली। जिला प्रशासन के द्वारा बाइक पर अपने तरह का यह अनोखा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय भावना को जागृत करने तथा लोगों को देश के प्रति सम्मान प्रदर्शन के उद्देश्य से यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं रोहतास की एसपी रौशन कुमार ने कहा कि खुद को सुरक्षित रखते हुए हमें यह तिरंगा यात्रा निकालना है। हमें अपने तिरंगा के प्रति आन बान शान का प्रदर्शन करना है। बाइट -- रौशन कुमार (एसपी) रोहतास। बाइट-- दीपक कुमार मिश्रा (डीएम) रोहतास।
0
0
Report

मालपुरा में विशाल तिरंगा यात्रा: मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर है जहाँ आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारादरी बालाजी से तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली शहर के आजाद चौक, माणक चौक, गांधी पार्क, सुभाष सर्किल, व्यास सर्किल होते हुए महेश सेवा सदन पहुंची। जगह-जगह तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर डीएसपी आशीष प्रजापत, थाना प्रभारी चेनाराम बेडा मय दल बल के मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नियमन नहीं तो वोट नहीं: जयपुर की 86 कॉलोनियों में नियमन की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सांगानेर और बगरू विधानसभा क्षेत्र की 86 कॉलोनियों के निवासियों ने अपनी कॉलोनियों के नियमन की मांग को लेकर ‘नियमन नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद कर दिया। कॉलोनीवासियों की ओर से आयोजित महापंचायत में सरकार से जल्द राहत देने की मांग की गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इन कॉलोनियों में बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार द्वारा पंजीकृत गृह निर्माण सहकारी समितियों से भूखंड खरीदे थे। लोगों ने जीवनभर की कमाई लगाकर यहां मकान बनाए हैं। समिति का दावा है कि अधिकांश कॉलोनियाँ अवाप्ति से पहले या अवाप्ति प्रक्रिया के दौरान विकसित हो चुकी थीं और पिछले 35 से 40 वर्षों से आबाद हैं। वर्तमान में ये कॉलोनियां 80 से 100 प्रतिशत तक विकसित हो चुकी हैं। समिति ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसे में नियमन नहीं होने से करीब 1.5 से 2 लाख लोगों के आशियानों पर संकट बना हुआ है। संघर्ष समिति का कहना है कि इस मामले में पूर्व में भी सरकार के समक्ष कई बार मांग रखी जा चुकी है। 8 मार्च 2026 को शांतिपूर्ण पैदल मार्च भी निकाला गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी निकाय चुनावों में ‘नियमन नहीं तो वोट नहीं’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कॉलोनियों में बैनर भी लगाए गए हैं।
0
0
Report

खूँटी क्षेत्र में करोड़ों के हाईमास्ट लाइट प्रोजेक्ट की सफाई: स्थानीय लोग अंधेरे में डूबे

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। मुरहू प्रखंड के क्षेत्र में high mast light लागत लाखों रुपए की थी, पर गुणवत्ता के अभाव में वे खराब हो गये और हाथी के दांत जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीण इलाका और अंधेरी क्षेत्र में जहां साँप बिच्छुओं का प्रकोप है, वहां इतनी महंगी लाइटें भी सिर्फ कुछ ही महीनों में सस्पीस बनकर रह गईं। मुरहू प्रखंड क्षेत्र में लगाई गई कई हाईमास्ट लाइटें कुछ माह चलकर खराब पड़ीं और आज सभी लाइटें खराब हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रात के अंधेरे में रोशनी की उम्मीद थी, पर लाइट खराब होने के बाद इसकी उपलब्धता नहीं बन पाई। इसका नतीजा सरकारी खर्च की बर्बादी के रूप में सामने आया है और ठेकेदारों की जेब भरी गई। मुरहू प्रखंड की मुखिया ज्योति डोडराय के अनुसार अधिकतर हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ीं है; ठेकेदार लगाकर चला गया, कुछ लाइटें टूटकर गिर गईं, कुछ हवा में उड़कर गिर गईं। नौ लाइटें खराब बताई गईंं और 24 लाइटों में से 17 लाइटें छह महीनों के भीतर खराब हो चुकी हैं, जिससे करोड़ों रुपए का लागत बर्बाद हो गया है।
0
0
Report

रोहतास के डेहरी में सुधा डेयरी प्लांट निरीक्षण, दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने डेहरी के सुधा डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सुधा फैक्ट्री में दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं उनके उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व विधायक ललन पासवान भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि बिहार सरकार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। राज्य में पहले की तुलना में दूध के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। पशुपालन के क्षेत्र में किसानों की भागीदारी बड़ी है। यही कारण है कि अधिक से अधिक मात्रा में दूध संग्रह करने में मदद मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि विभाग का लक्ष्य उत्पादन को और बढ़ाना तथा किसानों को पशुपालन के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करना है। डेहरी फैक्ट्री में जल्द ही आइसक्रीम निर्माण के लिए नई यूनिट की स्थापना की जाएगी। साथ ही फैक्ट्री में कार्यरत अधिकारी और कर्मियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में बाहरी पुलिस के उत्पीड़न के आरोप पर सराफा व्यापारियों का धरना

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बाहरी जनपदों और राज्यों की पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सराफा व्यापारियों ने बाजार किया बंद, dukkan बंद कर बाजार मे धरने पर बैठे आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी, सोने चांदी के आभूषण की खरीद फरोख्त के मामले दूसरे राज्यों और जिलों की पुलिस पर व्यापरियो का उत्पीड़न करने का आरोप, स्थानीय प्रशासन से बाहरी पुलिस के उत्पीड़न से बचाने की माँग, व्यापारियों का उत्पीड़न न बंद होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, dukkanें बंद होने से दूर दराज से आये ग्राहको को बिना खरीदारी के लौटना पड़ा वापस, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व्यापारियों को समझाने में जुटी, राठ कोतवाली कस्बे का मामला।
0
0
Report

ट्रंप पर सुजय विखे पाटील का हमला: तेल संकट और मिसाइल विवाद

Shirdi, Maharashtra:अमिरेकेचे राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंपमुळे नगर - मनमाड रस्त्याचे काम रखडले...तो वेडा माणूस - भाजपचे माजी खासदार आणि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुजय विखे पाटील यांचा पुनर्रउच्चार !! ऑन सुजय विखे पाटील ऑन डोनाल्ड ट्रंप - मी अगोदरही बोललो असा वेडा माणूस एखाद्या देशाच नेतृत्व करतो आणि इराणवरील हल्ल्यामुळे क्रूड ऑईल सप्लाय देशात बंद झाला किंबहूना कमी झाला... क्रुड ऑईलची घटल्यामुळे ऑईल रिफानरीज 50% मर्यादेवर काम करतात.. क्रूड ऑईलपासून जेव्हा पेट्रोल - डीझेल बनवल्यानंतर त्याच बायप्रोडक्ट हे डांबर आहे... दुर्देवाने ऑईल रिफायनरीची क्षमता कमी झाल्याने क्रूड ऑईल कमी झाले आणि डांबर बनवण्याची क्षमता कमी झाली... हि मोठी लिंक आहे आणि म्हणून ट्रंप जबाबदार आहेत... जो माणूस सकाळी एक , दुस-या दिवशी एक बोलतो... कधी म्हणतो युद्ध संपलं , लगेच दुस-या दिवशी मिसायल टाकले जातात... या कारणांमुळे अनेक लोकांवर परिणाम झाला , जे दारू पितात त्यांची दारू पिण्याची क्षमता वाढली... त्यांना कळेना हा एडा काय म्हणतोय आणि काय नाही... मिसाइल पडले या ते पुन्हा प्यायला सुरू करतात , असे देखील परिणाम आपल्याला भारतात पहायला मिळाले...
0
0
Report
Advertisement

निषाद पार्टी के स्थापना दिवस पर लखनऊ में संजय निषाद का शक्ति प्रदर्शन

Lucknow, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी के आज 11वें स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में संजय निषाद ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया इस मौके पर संजय निषाद भारी भीड़ के साथ सड़क पर पैदल मार्च करते हुए नजर आए प्रदेश भर के कार्यकर्ता लखनऊ के लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में एकत्रित हुए। इस मौके पर जी मीडिया से खास बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं एकता प्रदर्शन है जब-जब इस देश के लोग एक हुए हैं तब तब हमारी उन्नति हुई है निषाद समाज का भगवान राम से गहरा नाता रहा है निषाद समाज के लोग सबसे पहले आरक्षण के हकदार है अभी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कोई बात नहीं हुई है हम जिन सीटों को जीत रहे होंगे उसके आधार पर खुद ही सीट बंटवारा हो जाएगा।
0
0
Report

हरियाली तीज के बाद लापता मजदूर का शव पानी भरे गड्ढे में मिला

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में पानी से भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, हरियाली तीज पर पत्नी के मायके जाने के बाद से था लापता अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में रविवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में 35 वर्षीय मजदूर जगत सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जगत सिंह शनिवार से लापता था। परिजनों के मुताबिक हरियाली तीज पर उसकी पत्नी बबीता मायके गई थी, जिसके बाद से जगत सिंह का कोई पता नहीं चला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गड्ढे में शव तैरता देखा तो सूचना दी। मौके पर मृतक के कपड़े, मोबाइल, फावड़ा और खुरपा पड़े मिले, जबकि उसकी मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर खड़ी थी। मृतक के पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे कल्पना, यशराज व दीक्षित हैं। सूचना पर सीओ पंकज कुमार त्यागी, कोतवाल राजेश कुमार तिवारी और सैदनगली थाना प्रभारी पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
0
0
Report

गोन्डा में दोपहर से भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चेतावनी के साथ

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से है खबर। जहां गोंडा जिले में आज रविवार दोपहर 12 बजे से मौसम का मिजाज बदल गया। काले घने बादलों के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन घंटों में जिले में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिनों से बारिश न होने के कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बरसात से काफी राहत मिली है। लगातार बारिश के चलते गोंडा के तापमान में गिरावट आई है। रविवार दोपहर 3 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दो दिनों से यह 34 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2026 से 16 अगस्त 2026 तक गोंडा में सामान्य तौर पर कुल 566 MM वर्षा होनी थी। हालांकि, अब तक केवल 447.3 MM बारिश हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत कम है।
0
0
Report
Advertisement

मायावती को ‘गोलियों से भूनने’ की धमकी का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज—बसपा में उबाल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow11m ago
Babupura, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... पूर्व सीएम को गालियां व धमकी जनपद में एक बार फिर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और कथित तौर पर ‘गोलियों से भूनने’ की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आते ही बसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आप को बता दे कि मामला शामली जनपद के गढ़ी पुख्ता थानां क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा निवासी एक व्यक्ति का खेत की डोल को लेकर दूसरे व्यक्ति से विवाद होता है जहा उसी दौरान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी देने की बात कहते हुए की वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। शामली जनपद में बसपा जिला उपाध्यक्ष ताहिर राणा के नेतृत्व में हरिओम गौतम, सोमपाल, संजय निगम, राजपाल समेत कई कार्यकर्ता गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचे और थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ताहिर राणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा और धमकी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो बसपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। मामले को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। गढ़ीपुख्ता थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

राजगढ़ में जमीन विवाद में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल; ASI गिरफ्तार

Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ जमीन-प्लॉट के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो घायल तलेन थाना क्षेत्र में जमीन-प्लॉट को लेकर विवाद के बाद फायरिंग 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत फायरिंग करने वाला शाजापुर जिले के असिस्टेंट पुलिस अधिकारी हैं आरोपी एएसआई द्वारा फायरिंग किए जाने की जानकारी घटना में दो अन्य लोग घायल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर रेफर किया गया पूरी घटना ग्राम बिलालखेड़ी में, घटना का लाइव वीडियो सामने आया आरोपी एएसआई को तलेन पुलिस ने गिरफ्तार किया, घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तलेन थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top