261136
सीतापुरः वार्षिक उत्सव और अभिभावक संगोष्टी बाल मेला में बच्चों ने मोहा मन
Khajura, Uttar Pradesh:विकास खंड ऐलिया स्थित पीएम श्री योजना अंतर्गत चयनित कंपोजिट विद्यालय सेमौरा में आयोजित वार्षिक उत्सव और अभिभावक संगोष्टी बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मीना मंच भाषण प्रतियोगिता, टी एल एम प्रदर्शन, नाटक, अभिनय आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुल्तानपुर: अमित शाह मानहानि मामले में 26 अक्टूबर को आएगा राहुल गांधी पर फैसला
Dharauli, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े अमित शाह मानहानि मामले में अंतिम बहस पूरी हो गई है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है। दरअसल, यह मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से जुड़ा है। इस मामले में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अब 26 अक्टूबर को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला के मुताबिक, अदालत ने फैसले के लिए 26 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी न्यायपालिका और संविधान का सम्मान करते हैं। ऐसे में फैसले के दिन उनके अदालत में उपस्थित रहने की संभावना है। वहीं, वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने भी फैसले के दिन राहुल गांधी की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत धारा 437ए का अनुपालन करने के लिए आरोपी की उपस्थिति जरूरी है। अब सबकी निगाहें 26 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी।0
0
Report
32 गौशालाओं से जैविक खेती को बढ़ावा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में किसानों को रासायनिक खाद से दूर कर जैविक खेती की तरफ ले जाने की कवायद तेज हो गई है,कृषि विभाग की पहल पर जिले की 32 सरकारी गौशालाओं में गोबर से जैविक खाद तैयार की जा रही है,खास बात ये है कि तैयार खाद को स्थानीय किसानों को उनके खेतों में इस्तेमाल करने के लिए दिया जा रहा है,किसानों को जैविक खाद के इस्तेमाल के साथ-साथ इसे तैयार करने का तरीका भी बताया जा रहा है,प्रगतिशील किसान अरविंद प्रताप सिंह की देखरेख में अलग-अलग गौशालाओं में जैविक खाद तैयार कराई जा रही है,गौशालाओं में गोबर, गोमूत्र, गुड़ और बेसन से घन जीवामृत तैयार किया जा रहा है,अरविंद प्रताप सिंह के मुताबिक जैविक खाद का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर फसल की पैदावार भी अच्छी मिल सकती है,घन जीवामृत बनाने के लिए 100 किलो गोबर में दो किलो गुड़, दो किलो बेसन और 20 लीटर गोमूत्र मिलाया जाता है,इस मिश्रण को तैयार करने के बाद करीब तीन दिन तक सुखाया जाता है, जिसके बाद खाद इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाती है,किसान इसे बुआई से पहले खेत में डीएपी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और लंबे समय तक सुरक्षित भी रख सकते हैं,कृषि विभाग का मकसद रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम कर किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है,इटावा में शुरू हुई ये पहल किसानों के लिए कम लागत वाली खेती का विकल्प बनने के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है।0
0
Report
कटनी में दुर्गा पूजा- दशहरा सुरक्षा अलर्ट, सीसीटीवी और बाउंडडाउन तैयारियाँ पूरी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - दुर्गा पूजा और दशहरा पर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! कटनी में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं, वहीं डीजे संचालकों को धारा 126 के तहत बाउंड डाउन कराने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, गरबा स्थानों और प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकालने वाले जुलूस पर भी निगरानीं के लिए जहा जहां से दुर्गा प्रतिमा निकलने वाली है उन स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए है, जिसका कंट्रोल पुलिस कंट्रोल रूम में होगा। वही घाटों पर गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। दशहरा के दिन प्रमुख स्थानों पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। साफ है कि दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा और विसर्जन तक, कटनी पुलिस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पार्विंदर सिंह झोटा की मौत पर गहरा दुख जताया
Noida, Uttar Pradesh:ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ ਦੁੱਖ ਜਾਹਿਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੜਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਸਦਾ ਦੇ ਲਈ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਦੁੱਖ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰੀਕ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੇ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗਿਆ0
0
Report
गोरखपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का कड़ा संदेश: पांच सफाई कर्मचारियों को हटाने का आदेश
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। हरसेवकपुर वार्ड में निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अजय जैन को जगह-जगह गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने लापरवाही के मामले में पांच सफाई कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वार्ड के लोगों को 15 दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की समयसीमा तय की। नगर आयुक्त ने सड़क, नाली और पार्कों के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि अधिकारियों के इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है।0
0
Report
खोराबार में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बाइक रैली से सुरक्षा निरीक्षण
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 और आगामी त्योहारों को देखते हुए खोराबार थाना पुलिस ने क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में निकाली गई इस रैली के जरिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। तस्वीरें गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र की हैं, जहां 13 अक्टूबर को थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा को मजबूत करना और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस की टीम ने क्षेत्र में सुरक्षा भावना का जायजा लिया। साथ ही, पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने पर जोर दिया गया। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ खोराबार पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है。0
0
Report
Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाटी परिवार को दी श्रद्धांजलि, निधन पर शोक जताया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे हदां, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता को दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधान स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी के निधन पर जताया शोक gहलोत ने दिवंगत रघुनाथ सिंह भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर व्यक्त की संवेदनाएं पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, बीडी कल्ला और सालेह मोहम्मद सहित कई नेता रहे मौजूद यशपाल गहलोत, सुमन छाजेड़, बद्रीराम जाखड़, भोजराज सिंह और अनूप सिंह इन्दा ने भी दी श्रद्धांजलि0
0
Report
जयपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, 3 संदिग्ध हिरासत में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी खबर पूर्व विधायक अतर सिंह हत्याकांड मामला जयपुर पुलिस ने महेश नगर इलाके से एक आरोपी को पकड़ा आरोपी बलदेव सिंह को फॉर्च्यूनर के साथ लिया हिरासत में बलदेव से हुई पूछताछ के बाद 3 और संदिग्धों को लिया हिरासत में पुलिस फिलहाल हिरासत में ले गए आरोपियों से कर रही है पूछताछ0
0
Report
त्योहारी सीजन के पहले सिवनी पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Seoni, Madhya Pradesh:त्योहारी सीजन के पहले सिवनी पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा0
0
Report
Advertisement
मेरठ: कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई पर विवाद
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में अवैध निर्माण रोकने पहुंची कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव हो गया... कार्रवाई करने पहुंची टीम के सामने जमकर बवाल हुआ अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए इस हंगामे ने कानून-व्यवस्था और सरकारी टीमों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं0
0
Report
Muzaffarpur में हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर; कुर्की के आदेश के बाद दबिश
Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- मुजफ्फरपुर में हत्याकांड के आरोपी के घर पर गरजा सम्राट का बुलडोजर, गिरफ्तारी के डर से चल रहे थे फरार आरोपी के घर पहुंच कर पुलिस खिड़की किवाड़ तक ले गई उखाड़ कर Anchor - मुजफ्फरपुर में हत्या की घटना को अंजाम देखकर फरार चल रहे हत्याकांड के आरोपी के घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई, जहां सीएम सम्राट चौधरी का बुलडोजर गरजने लगी और आरोपी के घर का किवाड़ और खिड़की तक उखाड़ के ले गई. पुलिस की यूपी मॉडल बुलडोजर वाली करवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी. पुलिस ने यह कार्रवाई गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय से जारी कुर्की जप्ती का आदेश निर्गत होने के बाद की है. दरअसल पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में की है, जहां सिवाईपट्टी थाना कांड संख्या 10/26 हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से आरोपी उमेश कुमार और दिलीप कुमार लगातार फरार चल रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय द्वारा आरोपियों के घर की कुर्की का आदेश प्राप्त करते हुए बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई. जिसके बाद आज भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने यूपी मॉडल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला कर खिड़की और किवाड़ तक उखाड़ लिया. वही मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया की जनवरी 2026 को सिवाइपट्टी थाना में 10/26 एक हत्या का मामला दर्ज किया गया था. जिसमें उमेश कुमार और दिलीप कुमार को आरोपी बनाया गया था. उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहे थे. जिसके बाद न्यायालय के द्वारा आरोपी के घर की कुर्की का निर्देश निर्गत हुआ था. इसके बाद आज सिवाइपट्टी थाना की पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में आरोपी के घर की कुर्की जप्ती की है. AV *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
मुंगेर में दुर्गा पूजा सुरक्षा चाकचौबंद: डीएम-SP ने स्थलीय निरीक्षण से दिए निर्देश
Munger, Bihar:दुर्गा पूजा ,रावण दहन और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट , डीएम - एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण।पूजा समिति से जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के पालन करने का निर्देश , चप्पे चप्पे पर रहेगा सुरक्षा घेरा। मुंगेर में दुर्गा पूजा मेला, रावण वध कार्यक्रम एवं विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में मुंगेर डीएम निखिल धनराज निपनिकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने शहर के प्रमुख पूजा स्थलों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा मंदिर, चंडिका स्थान सहित अन्य प्रमुख पूजा पंडाल और मेला क्षेत्र और विसर्जन मार्गों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा स्थलों पर भीड़ नियंत्रण सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन रोशनी की व्यवस्था साफ सफाई और विधि व्यवस्था संधारण की तैयारी का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और स्वादपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। जिले में संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले में कुल 13 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसमें एक अस्थाई और 12 अस्थायी नियंत्रण का शामिल है। प्रत्येक थाना के महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए चेक पोस्ट क्रियाशील किए गए हैं जहां पदाधिकारी के साथ बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रभावी रूप से रात्रि में गस्ती कराई जा रही है यातायात व्यवस्था और भी नियंत्रण के लिए 20 स्थलों पर बैरिकेडिंग और 43 स्थलों पर ड्रॉप किट बनाया गया है इसके साथ ही प्रत्येक बेरीकेटिंग एवं ड्रॉप गेट पर पुलिस वालों की तैनाती की गई है। सभी गस्ती और चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की सघन निगरानी वरीय पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन दुर्गा पूजा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं मुंगेर सदर एसडीएम कुमार अभिषेक ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा सभी पूजा समितियां को सीसीटीवी अग्निशमन यंत्र प्रवेश निकास के अलग गेट और साफ सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने पूजा समिति और श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी पूजा समिति और श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए दुर्गा पूजा को मनाए तथा किसी भी और सुविधा या किसी प्रकार की अफवाह की सूचना अगर मिलती है तो तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें ताकि वैसे और सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि पूजा से लेकर विसर्जन तक की सारी तैयारियां पूरी कर लेंगे ही है तथा हर जगह सीसीटीवी कैमरे और गंगा घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर: ससुराल से लौटे युवक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में ससुराल से घर लौटे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव की है, जहां मंगलवार शाम करीब पांच बजे 32 वर्षीय दिग्विजय सिंह घर के अंदर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, दिग्विजय का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। मंगलवार को वह ससुराल गए थे और वहां से लौटने के बाद यह घटना हुई। परिजनों का दावा है कि उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। दिग्विजय अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
देश में पहली बार अजगर के कैंसर की सर्जिकल इलाज, सत्यम द्विवेदी की पहल
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -देश में पहली बार अजगर के कैंसर का सर्जिकल उपचार हुआ हैं। स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी की पहल से बची वन्यजीव की जान बचाई जा सकी हैं। आपको बता दें कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में जहां इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) के मुंह में बनी असामान्य गांठ का सर्जरी के माध्यम से उपचार किया गया। अंबिकापुर के वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता एवं स्नेक मैन ऑफ सरगुजा सत्यम द्विवेदी की पहल से अजगर को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी ले जाया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयासों से उसका सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। कानन पेंडारी में वन्यजीव विशेषज्ञ एवं उप संचालक डॉ. चंदन ने अजगर की स्थिति का आकलन किया और बेहतर उपचार के लिए उसे डॉ. पियूष दुबे के पास भेजा। डॉ. पियूष दुबे, जो पेट मेडिक्स के संचालक हैं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अपने अनुभव की मदद से अजगर की सर्जरी की। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में उसके मुंह के अंदर बनी गांठ को सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया गया। ऑपरेशन के दौरान अजगर की स्थिति काफी गंभीर बताई गई। सर्जरी के बाद उसे ड्रिप और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से उसकी जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। अब उसके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए निरंतर देखरेख में रखा गया है।0
0
Report
जालौन में नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल,श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका के विकास के दावों की खुली पोल, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान, बदहाल रास्ते से अर्थी लेकर जाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका के विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल, श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, करोड़ों के बजट और विकास के दावों के बीच बुनियादी सुविधा का बुरा हाल, जालौन के कोंच नगर पालिका क्षेत्र के सिंह वाहिनी मंदिर के पास बने श्मशान घाट का मामला।0
0
Report
Advertisement
