261001
Sitapur - कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने किया आत्मसमर्पण
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने दुष्कर्म के मामले में किया पुलिस को आत्मसमर्पण, बोले अदालत पर मुझे पूरा भरोसा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी के गोरखपुर से जन चौपाल: 2027 चुनाव से पहले भाजपा की सियासी रणनीति तेज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:DATE: 16-11-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी जन चौपाल अभियान का आगाज करेंगे। कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में आयोजित पहली जन चौपाल के जरिए मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद करेंगे। भाजपा की रणनीति प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंच बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने की है। इस अभियान के जरिए पार्टी सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बढ़ाने की तैयारी में है。 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के साथ टाउनहॉल मैदान पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठन की बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जन चौपाल का आयोजन प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर किया जाएगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर के माया बाजार शक्ति केंद्र स्थित टाउनहॉल मैदान से होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। वहीं महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रबुद्ध वर्ग के बीच भी पहुंच बना रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट, चिकित्सक और व्यापारियों तक सरकार की उपलब्धियों वाली पाती भेजी जा रही है। इस पत्र में वर्ष 2017 से पहले के अपराध और माफियाराज का जिक्र करते हुए पिछले वर्षों में सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा गया है। साथ ही इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की जा रही है। ऐसे में गोरखपुर से शुरू होने जा रहा जन चौपाल अभियान भाजपा के लिए केवल जनसंवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव से पहले जनता के बीच अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की अहम कवायद माना जा रहा है। बाईट: 1,2,3 हिन्दूसमाज के लोग。 बाईट: 1,2,3,4 मुस्लिम समुदाय के लोग。0
0
Report
वाराणसी कैंटोनमेंट में दहशत के 25 दिनों बाद तेंदुआ पिंजरे में कैद
Varanasi, Uttar Pradesh:- वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में करीब 25 दिनों से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद। - रविवार देर रात करीब 1 बजे बंगला नंबर 61 परिसर में लगाए गए पिंजरे में फंसा तेंदुआ। - वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई दिनों से इलाके में अभियान चला रखा था। - बंगला नंबर 61 में तेंदुए के ताजा पंजों के निशान मिलने के बाद वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया था। - पिंजरे में बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था, शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ खुद पिंजरे में कैद हो गया। - 22 अक्टूबर को पहली बार सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए जैसी आकृति दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। - सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के मैदान और पेयजल टंकी के पास भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली थी। - बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद करना पड़ा था, ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही थी। - कैंटोनमेंट, नदेसर, राजा बाजार, वरुणा ब्रिज और भोजूबीर समेत करीब 6 किलोमीटर के दायरे में दहशत का माहौल था। - करीब 45 हजार की आबादी तेंदुए की दहशत में जी रही थी, शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी। - वन विभाग की टीम लगातार गश्त, सीसीटीवी और ट्रैप कैमरों के जरिए तेंदुए की तलाश कर रही थी। - 39 जीटीसी सैन्य परिसर समेत कई संभावित ठिकानों पर भी वन विभाग ने तलाशी अभियान चलाया था। - डीएफओ निधि चौहान ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की है। - अब तेंदुए को कहां भेजा जाएगा, इसको लेकर वन विभाग ने उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे हैं। - करीब 25 दिनों की दहशत के बाद कैंटोनमेंट के लोगों ने कई दिनों से बंद स्कूल खुलने और सामान्य जनजीवन बहाल होने पर राहत की सांस ली।0
0
Report
चितावा में सरपंच पद के लिए 22 उम्मीदवारों के साथ मतदान शुरू, परिणाम रात तक?
Didwana, Rajasthan:एंकर - कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र की 41 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वीओ 01 - मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं और ग्रामीण अपने गांव की सरकार चुनने के लिए उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा हॉट सीट मानी जा रही चितावा ग्राम पंचायत की है। यहां सरपंच पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों की बड़ी संख्या के चलते मतदाताओं के सामने भी पसंद का उम्मीदवार चुनने को लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। चितावा में कुल 6 हजार 805 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बाईट 01 - बबिता भार्गव (महिला वोटर - राजस्थानी पहनावे में) बाईट 02 - पूजा राजावत (युवती - पहली बार मतदान के बाद ) वीओ 02 - कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र की 41 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 55 हजार 703 मतदाता हैं। सरपंच पद के लिए 297 और वार्ड पंच पद के लिए 570 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद सभी ग्राम पंचायतों में मतगणना शुरू होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है। वहीं 17 नवंबर को उपसरपंच पद के चुनाव होंगे। वीओ एफ - फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें मतदान के साथ-साथ चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता चितावा ग्राम पंचायत के नतीजे को लेकर है, जहां 22 प्रत्याशी के बीच मुकाबला चुनाव को बेहद रोचक बना रहा है।0
0
Report
Advertisement
आज बाबा महाकाल की कार्तिक सवारी: शाम 4 बजे पूजन के साथ नगर भ्रमण
Ujjain, Madhya Pradesh:शाम 4 बजे सभामंडप में पूजन के बाद शुरू होगी सवारी, रामघाट पर मां क्षिप्रा का पूजन कर परंपरागत मार्ग से मंदिर लौटेंगे भगवान उज्जैन। श्रावण-भाद्रपद माह की सवारियों के बाद अब कार्तिक माह में भी बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। आज सोमवार शाम 16 नवंबर को कार्तिक माह की पहली सवारी निकाली जाएगी। शाम 4 बजे सभामंडप में भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। इसके बाद बाबा महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां मां क्षिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। सवारी में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का बैंड, भजन मंडलियां, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल होंगे। सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन होंगे। कार्तिक और अगहन (मार्गशीर्ष) माह में बाबा महाकाल की कुल चार सवारियां निकलेंगी। दूसरी सवारी 23 नवंबर, तीसरी 30 नवंबर और चौथी राजसी सवारी 7 दिसंबर को निकाली जाएगी। इसके अलावा 22 नवंबर की रात 11 बजे परंपरागत हरिहर मिलन सवारी भी निकलेगी।0
0
Report
जयपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्त निर्देश, सचिव रवि जैन ने कड़ी नाराजगी जताई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी स्वायत शासन सचिव रवि जैन ने जताई नाराजगी जैन ने आज ली बैठक जयपुर नगर निगम के जोन उपायुक्तों की ली बैठक विभिन स्थानों पर बने कचरा पॉइंट्स और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता के प्रति किसी भी स्तर पर नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त उन्होंने हिदायत दी कि सभी जिम्मेदार अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से उतरें फील्ड में और अपने-अपने क्षेत्र का करें निरीक्षण0
0
Report
हनुमानगढ़ में छठ महापर्व का समापन, सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ (राजस्थान) में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ. जंक्शन के चुंगी नंबर आठ स्थित आईटीआई कॉलोनी छठ घाट पर सुबह से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. व्रती महिलाओं ने ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया. उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की. सूर्योदय के साथ छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजे. अर्घ्य के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. फिर घरों में पूजा कर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला. श्रद्धालुओं ने ठेकुआ, फल और हलवा सहित प्रसाद बांटा. पूर्वांचल समाज के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह रहा. इससे पहले श्री छठ पूजा समिति ने रविवार रात आईटीआई कॉलोनी छठ घाट पर छठ महोत्सव और जागरण कराया. हिसार के झांकी ग्रुप ने धार्मिक झांकियां पेश कीं. शिव तांडव सहित अन्य प्रस्तुतियां भी हुईं. आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजाया गया था. चुंगी नंबर आठ पर सज्जन बंसल, निखिल गुप्ता और राहुल कुमार ने आतिशबाजी की.0
0
Report
Advertisement
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान की पुष्टि की
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले की चार पंचायत समितियों में पंच एंव सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार चल रही है। एक और जहां कलेक्टर कानाराम तथा पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्री पोलिंग बूथ का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह खुद सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर पहुंचे हैं, जहाँ उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकियां से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतुष्टि प्रद मिलीं। राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त राजेश्वर सिंह का कहना है कि समूचे राज्य में पंचायत राज विभाग के तहत गांव गांव में मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण हो रहा है साथ ही निर्वाचन विभाग के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया को अंजाम देने वाले कार्मिकों के लिए भी अच्छी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है। साथ ही निर्वाचन विभाग के तहत ड्यूटी में लगे कार्मिक मुस्तैदी से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवा रहे हैं। आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है।0
0
Report
बीच बाजार में महिलाओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
Sidhi, Madhya Pradesh:- महिलाओं का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा - सब्जी लगाने के विवाद को लेकर जमकर की गई मारपीट - आधे घन्टे तक बीच बाजार में चलती रही मारपीट, लोग बने रहे तमाशबीन - पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनो पक्ष की महिलाओं को लेकर पहुँची थाने - कोतवाली थानाक्षेत्र के पूजा पार्क के बगल का पूरा घटनाक्रम - मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया में हो रहा जमकर बायरल0
0
Report
श्योपुर: अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखों का जुर्माना
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर दांतरदा गांव में खनिज विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत भंडारण पर बड़ा एक्शन लिया. जिला कलेक्टर के निर्देश पर कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई हुई. जांच के दौरान अवैध रेत स्टॉक के मामलों में संबंधित जमीन मालिकों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया. अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की सख्ती से रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा.0
0
Report
Advertisement
रोहतक के छठ घाट पर चाकूघात, एक की मौत, एक घायल; PGIMS में भर्ती
Rohtak, Haryana:रोहतक- छठ पूजा घाट पर चले चाकू, 1 की मौत: पूजा करने के दौरान 25 युवक भिड़े, एक की हालत गंभीर PGI में भर्ती रोहतक की भालौठ सब ब्रांच नहर पर बने छठ पूजा घाट पर सुबह पूजा के दौरान हुआ। विवाद का कारण. पूजा के समय दो गुटों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और चाकू-छुरी चलने लगे। हताहत और घायल. इस चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। इलाज और पुलिस कार्रवाई. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई (PGIMS) के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
आगरा में छोटे भाई ने दुकान में आग लगा दी; आरोपी दीपक गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की दुकान में लगाई आग, सोमवार सुबह आग लगने से दुकान का पूरा सामान हुआ जलकर राख, भाभी पर बुरी नजर रखने को लेकर दोनों भाइयों में रविवार रात हुआ था विवाद, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, पुलिस ने आग लगाने के आरोपी दीपक को मौके से किया गिरफ्तार, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के प्रकाश पुरम मदीना मस्जिद के पास का मामला।0
0
Report
पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:आज दिनांक 16.11.2026 की अर्ली मोर्निंग में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा एक 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त जावेद उर्फ जबू उर्फ आशू ठाकुर उर्फ भूरा पुत्र स्व0 मजीद उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी राय कलोनी आगासौद रोड बीना थाना कोतवाली बीना जनपद सागर (म0प्र0), हाल निवासी मुहल्ला घुसयाना निकट चुंगीनाका थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तंमचा 315 बोर तथा 02 अदद खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 540/- रुपये नगद तथा 01 होण्डा साइन मोटर साइकिल जिसे अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.11.2026 को चोरी किया गया था, बरामद हुए हैं । थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त पूर्व में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अं0सं0 554/2025 धारा 317(2)/317(4) BNS का वांछित व इनामिया अभियुक्त भी था ।0
0
Report
Advertisement
राजभर ने अखिलेश-राहुल पर हमला बोलकर PDए फॉर्मूला ढहाने का आरोप
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहाँ उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला है। राजभर के मुताबिक, सपा का PDए फॉर्मूला पूरी तरह बिखर चुका है और अखिलेश यादव खुद भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही राजभर ने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर दिए गए बयानों को लेकर भी उन पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया है। अम्बेडकरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगरा में हुए समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि रैली में दलितों के बजाय 20 जिलों से यादव समाज के लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाई गई थी। राजभर के अनुसार, सपा के PDए फॉर्मूले से दलित और अल्पसंख्यक छिटक चुके हैं—जहाँ दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ चला गया है, वहीं मुस्लिम समुदाय असदुद्दीन ओवैसी से जुड़ रहा है। अखिलेश यादव के 'दमदार दलित' वाले बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में ही प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया गया, दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिलों और योजनाओं के नाम बदले गए और 2 जून का गेस्ट हाउस कांड हुआ। ओवैसी के 'ओटीपी' वाले अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि खुद अखिलेश यादव की ओटीपी बाहर से आती है। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा नेता रात के अंधेरे में गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हैं। सपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए राजभर ने संसद के दो घटनाक्रमों का जिक्र किया—पहला, लोकसभा के विदाई समारोह में मुलायम सिंह यादव द्वारा नरेंद्र मोदी की दोबारा जीत की इच्छा जताना, और दूसरा, हालिया सत्र में प्रधानमंत्री के बयान पर अखिलेश यादव का हाथ जोड़कर मुस्कुराना। इसके अलावा, राजभर ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले अखिलेश को कांग्रेस के सामने जीत का मानक तय करना चाहिए। वहीं, मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जो काम अखिलेश नहीं कर पाए, वह अब भाजपा करेगी और मथुरा से भगवान श्रीकृष्ण का जयजयकार शुरू होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल जब भी विदेश जाते हैं, तो भारत की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बोलते हैं और देश को कटघरे में खड़ा करते हैं। राहुल गांधी के ननिहाल पक्ष का जिक्र करते हुए राजभर ने तंज कसा कि इटली से उनके नाना, नानी और मामा पक्ष के लोग उनके मंच पर आएंगे, तो वे उन्हीं की भाषा बोलेंगे। राजभर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर रिश्तेदारों को खड़ा कर भारत के खिलाफ बुलवाना उचित नहीं है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि गृह मंत्री ने सही बात कही है और अब राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय मंचों से देश को बदनाम करने का मौका नहीं मिलेगा।0
0
Report
भारत U-19 ने पाकिस्तान पर आखिरी गेंद पर जीत पाई; कप्तान रायचंदानी घर पहुंचे
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: ओमान में ACC मेन्स U-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की आखिरी गेंद पर जीत के बाद अंडर-19 क्रिकेट टीम के कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी का उनके घर पर स्वागत किया गया। गोंडा, उत्तर प्रदेश: अंडर-19 क्रिकेट टीम के कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी कहते हैं, "यह एक शानदार एहसास था। हम पहले ही पाकिस्तान से एक मैच हार चुके थे, इसलिए हम और भी ज़्यादा मोटिवेटेड थे—हम सच में यह मैच जीतना चाहते थे। यह बहुत अच्छा लगा। हमने इसे किसी भी दूसरे नॉर्मल मैच की तरह ही खेला..."0
0
Report
खराब AQI सेहत पर बड़ा असर, जानिए तुरंत क्या करें
Morena, Madhya Pradesh:खराब AQI सेहत पर कितना असर? मौसम बदल रहा है.. हवा की क्वालिटी भी खराब हो रही है.. किन परेशानियों को आप महसूस कर रहे हैं.. सेहत से जुड़ी ? खराब हवा से बचने के लिए क्या कर रहे हैं ?0
0
Report
Advertisement
