261303
Sitapur: भाजपा विधायक मनीष रावत ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन
Sidhauli, Uttar Pradesh:भाजपा विधायक मनीष रावत ने सुरजन बसावन पुरवा में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत डिकोली में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मनीष रावत ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और वे सभी के लिए योजनाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर के इंद्रा नगर मंदिर में मूर्तियाँ खंडित, आक्रोश बढ़ा; पुलिस जांच शुरू
Udaipur, Rajasthan: उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर (बीड़ा) मोहल्ले में देर रात को मंदिर में स्थापित मूर्तियां खंडित मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब मोहल्ले के कुछ बुजुर्ग पुजारी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौटे। इसके बाद कुछ नवयुवक मंदिर की ओर गए तो वहां मूर्तियां खंडित हालत में मिलीं। शिवलिंग और नाग की प्रतिमा भी टूटी हुई थी।मूर्तियों को खंडित देखकर युवकों ने तुरंत मोहल्लेवासियों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पत्थर से खंडित करने की आशंका मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मूर्तियों पर टूट-फूट के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया पत्थर या किसी अन्य वस्तु से मूर्तियों को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मोहल्लेवासियों में रोष घटना के बाद इंद्रा नगर बीड़ा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना को लेकर क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है。0
0
Report
बिजली समस्या पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा का SE ऑफिस के बाहर धरना जारी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर. विधानसभा डूंगरपुर. बिजली की समस्या को लेकर एसई ऑफिस पर विधायक गणेश घोगरा का धरना शुरू किया गया था। धरना स्थल पर ही भोजन कर पूरी रात कार्यकर्ताओं के साथ गुजारी गई। डूंगरपुर जिले में गहराते बिजली संकट तथा प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने बिजली विभाग के एसई ऑफिस के बाहर धरना शुरू किया जिसका पड़ाव बन गया। विधायक डेरा डाले रहे और समर्थकों के साथ पड़ाव स्थल पर रात्रि भोजन किया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पूरी रात पड़ाव स्थल पर गुजारी गई। बिजली समस्या के कारण 5 घंटे भी सिंगल फेज बिजली नहीं मिल पा रही है। गांवों के साथ-साथ शहरों में भी बिजली के व्यवधान की समस्या बनी हुई है। बिजली कटने के कारण महिलाओं को रसोई के काम और घरेलू कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशुओं के पानी की व्यवस्था भी ठप हो गई है। उपभोक्ताओं को 2,500 से लेकर 8,000 रुपये तक के बिल थमाने की घटनाएं भी बताई गईं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन धरातल पर लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं और बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।0
0
Report
शाहाबाद में जलझूलनी-अनंत चतुर्दशी के लिए सफाई अभियान, जेसीबी से गंदगी हटाई
Baran, Rajasthan:बारां के शाहाबाद कस्बे में त्योहारों को लेकर कस्बे में कराई सफाई आगामी त्योहार जलझूलनी एकादशी एवं अनंत चतुर्दशी को देखते हुए कस्बे में जगह-जगह जेसीबी द्वारा सफाई कराई गई। शाहाबाद कस्बे में जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए थे जिसको लेकर गुरुवार को जेसीबी एवं ट्रैक्टर की मदद से बड़े-बड़े कचरे के ढेरों को साफ करवाया गया। जेसीबी द्वारा कचरे को ट्रॉली में भरकर दूर फेंका गया वहीं नदियों के आसपास हो रही गंदगी को आगामी जलझूलनी एकादशी को देखते हुए सफाई करवाई गई जिससे जलझूलनी एकादशी पर नदियों में भगवान के विमानों को लाकर बिहार कराया जाता है। नदियों के आस-पास गंदगी होने से लोगों है काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन: प्रशासन ने नए मार्ग को दी अनुमति, विवाद जारी
Darbhanga, Bihar:विश्वकर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर क्षेत्र में विवाद सामने आया है। एक पक्ष ने नए रूट से विसर्जन कराने का प्रस्ताव रखा जिसे प्रशासन ने मंजूरी दी, जबकि मुस्लिम पक्ष की आपत्ति के कारण तनाव बना रहा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कठहलिया गांव का मामला। कठहलिया गांव में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर विवाद सामने आया है। विवाद का मुख्य कारण पूजा समिति द्वारा पुराने रूट के बजाय नए रूट से विसर्जन कराने का प्रस्ताव है। एक पक्ष ने नए रूट पर आपत्ति जताते हुए पुराने मार्ग से ही विसर्जन कराने की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच कराई और प्रस्तावित नए विसर्जन रूट के स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने नए निर्धारित रूट से विसर्जन की अनुमति लेने का निर्णय लिया है। सदर-2 SDPO SK Suman की अध्यक्षता में कठहलिया गांव में फ्लैग मार्च निकला, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रस्तावित नए विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। SDPO SK Suman ने बताया कि यह नई पूजा है और पूजा समिति ने नए रूट से मूर्ति विसर्जन कराने का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा था। इसके बाद उच्चस्तरीय जांच और स्थल निरीक्षण के बाद नए निर्धारित रूट से विसर्जन की अनुमति दी गई। हालांकि, एक पक्ष की आपत्ति बनी हुई है। आपत्ति जताने वाले लोग कहते हैं कि पुराने मार्ग से विसर्जन किया जाना चाहिए। प्रशासन का कहना है कि नया रूट निर्णय जांच के बाद लिया गया। विवाद के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांव में शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई है।0
0
Report
शाहाबाद ब्लॉक में रिकॉर्ड 91 यूनिट रक्तदान, रक्त की उपलब्धता बढ़ी
Baran, Rajasthan:शाहाबाद ब्लॉक में कुल 91 यूनिट हुआ रक्तदान बारां के शाहाबाद ब्लांक में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। CHC देवरी, CHC शाहाबाद एवं SDH केलवाड़ा में आयोजित इन शिविरों में आमजन, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों एवं युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिसमें CHC देवरी में 52 यूनिट, CHC शाहाबाद में 24 यूनिट एवं SDH केलवाड़ा में 15 यूनिट शाहाबाद ब्लॉक चिकित्सा क्षेत्र में कुल 91 यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार शर्मा ने सभी से आगे भी रक्तदान करने की अपील की जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त की कमी ना हो。0
0
Report
राजभर बोले- अखिलेश सत्ता पाने के लिए बेताब, पीएम मोदी के विकासकार्य पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: SP प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर UP के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव सत्ता पाने के लिए बेताब हैं। वे हमेशा सोचते रहते हैं कि ऐसा क्या कहें जिससे सत्ता मिल जाए... उन्हें PM मोदी के विकास कार्य पसंद नहीं आते। सड़कें बन रही हैं और ज़ाहिर है, वे खराब भी होती हैं—जिन्हें बाद में ठेकेदार ठीक करते हैं—लेकिन वे सवाल उठाते हैं कि वे क्यों टूटीं। अगर वे यह मुद्दा उठाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों की हालत और अपनी सरकार में क्या होता था, इस पर भी गौर करना चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत: MSP, मुफ्त बिजली, गन्ना-आलू भाव सहित 15 मांगों का पीएम ज्ञापन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में भाकियू की किसान मजदूर महापंचायत, राकेश टिकैत का महापंचायत में सरकार पर हमला, पहलवान की खुराक बादाम और बीजेपी की खुराक मस्जिद, टिकैत तोड़ो यूनिवर्सिटी एक युद्ध ट्रैक्टर और जेसीबी का होगा, टिकैत सरकार गलतफहमी में ना रहे गांव के स्कूल बंद कर दिए, टिकैत 15 मुख्य मांगों को लेकर पीएम के नाम सौपा गया ज्ञापन, MSP कानून, 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली, गन्ने के भाव की मांग, भूमि अधिग्रहण सर्किल रेट बढ़े व गन्ना आलू के भाव भी बढ़े, आवारा पशु, खाद की किल्लत सहित कई मुख्य मांग, रात्रि महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ रही मौजूद, सिविल लाइन थाने के जीआईसी ग्राउंड में हुई महापंचायत। मंच का राकेश टिकैत का बयान (वीडियो)0
0
Report
रात्रि महापंचायत में किसान गन्ना- MSP, बिजली कानून की माँगों के साथ राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:रात्रि किसान महापंचायत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक विशाल किसान-गरीब रात्रि महापंचायत का आयोजन किया गया था। महापंचायत का स्थल राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में था और आसपास के जिलों से किसान भारी भीड़ लेकर पहुँचे थे। यह बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में यह पहली रात्रि महापंचायत थी और मुख्य रूप से यहाँ टिकैत बंधु उपस्थित रहे; किसानों के मुद्दों जैसे गन्ने के दाम में बढ़ोतरी, बिजली, MSP कानून, सर्किल रेट में बढ़ोतरी आदि पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़ाई दिन-दिन में नहीं लड़ी जाती, रात में भी लड़ी जाती है और इसलिए यह इन किसानों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए टिकैत ने कहा कि सरकार सुधरे, भिड़ंत सीधे-सीधे चले नहीं तो आंदोलन की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद यह मीटिंग हर जिले में की जाएगी—ऐसा कहा गया है, क्योंकि वैचारिक क्रांति दुनिया की बड़ी क्रांति है और विचार से लोगों का परिवर्तन होगा। महापंचायत के दौरान 11:00 बजे तक किसानों के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, इसके बाद मनोरंजन के लिए कल्चर प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि रात का जागरण—इनकी ट्रेनिंग होगी और बहुत दिनों से ट्रेनिंग नहीं हुई थी; रात को भी मोहल्ले-ताल्लुकों में मीटिंग होती हैं। दक्षिण भारत की मीटिंग्स की तरह ही रात की मीटिंग सफल रही और लोगों ने 10-11 बजे तक भाग लिया। गन्ने के भाव बढ़ाने, दिल्ली के डील को रद्द करने, बिजली अमेंडमेंट बिल को खत्म करने, सर्कल रेट में वृद्धि और जमीन के रेट बढ़ाने जैसे मुद्दे उठाए गए। आलू, गन्ना और गेहूं किसान इन सब सवालों के जवाब चाहते हैं। यह कहा गया कि एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा सवाल है। इस संदर्भ में राकेश टिकैत ने कहा कि बहुत से मुद्दे हैं जिन्हें संबोधित किया जाना चाहिए और मूवमेंट की ताकत रात की भी है; हम किसानों के हित के मामले देखते रहेंगे। बाइट – राकेश टिकैत (राष्ट्रीय प्रवक्ता - भारतीय किसान यूनियन)0
0
Report
किन्नौर के कल्पा गाँव में मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद और मंगल नृत्य
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के प्रथम गाँव–कल्पा जो लगभग 10000 फीट की ऊँचाई पर बसा है। वहाँ की बहनों ने किन्नौरी भाषा में आशीर्वाद गीत गाकर, मंगल भाव नृत्य के साथ प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। सैकड़ों कल्पा ग्राम के ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन हेतु शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दिया।0
0
Report
Advertisement
मथुरा राधाष्टमी: 3,000 पुलिस, 38 होल्डिंग एरिया के साथ सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): Radhashtami उत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। 30-35 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के बीच 3,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मथुरा ग्रामीण के एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि 18 और 19 सितम्बर को राधाष्टमी मनाई जाएगी। सुरक्षा के लिए इलाके का मुआयना किया गया है और कार्यक्रम के अनुसार निर्देश जारी किए गए हैं। पारंपरिक बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन के अलावा दो नए रास्ते बनाए गए हैं। कुल 38 होल्डिंग एरिया और 11 प्रेशर पॉइंट हैं जहाँ चौबीसों घंटे भारी पुलिस बल तैनात है। कंट्रोल रूम में 325 CCTV फीड निगरानी की जाएगी और ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। श्रद्धालु एक दिशा में आगे बढ़ेंगे; हमारी टीमें 10 जगहों पर तैनात हैं। मेडिकल टीमें भी 10 जगहों पर हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।0
0
Report
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी विद्यालयों में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. जे.पी.यादव एवं प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण तिलक और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके उपरांत स्कूल के तकनीकी कक्ष,कंप्यूटर लैब और प्रयोगशालाओं में रखे उपकरणों व मशीनों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के प्रथम शिल्पकार एवं वास्तुकार हैं,जिन्होंने संसार की प्रत्येक वस्तु को आकार प्रदान किया। यहीं से सभी प्रकार की मशीनरी,कलपुर्जे,एवं वस्तुओं का निर्माण प्रारंभ हुआ और आज आधुनिक समय में कंप्यूटर और मशीनें हमारे जीवन का मुख्य हिस्सा हैं, इसलिए इनका सही उपयोग एवं रख-रखाव सच्ची पूजा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप भी इन्हीं की तरह श्रेष्ठ शिल्पकार,वास्तुकार,डॉक्टर, इंजीनियर बन सकते हैं। उन्होंने न केवल देवताओं के आलीशान महलों और भव्य नगरों का निर्माण किया, बल्कि उनके शक्तिशाली अस्त्र-शस्त्र भी तैयार किए। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य का सम्मान करना चाहिए और औजारों व मशीनों की तरह ही अपनी किताबों और कलम का भी रख-रखाव व सम्मान करना चाहिए। विद्यालय में उपस्थित प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं,कर्मचारी एवं भवन निर्माण विभाग के कर्मचारी,कारपेंटर आदि ने पूजा अर्चना की एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव,सोहित यादव,ब्रजेंद्र कुमार, सुधीर कुमार,धर्मेंद्र,नजमा,अवधेश,राजेंद्र, सुरेन्द्र,सोनी,मनीषा,अर्चना,योगेंद्र,शिवकुमार (ठेकेदार),उर्मिला,राशि,रश्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।0
0
Report
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा के मंत्री को खुले मंच से नसीहत देकर किया चैलेंज
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा सपा नेता का बड़ा बयान,विरोधी बीजेपी राज्यमन्त्री संजय सिंह गंगवार को मंच दिया दिया खुला चैलेंज,, अगर मेरे या रिश्तेदारों के नाम 50 लाख की संपत्ति मिले तो 1 लाख का इनाम दूंगा,, सदर विधायक योगी के मंत्री पर सीधा हमला कहा 3 लाख का चश्मा पहनते हैं, 10 बार कपड़े बदलते हैं,,जनता से मिलने पर बाहर जमा करा लेते हैं मोबाइल, यह तानाशाही नहीं चलेगी । पूर्व मंत्री का बड़ा बयान चर्चा में0
0
Report
Advertisement
चेयरमैन आस्था अग्रवाल ने अनोखे अंदाज में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव काटे 76 केक
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत नगर पालिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। बीजेपी की पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में 76 बुजुर्गों से 76 केक कटवाए गए। इस दौरान बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई और महिलाओं-बुजुर्गों ने संगीतमय माहौल में जमकर डांस किया। पीलीभीत नगर पालिका परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर जश्न का माहौल देखने को मिला। पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 76 वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित कर उनसे 76 केक कटवाए गए। दूसरी ओर, स्कूली बच्चों के लिए एक खास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पीएम मोदी के जीवन और कार्यों पर आकर्षक चित्र बनाए। पालिका प्रशासन के अनुसार, इन पेंटिंग्स को सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा जाएगा। कार्यक्रम का आकर्षण तब और बढ़ गया जब पालिका अध्यक्ष खुद महिलाओं और बच्चों के साथ गानों पर थिरकती नजर आईं।0
0
Report
कर्जदार राइस मिल पर करोड़ो के बकाया लोन पर बैंक का नोटिस - मिल मालिक के वकील ने दी सफाई
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत स्थित अमरिया क्षेत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों रुपये का बकाया न चुकाने पर बैंक ने 'उजैफ एग्रो टेक' राइस मिल की संपत्तियों को अपने सांकेतिक कब्जे में ले लिया है। सरफेसी एक्ट के तहत यह कार्रवाई उदयपुर माफी गांव स्थित फैक्ट्री, गोदाम और जमीन पर की गई है। - पंजाब एंड सिंध बैंक ने 'उजैफ एग्रो टेक' राइस मिल पर बकाया 17 करोड़ 35 लाख 79 हजार 779 रुपये की वसूली को लेकर शिकंजा कस दिया है। बैंक अधिकारियों ने सरफेसी अधिनियम की धारा 13(4) के तहत कार्रवाई करते हुए उदयपुर माफी स्थित दो बड़ी संपत्तियों पर सांकेतिक कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के निर्माणाधीन RCC रोड पर कार फंसी, क्रेन से निकाली गई
Noida, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन रोड में फसी कार ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन आरसीसी रोड में फंसी पंच कार करीब एक घंटे तक फसी रही कार लोगों ने कार को निकालने की की करी भरपूर कोशिश क्रेन को बुलाकर जैसे तैसे निकाली गई कार रोड निर्माण के दौरान नहीं लगा हुआ था कोई भी बेटीगेटिंग नहीं कोई दिशा सूचक करीब 1 वर्ष से सूरजपुर कस्बे में रोड का हो रहा है निर्माण फिलहाल गाड़ी के फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल सूरजपुर कस्बे का है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
