icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow16 Apr 2025, 12:07 pm

Sitapur - रेउसा में मोटरसाइकिल चोरों का बड़ा खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Kharoha, Uttar Pradesh:

रेउसा क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिलों की चोरियों का पुलिस द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है, थाना रेउसा की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान उदय राज पुत्र बुधाई निवासी डेवड़ीडीह थाना तंबौर को मारूबेहड़ के पास से और आरिफ उर्फ विमल पुत्र जमालुद्दीन निवासी हरदेव पुरवा जिला लखीमपुर को गढ़ी पुरवा के पास नदी के किनारे से गिरफ्तार किया। रेउसा थाना अध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि गिरफ्तार उदयराज हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर अलग अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं उनके पास से बरामद की गई 9 बाईकों को अलग अलग स्थानों से चोरी कर चेसिस और इंजन नम्बर मिटाकर बेंच देते थे। पकड़े गए दोनों ऑटो लिफ्टरों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टाइगर रिजर्व विस्थापितों ने स्टेट हाइवे जाम किया, मुआवजा नहीं मिलने पर नाराज

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे को फिर एकबार जाम कर दिया गया, इस बार सड़क जाम करने का काम टाइगर रिजर्व के विस्थापितों द्वारा मुआवजा राशि न मिलने की वजह से किया गया। दरअसल देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में विस्तारीकरण अंतिम दौर में है और यहां बड़ी संख्या में जानवर भी छोड़े गए है। लेकिन अभी भी कई गांव ऐसे है जो जंगल में बसे है और इन गांव के लोगों पर हर समय खतरा मंडरा रहा है, वहीं सरकार ने इन इलाकों में तमाम सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। इनमें से एक उन्हारीखेड़ा है जहां महीनों से हर तरह की सुविधा बंद है और लोग नारकीय जीवन जी रहे है। इन ग्रामीणों को अब तक मुआवजा राशि नसीब नहीं हुई है, सरकार ने पैकेज बनाकर पंद्रह पंद्रह लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी लेकिन महीनों बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला और लोग आज भी अपना आशियाना छोड़ने तैयार नहीं है। इन तमाम बातों को लेकर उन्हारीखेड़ा के ग्रामीणों ने बम्होरी के पास सड़क पर जमकर बबाल काटा और प्रशासन और पुलिस के घंटों समझाने के बाद आखिरकार आश्वासन पर जाम खत्म किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 15 राज्यों में ₹35 करोड़ का फ्रॉड

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रह रहा सलमान राही लोगों को बरगला कर उनके बैंक अकाउंट और ATM कार्ड ले रहा था। फोरलेन ब्रिज से पकड़े गए आरोपी के पास से 20 बैंक पासबुक, ATM और 104 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। ऑनलाइन जांच में पता चला है कि इन अकाउंट्स के जरिए 15 राज्यों में लगभग ₹35 करोड़ का फ्रॉड किया गया है। इसमें छतरपुर और आसपास के लोगों के ही अकाउंट यूज किए गए हैं। आरोपी गरीब लोगों को ₹10-12 हजार देकर उनका अकाउंट किराए पर लेते थे, फिर आगे ₹18-20 हजार में साइबर ठगों को बेच देते थे। जब किसी राज्य में पुलिस केस दर्ज करती है तो सबसे पहले इन्हीं अकाउंट होल्डर के पास पहुंचती है। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने इनाम देने की बात कही है, वही इस मामले मे पकडे गये आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया。
0
0
Report

जीवाजी विश्वविद्यालय कर्मचारियों का क्रमिक आंदोलन, 8 सितम्बर से पूर्णकालीन हड़ताल की चेतावनी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर से बड़ी खबर है। जीवाजी विश्वविद्यालय से हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नियमितीकरण और 7वें वेतनमान की मांग पूरी नहीं होने से नाराज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने आज से क्रमिक आंदोलन शुरू कर दिया है।कर्मचारियों ने आज सुबह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मी संघ ने पहले ही चेतावनी दी थी। 19 स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण और 7वां वेतनमान लागू करने में प्रशासन आनाकानी कर रहा है। इसके अलावा 24 सूत्रीय मांगों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। इसी टालमटोल रवैये के खिलाफ तीनों कर्मचारी संघों ने एकजुट होकर आज 24 अगस्त से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आंदोलन का पूरा शेड्यूल तय है। आज और कल यानी 24 और 25 अगस्त को सुबह 10 से 11:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय गान किया जा रहा है। 27 अगस्त को सुबह 10 से 12:30 बजे तक रामधुन का आयोजन होगा। 31 अगस्त को सुबह 10 से 1:30 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 1 सितंबर को पुष्प देकर विरोध, 2 सितंबर को भजन गायन, 3 सितंबर को राजमाता चौराहे से जीवाजी विश्वविद्यालय तक विरोध प्रदर्शन और 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन होगा। स्थायी कर्मी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल की गई थी जिसमें तीनों संघों की सहमति बनी थी। अब कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 8 सितंबर से पूर्णकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज ठप हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र के मेघा पुल के पास स्थित नर्सरी इलाके का है। आरोप है कि दो युवकों ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में सुनसान जगह देखकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और खुद कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र साहू, निवासी बगदेई जिला बालोद के रूप में हुई है। वहीं मामले में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज के CMP कॉलेज में जल जमाव से शिक्षकों ने दिया धरना

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के सीएमपी कॉलेज में जल जमाव से शिक्षकों में नाराजगी, नगर निगम के खिलाफ सीएमपी कॉलेज के शिक्षकों ने दिया धरना, कॉलेज परिसर में भारी जल जमाव को लेकर जताई नाराजगी, शिक्षकों के धरने के बाद नगर निगम ने जल निकासी को लेकर शुरू किया प्रयास。 प्रयागराज में बारिश के जल जमाव से सिर्फ रिहायशी आबादी ही नहीं बल्कि शैक्षणिक संस्थान भी प्रभावित हुए हैं। शहर के जार्ज टाउन इलाके में स्थित सीएमपी डिग्री कॉलेज परिसर में भी पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश का पानी जमा हुआ है। जिसका असर कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है, बारिश का पानी कॉलेज के सभी विभागों के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा है। जिसके चलते यहां के शिक्षकों के साथ ही हजारों छात्रों को भी दिक्कतें और परेशानियां हो रही हैं। कॉलेज परिसर में जल जमाव से नाराज शिक्षकों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन भी दिया और प्रशासन को चेताया कि कालेज परिसर से अगर जल जमाव को दूर नहीं किया गया तो वह एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शिक्षकों के धरने के बाद फिलहाल कॉलेज में जमा बारिश के पानी को निकालने की कवायद नगर निगम की तरफ से शुरू कर दी गई है। हालांकि जल जमाव के चलते यहां जो दिक्कतें हुई उसको लेकर यहां के शिक्षकों में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिल रही है।
0
0
Report

हल्द्वानी में शुद्धिकरण समारोह पर विपक्ष गवर्नर को ज्ञापन देने पहुँचा

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: कांग्रेस का एक डेलीगेशन कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के पब्लिक एड्रेस के बाद हल्द्वानी (उत्तराखंड) में हुए "शुद्धिकरण" हवन को लेकर गवर्नर को मेमोरेंडम देने लोकभवन पहुंचा। देहरादून, उत्तराखंड: कांग्रेस लीडर प्रीतम सिंह ने कहा, "हम गवर्नर से मिलने आए हैं। जब मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को हल्द्वानी आए थे और वहां एक बड़ी पब्लिक रैली को एड्रेस किया था। इस इवेंट के बाद, BJP से जुड़े लोगों ने उसी स्टेज पर "शुद्धिकरण" की रस्म की, जहां से उन्होंने राज्य के लोगों को एड्रेस किया था। अगर किसी शेड्यूल्ड कास्ट, शेड्यूल्ड ट्राइब, या बैकवर्ड क्लास के व्यक्ति के खिलाफ ऐसा कोई काम किया जाता है, तो हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। यह एक्शन संविधान का उल्लंघन करता है और देश के कानूनों के खिलाफ है; इसीलिए हम गवर्नर से मिलने आए थे... अगर कोई एक्शन नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में आंदोलन करेगी...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top