261001
Sitapur - प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान, महिला की मृत्यु पर हंगामा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान महिला की मृत्यु .परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा . खैराबाद थाना क्षेत्र का है मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में 27 सितम्बर को हाफ मैराथन: सीएम सैनी देंगे हरी झंडी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 27 सितंबर को होगी हाफ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे हरी झंडी फरीदाबाद के सूरजकुंड में 27 सितंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फरीदाबाद के जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में मैराथन आयोजित की जाएगी। सबसे पहले 5 किलोमीटर, इसके बाद 10 किलोमीटर और फिर 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन होगी। इस आयोजन में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थीं, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है。 जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हों और मैराथन का हिस्सा बनकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दें。0
0
Report
प्रैंक गलत, स्थिति बिगड़ी
Noida, Uttar Pradesh:PRANK WRONG0
0
Report
Advertisement
UP Police PET: No manual timing, CCTV monitoring to boost transparency
Lucknow, Uttar Pradesh:एंकर - लखनऊ से यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर है। 32 हजार 679 सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में पारदर्शिता पर खास जोर दिया गया है। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गठित समिति परीक्षा की निगराणी करेगी। खास बात ये है कि PET में मैनुअल टाइमिंग की अनुमति नहीं होगी। CCTV कैमरों से निगरानी, मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरण और बायोमेट्रिक व्यवस्था के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी की किसी भी गुंजाइश को कम करने की तैयारी है。 वी ओ - इस पूरी व्यवस्था में सबसे अहम बात है मैनुअल टाइमिंग पर रोक। यानी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का समय दर्ज करने के लिए मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद है कि टाइमिंग दर्ज करने की प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम से कम हो और सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान व्यवस्था लागू रहे। PET के दौरान CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी。 परीक्षा स्थल पर होने वाली गतिविधियों को कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। यानी अभ्यर्थी के ग्राउंड पर पहुंचने से लेकर परीक्षा प्रक्रिया तक... हर अहम चरण को तकनीकी निगरानी के दायरे में रखने की तैयारी है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक व्यवस्था भी परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होगी。 इससे अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि करने और किसी दूसरे व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने जैसी संभावित गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी。 वी ओ - PET के आयोजन के लिए भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गठित समिति परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेगी। यानी इस बार भर्ती के इस अहम चरण में मानवीय हस्तक्षेप को सीमित करने और तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस है।0
0
Report
तेज़ बारिश के बाद चौका ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव, यातायात भी बाधित
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसवां जिले के चौका थाना क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे स्थित टाटा-रांची सर्विस रोड जलमग्न हो गई। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा。 जानकारी के अनुसार, इस सर्विस रोड पर पिछले करीब एक महीने से मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण यहां वाहनों का परिचालन बंद है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य की गति धीमी है। सड़क के एक हिस्से में खुदाई के बाद जल निकासी बाधित होने से जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। मूसलाधार बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि पानी सड़क किनारे स्थित बैंक, एटीएम कक्ष और कुछ दुकानों तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर NHAI के कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई。 इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर जल निकासी की अग्रिम तैयारी और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-33 जैसे व्यस्त मार्ग पर वन-वे यातायात के दौरान पर्याप्त सुरक्षा संकेतक और गति सीमा बोर्ड होने चाहिए। इस संबंध में चौका बाजार समिति के अध्यक्ष बसंत प्रामाणिक ने कहा कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए。0
0
Report
पटना समेत 19 जिलों में 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवा और बारिश
Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज अगले 72 घंटे तक बिगड़ा रह सकता है, मौसम विभाग ने आज पटना समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना समेत 19 जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है खासकर किसानों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को 11 जिलों और 27 सितंबर को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में मौसम खराब रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।0
0
Report
Advertisement
करंट से बुजुर्ग मौत के बाद बाढ़ थाना क्षेत्र में ग्रामीण सड़क जाम करने लगे
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही गांव के पास एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सुखो साहू सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। रात में तेज आंधी तूफान के कारण बिजली के पोल से तार टूटकर पानी में गिर गया था। घर के रास्ते में जल जमाव होने से वे जैसे ही गली में निकले, पानी में गिरकर छटपटाने लगे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। गांव के ही कुछ और लोग तार की चपेट में आए, लेकिन वे हल्का झटका लगने के बाद सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। महिलाओं ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। वही सुबह सड़क जाम से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्कूल जा रहे बच्चों को भी घर लौटना पड़ा। वहीं बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने में जुटी है। बाइट मृतक के परिजन0
0
Report
सुकमा: चलती पुलिस गाड़ी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे जवान, वाहन जलकर खाक
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क पर दौड़ रही पुलिस की एक शासकीय गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। धुआं उठते ही सतर्कता बरतते हुए वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी तुरंत बाहर कूद गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बाल-बाल बच गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलकर खाक हो गई। आग लगने का स्पष्ट कारण फिलहाल अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
NSUI के आरोप: निरमा यूनिवर्सिटी के EC कोर्स में दुर्व्यवहार, माफी और जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद निरमा यूनिवर्सिटी के EC कोर्स में विद्यार्थी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला — NSUI ने माफी और भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन मांगा निरमा यूनिवर्सिटी के EC कोर्स के HOD HK Patel से जुड़ी एक गंभीर घटना के संबंध में विद्यार्थी की ओर से चिंता व्यक्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, निरमा यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में चल रहे स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम के दौरान एक विद्यार्थी को खड़ा करके अपने पास बुलाया गया और उसके साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया गया। विद्यार्थी का कॉलर पकड़कर उसे धमकाने का भी आरोप लगाया गया है。 इस विषय में विद्यार्थी की चिंता व्यक्त करने के लिए जब NSUI की ओर से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, तब HK Patel द्वारा कथित तौर पर “हम खाली नहीं हैं, काम हो और बात करनी हो तो यहाँ आकर मिलो” जैसे शब्दों में जवाब देने का आरोप है。 NSUI का स्पष्ट मानना है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार होना चाहिए। किसी भी प्रकार की धमकी, अपमानजनक व्यवहार या अनुचित भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है。 NSUI की माँग है कि: HK Patel विद्यार्थी से स्पष्ट माफी मांगें। यूनिवर्सिटी द्वारा पूरी घटना की उचित जाँच की जाए। भविष्य में किसी भी विद्यार्थी के साथ ऐसी घटना न हो, इसका स्पष्ट आश्वासन दिया जाए। विद्यार्थियों की शिकायतों और चिंताओं को सम्मानपूर्वक सुनने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। यदि संबंधित प्रोफेसर विद्यार्थी से माफी नहीं मांगेंगे और यूनिवर्सिटी की ओर से भविष्य में ऐसी घटना न होने का उचित आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तो NSUI आने वाले दिनों में निरमा यूनिवर्सिटी में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से बड़ा आंदोलन करेगी। विद्यार्थी के सम्मान से कोई समझौता नहीं। विद्यार्थी के साथ बदतमीजी नहीं — विद्यार्थी के सम्मान के लिए NSUI की आवाज लगातार उठेगी।0
0
Report
Advertisement
मशीन में क्रेयॉन ग्रिलिंग: अजीब खबर
Noida, Uttar Pradesh:CRAYON GRILLED IN MACHINE0
0
Report
अलीगढ़ स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए निशुल्क जाँच और इलाज शुरू: सरकार का बड़ा कदम
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए दीनदयाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की निशुल्क सुविधा शुरू की गई है अस्पताल में कोविड काल में लगी आईटी-पीसीआर मशीन को दुरुस्त कर एच1एन1 वायरस की जांच शुरू कराई गई है सीएमओ ने खुद जांच कराकर लोगों को जागरूक किया और अस्पताल का निरीक्षण भी किया स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं मजबूत करनी शुरू कर दी हैं दीनदयाल अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी रहेगी और जरूरतमंद मरीजों की जांच और इलाज निशुल्क किया जाएगा सीएमओ डॉक्टर आर.एन. सिंह ने बताया कि सर्दी, खांसी और जुकाम के हर मरीज की स्वाइन फ्लू जांच जरूरी नहीं है शासन की गाइडलाइन के मुताबिक मरीजों की स्थिति के आधार पर ग्रेड ए, बी और सी में वर्गीकरण किया जाता है ग्रेड सी के मरीज की एच1एन1 समेत जरूरी जांच कराकर पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा एएमयू मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा होने के बावजूद गरीब जनता के लिए यह सुविधा दीनदयाल अस्पताल में शुरू की गई है सीएमओ ने मशीन की गुणवत्ता जांची और डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए0
0
Report
फर्श लगाने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
Noida, Uttar Pradesh:way to install flooring0
0
Report
Advertisement
रंगोली कला पर केंद्रित नवीनतम खबरें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नाथद्वारा मंदिर चोरी: 46 लाख मूल्य का माल बरामद, सोना-चांदी जब्त
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर नाथद्वारा के श्रीनाथ जी पुलिस ने सुखाड़िया नगर में सोने-चाँदी की हुई बड़ी चोरी की वारदात का किया खुलासा पुलिस ने 46 लाख रुपये कीमत का माल किया बरामद, 28 तोला सोना और 681 ग्राम चांदी जब्त चोरी का सोना खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों की निशानदेही पर हुई रिकवरी श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने 27 अप्रैल की वारदात का किया पर्दाफाश, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी नाथद्वारा DYSP शिप्रा राजावत के नेतृत्व में थानाधिकारी विक्रम सिंह ने कार्यवाही को दिया अंजाम0
0
Report
रायसिंहनगर नगरपालिका के नए अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल का शपथ ग्रहण
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर. नगरपालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मयंककांत सिंगल का शपथ ग्रहण समारोह को पालिका परिसर में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल मौजूद रहे। डॉ. मयंक सिंघल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस मौके पर श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के मोहनपुरी महाराज भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ. सिंगल और उपाध्यक्ष विष्णु सोनी ने शहर के विकास का वादा किया। मुख्य अतिथि निहाल चंद मेघवाल ने कहा कि यह भाजपा की सुशासन की नीति का परिणाम है कि योग्य, शिक्षित और सेवाभावी लोगों को नेतृत्व का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई पालिका टीम रायसिंहनगर को विकास के नए आयाम पर ले जाएगी। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।0
0
Report
Advertisement
