261203
Sitapur- संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में तैरता मिला लापता युवती का शव
Mahmudabad, Uttar Pradesh:महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मालसराय गांव के रहने वाली पूजा उर्फ मोहनी पुत्री जगदीश 21 जनवरी को घर से गायब हुई थी। परिजनों ने गांव के ही युवक नरेंद्र पर बहला फुसलाकर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। युवती का शव मंगलवार की सुबह सैदनपुर गांव के सामने शारदा सहायक नहर में तैरता मिला। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए फूलों से सजी गाड़ी पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Flower-Adorned Vehicle Arrives For Prateek Yadav's Last Rites प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए फूलों से सजी गाड़ी पहुंची0
0
Report
भिवंडी: जलापूर्ति रोकने के आरोप में चार के खिलाफ IPC 221 मुकदमा दर्ज
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिकेच्या प्रभाग समिती क्र.४ अंतर्गत नारपोली परिसरातील शांतीसागर कॉम्प्लेक्स येथील एफ विंग को-ऑपरेटीव्ह हाऊसिंग सोसायटी या ठिकाणी पिण्याच्या पाण्याची जलवाहिनी नादुरुस्त झाल्याने येथील नागरिकांना दूषित पाण्याचा प्रवाह सुरू असल्याने महापालिकेला सादर केलेल्या तक्रारीच्या अनुषंगाने पाणीपुरवठा विभागाकडून नवीन जलवाहिनी टाकण्याचे काम सुरू असताना त्या ठिकाणी दिनेश हनुमंतदास वर्मा , आर.आर. त्रिपाठी (सेक्रेटरी) , एक अनोळखी इसम आणि माया वर्मा या चौघांनी सरकारी कामात अडथळा निर्माण केल्याने याप्रकरणी चौघांच्या विरोधात पाणीपुरवठा विभागाने कारवाई करून चौघांवर नारपोली पोलिस ठाण्यात भारतीय न्याय संहिता २०२३ चे कलम २२१ अन्वये गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.0
0
Report
शिरूर में बिबटियों के आतंक से मवेशी पालक परेशान, जेरबंदी की मांग
Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्याच्या शिरूर आंबेगाव जुन्नर तालुक्यात बिबट्याची दहशत काही केल्या कमी व्हायचं नाव घेत नाही वाढत्या बिबट्याच्या हल्ल्यामुळे मेंढपाळांच जगणं अवघड झालं असून बिबट्या वारंवार शेळ्या मेंढ्यांच्या कळपावरती हल्ला करून ठार करत असल्याने रात्रभर जागून गस्त घालून शेळ्या-मेंढ्यांच संरक्षण करावा लागतंय, तर दिवसा चारा पाण्यासाठी वन वन भटकावं लागतंय त्यामुळे बिबट्याच्या वाढत्या दहशतीने मेंढपाळ मोठ्या संकटात सापडले असून वन विभागाने तातडीने या बिबट्यांना जेरबंद करण्याची मागणी मेंढपाळ करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई, ट्रक चालक पर ₹11,000 जुर्माना
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक पर ₹11,000 का जुर्माना लगवाया है। मामले थाना भांसी क्षेत्र का है। 9 मई को धुरली मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक CG 24 S 5324 के चालक कुलदीप यादव को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 122/177 और 119/177 के तहत वाहन जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की। प्रकरण को न्यायालय में पेश किया गया, जहां 12 मई को माननीय न्यायालय ने ट्रक पर ₹11,000 का अर्थदंड लगाया।0
0
Report
देर रात एक बार फिर तूफान ने मचाया कहर तेज तूफान ने उखाड़े पेड़
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में देर रात आए तूफान ने एक बार फिर मचाय कहर तेज तूफान से टूटे बिजली के तार व उखड़े पेड़ कई जगह भारी भरकम नुकसान देखने को मिला0
0
Report
करण माहरा ने हरिद्वार में मोदी नीतियों पर तंज कसा; कुंभ असर की चेतावनी
Haridwar, Uttarakhand:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। देवपुरा स्थित कांग्रेस ऑफिस में करण माहरा ने आगामी चुनावों की तैयारी की जुड़ी चर्चा की। साथ ही लोगों से जुड़े कई अन्य कई मुद्दों पर भी बात की गई। मीडिया से बात करते हुए करण माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को सोना खरीदने लायक छोड़ा ही नहीं गया है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले कुंभ मेले पर भी इसका असर पड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर के पुराने स्वास्थ्य केंद्र में आग, ग्रामीणों ने काबू पाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बार थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी , आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया । देर रात लगी आग की जानकारी उस समय हुई , जब पुलिस टीम रात को गश्त पर निकली । उंन्होने कंडम हो चुकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत से आग की लपटें उठती हुई देखी तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया । काफी देर बाद कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया जा सका । फिलहाल इस आग लगने की घटना से कोई जनहानि नही हुई ।0
0
Report
कलेक्टर सोनवणे ने चौपाल में शिकायतों के त्वरित समाधान और कार्रवाई का निर्देश दिया
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले के चिचोली जनपद के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बिजली,पेयजल,मजदूरी भुगतान,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कलेक्टर ने मौके पर ही दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और तीन दिन में समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मनरेगा मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी और गलत खातों में राशि जाने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए,वहीं दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। तीन साल से स्कूल में शिक्षक नहीं होने पर कलेक्टर ने तत्काल जॉइनिंग के निर्देश दिए और साफ कहा बिना अनुमति कोई अटैचमेंट नहीं चलेगा। नल-जल योजना ठप मिलने पर संबंधित इंजीनियरों को मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर भी सख्ती दिखाते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम गवासेन में पेयजल और योजनाओं में लापरवाही मिलने पर पंचायत सचिव को तत्काल निलंबन करने के निर्देश दिए गए। कुल मिलाकर कलेक्टर की चौपाल में समस्याओं पर सीधा एक्शन देखने को मिला।0
0
Report
बरगी क्रूज हादसा: निगम की लापरवाही से 13 मौतें, चेतावनी पत्र सामने
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में 30 अप्रैल को बरगी क्रूज हादसे के बाद मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के 13 दिन बाद एक पत्र सामने आया है, जो मैकल रिसोर्ट के नाम से लिखा गया था। पत्र के अनुसार 1 मार्च को ही निगम को क्रूज खराब होने की सूचना दे दी गई थी, फिर भी इसे बंद नहीं किया गया। पत्र में कहा गया है कि क्रूज पानी में उतरने लायक नहीं है. इसके बावजूद पर्यटकों को क्रूज में उतारा गया और हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। रिसोर्ट ने कहा कि दो क्रूज उपलब्ध हैं: मैकलसुता क्रूज (2006) जिसे लगभग 20 वर्ष हो गए हैं और दूसरा क्रूज (2007) जिसे लगभग 19 वर्ष हो गए हैं। दोनों क्रूज के इंजन में कई बार सुधार किया गया है, लेकिन अब यह बार-बार खराब हो रहा है। कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, पर इन खामियों के बावजूद क्रूज चला कर यात्रियों को सेवाएं दी जा रही थीं। पत्र में encoder लिखा है कि किनारे लगाने में और राउंड पर निकलते समय कठिनाई होती है; एक इंजन ठीक से लोड नहीं करता, स्पीड और हवा के अनुसार क्रूज के संचालन में समस्या आती है, जिससे बार-बार सेवाएं बंद करनी पड़ती हैं। घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही चर्चा में है और 13 लोगों की मौत हुई है।0
0
Report
Advertisement
चीनी के निर्यात पर तत्काल रोक, 30 सितम्बर 2026 तक निषिद्ध
Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर, 2026 तक या अगले आदेश तक रोक लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना जारी कर निर्यात नीति को 'प्रतिबंधित' से बदलकर 'निषिद्ध' कर दिया है。 यह रोक EU और USA को CXL और TRQ कोटे के तहत, एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) के तहत, और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सरकार-से-सरकार शिपमेंट के ज़रिए किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगी। जो खेप पहले से ही निर्यात की प्रक्रिया में हैं, उन्हें भी इस रोक से छूट दी गई है。0
0
Report
सिरसा के वकील ने CM के सामने लॉ डिग्री जलाने की अनुमति मांगी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा में एक वकील द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन पर अपने परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने और लॉ की डिग्री की प्रति सीएम के समक्ष जलाने की अनुमति मांगी है। इसे लेकर डीसी को मांग पत्र सौंपा है, जिसमें लिखा- वह परिवार के साथ शांतिपूर्ण अनशन करना चाहता है। आरोप है कि वकील द्वारा खरीदी गई जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने एवं नायब तहसीलदार पर रिश्वत न मिलने से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे लेकर आज प्रैक्टिस करने वाले वकील एवं सिरसा बार एसोसिएशन के मेंबर डीसी शांतनू शर्मा से मिले और मांग पत्र सौंपा। वकील रणजीत सिंह भाम्भू ने मीडिया से बातचीत में बताया, अगर वह खुद को ही न्याय नहीं दिला पा रहा तो दूसरों को क्या न्याय दिलाएगा। इसलिए उसे लॉ की डिग्री रखने का अधिकार नहीं है। इसलिए इस डिग्री को नहीं रखना चाहता और इसे सीएम के समक्ष जलाएगा। इसकी अनुमति डीसी से मांगी है। मीडिया को जानकारी देते हुए वकील रणजीत सिंह जानिएं पूरा मामला क्या है सोनीपत की अनुसइया से खरीदी 15 एकड़ भूमि जमाल निवासी रणजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया, उसके भाई राम सिंह व भाभी रोशनी एवं उसकी पत्नी के नाम 15 एकड़ 3 कनाल भूमि दिसंबर 2025 को जमाल में वसीका नंबर 3547 खरीदी थी। यह भूमि उनके परिवार ने सोनीपत से अनुसुइया के नाम से खरीद की है। यह भूमि अनुसुइषया की खुदकाश्त भूमि थी। उपरोक्त भूमि का लंबे समय से इंतकाल नहीं किया गया। जब भूमि का इंतकाल दर्ज कराने को हलका पटवारी सुरेश से मिला तो कहा, आपने जमीन सस्ती ली है। इसलिए इंतकाल के 50000 रुपए उसकी फीस व एक लाख रुपए नायब तहसीलदार की फीस लगेगी। पैसे देने से मना किया तो पटवारी बोला, मैं इस पर लाल पेन से ऐसे लिखूंगा कि आप इंतकाल करवाा ही नहीं सकोगे। उसने चौपटा तहसीलदार से शिकायत की तो कोई जवाब नहीं दिया। वकील व एसोसिएशन मीडिया को जानकारी देते हुए भतीजा हड़पना चाहता जमीन, फर्जी मुतनाजा बनवाया रणजीत ने बताया, चौपटा तहसीलदार ने इंतकाल का मुतनाजा करके एसडीएम सिरसा के पास भेजा। वह पटवारी व तहसीलदार के रवैये से परेशान होकर सिरसा डीसी से दो से तीन बार मिला। यह इंतकाल सुनवाई के अधीन एसडीएम सिरसा के पास लंबित है। भूमि का इस प्रकार मुतनाजा कर दिया। जिस भूमि को अनुसुईया ने बेचा है। इस भूमि को अनुसुईया़ का एक भतीजा हड़पना चाहता है। अनुसुईया ने भतीजे से कानूनी लड़ाई लड़ी और जिसकी हार हुई। डीसी को दिए गए ज्ञापन की प्रति सेशन कोर्ट सिरसा में अनुसुईया के हक में फैसला आया। साल 2010-11 में इस भूमि को चौपटा कोर्ट में तकसीम के दावे के मार्फत उसकी भूमि को उसके भतीजे व बाकी हिस्सेदार को अलग कर दिया। वह अपनी जमीन बेचने का हक रखती है। उसके भतीजे ने फर्जी दरखास्त पर इंतकाल को इस प्रकार मुतनाजा किया जाना कानूनी तर्कसंगत है और न ही वह भूमि मालिक है。0
0
Report
हरियाणा बीजेपी अहम बैठक: निकाय चुनाव समीक्षा और 2029 मिशन पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा बीजेपी की आज अहम बैठक निकाय चुनाव जीत के बाद पंचकूला में भाजपा बड़ी बैठक नगर निकाय चुनाव में शानदार जीत और उकलाना में हार के मुद्दे होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे बैठक की अगुवाई मंत्री, संगठन पदाधिकारी और जिला प्रभारी होंगे शामिल “ट्रिपल इंजन सरकार” को बीजेपी बना रहा नया चुनावी ब्रांड उकलाना में हार की होगी गहन समीक्षा, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों के राजनीतिक प्रदर्शन पर होगी चर्चा कमजोर क्षेत्रों में बीजेपी का प्रभाव बढ़ाने की रणनीति बनेगी निकाय चुनाव जीत को 2029 मिशन की तैयारी से जोड़ रही बीजेपी इज्जर नगर परिषद वार्ड-13 की हार पर भी बैठक में मंथन संभव 18 मई को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा संभव0
0
Report
Advertisement
जैविक खेती को प्रोत्साहन: पांच साल में किसान को प्रति एकड़ 10,000 रुपये सहायता
Chandigarh, Chandigarh:नnatural/जैविक खेती अपनाने वाले किसानों को अगले 5 वर्षों तक प्रति एकड़ हर साल ₹10,000 की सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी फसल का प्रमाणन एपीडा (APEDA) से करवाना होगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग की करीब 800 एकड़ जमीन पर भी प्राकृतिक और जैविक खेती करवाई जाएगी। यह जमीन केवल उन किसानों को पट्टे पर दी जाएगी जो कम से कम 10 साल तक जैविक/प्राकृतिक खेती करने के लिए तैयार होंगे। सरकार का उद्देश्य रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग को कम कर भूमि की उर्वरता बनाए रखना है।0
0
Report
जालौर दौरे में भजनलाल शर्मा ने ग्राम संवाद से विकास को नया मोड़
Jalore, Rajasthan:जालोर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय जालोर दौरे पर पंसेरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं, युवाओं और किसानों से सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की तथा रात गांव में ही प्रवास कर ग्रामीण परिवार के साथ भोजन भी किया राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों दो दिवसीय जालोर दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने रानीवाड़ा क्षेत्र के पंसेरी गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग्रामीणों से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित फीडबैक भी लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने लखपति दीदी योजना, मातृ वंदना योजना, बालिकाओं के लिए स्कूटी वितरण योजना सहित शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंसेरी गांव में ही रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासी भोमाराम भील के घर पहुंचकर भोजन किया और परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण परिवेश में समय बिताते हुए गांव के लोगों से क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। अगले दिन सुबह मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक के लिए गांव की गलियों में निकले, जहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री के गांव में रात्रि विश्राम और ग्रामीणों के बीच बिताए गए समय को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।0
0
Report
बेगूसराय के सरकारी स्कूल में एसएलसी के नाम पर वसूली, विभाग कार्रवाई की तैयारी
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में जी मीडिया की खबर ने एक बार फिर बड़ा असर दिखाया है। सरकारी स्कूल में एसएलसी के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली की खबर प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाई थी कि बछवाड़ा प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी एसएलसी देने के नाम पर 100 से 150 रुपये तक की वसूली की जा रही है। वीडियो वायरल हुआ था, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के दादूपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दादूपुर का बताया गया। आरोप था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार द्वारा छात्रों से एसएलसी के नाम पर पैसे लिए जा रहे थे। वायरल वीडियो में पैसे लेते हुए दृश्य भी दिखे थे, जबकि सरकार की ओर से प्रमाण पत्र निशुल्क उपलब्ध कराने का दावा है। ऐसे में सरकारी विद्यालय में इस तरह की वसूली ने पारदर्शिता पर सवाल खड़ा किया। खबर प्रसारित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने वीडियो देखा है और मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की बात कही। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर भी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग और अभिभावक पूछ रहे हैं कि अगर सरकारी स्कूल में खुलेआम अवैध वसूली हो रही है, तो जिले के अन्य विद्यालयों में भी एसएलसी और अन्य दस्तावेजों के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं क्या। फिलहाल मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है और प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर है।0
0
Report
Advertisement
