icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261141
Om Prakash YadavOm Prakash YadavFollow7 Jan 2025, 01:24 pm

Sitapur: नया जलालपुर में छोटी देवी ने सभासद के पद की शपथ ली

Maholi, Uttar Pradesh:

नगर पंचायत के वार्ड 16 नया जलालपुर के सभासद बुधई की मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीट पर बीते माह उपचुनाव कराया गया था जिसमें बुधई की पत्नी छोटी देवी ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में उप जिलाधिकारी शशि विंदु द्विवेदी ने नवनिर्वाचित सभासद छोटी देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष केतुका, अधिशासी अधिकारी श्रीष मिश्रा, लिपिक कांती देवी, सभासद भगवती प्रसाद, सुनील कुमार, कपिल मिश्रा, वीरपाल, सभासद प्रतिनिधि अरविंद बाजपेई, प्रवीण शुक्ला और सिंकू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरी में जहरीली कच्ची शराब बनाते पाए गए आरोपी गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब कांड के बाद भी नहीं थमा शराब बनाने का अवैध कारोबार अब देवरी में जब्त हुई जहरीली शराब... एंकर/ एमपी के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जहां अभी भी मातम पसरा हुआ है तो पुलिस और आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की लेकिन अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों को जैसे अब भी डर भय नहीं है और धड़ल्ले से कच्ची शराब बनाई जा रही है वो भी उसी सागर जिले ने जहां इतनी इतनी मौतें हुई है। इसकी बानगी जिले के देवरी में देखने को मिली है जब पुलिस ने कच्ची जहरीली शराब जब्त करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल जिले भर में पुलिस अभियान चला रही है और एसपी के सख्त निर्देश भी है और इसी क्रम के देवरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ढाबे के पास एक शख्स डिब्बे में कच्ची शराब किए खड़ा है पुलिस ने दबिश दी और शख्स को पकड़ा तो खबर सही थी उसके पास कच्ची अवैध शराब थी जिसके जहरीले होने की आशंका भी है लिहाजा पुलिस ने उसे जब्त किया और जब आरोपी से पूछताछ की गई तो मालूम चला कि ये शख्स सप्लायर है जो कहीं और बनी शराब को किसी और जगह सप्लाई करने जा रहा था और पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस जब्त हुई शराब ने ये साबित कर दिया कि बड़े अभियान के बाद भी जहरीली शराब का निर्माण और उसकी सप्लाई बंद नहीं हुई हैं और सागर जिले में ही अलग अलग इलाकों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। बहरहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी के बयानों के आधार पर इस अवैध भट्टी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि इसे खत्म किया जा सके लेकिन इस नए मामले ने एक बार फिर लोगो की चिंता बड़ा दी है। बाइट/ अरुण कुमार उइके ( एसडीओपी देवरी सागर)
0
0
Report

टाटा टिनप्लेट परिसर में फिर हादसा: एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Jamshedpur, Jharkhand:टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में शुक्रवार को एक बार फिर औद्योगिक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बीएन दत्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन कार्यरत थे। हादसा होने के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल मजदूर का इलाज जारी है। संजय शर्मा मृतक और घायल दिलीप शर्मा मजदूर की पहचान हुआ घटना किन परिस्थितियों में हुई और मजदूर किस कार्य में लगे हुए थे, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गोलमुरी थाना के एएसआई अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि महज 7 दिन पहले भी टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में हुए एक अन्य हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई थी। कम समय के भीतर लगातार दो मजदूरों की जान जाने की घटनाओं ने कंपनी में कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जांच और कंपनी की आंतरिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में ऑनलाइन खरीददारी के बहाने मंत्री के आवास पर जाने कोशिश, कांग्रेस गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में ऑनलाइन सामान खरीद कर गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घसीट कर पुलिस की गाड़ी में बैठा दिया और पुलिस लाइन ले जाकर सभी पर कार्रवाई की है। लगभग दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेताओं सहित जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए चालान एसडीएम कोर्ट में भेजा है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि यूपीआई पर लगाए गए शुल्क से व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा इसी के तहत वह आज ऑनलाइन पूजा सामग्री खरीद कर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर देने जा रहे थे ताकि वह प्रधानमंत्री को भेज सकें जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
0
0
Report

चतरा: आठवीं के छात्र की कुएं में मौत, लापरवाही पर ग्रामीणों का उबाल

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित बढ़ीबीघा गाँव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ीबीघा में आठवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र अभय कुमार (पिता- विजय यादव) की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह स्कूल में प्रार्थना के बाद अभय अपने तीन दोस्तों के साथ स्कूल से बाहर निकल गया और पास के कुएं में नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक़्क़त के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका सीधा सवाल है कि स्कूल में मौजूद छात्र बिना किसी की नजर में आए बाहर कैसे चला गया? गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस और शिक्षा अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
0
0
Report

राजस्थान में निकाय चुनाव की लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस भिड़ंत के संकेत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय बोर्ड को लेकर सियासी घमासान प्रदेश में निकाय चुनावों के परिणाम के बाद अब निकायों में अध्यक्ष बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी लड़ाई तेज हो गई है। प्रदेश में निकायों के अध्यक्ष बनाने और निर्दलीय पार्षदों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में होड़ मची हुई है... दोनों दल निकायों में अधिक से अधिक अध्यक्ष बनाने की जुगत में लगे हुए हैं... कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर है। इसी सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है... अशोक गहलोत के रोड शो का जवाब रोड शो से देने के बयान पर राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत ने ये साबित कर दिया कि अब उनकी कांग्रेस पार्टी में नहीं चलती... राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत ने ये साबित किया कि अब उनको कोई पूछता नहीं है... बिना गहलोत की राय के कांग्रेस चल रही है... पहले गहलोत VS पायलट था, लेकिन अब गहलोत ने डोटासरा VS गहलोत की लड़ाई को जगजाहिर कर दिया है... वहीं अशोक गहलोत की ओर से पार्षदों की खरीद-फरोख्त के लगाए गए आरोपों पर भी मदन राठौड़ ने पलटवार किया... राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत जब मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने बसपा के विधायकों को जोड़ा... राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत दो बार जोड़-तोड़ से मुख्यमंत्री बने... राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत का जैसा स्वभाव है, वैसा हमारा नहीं है... उन्होंने कहा कि पार्षद बिकाऊ नहीं हैं, उनके बारे में ऐसा कहना लोकतंत्र का अपमान है... राठौड़ ने सवाल किया कि निर्दलीय पार्षद अगर कांग्रेस के साथ जा रहा है, तो क्या कांग्रेस खरीद रही है उनको? राठौड़ ने कहा कि निर्दलीय विकास के लिए हमारे साथ आ रहे हैं... इसी बीच मदन राठौड़ ने कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को लेकर भी बड़ा हमला बोला... राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में जलेबी रेस चल रही है... कांग्रेस नेताओं में आपसी विरोध है... राठौड़ ने कहा कि PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जलेबी रेस में दौड़ रहे हैं और अशोक गहलोत को पीछे कर के आगे आना चाहते हैं... वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लगता है कि मैं और आगे जा सकता हूं... राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट छापा मार युद्ध प्रणाली के माध्यम से आगे आना चाहते हैं... सियासी बयाबजी के बीच निकायों में बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी है; बीजेपी को 309 निकायों में से अब तक 27 निकायों में सफलता मिल चुकी है। राजस्थान के 27 नगर निकायों में भाजपा के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

भीम नगरपालिका कांग्रेस का कब्जा, यशोदा कंवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के भीम से बड़ी खबर भीम नगरपालिका में कांग्रेस का कब्जा, यशोदा कंवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ यशोदा कंवर ने भरा था फॉर्म, भाजपा ने नहीं उतारा था कोई उम्मीदवार प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी नीरज मिश्रा ने जारी किया निर्वाचन प्रमाण पत्र। भीम नगरपालिका चुनाव में कुल 20 वार्डों में से कांग्रेस के 14, भाजपा के 2 और 4 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे। यशोदा कंवर के निर्विरोध अध्यक्ष प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों में जश्न का माहौल, माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत-अभिनंदन
0
0
Report

द्वारका में गणेश विसर्जन: भक्तों की भावुक विदाई और बप्पा मोरया

New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, स्टोरी द्वारका में गणेश उत्सव के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस मौके पर पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी, हरियाणवी एक्टर सुनील राव समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। विसर्जन से पहले सभी ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई। विसर्जन के दौरान जहां कुछ लोग खुशी से नाचते और झूमते नजर आए, वहीं भगवान गणेश की विदाई के समय कई लोगों की आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। द्वारका की महिलाओं ने भजन और गीत गाकर गणपति बप्पा को भावुक विदाई दी। श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदा किया。
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर कांग्रेस पार्षद के आरोप से सियासत गरम, धनबल सच्चाई पर उठे सवाल

Dholpur, Rajasthan:कांग्रेस पार्षद का बड़ा आरोप- धनबल के सामने बिक गई पार्टी धौलपुर. नगर परिषद सभापति चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। वार्ड नंबर 59 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते पार्षद सत्यदेव कंसाना ने पार्टी पर बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है कंसाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धनबल के सामने बिक गई है। उन्होंने बताया कि वे सभापति पद के लिए दावेदारी कर रहे थे और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर आवेदन भी किया था, लेकिन वे कांग्रेस से टिकट चाहते थे। पार्टी के बड़े नेताओं ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया, लेकिन नामांकन के अंतिम समय तक उन्हें पार्टी का सिंबल ही नहीं दिया गया पार्षद ने आरोप लगाया कि पार्टी के अंदर ही लेन-देन का खेल चल रहा है। एक व्यापारी और पैसे वाले व्यक्ति को जिताने के लिए कांग्रेस ने अपने ही जीते हुए पार्षदों की अनदेखी कर दी। इसी वजह से मजबूर होकर उन्हें अपना नामांकन वापस लेना पड़ा सत्यदेव कंसाना ने कहा कि उन्होंने वार्ड में कांग्रेस के लिए मेहनत की, पार्टी को जिताया, लेकिन जब सभापति बनने का मौका आया तो पार्टी ने ही साथ छोड़ दिया। 27 पार्षद जीतने के बाद भी कांग्रेस बोर्ड नहीं बना पाई, यह नेतृत्व की नाकामी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक और संगठन ने बाड़ेबंदी का दिखावा तो किया, लेकिन अंदरखाने भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी से सांठगांठ कर ली। कांग्रेस पार्षद के इस आरोप के बाद शहर की सियासत में हड़कंप मच गया है
0
0
Report

बाड़मेर नगर परिषद सभापति चुनाव: गौतम चंद जैन बनाम जयमल सिंह—चुनावी तस्वीर साफ

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अब सभापति पद के लिए भाजपा के गौतम चंद जैन उर्फ बॉबी और कांग्रेस के जयमल सिंह आमने-सामने हैं। निर्दलीय प्रत्याशी मधुलता ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बाड़मेर नगर परिषद के सभापति पद के लिए शुरुआत में भाजपा की ओर से गौतम चंद जैन, गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी ने नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस की ओर से जयमल सिंह और मधुलता ने पर्चा भरा था। मधुलता ने कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी के नामांकन निर्दलीय श्रेणी में चले गए, लेकिन दोनों ने बाद में अपने पर्चे वापस ले लिए। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी मधुलता के नामांकन वापस लेने से अब मुकाबला पूरी तरह दो प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच सिमट गया है। बाड़मेर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं। निकाय चुनाव में भाजपा ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 21 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्ड जीते थे। चुनाव परिणामों के बाद पांचों निर्दलीय पार्षदों के भाजपा खेमे में जाने की जानकारी भी सामने आई है। अब सभापति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गौतम चंद जैन के सामने कांग्रेस के जयमल सिंह की चुनौती है। सभापति पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी। बाड़मेर की 55 सदस्यीय नगर परिषद में अब सियासी मुकाबला दो नामों पर केंद्रित है ,गौतम चंद जैन बनाम जयमल सिंह。
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रपति ने कौशाम्बी की शालिनी कुशवाहा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया

Noida, Uttar Pradesh:मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी स्थित कम्पोजिट स्कूल रसूलाबाद, कोलाहा की शिक्षिका सुश्री शालिनी कुशवाहा जी को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कला आधारित गतिविधियों, डिजिटल संसाधनों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स के अभिनव प्रयोग से उन्होंने शिक्षा को सहज, सरल और आनंदमय स्वरूप प्रदान किया है। उनके समर्पित प्रयासों से विद्यालय को 'निपुण विद्यालय' की पहचान प्राप्त हुई। शालिनी जी का नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण अभिनंदनीय है।
0
0
Report

लखनऊ नगराम गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार; 12.75 किग्रा गांजा बरामद

Noida, Uttar Pradesh:थाना नगराम पुलिस टीम द्वारा लग्जरी गाड़ियों से गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से 12.750 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपये), 03 मोबाइल फोन, एक अदद चेन पीली धातु व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये। 01-कार्यवाही विवरणः- श्रीमान पुलिस आयुक्त, लखनऊ श्री तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमती अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री मो0 मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज श्री राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नगराम श्री अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लग्जरी गाड़ियों से गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग 02 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कब्जे से 12.750 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद। 02-संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 17.09.2026 को थाना नगराम पुलिस द्वारा नगराम गंगागंज मार्ग पर ग्राम शिवपुरा मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक काले रंग की सफारी गाड़ी (वाहन नं0 UP32EL8000) को नगराम पुलिस द्वारा रोक कर चेक किया गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम 01. Sachin Singh, 02. Satyam Singh बताया। गाड़ी की तलाशी ली गयी तो गाड़ी के अन्दर एक बोरी में 12.750 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपये) एवं कुल 3100 रुपये नकदी, 03 अदद मोबाइल फोन, एक अदद पीली धातु बरामद किया। जिसके आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0-141/2026 धारा 8/20/60 NDPS ACT थाना नगराम पर पंजीकृत किया गया। दोनो अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी कर कब्जे से 02 करते हुए आज दिनांक-18.09.2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 02-पूछताछ विवरण एवं माड्यूस आपरेंडीः- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम लोग एक गैंग हैं, हम लोग लखनऊ के आस-पास के जिलों में गांजा तस्करी का कार्य करते हैं। तस्करी के क्रम में हम लोग द्वारा इस अवैध गांजा की खेप करीब 10-15 किलो को बोरी में पैक कर जो कि जनपद गोण्डा के जरवल एवं उसके आस-पास के स्थानों से मेरे गैंग के अन्य लोंग द्वारा उपलब्ध कराया गया था। जिसे हम लोग पैसा देकर प्राप्त करते है और 10 से 15 किलो गांजा अपनी सफारी गाड़ी में हम लोग छिपाकर लाते है और लखनऊ व आस-पास के क्षेत्रों में अपने गैंग के अन्य सदस्य को 2-2 किलो के हिसाब से बेचने के लिए बांट देता हूँ और उनके द्वारा गांजे की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर आस-पास के क्षेत्रो में बेचते है एवं प्राप्त पैसे को हम लोग आपस में मिलकर बांट लेते है जिससे हम लोगो को मोटा मुनाफा होता है तथा गांजा तस्करी के पैसे से हम लोगो ने महंगे-महंगे फोन भी खरीदे हैं और अभियुक्त सचिन ने बताया कि मैंने अपनी सोने की चैन, मोबाइल फोन तथा सफारी गाड़ी भी गांजे की तस्करी के प्राप्त पैसे से खरीदा हूँ और इसी गाड़ी से लाकर बेचता हूँ। आज भी हम लोग गांजे की सप्लाई के लिए जा रहे थे कि आप लोगों के द्वारा हमें पकड़ लिया गया साहब हमसे गलती हो गयी हमें माफ कर दीजिए। 03-गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. सचिन सिंह पुत्र शेरबहादुर सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम करूआ देवरा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी हाल पता ग्राम रामबक्शखेडा थाना गोसाईगंज लखनऊ। 2. सत्यम सिंह पुत्र दिलीप सिंह उर्फ दलगंजन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तमोरिया थाना नगराम लखनऊ। 04-आपराधिक इतिहास- • अभियुक्त सचिन सिंह के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 141/2026 धारा 8/20/60 NDPS ACT थाना नगराम जनपद लखनऊ • अभियुक्त सत्यम सिंह के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 200/24 धारा 115(2), 117(2), 351(2), 352 BNNS टी थाना नगराम लखनऊ; मु0अ0सं0 209/25 धारा 115(2),333,352 BNS व 3(1)(घ), 3(1)(द) SC/ST Act थाना नगराम लखनऊ; मु0अ0सं0 141/2026 धारा 8/20/60 NDPS ACT थाना नगराम जनपद लखनऊ 05-बरामदगी विवरण – एक काले रंग की टाटा सफारी गाड़ी नं0 UP32EL8000 (कीमत लगभग 10 लाख रूपये), 12.750 किलो अवैध गांजा (कीमत लगभग 07 लाख रूपये), एक अदद चेन पीली धातु, अभियुक्तगण की जामातलाशी से कुल 3100/-रूपये बरामद, 03 अदद मोबाइल फोन। (कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये) 06-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह 2. उ0नि0 राकेश कुमार मिश्रा 3. उ0नि0 ऋषभ पाण्डेय 4. उ0नि0 संदीप कुमार 5. म0उ0नि0 अल्पा देवी 6. का0 संजय कुमार 7. का0 नीलेश कुमार 8. म0का0 मनीषा चाहर
0
0
Report

बैतूल में ग्राम सचिव-रोजगार सहायकों ने सरकार के आश्वासन पूरे कराने के लिए प्रदर्शन

Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल जिले में आज ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा करने को लेकर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया। सचिव और रोजगार सहायकों ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में आ रही परेशानियों का निराकरण करने की मांग जिला प्रशासन के सामने रखी। संगठन ने स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख में सुधार और राजस्व विभाग से जुड़े अन्य कार्य ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों से नहीं कराने की मांग की। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को राशि मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर सचिवों को नोटिस जारी किए जाने का विरोध किया गया। संगठन का कहना है कि ऐसे मामलों में सीधे संबंधित हितग्राहियों को नोटिस दिया जाना चाहिए। एक मामले में ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति का भी संगठन ने विरोध किया और पूरे मामले में पुनर्विचार की मांग की। इसके साथ ही रोजगार सहायकों को नियमित वेतन भुगतान,सचिव और रोजगार सहायकों पर विभिन्न धाराओं में चल रहे मामलों को समाप्त करने समेत कई मांगें प्रशासन के सामने रखी गईं। पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों का कहना है कि वे शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,लेकिन लगातार बढ़ते अतिरिक्त कार्य और कार्रवाई के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से जल्द मांगों का निराकरण करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top