261401
Sitapur - एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Bahuti, Uttar Pradesh:मिश्रिख शनिवार को एसडीएम पंकज सक्सेना व सीओ दीपक कुमार ने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सभी कि शिकायतों को सुना और उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों को वास्तविक यथार्थ निस्तारण के निर्देश दिए उन्होंने शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सबसे अधिक राजस्व विभाग 20 पुलिसविभाग 05,विकास 04, विधुत 05,कुल 36 शिकायते आई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे, विकास के प्रतीक डबल डेकर ब्रिज की चर्चा
Indore, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हुआ स्वागत इंदौर एयरपोर्ट पर उनके सभी वर्ग के लोगों ने यूसीसी को लेकर नागरिक अभिनंदन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती है और में आज उनके जन्मस्थान भाभरा जा रहा हु वही सीएम ने कहा कि इंदौर के साथ विकास शब्द जुड़ा हुआ है जहां विकास हो रहा हे डबल डेकर ब्रिज अपने आप में एक विकास का एक उदाहरण हे बाइट - सीएम डॉ मोहन यादव0
0
Report
गाजीपुर: आराजी कुकड़ा में पेड़ से लटके युवक-युवती, प्रेम प्रसंग चर्चा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा से गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी शादियाबाद के आराजी कुकड़ा गांव में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव सुबह शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में मचा हड़कंप घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़, इलाके में दहशत का माहौल दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के आराजी कुकड़ा गांव में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के आराजी कुकड़ा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। गांव में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि, यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना पर शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सुबह जैसे ही दोनों परिवारों को घटना की जानकारी मिली, घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
राजस्थान में यूरिया-डीएपी आपूर्ति 4 लाख टन अधिक, खरीफ में फसलें बिना किल्लत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में यूरिया की मांग से 4 लाख टन अधिक आपूर्ति, इस बार फसलों में नहीं रहेगी किल्लत! - राजस्थान में यूरिया-डीएपी की सप्लाई, कृषि विभाग की मांग से अधिक आपूर्ति हुई - राज्य में अभी भी पौने 4 लाख टन यूरिया उपलब्ध, कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल कर रहे नियमित माॅनिटरिंग राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के बाद अब खरीफ फसलों में यूरिया की मांग जोर पकड़ रही है। लेकिन किसानों को इस बार यूरिया की किल्लत नहीं होने दी जा रही है। कृषि विभाग की ओर से राज्य में प्रत्येक जिले में मांग के अनुसार यूरिया और डीएपी उर्वरक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दरअसल यूरिया और डीएपी की आपूर्ति पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित मात्रा के अनुरूप की जाती है। प्रत्येक सीजन से पहले कृषि विभाग केन्द्र सरकार से यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी आदि उर्वरकों की मांग बताता है। केन्द्र सरकार द्वारा उसी मात्रा में उर्वरक आवंटित करते हुए इनकी आपूर्ति दी जाती है। यह आपूर्ति ट्रेन रैकों के जरिए अलग-अलग जिलों में की जाती है। मौजूदा वित्त वर्ष में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालात होने और रूस-यूक्रेन युद्ध पहले से जारी होने के चलते डीएपी और यूरिया की कमी की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन कृषि विभाग के प्रयासों से अब यह आशंका छंट गई है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की तैयारियां सफल होती दिख रही हैं। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा वित्त वर्ष की शुरुआत से ही यूरिया-डीएपी की आपूर्ति को लेकर नजर बनाए हुए हैं। मांग से 4 लाख टन आपूर्ति अधिक - खरीफ 2026 में अप्रैल से जुलाई 2026 तक के आंकड़े - राज्य सरकार ने 6.90 लाख मैट्रिक टन यूरिया की मांग की थी - इसके विरूद्ध 23 जुलाई तक 10.68 लाख मैट्रिक टन यूरिया आ चुका - वर्तमान में 3.72 लाख मैट्रिक टन यूरिया का स्टॉक राज्य में उपलब्ध - राज्य ने अप्रैल से जुलाई तक 3.30 लाख मैट्रिक डीएपी की मांग की - इसके विरुद्ध अब तक 2.59 लाख मैट्रिक टन डीएपी आ चुका - वर्तमान में राज्य में 0.70 लाख मैट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध - डीएपी का वैकल्पिक उर्वरक एनपीके 0.72 लाख मैट्रिक टन उपलब्ध - 1.61 लाख मैट्रिक टन एसएसपी भी राज्य में है उपलब्ध डीएपी की मांग कम, रबी सीजन में बढ़ेगी आपूर्ति कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि किसानों के लिए इस बार खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की उपलब्धता के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष पहले से मांग बता दी गई थी। केन्द्र सरकार से राज्य को लगातार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। खरीफ सीजन में डीएपी की मांग कम रहती है। लेकिन रबी सीजन के दौरान डीएपी को लेकर भी केन्द्र से समन्वय कर आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कृषि विभाग के इन प्रयासों से इस बार राज्य में अब तक कहीं भी यूरिया या डीएपी की किल्लत नहीं हुई है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि आपूर्ति इसी तरह बने रहने पर इस सीजन में फसलों के लिए उर्वरकों की कमी नहीं रहेगी।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक समेत चार घायल, फरार युवक तलाश
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबी रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक ठेला चालक समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार संख्या जेएच-05 ईपी-9444 ने सबसे पहले एक टीवीएस एक्सएल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे ठेले पर सो रहे एक ठेला चालक और वहां से गुजर रहे दो अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद कार सवार सभी युवक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार किसी स्थानीय व्यक्ति की बताई जा रही है। लोगों का दावा है कि कार की तलाशी के दौरान उसमें शराब की कई बोतलें और एक कटोरे में रखा मुर्गा भी मिला। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवक पार्टी कर लौट रहे थे। हालांकि, शराब और पार्टी से जुड़े इन दावों की पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार चालक और कार में सवार अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ सकती हैं।0
0
Report
लापता पत्नी की तलाश में पति ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र से एक मार्मिक मामला सामने आया है। अपनी लापता पत्नी की तलाश में पिछले तीन महीने से पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे एक मजदूर ने आखिरकार हताश होकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। पीड़ित अपने तीन मासूम बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रहा है और पत्नी को सकुशल बरामद कराने की मांग कर रहा है। बता दे कि, उरई कोतवाली क्षेत्र के रहिया गांव निवासी ऋषि राज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका कहना है कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी अनीता उर्फ ममता बीते 11 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पत्नी के अचानक गायब होने के बाद उसने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी पत्नी का पता लगाने में सफल नहीं हुई। उसका कहना है कि उसे केवल आश्वासन मिलते रहे, जबकि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऋषि राज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का आटा क्षेत्र निवासी अभिषेक नामक युवक से संपर्क था। उसने इस संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी, लेकिन उसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उसका कहना है कि यदि पुलिस समय रहते गंभीरता से जांच करती तो उसकी पत्नी का पता लगाया जा सकता था। पत्नी के लापता होने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। तीनों मासूम बच्चे अपनी मां को याद कर अक्सर रोते हैं। मजदूरी करने के साथ बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी अकेले ऋषि राज पर आ गई है। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के बीच वह लगातार पत्नी की तलाश में भटक रहा है। पुलिस और प्रशासन से निराश होकर ऋषि राज अपने तीनों बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचा और वहीं धरने पर बैठ गया। उसने प्रशासन से मांग की है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराया जाए तथा मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। बाइट:- ऋषि राज--पीड़ित पति0
0
Report
पुलिस-जन संवाद मजबूत: धौलपुर के सभी थानों में CLG व महिला सुरक्षा सखी बैठकें
Dholpur, Rajasthan:पुलिस-जन संवाद को मिल रही नई मजबूती, जिले के सभी थानों पर सीएलजी एवं महिला सुरक्षा सखी की बैठकें आयोजित धौलपुर。 पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सुपरविजन जिले के सभी पुलिस थानों पर सीएलजी सदस्यों, महिला सुरक्षा सखी, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस थाना मनियां में आयोजित बैठक में भाग लिया। उन्होंने सीएलजी सदस्यों, महिला सुरक्षा सखी एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं अपराध नियंत्रण पर सुझाव लिए। इस दौरान वृताधिकारी मनियां खलील अहमद, थानाधिकारी अनिल गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे。 बैठकों में कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी, यातायात, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और जनसहभागिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। आमजन से सुझाव लेकर उनके त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि "पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता ही प्रभावी पुलिसिंग की आधार है। सीएलजी सदस्य और महिला सुरक्षा सखी पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं, जिनके सहयोग से अपराध रोकथाम, महिला-बाल सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। बैठकों में साइबर ठगी से बचाव, अफवाहों से सावधानी, यातायात नियम, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा संकल्प और आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। सीएलजी सदस्यों और नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। धौलपुर पुलिस भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद को निरंतर जारी रखेगी।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के खरीफ सीजन में यूरिया-डीएपी की आपूर्ति पूरी, किसानों को राहत
Jaipur, Rajasthan:हैडर- 4 लाख टन यूरिया की अधिक आपूर्ति राजस्थान में यूरिया-डीएपी की सप्लाई कृषि विभाग की मांग से अधिक आपूर्ति हुई राज्य में अभी भी पौने 4 लाख टन यूरिया उपलब्ध डीएपी की भी राज्य में पर्याप्त उपलब्धता कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल कर रहे माॅनिटरिंग एंकर राज्य में खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। कृषि मंत्री के निर्देश पर विभाग उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता को लेकर सजगता बरत रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के बाद अब खरीफ फसलों में यूरिया की मांग जोर पकड़ रही है। लेकिन किसानों को इस बार यूरिया की किल्लत नहीं होने दी जा रही है। कृषि विभाग की ओर से राज्य में प्रत्येक जिले में मांग के अनुसार यूरिया और डीएपी उर्वरक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दरअसल यूरिया और डीएपी की आपूर्ति पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित मात्रा के अनुरूप की जाती है। प्रत्येक सीजन से पहले कृषि विभाग केन्द्र सरकार से यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी आदि उर्वरकों की मांग बताता है। केन्द्र सरकार द्वारा उसी मात्रा में उर्वरक आवंटित करते हुए इनकी आपूर्ति दी जाती है। यह आपूर्ति ट्रेन रैकों के जरिए अलग-अलग जिलों में की जाती है। मौजूदा वित्त वर्ष में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालात होने और रूस-यूक्रेन युद्ध पहले से जारी होने के चलते डीएपी और यूरिया की कमी की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन कृषि विभाग के प्रयासों से अब यह आशंका छंट गई है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की तैयारियां सफल होती दिख रही हैं। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा वित्त वर्ष की शुरुआत से ही यूरिया-डीएपी की आपूर्ति को लेकर नजर बनाए हुए हैं। Gfx In मांग से 4 लाख टन आपूर्ति अधिक - खरीफ 2026 में अप्रैल से जुलाई 2026 तक के आंकड़े - राज्य सरकार ने 6.90 लाख मैट्रिक टन यूरिया की मांग की थी - इसके विरूद्ध 23 जुलाई तक 10.68 लाख मैट्रिक टन यूरिया आ चुका - वर्तमान में 3.72 लाख मैट्रिक टन यूरिया का स्टॉक राज्य में उपलब्ध - राज्य ने अप्रैल से जुलाई तक 3.30 लाख मैट्रिक डीएपी की मांग की - इसके विरूद्ध अब तक 2.59 लाख मैट्रिक टन डीएपी आ चुका - वर्तमान में राज्य में 0.70 लाख मैट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध - डीएपी का वैकल्पिक उर्वरक एनपीके 0.72 लाख मैट्रिक टन उपलब्ध - 1.61 लाख मैट्रिक टन एसएसपी भी राज्य में है उपलब्ध Gfx Out वीओ- 2 कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि किसानों के लिए इस बार खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की उपलब्धता के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष पहले से मांग बता दी गई थी। केन्द्र सरकार से राज्य को लगातार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। खरीफ सीजन में डीएपी की मांग कम रहती है। लेकिन रबी सीजन के दौरान डीएपी को लेकर भी केन्द्र से समन्वय कर आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कृषि विभाग के इन प्रयासों से इस बार राज्य में अब तक कहीं भी यूरिया या डीएपी की किल्लत नहीं हुई है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि आपूर्ति इसी तरह बने रहने पर इस सीजन में फसलों के लिए उर्वरकों की कमी नहीं रहेगी।0
0
Report
ज्ञानवापी परिसर में नमाज़ पर प्रतिबंध के विरोध में शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन
Varanasi, Uttar Pradesh:• शिवसेना के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर की मांग सावन के पवित्र महीने में ज्ञानवापी परिसर में नमाज़ पर लगे प्रतिबंध • वाराणसी में शिवसेना राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस. • हमारी प्राचीन धार्मिक परंपराओं को रोका जा रहा, तो नमाज़ पर भी लगे रोक. • माता श्रृंगार गौरी के दैनिक पूजन-दर्शन पर लगा है प्रतिबंध. • तुलसीदास के समय से चली आ रही यादव बंधुओं की जलाभिषेक परंपरा बाधित की जा रही. • शिवसैनिकों ने कहा मांग न पूरी होने पर पूरे उत्तर प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन. • शुक्रवार को महावीर मंदिर व्यायामशाला से निकलेगा जुलूस मंडलायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन.0
0
Report
संभल दंगे: कोर्ट में गवाहों के बयान—सजा की चाल तेज
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल दंगे के आरोपियों के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई 90 फीसदी पूरी ... दंगाईयों के फैसले का काउंट डाउन शुरू ... योगी सरकार में गवाहों ने बेखौफ होकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए। 1936 ..1945 .1978 में हुए दंगों के मामले में गवाहों ने दंगाइयों के ख़ौफ से किसी भी मामले में नहीं दी थी गवाही ....न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में भी जिक्र .. संभل हिंसा मामले में जिला न्यायालय में चल रहे केस की सुनवाई 90 फीसदी पूरी । संभल दंगे के मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज ,गुलाम , मोहम्मद वारिस के खिलाफ चल रहे केस के सभी गवाहों के बयान दर्ज ... सिर्फ विवेचकों के बयान दर्ज होने वाकी..27 जुलाई को कोर्ट में विवेचकों के बयान किए जाएंगे दर्ज ... विवेचकों के बयान दर्ज होने के बाद जेल में बंद मुल्ला अफरोज ,गुलाम ,वारिस के खिलाफ जल्द आ सकता है सजा का बड़ा फैसला .. कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई के बीच पुलिस ने मुल्ला अफरोज ,गुलाम और वारिस पर रासुका भी लगाई । संभल में 1936 .1945 .1978 ..में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद पहला मामला ... दंगे के गवाहों ने दंगाई के खिलाफ कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराये । पूर्व में हुए दंगों के मामले में दंगाइयों के डर के खौफ से कोर्ट में किसी ने भी नहीं थी गवाही ....न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र .. योगी सरकार में 24 नवंबर 2024 की हुए दंगे के मामले में दंगे के गवाह बेखौफ होकर दंगाइयों के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने पहुंचे । संभल में विवादित जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हुए दंगे में 4 लोगों की मौत और 30 से अधिक पुलिस कर्मियों के घायल होने के मामले में पुलिस ने 12 मुकदमे दर्ज किए थे । दंगे की साजिश के आरोप में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क , मस्जिद सदर जफर अली ,मुल्ला अफरोज ,मोहम्मद वारिस के खिलाफ नामजद 2200 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था । SIT ने संभल दंगों के 6 मुख्य मामलों में 4025 पन्नों की चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की थी । जिनमें अब तक 138 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है ,सपा सांसद और मस्जिद सदर ने इस मामले में कोर्ट से स्टे पर है .. संभल जनपद न्यायालय चन्दौसी का मामला。0
0
Report
Advertisement
मेरठ: सरधना में गौकशी आरोपी पर फायरिंग, मुठभेड़ में घायल गिरफ्तारी
मेरठ: सरधना में गौकशी के आरोपी से औजार बरामद करने गई पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार मेरठ, 23 जुलाई 2026 — थाना सरधना पुलिस ने बुधवार को गौकशी के एक आरोपी को निशानदेही पर औजार बरामद करने के लिए ले जाया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध तमंचा और गौकशी के औजार भी बरामद हुए हैं。 क्या था मामला पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 529/2026 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम में नामित आरोपी उजैफा पुत्र अनीस उर्फ गोला को आज बरामदगी के लिए ले जाया गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने गौकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार ईख के खेत में छिपा रखे हैं। सरधना पुलिस टीम आरोपी को लेकर ग्राम क्षेत्र के ईख के खेत में पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखे तमंचे को निकाला और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। गोली आरोपी उजैफा के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया और उपचार के लिए सीएचसी सरधना भेजा। तलाशी में आरोपी की निशानदेही पर बोरे से गौकशी में प्रयुक्त गंडासा, रस्सा व अन्य औजार बरामद हुए। इसके अलावा उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक खोखा कारतूस भी मिला। दो मुकदमे दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजैफा पुत्र अनीस उर्फ गोला निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला, हाल पता फातिमा मस्जिद फतेउल्लापुर थाना लोहियानगर मेरठ के रूप में हुई है। उम्र करीब 28 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत थाना सरधना पर मु0अ0सं0 532/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम में नया मुकदमा दर्ज किया है। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है。0
0
Report
चमोली में ऑपरेशन प्रहार से 54 अपराध, 35 आरोपी गिरफ्तार
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के चमोली जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चमोली पुलिस को बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है। महज़ ढाई महीनों के भीतर पुलिस ने अवैध गतिविधियों, यातायात नियमों के उल्लंघन और आपराधिक मामलों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। चमोली जिले को अपराध मुक्त बनाने और स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीती 3 अप्रैल से 'ऑपरेशन प्रहार' की शुरुआत की गई थी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक करीब ढाई महीने के छोटे से अंतराल में चमोली पुलिस ने 54 आपराधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अकेले 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत विशेष अभियान चलाकर 28 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए चमोली पुलिस ने व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान भी चलाया, जिसके तहत अब तक 2,500 से अधिक बाहरी और संदिग्ध लोगों का पुलिस सत्यापन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस एक्ट में 6 से 16 लोगों का चालान किया गया। BNSS कार्रवाई - 4 असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत सख्त कदम उठाए गए। यातायात नियम MV Act के तहत 712 वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की गई और नियम तोड़ने वाले 41 वाहनों को सीज किया गया। जिले के पर्यटन और धार्मिक स्थलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस होटलों और लॉज पर भी पैनी नजर रख रही है। बिना सत्यापन या नियमों की अनदेखी करने वाले 3 होटल मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार का साफ कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार आगे भी इसी तरह मुस्तैदी से जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों और अपराधियों के लिए चमोली में कोई जगह नहीं है।0
0
Report
तिरखा कॉलोनी में सीवर समस्या पर विधायक से मुलाकात, बरसात के बाद समाधान का भरोसा
Faridabad, Haryana:तिरखा कॉलोनी के बड़ी संख्या में निवासी अपनी कॉलोनी में लंबे समय से बनी सीवर की समस्या को लेकर बल्लभगढ़ विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने विधायक के सामने कॉलोनी में सीवर जाम,जलभराव और खराब बुनियादी सुविधाओं की समस्या उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद तिरखा कॉलोनी में सीвер लाइन बिछाने का कार्य कराया जाएगा, ताकि लोगों को सीवर और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। वहीं विधायक से मिलने पहुंचे स्थानीय निवासी संदीप चौधरी ने कहा कि जब तक कॉलोनी की गलियों का निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक सीવર लाइन डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनका कहना था कि वर्तमान में गलियों और सीवर लाइन का लेवल एक समान नहीं है। ऐसे में यदि बिना समुचित योजना के सीवर लाइन डाली गई तो कॉलोनी में जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है। संदीप चौधरी ने कहा कि सबसे पहले तिरखा कॉलोनी में गलियों और अन्य बुनियादी विकास कार्य पूरे कराए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरखा कॉलोनी को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान कॉलोनीवासियों ने भी जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू कराने की मांग दोहराई, जबकि विधायक मूलचंद शर्मा ने भरोसा दिलाया कि बरसात के बाद प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में एसडीएम ने ठेकेदारों पर सख्ती, सड़क की दरारों पर जांच का निर्देश
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रात में सड़क पर उतरे एसडीएम,विकास कार्यों की परखी हकीकत,सीसी सड़क में दरारें देख ठेकेदार पर सख्त हुए हरदोई के सांडी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में राज्य वित्त योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए एसडीएम एन.के. शर्मा बुधवार देर शाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जहां कई कार्य संतोषजनक मिले, वहीं कुछ जगह खामियां मिलने पर संबंधित ठेकेदारों और नगर पालिका कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने सामुदायिक शौचालय, इंटरलॉकिंग सड़क, एसएलपी प्वाइंट, देवल मंदिर में लगाए गए टीन शेड तथा मोहम्मदी मस्जिद में टीन शेड व टाइल्स निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, मानकों और उपयोग की जा रही सामग्री की जानकारी ली तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही पूरे कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान सबसे अधिक नाराजगी पुरानी चौकी से किला तक पिछले वर्ष निर्मित सीसी सड़क को लेकर सामने आई। सड़क में कई स्थानों पर दरारें मिलने पर एसडीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में निर्माण कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाबू मोहम्मद सलमान, ठेकेदार गुड्डू कमलाकांत सहित नगर पालिका के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
अयोध्या में साधु-संतों की आज बैठक, राम सत्संग भवन में तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू बैठक स्थल से अयोध्या आज साधु संतों की बैठक होने वाली है। राम सत्संग भवन में यह बैठक होगी जो मणिराम दास छावनी में मौजूद है। बैठक को लेकर तैयारी पूरी हो गयी है।0
0
Report
फास्ट ट्रैक कोर्ट से पेपर लीक के दोषियों पर त्वरित कार्रवाई, युवाओं का भविष्य सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। प्रधानमंत्री जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन से पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कठोर कार्रवाई का निर्णय इसी का प्रतिबिंब है। पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होगा।0
0
Report
Advertisement
