261403
Sitapur: रघुनाथपुर हरिहरपुर में सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, गंदगी का अंबार
Sandana, Uttar Pradesh:स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार लाखों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन ग्राम पंचायत रघुनाथपुर हरिहरपुर में यह मिशन मजाक बनकर रह गया है। यहां का सामुदायिक शौचालय केवल शोपीस बना हुआ है और गंदगी से भरा पड़ा है। ग्रामीणों जीतराम, नागेश और अनिल ने बताया कि दबंग प्रधान के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। सामुदायिक शौचालय में सुविधाओं की भारी कमी है जिससे लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में स्कूल चलो अभियान: वित्त मंत्री ने बच्चों को प्रेरित किया
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुब्बारे उड़ा कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश भर के सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। कलेक्ट परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आज एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बेसिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान से जुड़े गीत गाए और नारे लगाए। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुब्बारे उड़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि आज हर बच्चे को शिक्षा कार्यक्रम से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश भर के अभिभावकों से अपील की है कि वह हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाएं और उन्हें स्कूल भेजें।0
0
Report
पलामू के मेदिनीनगर में हत्या के सुपारी देने वाले गैंग के आठ आरोपी गिरफ्तार
Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हत्या की सुपारी लेने वाले आनन्द कुमार रवि नामक युवक का अपहरण कर उसका मर्डर करने का प्रयास किया गया। अपहरण कर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। हालांकि मुहल्ले के लोगों के जुट जाने से युवक की जान बची। उसके द्वारा दर्ज करायी गयी नामजद प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और गोली बरामद की गई है। बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले अलग अलग थाने में दर्ज हैं और वे पहले भी जेल जा चुके हैं। हत्या की सुपारी जमीन के एक मामले में दी गई थी। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने दोपहर 4 बजे के इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुपारी देने वाले की पहचान हो गई है। जल्द उसकी भी गिरफ्तारी होगी। एसपी ने बताया कि मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला इलाके में 30 मार्च की रात घटना हुई। आनंद कुमार रवि का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की जा रही थी और हत्या करने की तैयारी थी। आसपास के लोगों के जुट जाने पर अपराधी आनंद को छोड़कर फरार हो गए थे। इस संबंध में 31 मार्च को मामला दर्ज कराया गया, जिसमें आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया। वे सभी एक स्कॉर्पियो से बाहर भागने की तैयारी में थे। छानबीन में सामने आया कि 8 अपराधियों में से मुख्य आरोपी सद्दाम कुरैशी की हत्या के लिए आनंद और उसके साथियों ने 5 लाख रूपए की सुपारी ली थी। इसकी जानकारी सद्दाम को हुई तो वह अपने साथियों के साथ आनंद का अपहरण कर लिया और हत्या करने की तैयारी में था। मारपीट में जख्मी आनंद का इलाज कराया गया। पूरे मामले में जांच की जा रही है।0
0
Report
1 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, मंत्री ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी का निरीक्षण किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। फरीदाबाद हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ की अनाज मंडी का निरीक्षण किया दरअसल 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद को लेकर सरकार ने ऐलान कर दिया है इस बाबत मंडियों में फसल लेकर पहुंच रहे किसानों के लिए उचित व्यवस्था बने इसको लेकर मंत्री और विधायक मंडियों का जायजा ले रहे हैं। इस मौके पर जानकारी देते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल यानी कि आज से गेहूं की खरीद मंडियों में शुरू हो गई है और जो किसान अपने गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे हैं उनके लिए अनाज मंडियों में पहले ही अधिकारियों द्वारा तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है ठंडा पानी की व्यवस्था से लेकर शौचालय और बारिश आने पर बारदाने की भी व्यवस्था की गई है ताकि बारिश किसानों की मेहनत और उनका पिला सोना खराब ना हो।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में ड्रग फ्री अभियान: एंटी वेनम के साथ जागरूकता व पुनर्वास
Jaipur, Rajasthan:ड्रग्स के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, “एंटी वेनम” अभियान तेज ड्रग फ्री पंचायत, ड्रग फ्री वार्ड, ड्रग फ्री इंस्टिट्यूट जैसी पहल शुरु होगी जयपुर पुलिस रेंज में राजस्थान को ड्रग फ्री रखने की दिशा में एक कदम बच्चों के नाम जैसी पहल होगी शुरु धार्मिक गुरुओं और मनोचिकित्सकों की मदद से राजस्थान में नशे की लत को छुड़ाने का चलेगा अभियान जयपुर पुलिस रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “एंटी वेनम” को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान को ड्रग फ्री बनाने के उद्देश्य से पुलिस अब कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता और पुनर्वास पर भी बराबर जोर दे रही है।राजस्थान पुलिस अब धर्म गुरुओं की मदद से भी नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी。 जयपुर पुलिस रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि पिछले 15 दिनों में जयपुर पुलिस रेंज में कुल 229 कार्रवाई की गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई सीकर और जयपुर ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज की गई है। इस दौरान पुलिस ने नशे के कई बड़े तस्करों को बेनकाब किया है और नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अब पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि इस धंधे की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।आईजी ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों के पुनर्वास के लिए पुलिस धार्मिक गुरुओं और मनोचिकित्सकों की मदद लेगी, ताकि सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी इस समस्या का समाधान किया जा सके।आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पुलिस का यह अभियान अब केवल कानून कार्रवाई तक सीमित नहीं रहकर जागरूकता, रोकथाम और पुनर्वास के समन्वित मॉडल पर आगे बढ़ेगा, जिससे राजस्थान को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें。0
0
Report
मैहर के पोड़ी कला गांव में लाठी-डंडों से हमला, महिलाएं समेत तीन घायल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां लाठी-डंडों से हमला कर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए जिसमें से एक की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के खेलने को लेकर हुई थी। मामूली कहासुनी देखते ही देखते उग्र हो गई और अयोध्या पटेल एवं राजभान पटेल ने मल्लू पटेल के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों पर भी डंडों से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। इस मारपीट का लाइव विडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, घायलों का इलाज जारी है।0
0
Report
आगर मालवा के महुडिया जंगल में भीषण आग, तेज हवाओं ने फैला दी दहशत
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के ग्राम महुडिया के समीप जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे जंगल में लगे पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ग्राम महुडिया के पास स्थित जंगल में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से जंगल में मौजूद पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान, गिरदावरी और मुआवजे की मांग तेज
Hisar, Haryana:हरियाणा में कल शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि से अनेक जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद के कई गांवों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल खराब हो गई। जी मीडिया की टीम ने ग्राउंड पर जाकर जानने की कोशिश की कि किसान ओलावृष्टि से कितने नुकसान में आए। हिसार के 20 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। हिसार के बालसमंद इलाके में चौधरीवाली, घुड़साल, बांडाहेड़ी, तेलनवाली, कुतियांवाली, डोभी, खारिया, सीसवाल के गांवों में खड़ी फसल के गिरने से किसान हताश नजर आए। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। बालसमंद में किसानों ने कहा कि हाल ही के मानसून में हुए नुकसान का मुआवजा भी पूरी तरह से नहीं मिला। ऐसे में अब मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें खेतों में बिछ गई हैं। सरसों की 80 प्रतिशत कटाई हो चुकी थी, लेकिन ओलों ने कटी हुई फसल को भी बर्बाद कर दिया है।0
0
Report
IEA के Birol: अप्रैल में वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति मार्च से बिगड़ेगी, यूरोप-भारत पर असर
Noida, Uttar Pradesh:International Energy Agency (IEA) head Fatih Birol warned that April will be significantly worse than March for global energy supply, with disruptions set to double, impacting Europe and India due to intensifying tensions around the Strait of Hormuz. While some oil and LNG shipments occurred in March, April faces severe shortages.0
0
Report
मैनपुरी में दिनदहाड़े चोरी: CCTV में कैद चोर, पुलिस खोज में जुटी
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी नोट - घटना का लाइव CCTV फुटेज साथ है। मैनपुरी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप ताला लगे घर से दिनदहाड़े हुई चोरी घर का ताला चटकाता चोर CCTV कैमरे में कैद 1 लाख के जेवर नकदी और मोबाइल हुआ चोरी CCTV प्राप्त कर चोर की तलाश में जुटी पुलिस कुरावली थाना क्षेत्र के बसंतपुर का मामला0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल तहसील परिषद में विधवा महिला ने काटा जमकर हंगामा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल !
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी करहल तहसील परिषद में विधवा महिला ने काटा जमकर हंगामा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल विधवा महिला के हंगामा काटने से मचा हड़कंप भारी संख्या में भीड़ हुई एकत्रित पैतृक जमीन पर संरक्षक बनने को लेकर हुआ हंगामा विधवा महिला की जमीन का जेठ ने धोखाधड़ी कर संरक्षक बनने का आरोप महिला एवं बच्चों के नाम की जमीन बेचना चाहता है महिला का जेठ प्रदीप मिश्रा-आरोप 1 घंटे तक चलता रहा हंगामा पुलिस को आता देख चकमा देकर भागा जेठ महिला ने डायल 112 को दी सूचना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी विधवा महिला बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली गांव की है निवासी0
0
Report
सीकर रोडवेज कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, चार लेबर कोड रद्द करने की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में रोडवेज कर्मचारियों का बसडिपो परिसर में जोरदार प्रदर्शन श्रम कानून रद्द करने, अवैध बसों पर कार्रवाई और महिला कंडक्टर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग राजस्थान रोडवेज कर्मचारी यूनियन सीटू ने आज रोडवेज परिसर में केंद्र सरकार के चार श्रम कानून, अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ करवाई और पिछले दिनों राजस्थान रोडवेज की महिला कंडक्टर के साथ हुई मारपीट मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में मीटिंग कर केंद्र सरकार के चार लेबर कोड को श्रम विरोधी बताते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग रखी। मीटिंग के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चार श्रम कानून रद्द करने की मांग उठाई। सीटू यूनियन के सचिव अशोक मील जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने श्रमिकों के जो 44 कानून थे उन्हें समाप्त कर चार लेबर कोड लागू किए हैं। केंद्र सरकार के चार श्रम विरोधी कानून श्रमिकों के लिए घातक सिद्ध होंगे, ऐसे में केंद्र सरकार के चार श्रम कोड को रद्द करने की मांग रखी गई है। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार चार श्रम विरोधी कानून रद्द नहीं करती है तो देश का श्रमिक सड़कों पर उतरेगी और बड़ा आंदोलन करेगा जिसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश में राजस्थान रोडवेज को अवैध रूप से चल रही बसों के कारण नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध वाहन धड़ले के साथ संचालित हो रहे हैं, ऐसे में इन अवैध रूप से चल रहे वाहनों व बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पिछले दिनों राजस्थान रोडवेज की महिला परिचालक सुजानगढ़ मार्ग पर अपनी ड्यूटी दे रही थी इसी दौरान अवैध रूप से चल रहे वाहनों के बदमाशों ने मारपीट कर नगद कैश व एटीएम मशीन भी तोड़ गई थी। इसके विरोध में आज प्रदर्शन कर महिला परिचालक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी है। अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राजस्थान रोडवेज कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
स्कानी राजकीय स्कूल में सम्मान समारोह, 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम वाले विद्यार्थियों का सम्मान
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर, आसपुर विधानसभा के सकानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि आसपुर विधायक उमेश डामोर रहे। कला संकाय में जिले की टॉपर रोनिका सुथार सहित अन्य विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, और सकानी स्कूल के लिए विधायक डामोर ने तीन डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और एक लाख रुपए तक का माइक सेट देने की भी घोषणा की। समारोह में विधायक उमेश डामोर, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष करण सिंह चौहान, PTA अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान आदि अतिथि उपस्थित रहे। शिक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों में कला वर्ग में रोनिका सुथार ने 98.40 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में आसपुर ब्लॉक के टॉपर राजवर्धन सिंह राठौड़ ने 96.40 प्रतिशत अंक लाने जैसे परिणाम शामिल थे। इस मौके पर विधायक ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और स्कूल को तीन स्मार्ट बोर्ड तथा एक लाख रुपए तक का माइक सेट देने की घोषणा की।0
0
Report
Advertisement
बहराइच: VHP ने NSA के तहत मौलाना पर कार्रवाई के लिए DM को ज्ञापन सौंपा
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर: VHP के कार्यकर्ताओं ने बहराइच के DM को ज्ञापन सौंपा। CM योगी की माँ पर अभद्र बयानी करने वाले मौलाना पर NSA की कार्रवाई की DM से मांग की गई। आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सालिम को बहराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिलाध्यक्ष तरुण सिंह के नेतृत्व में प्रार्थना पत्र में कहा गया कि आरोपी मौलाना सलीम चतुर्वेदी, जिसे 30 मार्च 2026 को बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच लाया गया, के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में लगभग 82 मामले दर्ज हैं। जमानत पर रिहाई की स्थिति से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अभियुक्त के विरुद्ध NSA के अंतर्गत कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
रेवदर के PACL घोटाले से जुड़ी सिरोही में जमीन स्थिति का खुलासा
Sirohi, Rajasthan:विषय: PACL (Pearl Group) जमीन घोटाले से जुड़ी रेवदर क्षेत्र (सिरोही) की जमीनी स्थिति रिपोर्ट जिला सिरोही तहसील रेवदर पीथापूरा खसरा नंबर 478/926 8 बीघा यह PACL की जमीन है। पूरी जमीन पर तारबंदी की हुई है। किसी कब्जा प्रतित होता है । जमाबंदी में 11 खातेदार है। जिसमें मुख्य खातेदार रमेश प्रतापराम है। इन धोरों में कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। गर्मी के दिनों में जाने में बहुत परेशानी होती है। कीमत डेढ़ लाख रुपए प्रति बीघा है ।0
0
Report
हापुड़ में स्कूटी सवार युवकों की गुंडागर्दी, मासूम बच्चे पर हमला वीडियो वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार व्यक्तियों की गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. एक मामूली विवाद में स्कूटी सवार दो युवकों ने एक मासूम बच्चे को पीटा और उसे स्कूटी से कुचलने का प्रयास किया. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय पर हस्तक्षेप कर मासूम बच्चे को बचा लिया. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
