261001
Sitapur- डीएम के निर्देश पर बुलडोजर करवाई
Sitapur, Uttar Pradesh:डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश के बाद तहसीलदार सदर वीके सिंह ने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई। नजूल की 5 करोड़ की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया। डीएम अभिषेक आनंद की कार्यवाही से हड़कंप जिले में हड़कंप मच गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में SIR फॉर्म वितरण तेज, BLA 2 ने लोगों की मदद से फॉर्म भरे
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में 30 जून से SIR की प्रक्रिया जारी है,लगातार दिल्ली में BLO के द्वारा घर घर जाकर SIR का फार्म वितरित किया जा रहा है जिसे भरकर मतदाताओं को फार्म जमा करना है जिसकी आखिरी तारीख 29 जुलाई तक है. इसी करी में आज बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के हरीनगर इलाके में भी SIR का फॉर्म मिलने के बाद लोग अपने स्थानीय BLA 2 के साथ मिलकर अपने फार्म को भर रहे हैं. राजधानी दिल्ली के सभी विधानसभाओं में लगातार SIR फॉर्म BLO के द्वारा फार्म वितरित किए जाने के बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है हालांकि जिन्हें फॉर्म मिल रहा है उनमें से अधिकतम लोगों को फॉर्म भरने में काफी दिक्कतें आ रही है जिसको देखते हुए इलाके के BLA 2 के द्वारा कैंप लगाकर लोगों को फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है साथ ही जहां उन्हें दिक्कत आ रहा है वहां उनका फॉर्म समाज सेवकों के द्वारा भरवाया जा रहा है ताकि किसी भी लोगों को SIR का फॉर्म भरने में दिक्कत ना हो और लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में उनकी हिस्सेदारी छूटे ना इसका ध्यान रखा जा रहा. वही BLA 2 मोहित चौकन ने जानकारी दिया है कि देखिए SIR की फॉर्म भरने में लोगों को दिक्कतें तो आ रही है क्योंकि जो फॉर्म BLO के द्वारा लोगों को दिया गया है उसमें भी कई समस्याएं हैं जैसे कि जिसका नाम गीता देवी है तो उसका नाम फॉर्म में गीता के नाम से आया है कोई कन्हैया सिंह है तो उसका नाम कन्हैया कुमार के रूप में आया है तो इसकी जानकारी हमने बीएलओ को दिया है और उनके कागजात किस तरह से सुधार होगा और फॉर्म फिर कैसे भरा जाएगा इसकी पूरी जानकारी हम लोग दे रहे हैं क्योंकि यहां सबसे ज्यादा दिक्कत है जो लोगों को आ रही है वह प्रवासियों को आ रहा है क्योंकि उनके पास 2002 के डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है ऐसे में उन्हें कौन सा पेपर देना है इसकी जानकारी हम दे रहे हैं. हमारे क्षेत्र में तकरीबन 70% मजदूर तबका के लोग हैं जिन्हें फॉर्म भरना ही नहीं आता जिन्हें अपने डॉक्यूमेंट निकालना ही नहीं आते वैसे लोगों का हम डाक्यूमेंट्स निकाल रहे है और अपने हाथों से उनका फॉर्म भर रहे हैं ताकि इस लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में उनकी हिस्सेदारी न छूटे. दिल्ली में पिछली जो जनगणना हुई उसके अनुसार 88 लाख दिल्ली में किराएदार आए हैं.तो देखिए अब जो SIR हो रहा है इससे एक चीज बहुत अच्छा होगा की जो किराएदार अभियान नहीं रह रहा है और उसका नाम वोटर लिस्ट में है तो उनका ऑटोमेटिक अब नाम कट जाएगा और जो युवा वोटर है अब उनका नाम इस लिस्ट में आ जाएगा इससे जो गड़बड़ी हो रही थी वोटिंग के दौरान अब वह साफ हो जाएगा. वही हम आपको बता दे SIR का फॉर्म भरने के दौरान लोगों को कई प्रकार की समस्याएं आ रही है जिसमें से एक ही घर के वोटर अपने घर के बच्चों की फॉर्म भरने के दौरान डॉक्यूमेंट अपने दे रहे हैं तो वहीं जब उनके घर में आई महिलाएं जो बहू है उनके डॉक्यूमेंट उनके पति का नहीं दिया जा रहा बल्कि उनके मायके से मांगा जा रहा है इसमें काफी लोगों को दिक्कत आ रही है तब उन्हें समझाया जा रहा है उसके बाद फार्म की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वही हम आपको बता दे दिल्ली में SIR फेज-3 के तहत मतदाता सूची सत्यापन अभियान तेजी से जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, 1.35 करोड़ से ज्यादा गणना प्रपत्र वितरित हो चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 93.35 प्रतिशत है। अब तक 11.15 लाख फॉर्म डिजिटल किए गए हैं।0
0
Report
बरतराई खदान के पास मलगा स्कूल के समीप जमीन धंस, क्षेत्र में दहशत
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर। ग्राम पंचायत अंतर्गत बरतराई खदान से लगे ग्राम मलगा स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप सोमवार को अचानक जमीन धंस जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन चुका है ग्रामीण अपनी और बच्चों की जान की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। विद्यालय परिसर से लगी भूमि के अचानक धंसने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते स्थिति का परीक्षण और आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार जमीन धंसने की घटना अचानक हुई, जिससे आसपास के क्षेत्र में दरारें भी दिखाई दे रही हैं। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र अध्ययन करते हैं। ऐसे में अभिभावकों और ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर जमीन धंसने के कारणों की जांच करानी चाहिए तथा खतरे वाले क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर आवश्यक बैरिकेडिंग किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद संबंधित हल्का पटवारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग एवं खनन से जुड़े अधिकारियों को तत्काल स्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि खदान गतिविधियों के कारण भूमि धंसने की आशंका है तो इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए।0
0
Report
राम मंदिर दान विवाद, अयोध्या भूमि खरीद आरोप, ध्वस्तीकरण ड्राइव पर जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): BHUPESH BAGHEL (INC)/ SANGEETA SINHA (INC)/ SHYAM BIHARI JAISWAL (BJP)/ DR CHARANDAS MAHANT (INC) ON RAM TEMPLE DONATION ROW/ AYODHYA LAND PURCHASE ALLEGATIONS/ NAKTI DEMOLITION DRIVE/ NEW MEDICAL COLLEGES/ CHHATTISGARH ASSEMBLY PROCEEDINGS/ DEMAND FOR TRANSPARENT PROBE0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मधु विहार थाने में SI सोमेश मीणा ने आत्महत्या कर ली
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मधु विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की. पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला. मृतक SI का नाम सोमेश. पुलिस जांच कर रही है. पूर्व दिल्ली के थाना मधु विहार में तैनात दिल्ली पुलिस के SI सोमेश मीणा, 32 वर्ष, ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सोमेश मीणा 2000 बैच के आज दोपहर 12:00 पुलिस को घटना की सूचना मिली. सूत्रों के मुताबिक सोमेश के परिजन सोमेश को लगातार कॉल कर रहे थे लेकिन सोमेश फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद सोमेश के परिजन थाना मधु विहार पहुंचे और जब सोमेश के बारे में जानकारी मिली तो परिजनों के पैर जमीन खिसक गए. सोमेश खून से लटपट हालत में पड़ा हुआ था उसके पास ही उसकी पिस्टल भी पड़ी हुई थी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि सोमेश मीणा के पास से कोई सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है. उन्हीं के अनुसार पिछले कुछ समय से सोमेश गुमसुम रहता था, इसके बाद आज उसने आत्महत्या कर ली. हालांकि आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है; पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा.0
0
Report
देवर-भाभी के खातों में अरबों रुपये: बैंकिंग गड़बड़ी या बड़ा राज?
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवर-भाभी बने रातों-रात अरबपति खातों में दिखी अरबों की रकम, bank खाता में एक साथ 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये की राशि, एक ऐसा मामला सामने आया है जो हरदा जिले के देवपुर गाँव से जुड़ा है। एक आदिवासी परिवार के देवर और भाभी के बैंक खातों में अचानक अरबों रुपये की राशि दिखाई देने से हड़कंप मच गया। पता चला है कि वृद्धावस्था पेंशन और मजदूरी की राशि निकालने पहुंचे परिवार को तब हैरानी हुई जब खाते में करीब 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये की राशि आई। गरीब परिवार के लोग इस रकम को देखकर स्तब्ध हैं और अब यह सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी राशि इनके खातों में कहां से और कैसे पहुंची। गाँव देवपुर में रहने वाले आदिवासी बुजुर्ग गुलाब सिंह ठाकुर और उनकी भाभी इस मामले के केंद्र बने हैं जब उनके खातों में अरबों रुपये का ट्रांजैक्शन दिखा। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारजन अपने खातों से पेंशन और तेंदूपत्ता मजदूरी की राशि निकालने के लिए केन्द्र पहुंचे थे। इसी दौरान संचालक ने उन्हें खाते में दर्ज भारी-भरकम राशि की जानकारी दी। रकम सुनते ही परिवार के होश उड़ गए और पूरे गाँव में यह खबर फैल गई। ग्रामीण भी यह जानकर हैरान हैं कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है उनके खातों में आखिर अरबों रुपये कैसे दिखाई दे रहे हैं। खाता धारक परिवार से बातचीत की गई और उन्होंने कहा कि उन्हें इस ट्रांजैक्शन की कोई जानकारी नहीं है। परिवार का कहना है कि उनके पास अपनी कृषि भूमि तक नहीं है और वे डूब क्षेत्र से विस्थापित होकर यहाँ रहते हैं। मजदूरी और सरकारी योजनाओं पर निर्भर यह परिवार आज भी सामान्य जीवन जी रहा है। ऐसे में खातों में अरबों रुपये की एंट्री कई सवाल खड़े कर रही है: क्या यह बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी है, बड़े वित्तीय लेन-देन की त्रुटि है या कुछ और मामला? फिलहाल क्षेत्र में इसी चर्चा का माहौल है और लोग रहस्यमयी ट्रांजैक्शन की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
ट्विटर पर गोयांका_आर नामक पोस्ट वायरल, लोग पूछ रहे हैं यह ट्रेंड क्या है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजों के लिए पीएम मोदी-स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): VISHNU DEO SAI (CHIEF MINISTER, CHHATTISGARH) ON APPROVAL OF FIVE NEW MEDICAL COLLEGES / GRATITUDE TO PM MODI AND UNION HEALTH MINISTER0
0
Report
खेत के रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में खेत की बिजाई और खेत के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का मेडिकल करवाकर न्यायालय में पेश किया गया। थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने बताया कि 12 जुलाई को गोवर्धनपुरा गांव में बिजाई व खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने गणेश धोबी और उनके पिता हनुमान प्रसाद धोबी पर लोहे की रॉड, सरिया, जेली और कसीया जैसे हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में गणेश कुमार सांखला ने सदर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सुआलाल, रामपाल, मोहनलाल, बंशी पुत्रगण सुरजाराम बलाई तथा गोकुल देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
बद्रीनाथ दान चोरी पर धामी ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया; साइंस सिटी जारी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: बद्रीनाथ मंदिर में दान की रकम की कथित चोरी के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ये सनातन और आस्था के केंद्र हैं। कानून अपना काम करेगा। ऐसी जगह पर अपराध करना माफ़ करने लायक नहीं है।" देहरादून: साइंस सिटी के निर्माण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "साइंस सिटी के निर्माण का काम चल रहा है। राज्य में हमारी साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पॉलिसी भी है। साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन विकास में योगदान देंगे।"0
0
Report
Advertisement
कोलकाता मस्जिद मुद्दे पर SOURAV SIKDAR का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SOURAV SIKDAR (BJP MLA) ON AIRPORT MOSQUE ISSUE / ANTI-SOCIAL BILL / UCC DRAFT BILL / TMC SPLIT0
0
Report
राम मंदिर दान में घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बारे में महंत वरुण दास महाराज कहते हैं, सुप्रीम कोर्ट को ये सभी याचिकाएं स्वीकार करनी चाहिए और विस्तृत जांच करानी चाहिए। आखिरकार, ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के ही आदेशों के तहत किया गया था, फिर भी इसमें कई अनियमितताएं देखी गईं। एक संगठित गिरोह द्वारा दान और चढ़ावे का गबन भी किया गया। इसके अलावा, कीमती धातुओं, विस्फोटकों आदि का पता लगाने में सक्षम ₹60 करोड़ के स्कैनर को लेकर एक नया मुद्दा सामने आया है, जिसकी फाइल तीन साल से अटकी हुई है। इसे किसने रोका? किसने मंजूरी नहीं दी? ऐसा क्यों हुआ? राम मंदिर कोई साधारण मंदिर नहीं है। यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है जो दुनिया भर के आतंकवादियों का ध्यान आकर्षित करता है और दुनिया भर के सनातनियों और हिंदू भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है; इसे भारी संघर्ष और टकराव के बाद हासिल किया गया था। इसे साधारण नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इसलिए, वित्तीय हेराफेरी, अनियमितताओं या चढ़ावे के गबन के किसी भी मामले की गहन जांच होनी चाहिए... अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बारे में महंत देवेशाचार्य कहते हैं, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में वास्तव में एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं और हम अयोध्यावासियों की एक ही मांग है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले का संज्ञान ले और निष्पक्ष जांच का आदेश दे। पूरा देश और सनातन धर्म के सभी अनुयायी सुप्रीम कोर्ट में भरोसा रखते हैं। इसलिए लोगों ने इसके दरवाज़े खटखटाए हैं... सुप्रीम कोर्ट को आस्थावानों और हिंदू समुदाय की भावनाओं पर विचार करना चाहिए, निष्पक्ष जांच का आदेश देना चाहिए और सभी निष्कर्षों को सार्वजनिक करना चाहिए...0
0
Report
बकानी तहसील में भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना, फसल नुकसान और बीमा क्लेम
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) बकानी तहसील कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भारतीय किसान संघ का कहना है कि उनको फसल नुकसान, बीमा क्लेम का मुआवजा नहीं मिला है। पूर्व में बकानी कृषि उपज गौण मंडी में जिन मामलों को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ था, उनमें जो मुद्दे पर सहमति बनी थी, उसमें से प्रशासन के द्वारा एक भी मांग पूरी नहीं की गई। जिसके कारण किसानों में भारी नाराजगी है। आज भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए महापड़ाव पर बैठ गए。0
0
Report
Advertisement
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. subhashchandra के पिताश्री नंद किशोर गोयनका का निधन
Noida, Uttar Pradesh:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. subhashchandra जी के पूजनीय पिताश्री श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल दें। ॐ शांति。0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ में शिक्षक स्थानांतरण विरोध पर आरटीए ने रैली मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- शिक्षकों के स्थानांतरण के विरोध में शिक्षक संघ ने निकाली विरोध रैली, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एंकर इन्ट्रो- सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में हाल ही में हुए शिक्षकों के स्थानांतरण के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ आरटीए उपशाखा ने विरोध स्वरूप रैली निकालकर लक्ष्मणगढ़ मुख्य ब्लॉक अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामौतार फगेडिया के नेतृत्व में सौंपकर बताया कि शिक्षा मंत्री ने राजनीतिक द्वेषता के कारण शिक्षकों के तबादले किए गए हैं । ज्ञापन में राज्य के शिक्षा मंत्री के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया गया कि शिक्षा विभाग में हाल ही में हुए शिक्षकों के तबादलों के नाम पर शिक्षकों में भय पैदा कर शैक्षिक ढांचे को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। संघ ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कर 13 सुत्रीय मांग का एक पत्र सौपकर संघ के साथ वार्ता का समय मांगा गया है। बाइट 1 रामौतार फगेडिया, ब्लॉक अध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ आरटीए उपशाखा लक्ष्मणगढ़0
0
Report
बालोतरा में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ: राम घाट और सड़कों का आकर्षक विकास
Balotra, Rajasthan:बालोतरा शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने और धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों का विकास करने की दिशा में सोमवार को विधायक डॉ. अरूण चौधरी ने नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. वृंदावन पार्क के समीप आयोजित समारोह में उन्होंने सीसी एवं बीटी सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत लूनी नदी के किनारे राम घाट निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस अवसर पर विधायक डॉ. अरूण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार बालोतरा शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शहर में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लूनी नदी के समीप 146.91 लाख रुपये की लागत से बनने वाला राम घाट धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित होगा. उन्होंने कहा कि बालोतरा की जीवनदायिनी मरुगंगा कही जाने वाली लूनी नदी से लोगों की आस्था वर्षों से जुड़ी रही है. राम घाट का निर्माण इस आस्था को नई पहचान देगा. घाट के आसपास स्थित मंदिरों के कारण यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकेगा तथा शहर के सौंदर्यकरण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. विधायक डॉ. चौधरी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र की 18 प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 16.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इन कार्यों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान होगा तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी. निर्माण कार्यों में नगर परिषद से जीरो फाटक वाया मुंगड़ा रोड, मालानी होटल से जेरला रोड, मारुति सुजुकी से मुंगड़ा चौराहा, द्वितीय क्रॉसिंग से भगत सिंह सभा स्थल, कुम्हारों का चौक से जेरला रोड, हनुमंत भवन से तृतीय फाटक, वर्धमान स्कूल से बाईपास, घंटाघर से छतरियों का मोर्चा, सीनियर स्कूल से फ्लड चौनल, शिव चौक से भांडियावास रोड, बस स्टैंड से महादेव चौक, डागा अस्पताल से महादेव चौक, भगवती चौक एवं हिंगलाज माता मंदिर मार्ग, पुराना चौच मंदिर से हनवंत सराय, हाउसिंग बोर्ड से शिव कॉलोनी तथा आसोतरा रोड से शिव कॉलोनी सहित शहर की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ शहर के सौंदर्यकरण को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. आगामी समय में बस स्टैंड क्षेत्र के नाले की सफाई एवं सौंदर्यकरण, सार्वजनिक श्मशान स्थल का विकास तथा लूनी नदी पुलिया के सौंदर्यकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करवाए जाएंगे. इन परियोजनाओं से शहर का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने उपस्थित पूर्व पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, सौंदर्यकरण योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग से ही बालोतरा को एक आधुनिक, स्वच्छ एवं विकसित शहर बनाया जा सकता है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भरत मोदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य, पूर्व सभापति सुमित्रा जैन, महेश चौहान, प्रभा सिंघवी, अधिषाशी अभियंता अखाराम पंवार, जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य सुखदेव जीनगर, झुमरलाल सार्जेट, त्रिलोक माली समेत पूर्व पार्षद, गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे.0
0
Report
Advertisement
