261135
Sitapur- बस का ब्रेक हुआ फेल ,घुसी नाले में
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर नगर के व्यस्ततम चौराहा मजाशाह पर एक निजी बस का ब्रेक फेल हो जाने पर खाली बस अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, लहरपुर तंबौर मार्ग पर नगर के मजाशाह के निकट बने राजा टोडरमल गेट पर एक निजी बस का ब्रेक फेल हो जाने से खाली बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने नाले में बस के अगले पहिए उतर गए और चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली में महावीर शोभायatra धूमधाम से निकली, जैन समाज ने उत्साह दिखाया
Karauli, Rajasthan:शहर में भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकली जिसमें जैन समाज के महिला पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बड़ा बाजार स्थित पल्लीवाल जैन मंदिर में विधि विधान से जिनेंद्र पूजा और अभिषेक के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं सिर पर पालना और त्रिशला माता के 16 स्वप्न प्रतीक थामें शोभायात्रा में शामिल रहीं।0
0
Report
ओबीसी आयोग के छह महीने विस्तार से राजस्थान के पंचायत-निकाय चुनाव टल सकते हैं
Jaipur, Rajasthan:बोबीसी आयोग का कार्यकाल छह महीने बढाया, सितंबर-अक्टूबर तक पंचायत और निकाय चुनाव टले जयपुर-राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव छह महीने के लिए टल गए हैं.क्योंकि राज्य सरकार ने ओबीसी आयोग का कार्यकाल सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बिना चुनाव संभव नहीं है.ऐसे में अब चुनाव पंचायत और निकाय चुनाव अभी होना संभव नहीं. ओबीसी आयोग का 6 महीने बढ़ाया कार्यकाल- राज्य सरकार ने राजनैतिक प्रतिनिधित्व अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है. आयोग का गठन 9 मई को हुआ था. ऐसे में तीसरा मौका है जब आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया है.इस आयोग की रिपोर्ट के बाद ही पंचायत और निकाय चुनाव हो सकते हैं. आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही ओबीसी आरक्षण का निर्धारण होना है.ऐसे में ये तय है कि अब चुनाव 6 महीने के लिए टल गए हैं पिछले दिनों कोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे. ऐसे में अब कोर्ट द्वारा निर्देशित समय सीमा में चुनाव नहीं हो सकेंगे.राज्य सरकार जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. गलत आंकड़ों को देरी का कारण बताया- आयोग ने पिछले दिनों मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा था कि 403 ग्राम पंचायतों में कुल जनसंख्या और अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या दोनों को शून्य दिखाया गया है. 118 ग्राम पंचायतों में कुल जनसंख्या 1 से 500 के बीच दर्ज है, जबकि 266 पंचायतों में यह 501 से 1000 के बीच दर्शाई गई है. हालांकि, पंचायती राज विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार, पंचायतों का गठन वहां किया जाता है जहां जनसंख्या 1200 से अधिक हो, जिससे यह संकेत मिल सकता है कि आंकड़े अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण हैं. उधर सरकार ने सही आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए हैं. कोर्ट जाएगी सरकार- तय समय पर चुनाव नहीं होने के कारण सरकार ने कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है.ओबीसी आयोग की रिपोर्ट समय पर नहीं बनने का हवाला कोर्ट में दिया सकता है.ये तीसरी बार है कि जब ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है.इससे पहले भी यही कयास लगाए जा रहे थे कि अप्रैल तक चुनाव करवाना संभव नहीं है.क्योंकि जनसंख्या के अधूरे आंकड़ों से चुनाव करवाना संभव नहीं है.वहीं अक्टूबर-nम्बर तक कई जिला परिषदों का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा.ऐसे में पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ हो सकेंगे.0
0
Report
दिल्ली में विपक्षी सांसद विरोध प्रदर्शन, FCRA संशोधन वापस लेने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और FCRA संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
दमोह में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर छापेमारी, सिलेंडर जब्त
Damoh, Madhya Pradesh:घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, छापेमार कार्यवाही में जब्त हुए गैस सिलेंडर.. एंकर/ दमोह जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर जिला प्रशासन का कड़ा रुख देखने को मिल रहा है और कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रही है। प्रशासन का फोकस घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग है और इसे लेकर अलग अलग जगहों पर छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आज जिले के पटेरा में तहसीलदार के साथ खाद्य विभाग और पुलिस के अमले ने औचक निरीक्षण किया और पटेरा के साथ जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर धाम में स्थित होटल रेस्तरां में छापे मारे जहां कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप के क्या जा रहा था। टीम ने गैस सिलेंडर भी जब्त किए है वहीं आगे की कार्यवाही के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है。0
0
Report
फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर खाक, 6 किसान प्रभावित
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर खाक 6 किसान प्रभावित ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू थरियांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का मामला0
0
Report
दोस्ती का खूनी बदला: बहन की इज्जत के नाम पर दोस्त ने हत्या की
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दोस्ती का खूनी बदला! – बहन की इज्जत के नाम पर दोस्त का गला घोंटा, शव खेत में दफनाया!\n\nदोस्ती... विश्वास... और फिर खूनी बदला! 8 महीने से गायब ओमवीर का कत्ल کا راز खुला। सबसे करीबी दोस्त रामू यादव ने बहन से छेड़खानी के गुस्से में गमछे से गला रोंधा और शव अपने खेत में छिपा दिया। अमृतपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खुलासा!\nओमवीर और रामू – अटूट दोस्ती। साथ घूमते, शराब पीते। लेकिन रामू की बहन की ससुराल में ओमवीर ने वो हरकत कर दी – छेड़खानी! बहन का घर टूटा, परिवार बिखरा। रामू का खून खौल उठा। चुपचाप प्लान: "इसे खत्म करना है!"\nहत्या की रात\nखेत पर बुलाया। शराब पिलाई। नशे की आड़ में साथी के साथ गमछा गले में! ओमवीर तड़पा, दम तोड़ा। गड्ढा खोदा, शव दफनाया। पत्नी ने अपहरण की FIR की, लेकिन सच छिपा रहा।\nपुलिस की ग्रिलिंग में रामू पकड़ा गया। टूटा, कबूल किया – "शव मेरे खेत में!" मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाला, पोस्टमॉर्टम को भेजा। रामू और साथी जेल के रास्ते पर।\nइज्जत के नाम पर कत्ल? दोस्ती का ये काला चेहरा चेतावनी है।\n\nबाइट --अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
सुहागरात पर इनकार से रामपुर में दूल्हे पर हमला, अस्पताल में इलाज शुरू
Rampur, Uttar Pradesh:सुहागरात पर इनकार दूल्हे पर हमला के साथ खत्म हुआ। शादी के बाद बवाल, पंचायत में खूनखराबा।रामपुर के बिलासपुर इलाके में एक शादी सम्पन्न हुई, दोनों ने सात फेरे लेकर साथ निभाने की कसमें खाईं, लेकिन पहली रात ही रिश्ते में दरार आ गई। सुहागरात के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को अपने करीब आने से मना कर दिया; विरोध करने पर दूल्हे को थप्पड़ मारे गए। दुल्हन ने कहा कि उसे यह शादी मंजूर नहीं है और वह किसी और से प्यार करती है। मामले को शांत कराने के लिए पंचायत बुलाई गई, पर बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया और दूल्हे पर हमला हुआ। दुल्हन के पिता, मौसा और फूफा पर मारपीट के आरोप हैं; दूल्हे का सिर फटा और वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस को जानकारी दे दी गई है, पर अभी कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।0
0
Report
सिलेंडर महँगा, सप्लाई नहीं; महंगाई की मार आम जनता पर
Bhopal, Madhya Pradesh:सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं.. लेकिन दूसरी तरफ सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.. ऐसे में क्या दिक्कतें है.. कैसे काम चला रहे हैं खाने-पीने समेत तमाम चीजें महंगी हो रही हैं नया वित्त वर्ष लागू होने के साथ कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं इन तमाम चीजों के साथ महंगाई की मार .. कैसे झेलेंगी आम जनता0
0
Report
वाराणसी नगर निगम ने 24 घंटे में टैक्स वसूली का इतिहास रचा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी नगर निगम ने टैक्स वसूली में रचा इतिहास 24 घण्टे में हुई बम्पर कमाई • अंतिम दिन के अल्टीमेटम पर जमा हुए 27 करोड़ रुपये। • एक ही दिन में 7 हजार भवन स्वामियों ने चुकाया अपना टैक्स। • नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जनता का जताया आभार。 • बोले विकास को मिलेगी अब नयी गति। • अवकाश के दिन भी खुले रहे काउंटर。 • ऑनलाइन पेमेंट का दिखा जबरदस्त असर। • समय सीमा खत्म होने के बाद अब बकायेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई। • टैक्स जमा न करने वालों पर FIR दर्ज कर संपत्ति होगी कुर्क。0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में जुआ फड़ का वीडियो वायरल: पुलिस कर सकती है बड़ी कार्रवाई
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जुआरियों द्वारा खेत मे फड़ लगाकर हार जीत की बाजी लगाते हुये एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में खुलेआम बेखौफ जुआरियों द्वारा जुआ खेलते हुये नजर आ रहे हैं । वायरल वीडियो नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत कलोथरा ग्राम का बताया जा रहा है , पुलिस वायरल वीडियो की जांच के आधार पर जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही है ।0
0
Report
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक पुनर्गठन और टाइमलाइन तय की
Noida, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक पुनर्गठन और टाइमलाइन तय की है। पार्टी ने 15 अप्रैल तक नई प्रदेश टीम की घोषणा करने का लक्ष्य रखा है और 15 मई तक विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां कराने का प्लान बना है। इसके अंतर्गत युवा, महिला, किसान, ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी तथा बदले जाने वाले नेताओं को समायोजन किया जा सकता है। भाजपा के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत होना तय है ताकि चुनावी साल में सामाजिक समीकरण और नेतृत्व परिवर्तन दोनों बखूबी संभाला जा सके।0
0
Report
भतीजे ने चाचा पर चाकू से हमला कर मौत दे दी, गांव में सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के सोहना थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में दो बोरी चोरी के अनाज के विवाद में भतीजे ने चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया, मारपीट में भतीजा भी घायल हुआ इस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें जमील के भतीजे रिजवान तीन दिन पहले मुंबई से गांव आया था। उसका परिवार मुंबई में ही रहता है। गांव पहुंचने पर जमील ने उसे अपने घर में रहने के लिए कहा था,रिजवान नशे का आदी था और पूर्व में चोरी की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आ चुका है, उसने किसी के घर से दो बोरी धान चोरी कर अपने चाचा के घर की छत पर रख दिया था। इसकी जानकारी होने पर जमील ने उसे फटकार लगाई, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर रिजवान ने अपनी जींस में रखा चाकू निकाल लिया। उसने जमील के सीने के बाएं हिस्से पर ताबड़तोड़ तीन से चार वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान नशे की हालत में भागते समय रिजवान का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही जमील ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस गांव लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी रिजवान भी घायल है जिसका उपचार चल रहा है, जिसके स्वस्थ होते ही उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक जमील अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। सीओ ने बताया कि कुर्थिया गांव ने चाचा और भतीजे में मारपीट हुई, भतीजे ने चाचा पर चाकू से हमला किया अस्पताल ले जाते समय चाचा की मौत हो गई, मारपीट में भतीजा के सर में चोट लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है बाइट कुलदीप यादव, सीओ, रूद्धौली0
0
Report
Advertisement
भोपाल हत्याकांड: सकल हिंदू समाज का CM हाउस घेराव, भारी प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विजय मेवाड़ा हत्याकांड में सकल हिंदू समाज का प्रदर्शन सीएम हाउस का घेराव करने पहुंच रहा सकल हिंदू समाज जन आक्रोश रैली निकाली जा रही घेराव के लिए महिलाएं पुरुष हुए शामिल , हजारों की संख्या में पहुंचे सकल हिंदू समाज के लोग एनकाउंटर घर गिराने और कठोर कार्रवाई की कर रहे मांग धरना देकर हनुमान चालीसा का किया पाठ0
0
Report
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW-ACB ने कांग्रेस कर्मचारियों को नोटिस जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में EOW-ACB ने कांग्रेस पार्टी के कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है, दीपक बैज ने कहा सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाए रखने के लिए ACB - EOW के जरिए नोटिस भेजने का काम कर रही है, वर्तमान हालातों से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा लेकिन कांग्रेस इसे विचलित होने वाली नहीं है, दीपक बैज ने कहा कांग्रेस मामले की जांच के लिए शुरू से सहयोग कर रही है जिन कर्मचारियों को नोटिस मिला है उनके द्वारा सहयोग करते हुए निष्पक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा。0
0
Report
रमन सिंह के पत्र पर कांग्रेस का तीखा रिएक्शन; बीजेपी गुटबाजी सामने
Raipur, Chhattisgarh:रमन सिंह के पत्र पर कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है.. पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ल ने कहा है कि रमन सिंह ने अपने पत्र में एक बार भी सीएम विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का जिक्र नहीं है,जो बीजेपी की गुटबाजी को दिखाता है.0
0
Report
Advertisement
